Rajasthan Current Affairs 2026
February 2026 Rajasthan Current Affairs
डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष के. के. गुप्ता को राज्य सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन(शहरी) का स्टेट ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
हाल ही पूर्व मंत्री और थानागाजी से विधायक रहे भाजपा नेता हेम सिंह भड़ाना का निधन हो गया।
रामाश्रय वार्ड
• 14 मार्च 2024 से प्रदेश के जिला अस्पतालों में रामाश्रय वार्डों का शुभारंभ किया गया।
• उद्देश्य:- बुजुर्गों को समर्पित, सुगम और सम्मानपूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना।
• रामाश्रय वार्ड (जीरियाट्रिक वार्ड एवं जीरियाट्रिक क्लिनिक) वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य का अनुपम उपहार सिद्ध हो रहे हैं। अब तक करीब 32 लाख बुजुर्ग इस मानवीय नवाचार से लाभान्वित हो चुके हैं।
हाल ही पूर्व विधायक डॉ. तरुण राय कागा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पुस्तक ‘विचारधारा’ की एक प्रति भेंट की।
जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में अटल काव्य स्मारक एवं अटल लोकतंत्र उपवन का विकास किया जाएगा।
आईसीडीएस राजस्थान ने सितम्बर 2025 में प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान करने के पश्चात पुनः जनवरी 2026 में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी प्रदेश को सेमीकंडक्टर विनिर्माण, डिजाइन, पैकेजिंग तथा संबद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में देश का प्रमुख गंतव्य बनाएगी। इस नीति के अन्तर्गत राज्य सरकार जोधपुर-पाली-मारवाड़ और कंकाणी सहित अन्य उपयुक्त औद्योगिक क्षेत्रों को प्रायोरिटी सेमीकंडक्टर कॉरिडोर्स घोषित करेगी।
थाईलैंड राजकुमारी प्रिंसेस सिरिवन्नावरी नारिरताना 6 से 10 फरवरी तक राजस्थान प्रवास पर रही।
प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)
• इस योजना में नीति आयोग ने राजस्थान के 5 आंकाक्षी जिले और 27 आंकाक्षी ब्लॉक शामिल किए हैं।
13वां इंडिया स्टोनमार्ट-2026
• आयोजन:- जेईसीसी (जयपुर) में 5 से 8 फरवरी तक।
• उद्धाटन:- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
• आयोजक:- सीडॉस, रीको और लघु उद्योग भारती।
इंडियास्टोन मार्ट 2026 के समानांतर जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी), सीतापुरा में जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 भी आयोजित किया गया।
हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आगरा में केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा और भारतीय पुस्तकालय संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में पुस्तकालय सेवाओं का रूपान्तरण' विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।
हाल ही सिलीसेढ झील पर अलवर बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल आयोजित किया गया।
हर वर्ष 2 फरवरी को बर्ड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।
न्यायिक कार्यों के डिजिटलीकरण के तहत प्रदेश का पहला ई-सेवा केंद्र पाली न्यायालय में स्थापित किया जाएगा।
8 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम से अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन का आयोजन किया गया।
• मैराथन के ब्रांड एंबेसडर:- अभिनेता रणदीप हुड्डा।
हाल ही रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान की ओर से मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में 51वां रोज शो आयोजित किया गया।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जनवरी–2026 की जिला एकेडमिक रैंकिंग जारी की गई है। ताज़ा रैंकिंग में झुंझुनूं और हनुमानगढ़ शीर्ष जिलों में शामिल रहे हैं, जबकि चूरू तीसरे स्थान पर रहा।
हाल ही वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा ने प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 9 एवं 10 फरवरी 2026 को सचिवालय नर्सरी, जयपुर में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय वन मेले का उद्घाटन किया।
हाल ही राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने एवं सतत विकास को सुदृढ़ करने हेतु IIT, जोधपुर व MNIT, जयपुर के साथ महत्वपूर्ण एमओयू हस्ताक्षरित किए हैं।
• एमओयू केे तहत मंडल द्वारा IIT, जोधपुर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्लाइमेट चेंज एवं MNIT, जयपुर के साथ मिलकर क्लीन एंड ग्रीन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी।
गणतंत्र दिवस-2026 के राज्य स्तरीय समारोह में प्रदर्शित विभिन्न राजकीय विभागों की उत्कृष्ट झांकियों में कृषि विभाग की झांकी नमो ड्रोन दीदी को प्रथम पुरस्कार मिला है।
हाल ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर में पुलिस थाना व चौकी क्रिश्चियन गंज के परिवर्तित नाम कृष्णगंज के शिलापट्ट का लोकार्पण किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक:- धानक्या (जयपुर)
राजस्थान का अलवर ज़िला भारत का पहला ज़िला बन गया है जिसने 100% बीमा कवरेज हासिल किया है।
राजस्थान बजट 2026-27
• उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया।
शिक्षा एवं नवाचार
• कॉलेजों में मेंटरिंग, इनक्यूबेशन और उद्यमिता समर्थन के लिये VIBRANT कार्यक्रम की शुरुआत।
• घुमंतू/प्रवासी परिवारों के बच्चों के लिये राज-पहल (Raj-PAHAL) कार्यक्रम, जिसके अंतर्गत ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ और अस्थायी शिक्षा शिविर शामिल हैं।
• 400 विद्यालयों को निर्धारित बजट प्रावधान के साथ सीएम-राइज़ (राजस्थान इनोवेटिव स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में उन्नत किया जाएगा।
युवा एवं कौशल विकास
• लगभग 50,000 विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी सक्षम परामर्श प्रदान करने के लिए ‘DREAM कार्यक्रम’ चलाया जाएगा।
• वैश्विक रोज़गार अवसरों को बढ़ाने हेतु 1,000 युवाओं को विदेशी भाषाओं (अंग्रेज़ी, जापानी, फ्रेंच, जर्मन, कोरियाई) में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
• मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत एक लाख युवाओं को 10 लाख रूपए तक के ऋण पर शत प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा मार्जिन मनी अनुदान आदि की सुविधा मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान कर 30 हजार युवाओं को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है।
• राज्य सरकार ने राजस्थान रोजगार नीति-2026 के माध्यम से मार्च 2029 तक 15 लाख रोजगार के अवसर स्वरोजगार, वेतन आधारित रोजगार और उद्यमिता के माध्यम से सृजित करने का लक्ष्य रखा है।
• बजट 2026-27 में स्किलिंग इको-सिस्टम को मजबूत बनाने, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने तथा युवाओं के कौशल विकास के साथ ही उन्हें रोजगार परक बनाने का उद्देश्य रखा गया है, इसके लिए राज्य में पहली बार ‘आउटकम बेस्ड स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड’ लाया जाएगा। इसके तहत प्लेसमेंट आधारित मापदंड पूरे होने पर ही भुगतान होगा।
किसान एवं जलवायु पहलें
• किसानों को जलवायु-अनुकूल प्रथाओं के लिये प्रोत्साहित करने हेतु कार्बन क्रेडिट पायलट परियोजना।
• AI और उपग्रह समर्थन के साथ डिजिटल कृषि मिशन (राज-एम्स)।
• GI टैगिंग और बाज़ार तक पहुँच बढ़ाने के लिये मिशन राज-गिफ्ट (Raj-GIFT)।
स्वास्थ्य क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण
• दुर्घटनाओं, प्रसव और हृदयाघात जैसी आपात स्थितियों के लिये राज-सुरक्षा (RAJ-SURAKSHA) आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली।
• राज-ममता (Raj-MAMTA) मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, जिसके अंतर्गत जयपुर स्थित SMS मेडिकल कॉलेज में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना।
• नशामुक्त राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए ‘राजसवेरा’ कार्यक्रम चलाने का प्रावधान किया गया है।
महिला सशक्तीकरण एवं आजीविका समर्थन
• ज़िला स्तर पर ₹100 करोड़ के प्रावधान के साथ ग्रामीण महिला BPO की स्थापना।
• मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत ऋण सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 लाख की गई।
• मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों के लिये ऋण सीमा बढ़ाकर ₹1 करोड़ तक की गई।
पर्यटन विकास
• जैसलमेर के खुरी में एक अल्ट्रा-लक्ज़री विशेष पर्यटन क्षेत्र का विकास।
• कुलधरा में पर्यटक सुविधा केंद्र की स्थापना।
• प्रमुख धरोहर स्थलों को जोड़ने वाला एक व्यापक थार सांस्कृतिक सर्किट।
• झुंझुनू में युद्ध संग्रहालय की स्थापना।
वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक योजनाएँ
• वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना: 6,000 वरिष्ठ नागरिकों के लिये हवाई यात्रा तथा 50,000 के लिये AC ट्रेन से तीर्थ स्थलों की यात्रा की व्यवस्था।
IT एवं साइबर सुरक्षा
• नई IT नीति की घोषणा तथा साइबर अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर (R4C) की स्थापना।
वन्यजीव एवं पर्यावरण
• आवास विकास, मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण तथा इको-टूरिज़्म को बढ़ावा देने हेतु लगभग ₹1,500 करोड़ के प्रावधान के साथ PRITHWI (प्रोजेक्ट फॉर रेज़िलिएंट एंड इंटीग्रेटेड टेरेस्ट्रियल हैबिटैट्स एंड वाइल्डलाइफ वैलोराइजेशन इनिशिएटिव) की शुरुआत।
प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिये राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की तर्ज पर राजस्थान राज्य परीक्षण एजेंसी (RSTA) का गठन किया जाएगा।
कर्मचारी कल्याण
• सरकारी कर्मचारियों की मांगों की समीक्षा के लिये एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन, जिसमें आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के क्रियान्वयन पर विचार शामिल है।
राज्य के प्रथम ‘नेफेड बाजार’ का उद्घाटन
• हाल ही सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने नेहरू सहकार भवन में नेशनल एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लि. (नेफेड) द्वारा शुरु किये गए रिटेल आउटलेट ‘नेफेड बाजार’ का फीता काटकर उद्घाटन किया।
• 'किसान से किचन तक' की संकल्पना पर आधारित इस ‘नेफेड बाजार’ के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होंगे।
हाल ही पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले के सांडेराव में पांच दिवसीय श्री निंबेश्वर पशु मेले का शुभारंभ किया।
भरतपुर स्थापना दिवस 19 फरवरी 1737 को भरतपुर स्थापना दिवस की याद में मनाया जाता है।
हर साल 13 फरवरी महाराजा सूरजमल जयंती से 19 फरवरी तक भरतपुर स्थापना दिवस तक मनाया जाता है।
माँ कात्यायनी देवी पशुमेला 2026:- सायला (जालोर)
चंबल नदी पर एक प्रमुख जलसेतु/एक्वाडक्ट
• राजस्थान सरकार राम जलसेतु लिंक परियोजना के अंतर्गत, जिसे पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के साथ एकीकृत किया गया है, चंबल नदी पर एक प्रमुख जलसेतु/एक्वाडक्ट का निर्माण कर रही है।
• यह जलसेतु/एक्वाडक्ट राम जल सेतु लिंक परियोजना (पार्वती–कालीसिंध–चंबल लिंक परियोजना) के अंतर्गत बनाया जा रहा है।
• उद्देश्य:- यह जलसेतु कालीसिंध नदी पर स्थित नवनेरा बैराज से पानी को मेज नदी तक और आगे बीसलपुर एवं इसरदा जैसे जलाशयों तक पहुँचाने में सक्षम बनाएगा। इससे पूर्वी राजस्थान में पेयजल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूती मिलेगी।
• कुल लंबाई: लगभग 2.3 किलोमीटर
• निर्माण कार्य मई 2025 में प्रारंभ हुआ और जून 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
• यह जलसेतु कोटा ज़िले के पीपल्दा सामेल गाँव और बूंदी ज़िले के गुहाटा गाँव के बीच फैला है तथा चंबल नदी को उसकी पारिस्थितिकी को बिना प्रभावित किये पार करता है।
राम जल सेतु लिंक परियोजना एक एकीकृत नदी–जोड़ो पहल है, जिसका उद्देश्य जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये चंबल बेसिन से पानी को बनास, पार्वती, बाणगंगा तथा राजस्थान के अन्य उप-बेसिनों तक स्थानांतरित करना है।
भारत का सबसे बड़ा ऊन उत्पादक राज्य
• वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान भारत का सबसे बड़ा ऊन उत्पादक राज्य बन गया, जो देश की कुल ऊन उत्पादन का लगभग आधा हिस्सा प्रदान करता है।
• वित्तीय वर्ष 2023–24 में राजस्थान ने लगभग 1.6 करोड़ किग्रा ऊन का उत्पादन किया, जो भारत के कुल ऊन उत्पादन का लगभग 47% है, जिससे यह देश का शीर्ष ऊन उत्पादक राज्य बन गया।
• राजस्थान के बाद, ऊन उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्यों में जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।
भारत-विस्तार प्लेटफॉर्म
• कृषि और किसान कल्याण के केंद्रीय मंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर में किसानों के लिये ‘भारत‑विस्तार’, एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) संचालित डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
• भारत-विस्तार (कृषि संसाधनों तक पहुँच के लिये आभासी रूप से एकीकृत प्रणाली) एक बहुभाषी और AI आधारित प्लेटफॉर्म है।
• यह मौसम के पूर्वानुमान, बाज़ार की कीमतों, फसल संबंधी सलाह, कीटों की चेतावनी, मृदा स्वास्थ्य की जानकारी और सरकारी योजनाओं को एक ही सुलभ इंटरफेस (पहुँच योग्य मंच) में एकीकृत करता है।
• प्लेटफॉर्म वॉइस-फर्स्ट तकनीक का उपयोग करता है, जिससे किसान हेल्पलाइन 155261, वॉइस कमांड या टेक्स्ट चैटबॉट्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, यहाँ तक कि फीचर फोन पर भी।
• प्रारंभ में यह हिंदी और अंग्रेज़ी में उपलब्ध है तथा आगे इसे 11 अन्य भाषाओं में विस्तारित करने की योजना है।
• किसान पहचान (Farmer ID): एक डिजिटल किसान पहचान पत्र में किसान का डेटा संग्रहित होगा और यह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी सेवाओं से एकीकृत होगा।
सूक्ष्म सिंचाई में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।
राजस्थान बाजरा, सरसों, तिलहन, जौ, ग्वार, ईसबगोल और जीरा के उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है।
उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी के निर्देशन एवं प्रेरणा से निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की ओर से 19 जनवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक चलाये जा रहे प्रेरणा अभियान 2.0 के अंतर्गत पोषण ट्रेकर पर धात्री माताओं, प्रेग्नेंट महिलाओं, 0 से 6 माह के बच्चों, 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों, 3 से 6 वर्ष के बच्चों और किशोरी बालिकाओं के पंजीयन में 2 लाख 47 हजार 114 लाभार्थियों की वृद्धि दर्ज हुई है।
• उद्देश्य:- मातृ एवं शिशु पोषण एवं आईसीडीएस सेवाओं से वंचित सभी पात्र लाभार्थियों गर्भवती व धात्री महिलाएं, 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना।
राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम, 2023 के प्रावधानों की अनुपालना में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा मासिक पेंशन राशि 1250 से बढ़ाकर 1300 कर दी गई है।
• बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी तथा फरवरी 2026 से देय होगी।
राज्य सरकार के स्वयं के कर राजस्व में वृद्धि
• आय-व्ययक अध्ययन 2026-27 के अनुसार वर्ष 2024-25 में राज्य का स्वयं का कर राजस्व 9.80% वृद्धि के साथ 1 लाख 3 हजार 310 करोड़ रुपये हो गया है।
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 20-22 फरवरी, 2026 तक 'साइबर सुरक्षा- जागरूकता, संरक्षण एवं न्याय तक समावेशी पहुंच' विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत द्वारा इस सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।
हाल ही भारत मंडपम, नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 आयोजित किया गया।
राजस्थान होमस्टे (पेईंग गेस्ट हाउस) योजना–2026 लागू
• राज्य में ‘ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ की अवधारणा को जमीनी स्तर पर उतारते हुए राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है जिसके तहत अब राज्य में ‘राजस्थान होमस्टे (पेईंग गेस्ट हाउस) योजना–2026’ लागू की गई है।
योजना की प्रमुख विशेषताएं:-
• ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस के अनुरूप सरलीकृत व्यवस्था
• अधिकतम 8 कमरे और 24 बेड की अनुमति
• स्वामी/परिवार के अनिवार्य निवास की शर्त समाप्त
• स्वामी, लीजधारी या नियुक्त केयरटेकर द्वारा संचालन संभव
• पूर्णतः ऑनलाइन, समयबद्ध और पारदर्शी पंजीकरण प्रक्रिया शीघ्र की जाएगी।
पंजीकरण
• 7 दिन में अस्थायी पंजीकरण, 3 माह में स्थायी प्रमाणपत्र
• स्थानीय पर्यटक स्वागत केंद्रों के माध्यम से विकेन्द्रीकृत पंजीकरण
• ग्रामीण पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन
हाल ही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित पहली कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।
भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (SKAT) और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने 22 फरवरी 2026 को जयपुर के जल महल और चंडीगढ़ की सुखना झील जैसे स्थलों पर हैरतअंगेज करतब दिखाए।
22 फरवरी 2026 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के पाटनपोल स्थित वल्लभ सम्प्रदाय की प्रथम पीठ श्री बड़े मथुराधीश जी मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कोटा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हैरिटेज वॉक में भी भाग लिया।
• कोटा महोत्सव 2026, 21-22 फरवरी को चंबल रिवर फ्रंट और किशोर सागर तालाब की पाल पर आयोजित किया गया।
हाल ही राष्ट्रीय अभिलेखागार भारत (NAI) ने जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र में अपनी प्रतिष्ठित प्रदर्शनी ‘भारत की विश्व विरासत: राजस्थान’ का आयोजन किया।
• प्रदर्शनी का उद्घाटन वी. श्रीनिवास, मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, संजय रस्तोगी, महानिदेशक, राष्ट्रीय अभिलेखागार भारत तथा डॉ. अनुराधा गोगिया, अतिरिक्त महानिदेशक, जवाहर कला केन्द्र द्वारा किया गया।
जयपुर को मिली ब्रिक्स बैठक की मेजबानी
• ब्रिक्स वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों की प्रथम बैठक का होगा आयोजन।
राज्य सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए पोकरण में टेराकोटा स्किलिंग सेंटर खोला जाएगा।
हाल ही पूर्व विधायक डॉ. सतीश पूनिया ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को अपनी लिखी पुस्तक “अग्निपथ नहीं जनपथ संवाद से संघर्ष तक” की प्रति भेंट की।
राज्य सरकार द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के द्वितीय चरण गंगा दशहरा (25 मई) से 5 जून 2026 को पर्यावरण दिवस तक संचालित होगा।
जैसलमेर में भारत के पहले जैन चादर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दादा श्री जिनदत्त सूरी महाराज से जुड़ी 872 वर्ष पुरानी पवित्र चादरों को श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु प्रदर्शित किया जाएगा।
स्ट्रेला-10 मिसाइल का सफल परीक्षण
• भारतीय सेना की कोणार्क कोर ने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में स्ट्रेला-10 अल्प-दूरी वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक सटीक परीक्षण किया, जिसमें तीव्र गति से उड़ रहे निम्न-ऊँचाई वाले हवाई लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया गया।
• यह प्रणाली ट्रैकयुक्त, बख्तरबंद MT-LB वाहन पर स्थापित होती है, जिससे यह ऊबड़-खाबड़ भूभाग, रेतीले टीले और पक्की सड़कों पर उच्च गति से प्रभावी रूप से संचालन कर सकती है।
प्रकार: अल्प-दूरी सतह-से-वायु मिसाइल (SAM)
उद्गम: रूसी मूल की प्रणाली।
राजस्थान सरकार ने खेजड़ी वृक्ष की कटाई पर पूरे राज्य में प्रतिबंध लगा दिया है।
• यह निर्णय बीकानेर और अन्य मरुस्थलीय ज़िलों में हुए 11-दिवसीय ‘खेजड़ी बचाओ आंदोलन’ के बाद लिया गया।
कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय (25 फरवरी)
• राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा-19 और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा-24 में संशोधन कर राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2026 और राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2026 लाने का महत्वपूर्ण निर्णय किया गया है। इससे जिन व्यक्तियों के दो से अधिक संतान हैं वे पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरपालिकाओं के चुनाव लड़ सकेंगे।
दो से अधिक संतान पर चुनाव लड़ने का प्रतिबंध उस समय लागू किया गया था, जब जनसंख्या विस्फोट पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता थी। वर्ष 1991-94 के बीच प्रजनन दर 3.6 थी, जो वर्तमान में घटकर 2 रह गई है। ऐसे में इन प्रावधानों का प्रत्यक्ष प्रभाव अब कम होता जा रहा है।
• सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की अनुपालना में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 24 में संशोधन कर धारा 2 को संशोधित करते हुए शब्द कुष्ठ रोग को खतरनाक रोग की श्रेणी से हटाया गया है। जिससे नगरपालिका के आगामी चुनाव में सभी व्यक्तियों को चुनाव लड़ने का समान अवसर मिल सकेगा और कुष्ठ रोगियों का सम्मान भी सुनिश्चित हो सकेगा।
• आर्थिक अपराधों पर प्रभावी रोकथाम तथा वित्तीय अनुशासन के लिए राज्य राजस्व आसूचना निदेशालय को समाप्त कर राजस्व आसूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय का गठन किया जाएगा।
• औद्योगिक विकास को नई गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने तथा सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति, 2026 लाई जाएगी।
• प्रदेश में भारतीय चिकित्सा पद्धति की अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए दि राजस्थान आयुर्वेद, योग एण्ड नेचुरोपैथी यूनिवर्सिटी, अजमेर विधेयक, 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
• ग्राम विकास अधिकारियों की वर्षों पुरानी मांग की व्यवहारिकता एवं प्रशासनिक दृष्टि से वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी का नवीन पद सृजन करने तथा ग्राम विकास अधिकारियों के 750 पदों को वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी के पद पर क्रमोन्नत किए जाने का निर्णय किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम विकास अधिकारी का ग्रेड पे 2400 एवं पे लेवल एल-6 है। वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी के नवीन पद सृजन से उन्हें 3600 पे ग्रेड एवं लेवल-10 पर शीघ्र पदोन्नति के अवसर मिल सकेंगे।
हाल ही मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में राजीविका रंगोत्सव (होली मेला) का शुभारंभ किया।
पीएम ई-बस सेवा के अंतर्गत प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों—जयपुर , जोधपुर , उदयपुर , कोटा , बीकानेर , भीलवाड़ा , अलवर एवं अजमेर —में कुल 675 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है।
सांभर झील में 27 फरवरी को सांभर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
• इस दौरान eBird ऐप के संबंध में जानकारी दी गई।
हाल ही 27 फरवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होटल ताज आमेर में तीन दिवसीय 'राजस्थान स्टार्टअप समिट—2026' का उद्घाटन किया ।
इसका आयोजन राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सहयोग से ओपन इनोवेशन लोटस फाउंडेशन और स्टार्टअप आर्मेनिया साइंटिफिक एजुकेशनल फाउंडेशन, आर्मेनिया सरकार द्वारा किया गया।
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ 27 फरवरी को जैसलमेर के पोकरण में आयोजित वायुशक्ति-2026 अभ्यास का अवलोकन किया।
राजस्थान में अग्नि वर्षा 2026 सैन्य अभ्यास
• हाल ही भारतीय सेना द्वारा पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर में समेकित अग्नि एवं संचालन अभ्यास (IFME) ‘अग्नि वर्षा’ का आयोजन किया गया, जिसमें मरुस्थलीय युद्ध वातावरण में सेना की उन्नत युद्ध तत्परता, संयुक्त संचालन क्षमता और सटीक अग्नि शक्ति का प्रदर्शन किया गया।
महिला उद्यमिता कार्यक्रम
• 27 फरवरी को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) एवं Confederation of Women Entrepreneurs (COWE) के संयुक्त तत्वावधान में संविधान क्लब ऑफ राजस्थान में दो दिवसीय महिला उद्यमिता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
• यह कार्यक्रम Women’s International Summit on Entrepreneurship (WISE) 2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमिता, सतत आजीविका एवं समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।
• मुख्य अतिथि:- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
हाल ही सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने 'राजस्थान सीसाइड स्टार्टअप समिट—2026' में 'इनोवेशन पवेलियन' का उद्घाटन किया।
हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर जवाब के दौरान प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
• युवाओं के कौशल विकास तथा उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जयपुर में अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग स्थापित किया जाएगा।
• माउंट आबू का नाम ‘आबू राज’, जहाजपुर का नाम ‘यज्ञपुर’ तथा कामां का नाम ‘काम वन’ करने की घोषणा की।
सांस्कृतिक पुनरुद्धार: राज्य विधानसभा में घोषित यह निर्णय, ‘वि-औपनिवेशीकरण’ और सांस्कृतिक पुनर्प्राप्ति की व्यापक राष्ट्रीय प्रवृत्ति के अनुरूप है।
माउंट आबू — नया नाम 'आबू राज':
• सिरोही ज़िले में स्थित माउंट आबू, राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर के लिये जाना जाता है।
• ‘आबू राज’ नाम क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को प्रतिबिंबित करने के उद्देश्य से रखा गया है, जिसका संबंध प्राचीन ‘अर्बुद’ संदर्भों से माना जाता है।
कामां — नया नाम: कामवन:
• भरतपुर ज़िले में स्थित कामां, ब्रज सांस्कृतिक क्षेत्र का हिस्सा है और इसका उल्लेख भागवत पुराण तथा स्कंद पुराण जैसे हिंदू ग्रंथों में मिलता है।
• ‘कामवन’ भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल से जुड़ा एक पौराणिक वन माना जाता है।
जहाज़पुर — नया नाम: यज्ञपुर:
• भीलवाड़ा ज़िले में स्थित जहाज़पुर का संबंध वैदिक परंपराओं और यज्ञ संस्कारों से रहा है।
हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बीकानेर जिले की नोखा तहसील के सारुंडा गाँव में वीरांदेवी रामचन्द्र झंवर आदर्श विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान का लोकार्पण किया।
राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह
• विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह 26 से 28 फरवरी 2026 तक मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी), जयपुर में आयोजित किया गया।
• यह समारोह तीन दिवसीय “राजस्थान विज्ञान महोत्सव-2026” के अंतर्गत आयोजित किया गया।
• शुभारम्भ:- विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. सी. वी. रमन की ऐतिहासिक वैज्ञानिक खोज “रमन प्रभाव” की स्मृति में 28 फरवरी को मनाया जाता