आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2021 । फरवरी 2021 । राजस्थान करंट अफेयर्स

 
February 2021 Rajasthan Current Affairs



Rajasthan Current Affairs 2021

फरवरी 2021 । राजस्थान करंट अफेयर्स

राजस्थान के मंत्री:-
• रघु शर्मा - स्वास्थ्य मंत्री
• अशोक चांदना - खेल मंत्री
• गोविंद डोटासरा - शिक्षा मंत्री
• भंवर भाटी - उच्च शिक्षा मंत्री
• सालेह मोहम्मद - अल्पसंख्यक मंत्री
• सुखराम बिश्नोई - वन मंत्री

जोधपुर संभाग के माडा, माडा कलेस्टर एवं बिखरी जनजाति क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड का मुख्यालय जोधपुर होगा। जिसमें अध्यक्ष, सदस्य सचिव, 13 पदेन सदस्य एवं समुदाय के 6 प्रतिष्ठित लोग सदस्य होंगे। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग इसका प्रशासनिक विभाग होगा।

बाड़मेर के बायतू तहसील की चतरू ने भोपाल में आयोजित फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीता है।
उन्होंने अंडर 20 की 3000 मीटर रेस में यह पदक जीता है।

राजस्थान में केंद्रीय बजट का प्रभाव:-
1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया। यह भारत का पहला पेपरलेस बजट है।
• सभी राज्य जीडीपी के 4% तक कर्ज ले सकते हैं।
0.5% की अतिरिक्त उधार, पूंजीगत निर्माण कार्यों के लिए ही खर्च की जा सकेगी।
इससे अगले वित्त वर्ष के लिए राजस्थान सरकार बाजार से लगभग 70 हजार करोड रुपए तक का उधार ले सकेगी।
• बजट में केंद्रीय करों में प्रदेश की हिस्सेदारी 5.97% से बढ़ा कर 6.03% की गई है।

बॉर्डर एरिया को 550 करोड़ रुपए की जगह 50 करोड़ रुपए मिलेंगे -
केंद्र के फंड से चलने वाले इस प्रोजेक्ट को राजस्थान के चार सीमावर्ती जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर के 16 ब्लॉक्स में चलाया जाता है।
राजस्थान को इस योजना के तहत लगभग 80 करोड़ रुपए मिलते हैं।
परंतु केंद्र सरकार ने बॉर्डर एरिया को 550 करोड़ रुपए की जगह 50 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान किया है।

• जल जीवन मिशन का बजट 5 गुना बढ़ाया
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इस योजना का प्रावधान 11 हजार करोड़ रुपए से बढ़ाकर 51 हजार करोड़ रुपए कर दिया है।
केंद्र सरकार ने इस योजना में 2024 तक हर घर नल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
राजस्थान के 88 लाख 57 हजार परिवारों को इस योजना के जरिए घरों तक पेयजल की आपूर्ति की जानी है।
इस योजना में राजस्थान सरकार की हिस्सेदारी 40% है।

राजस्थान सरकार ने डॉ अरविंद शुक्ला को जेके लोन अस्पताल का स्थायी अधीक्षक नियुक्त किया है।

3 फरवरी को राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव डॉ गोबिंद सागर भारद्वाज की पुस्तक 'डेजर्ट नेशनल पार्क ए ज्वेल इन दा वाइब्रेंट थार' का विमोचन किया गया है।

ऑपरेशन फ्लश आउट
जेलों में संचालित होने वाली आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चल रहे ऑपरेशन फ्लश आउट को 28 फरवरी तक चलाया जाएगा।
जेल महानिदेशक राजीव दासोत ने 21 नवंबर 2020 से राज्य की जेलों में यह अभियान शुरू किया था।

फरवरी 2021 (प्रथम सप्ताह) तक 25 विभागों की 102 योजनाओं और सेवाओं के प्रत्यक्ष लाभों का हस्तांतरण जन आधार पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है।

राजस्थान की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है -
सहाड़ा, सुजानगढ़, वल्लभनगर और राजसमंद

भिखारी मुक्त राजस्थान अभियान
फरवरी 2021 में राजस्थान राज्य को 'भिखारी मुक्त' बनाने के लिए जयपुर में एक अभियान शुरू किया गया है।
यहां राजस्थान कौशल और आजीविका विकास निगम (RSLDC) और सोपान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट के संयुक्त प्रयासों से भिखारियों का पुनर्वास किया जा रहा है।
पुनर्वास स्थलों में भिखारियों को योग, खेल और कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी।

अब से प्रदेश सरकार की योजनाओं की धरातल पर मॉनिटरिंग के लिए संभागीय आयुक्त को मंत्री के साथ महीने में एक दौरा करना होगा। 4 फरवरी को प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख सचिव अश्विनी ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

नई आबकारी नीति 2021-22
राजस्थान सरकार ने नई आबकारी नीति 2021-22 जारी की है जिसके तहत देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों को 
 कंपोजिट कर दिया गया है। अब एक ही दुकान पर दोनों तरह की शराब मिलेगी।
• प्रदेश में 7665 शराब की दुकानें हैं।
• सरकार ने शराब से कमाई का लक्ष्य 13 हजार करोड़ रुपए किया है।

पढ़ना-लिखना अभियान
8 फरवरी को शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने पढ़ना लिखना अभियान की शुरुआत की।
• इस अभियान के तहत महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और अन्य वंचित वर्गों के 15 से अधिक आयु वर्ग के वयस्कों को साक्षर किया जाएगा।
• 4.20 लाख असाक्षरों (1.05 लाख पुरूष, 3.15 लाख महिला) को उनकी सुविधा अनुसार समय एवं स्थान पर 120 घंटे का शिक्षण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
• प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर स्वयंसेवक आधारित साक्षरता केंद्र की स्थापना की जाएगी।

युद्ध अभ्यास 20
8 फरवरी, 2021 को भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास 20' (Yudh Abhyas 20) राजस्थान में बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ।
• यह वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास का 16वां संस्करण है। यह अभ्यास 21 फरवरी तक जारी रहेगा।
• इसमें अमेरिका के स्ट्राइकर टैंक और भारत के सारथी टैंक भाग ले रहे हैं।

7 फरवरी तक राजस्थान टीकाकरण अभियान में पहले स्थान पर है।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक
9 फरवरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय -
राजस्थान राज्य आयुष नीति 2020 को मंजूरी दी गई।
बौद्धिक संपदा अधिकार नीति लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
• राजस्थान राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के क्रियान्वयन के लिए पंजीकृत सोसाइटी के गठन को मंजूरी दी है।
• राजस्थान ग्रामीण विकास राज्य सेवा नियम 2007 में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की है।
• कैबिनेट ने ग्राम सेवक के पदनाम को ग्राम विकास अधिकारी के पदनाम में परिवर्तित करने के लिए राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 में संशोधन को भी स्वीकृति प्रदान की है।
• राजस्थान रत्न पुरस्कार तथा गांधी सद्भावना सम्मान प्रारंभ करने की प्रक्रिया एवं मार्गदर्शिका का अनुमोदन किया है।

हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत को युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की खेलो इंडिया टैलेंट सर्च नॉर्थ जोन 2 की कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

गुजरात के शकरबाग चिड़ियाघर से सृष्टि शेरनी को नाहरगढ़ जैविक उद्यान में लाया गया है।

आयुष नीति 2020 के प्रमुख बिंदु:-
• प्रदेश में संचालित आयुष चिकित्सा यूनिटों को अच्छी औषधियां उपलब्ध कराने के लिए रसायनशालाओं को मिलाकर आयुष औषधि उत्पादन वितरण एवं वितरण निगम बनेगा जिससे मशीन, दवा और उपकरणों की खरीद होगी।
• रसायनशालाओंमैं औषधियों की गुणवत्ता की जांच के लिए जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में क्वालिटी कंट्रोल यूनिट की स्थापना की जाएगी।
• जोधपुर के आयुर्वेद विश्वविद्यालय में औषधि पादप कल्टीवेशन में डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ किया जाएगा।

एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021
विज्ञान और अभियांत्रिकी अनुसंधान बोर्ड-एसईआरबी (SERB) ने 11 फरवरी, 2021 को महिलाओं और बालिकाओं के अंतर्रष्ट्रीय दिवस-2021 के अवसर पर आईआईटी जोधपुर की डॉ. रितु गुप्ता को ‘एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021’ देने की घोषणा की।

वन नेशन वन कार्ड सिस्टम लागू
राजस्थान वन नेशन वन राशन कार्ड प्रणाली को सफलतापूर्वक पूरा करने वाला देश का 12वां राज्य बन गया है।
वन नेशन वन राशन कार्ड सिस्टम से सही व्यक्ति को अपने कोटे का अनाज मिलेगा। इससे योग्य लाभार्थियों की पहचान करने के साथ नकली, डुप्लीकेट या अयोग्य कार्डधारकों की भी पहचान होगी।

देश में पहली बार नवीकरणीय ऊर्जा से बिजली उत्पादन के मामले में सौर ऊर्जा ने पवन ऊर्जा को पीछे छोड़ दिया है। वर्ष 2021 में कुल नवीकरणीय ऊर्जा में 41.91% ऊर्जा सौर ऊर्जा संयंत्र और 41.79% ऊर्जा पवन से प्राप्त हो रही है‌।
• सौर ऊर्जा उत्पादन में कर्नाटक देश में पहले स्थान पर है। राजस्थान का दूसरा स्थान है।
प्रदेश में सबसे बड़ा लगभग 2000 मेगावाट का सोलर पार्क जोधपुर के भड़ला में है।
राजस्थान ने सौर ऊर्जा नीति 2019 में वर्ष 2024-25 तक प्रदेश में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन 30,000 मेगावाट करने का लक्ष्य रखा है।

जयपुर की रक्षा राठौड़ ने मुंबई में मिस इंडिया ग्लोबल क्वीन 2021 का खिताब जीता है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 24 फरवरी को पेपरलेस बजट पेश करेंगे।

माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी मनाई जाती है।
बसंत पंचमी के अवसर पर बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से गार्गी और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कारों का वितरण किया जाता है।
गार्गी पुरस्कार योजना
यह योजना 1998 में शुरू की गई थी।
इसके तहत दसवीं में 75% से अधिक अंक लाने वाली बेटियों को गार्गी पुरस्कार के रूप में दो किस्तों में कुल ₹6000 दिए जाते हैं।

बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार
यह योजना 2008 में शुरू की गई।
इस योजना के तहत 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाली बेटियों को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में ₹5000 की एक किस्त दी जाती है।

इस वर्ष गार्गी और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार में जयपुर और सीकर क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर है।

शाहाबाद बारां में प्रदेश का पहला हाइड्रो एनर्जी प्रोजेक्ट लगेगा।
बारिश में व्यर्थ बहने वाले पानी से 2520 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट सिंगापुर व आबूधाबी की कंपनी की ओर से लगाया जाएगा।

आईपीएल के 14वें सत्र के लिए नीलामी - 18 फरवरी
दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने है, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीद।
• अनकैप्ड खिलाड़ियों में ऑल राउंडर कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे बिके, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

नागौर की साइमा सैयद देश की पहली वन स्टार हॉर्स राइडर बनी है।

सघन मिशन इन्द्रधनुष-3 का प्रथम चरण
राजस्थान में टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सघन मिशन इन्द्रधनुष-3 का प्रथम चरण 22 फरवरी से शुरू हुआ।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा भीलवाड़ा जिले से टीकाकरण के इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया। 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार दो चरणों में यह अभियान 15- 15 दिन संचालित किया जाएगा और नियमित टीकाकरण से वंचित रह रहे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके निशुल्क लगाए जाएंगे।
प्रथम चरण में प्रदेश के 24 जिलों को शामिल किया गया है। इनमें कुल 3,963 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।
• जन्म से 2 साल की उम्र के 23,980 बच्चों और 6,268 गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके लगाकर प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
• दूसरा चरण 22 मार्च 2021 से शुरू होगा।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने 19 फरवरी को राजस्थान के पोखरण में एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर से स्वदेशी विकसित तीसरी पीढ़ी की एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम 'हेलिना' और 'ध्रुवास्त्र' का सफल परीक्षण किया गया। इन दोनों मिसाइलों को क्रमशः सेना और वायुसेना में शामिल किया जाएगा।
इन दोनों मिसाइलों को डीआरडीओ ने विकसित किया है।

हाल ही हनुमानगढ़ (राजस्थान) की अनुराधा बुडानिया को 12वीं की परीक्षा में 85% अंक हासिल करने के लिए गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इन्हें राजस्थान की लेडी स्टीफन हॉकिंस कहा जा रहा है क्योंकि एक खास तरह की बीमारी के कारण गर्दन के नीचे इनके शरीर का कोई भी अंग काम नहीं करता है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस
हर साल मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस 19 फरवरी को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना की शुरुआत करने और योजना के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना शुरू की।
• इस योजना का उद्देश्य हर दो साल में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करना है, ताकि मृदा में पोषण संबंधी कमियों को दूर किया जा सके।

 19 फरवरी से जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 14वां संस्करण शुरू हुआ।

बारां का रामगढ़ क्रेटर बना विश्व भू विरासत
विश्व के क्रेटर को मान्यता देने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था अर्थ इंपैक्ट डाटाबेस सोसाइटी ऑफ़ कनाडा ने बारां के रामगढ़ क्रेटर को विश्व भू विरासत के 200वें क्रेटर के रूप में मान्यता दी है।
• यह देश का तीसरा और राजस्थान का पहला क्रेटर बन गया है।
• रामगढ़ क्रेटर का व्यास 3.2 किमी और यह 200 मीटर ऊंची अंगूठीनुमा संरचना में फैला है।

राजस्थान का पहला क्रेटर बना है ? - रामगढ़ क्रेटर (बारां)

ऑपरेशन क्लीन स्वीप का उद्देश्य है ? - मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ना।

राजस्थान में देश का 10% भू-भाग है जबकि देश का केवल 1% पानी यहां उपलब्ध है।
राजस्थान रेगिस्तान एवं मरुस्थलीय क्षेत्र होने के साथ ही यहां सतही एवं भू-जल की भी काफी कमी है।
गांव ढाणियों के बीच दूरी अधिक होने के साथ ही विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां घर-घर पेयजल उपलब्ध करवाने में लागत अन्य राज्यों के मुकाबले काफी ज्यादा आती है।
इस आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केंद्र सरकार से उत्तर पूर्वी एवं पहाड़ी राज्यों की तरह प्रदेश को भी जल जीवन मिशन में 90:10 के तहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केंद्र सरकार से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को भी राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित करने की मांग कर रहे हैं।
यह परियोजना राज्य के 13 जिलों को पेयजल एवं सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।

पाली के गुंदोज गांव में ग्रेनाइट की सबसे बड़ी खान स्थित है।

कोटा की अरुंधति चौधरी ने 22 फरवरी को मोंटेनेग्रो में एड्रियाटिक पर्ल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता।

24 फरवरी से 27 फरवरी तक जैसलमेर जिले में मरु महोत्सव का आयोजन किया गया।
• मिस मूमल - जैसलमेर की लक्षिता सोनी बनी है।
• मिस्टर डेजर्ट - जयपुर के कृष्ण कुमार

जयपुर की 55 वर्षीय साइकिलिस्ट रेणू सिंघी 5 दिन में 500 किलोमीटर साइकिलिंग करने वाली प्रदेश की पहली महिला बनी है।

26 फरवरी को हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह सिराधना को रियल एस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

राजस्थान के नए लोकायुक्त
राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व जज प्रताप कृष्ण लोहरा को प्रदेश का नया लोकायुक्त (13वां) बनाया गया है।
राज्य सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने 27 फरवरी को नियुक्ति का वारंट जारी किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 153 खिलाड़ियों को राजकीय सेवा में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments