आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

राजस्थान बजट 2021 । Rajasthan Budget 2021

 
Rajasthan Budget 2021


राजस्थान बजट 2021

Rajasthan Budget 2021.

24 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में 2 घंटे 47 मिनट लंबा बजट भाषण दिया।
यह अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण है।

मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया। बल्कि टैक्स की अलग-अलग मद में 910 करोड़ रुपए की छूट दी। इसलिए टैक्स से सरकार को होने वाली आय में इस वर्ष 910 करोड़ रुपए कम मिलेंगे।

कृषि एवं किसान
• अगले साल से कृषि का बजट अलग से पेश करने की घोषणा की। 
मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की घोषणा की।
इस योजना के तहत 1लाख 20 हजार किसानों को स्प्रिंकल दिए जाएंगे।
5 लाख किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध करवाने के साथ कई सुविधा दी जाएंगी।
3 लाख किसानों को बायो फर्टिलाइजर दिए जाएंगे।
1 लाख किसानों को कंपोस्ट यूनिट, 30 हजार किसानों को फार्म पॉन्ड बनाए जाएंगे।
120 फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन बनाए जाएंगे।

नहर:- इंदिरा गांधी नहर परियोजना से एकीकृत तारानगर झुंझुनू, सीकर, खेतड़ी वृहद पेयजल परियोजना

खेती की बिजली के लिए नई कृषि बिजली वितरण कंपनी बनाने की घोषणा की। 
इसमें एक की बजाए दो महीनों में बिल भेजे जाएंगे। 50 हजार किसानों को नए कनेक्शन दिए जाएंगे।
• जो किसान कर्ज माफी से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी बजट में राहत देने की घोषणा की है।
ऐसे किसानों की ओर से कमर्शियल बैंकों से लिया गया कर्ज वन टाइम सेटेलमेंट के जरिए कर्ज माफ करने की घोषणा की है।
• इस वर्ष 16 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त फसली कर्ज दिया जाएगा।
• 9 जिलों पाली, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, सवाई माधोपुर, करौली, बीकानेर, दौसा में 200 करोड़ रुपए की लागत से मिनी फूड पार्क बनाए जाएंगे।
मथानिया (जोधपुर) में लगभग 100 करोड़ की लागत से मेगा फूड पार्क की स्थापना की जाएगी।
• डूंगरपुर, हनुमानगढ़ व बूंदी में नए कृषि महाविद्यालय खोले जाएंगे।
• पशुपालकों को उनके घर पर आपातकालीन सुविधा के लिए 108 एंबुलेंस की तर्ज पर 102 मोबाइल सेवा की घोषणा।

• प्रतियोगी परीक्षा देने वाले युवाओं को रोडवेज में फ्री
यात्रा की घोषणा की। 
• राज्य में 1200 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की। 

सर्वोदय विचार परीक्षा:- सर्वोदय विचार परीक्षा होगी। अब किसी भी छात्रवृत्ति व अन्य मेरिट आधारित प्रोत्साहन के लिए यह परीक्षा पास करनी जरूरी होगी।

• भरतपुर में संस्कृत महाविद्यालय और इनक्यूबेशन सेंटर खुलेगा।

• छात्रों को यूनिफॉर्म और किताबें मुफ्त दी जाएंगी।
• डिजिटल शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगेंगे।

• सभी संभागों में विशेष योग्यजन आवासीय स्कूल खुलेंगे। जोधपुर व जयपुर में इसी तरह के दो नए महाविद्यालय खोले जाएंगे।

• सभी संभाग मुख्यालयों में पब्लिक हेल्थ कॉलेज खुलेंगे।

• पात्र बेरोजगार युवाओं को चार माह का प्रशिक्षण देकर विभिन्न विभागों के राजीव गांधी युवा वालंटियर बनाए जाएंगे। 
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कराए जाएंगे। 
वन टाइम वेरिफिकेशन सिस्टम बनाया जाएगा। 
50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

• राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी (आर कैट) की स्थापना की जाएगी। 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

यूनिवर्सल हेल्थ बीमा
• अगले वर्ष से प्रदेश के सभी परिवारों के लिए 3500 करोड़ रुपए की यूनिवर्सल हेल्थ बीमा का प्रावधान भी किया गया।
प्रत्येक परिवार का 5 लाख रुपए का कैशलेस हेल्थ बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।
महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना की तर्ज पर यह योजना लाई जाएगी।
इस नई योजना में प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारियों और लघु व सीमांत किसानों को निःशुल्क और सामान्य परिवारों को 50% प्रीमियम राशि (850 रूपए) देकर बीमा का लाभ मिलेगा।
लगभग 7.5 करोड़ की आबादी इस योजना में कवर होगी। 
इस तरह की बीमा सुविधा देने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य होगा।
• गहलोत ने बताया कि सरकार राइट टू हेल्थ बिल लाने जा रही है।

• प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल सीएचसी बनाई जाएगी जो विधायक कोष से बनेगी।
CHC - Community health center.

• प्रदेश के 25 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।

जोधपुर में नई डायग्नोस्टिक विंग बनेगी।
 रीजनल कैंसर सेंटर खुलेगा।

• प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब मुफ्त में 61 जांचें होंगी।

 • सड़क दुर्घटनाओं के लिए जीवन रक्षक योजना के तहत जीवन बचाने वाले भले व्यक्ति को 5000 रुपए व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। 
• राज्य के राजमार्ग व मुख्य सड़कों पर ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए योजना।

• पीपीपी मोड पर मेडिकल टूरिज्म सेंटर की स्थापना की जाएगी।

• शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान निरंतर चलाने के लिए डायरेक्टरेट ऑफ फूड सेफ्टी बनाने की घोषणा की।

जयपुर, बीकानेर, भरतपुर में यूनानी व आयुर्वेद महाविद्यालय खोले जाएंगे।

• एस एम एस स्टेडियम में स्पोर्ट्स स्कूल खुलेगा, जहां खिलाड़ियों को आवास, शिक्षा और खेल प्रशिक्षण फ्री दिया जाएगा।

इसके अलावा विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए जिन 4 विधायकों (3 कांग्रेस और 1 भाजपा) की मौत हुई, उनके नाम पर उनके क्षेत्र में गर्ल्स कॉलेज खोलने की घोषणा भी की। इसमें - 
1. राजसमंद में किरण माहेश्वरी कन्या कॉलेज, 
2. भींडर में गजेंद्र सिंह कन्या कॉलेज,
3. सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल कन्या कॉलेज, 
4. गंगापुर में कैलाश त्रिवेदी कन्या कॉलेज खोले जाने की घोषणा की।

• सरकार लड़कियों की तर्ज पर अब सभी महिलाओं को भी मुफ्त सैनेट्री नेपकिन देगी। इस पर कुल 200 करोड़ खर्च होंगे।

• कोरोना काल में रोका गया सरकारी कमचारियों का
वेतन रिलीज करने की घोषणा। 1600 करोड़़ रुपए
जारी होंगे।

• डीएलसी की दरों में 10% की कमी की घोषणा।
50 लाख तक फ्लैट पर स्टांप ड्यूटी 6 से घटाकर 4
फीसदी की गई।

• नए वाहनों के साथ ग्रामीण बस सेवा को फिर से शुरू किया जाएगा।
6 हजार गांवों को जोड़ा जाएगा।
 इस बस सेवा को भाजपा शासन में बंद कर दिया गया था।

• 30 मार्च को सभी जिलों में राजस्थान उत्सव होगा।
दूसरे राज्यों की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए 10 हजार युवाओं को भेजा जाएगा।

फिल्म प्रोत्साहन नीति लाएंगे। राजस्थानी फिल्म को
25 लाख रुपए की सहयोग राशि और GST पर 100% छूट दी जाएगी।

शांति अहिंसा प्रकोष्ठ को शांति व अहिंसा निदेशालय
में बदला जाएगा।

जोधपुर में 400 करोड रुपए में थिंक टैंक सेंटर खुलेगा।

• प्रदेश के युवाओं व बच्चों के लिए शारीरिक विकास के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की घोषणा, प्रत्येक ब्लॉक में खेल स्टेडियम। 
विधायक, सांसद निधि व जनता से राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
राजसमंद व प्रतापगढ़ में इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे।

• प्रदेश में जघन्य अपराधों की रोकथाम, आदतन अपराधियों की पहचान एवं आपराधिक रिकॉर्ड रखे जाने के लिए Inter-operable Criminal Justice System (ICJS) को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

एसीबी में Digital Voice Logger
• भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संदिग्ध टेलिफोन कॉल्स एवं एसएमएस द्वारा रिश्वतखोरी के प्रकरणों की जांच के लिए एसीबी में Digital Voice Logger की स्थापना करने की घोषणा की।

• विधायकों के लिए दिल्ली की तर्ज पर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब बनेगा।

• प्रदेश में उर्जा क्षेत्र के समग्र विकास और अगले 30 साल तक ऊर्जा उपलब्धता के लिए नई ऊर्जा नीति 2021-50 बनाई जाएगी।

देश का दूसरा और राजस्थान का पहला डिजिटल विश्वविद्यालय कहां खोलने की घोषणा की गई है ? - जोधपुर

देश का दूसरा और राजस्थान का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय कहां स्थित है ? - जोधपुर

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments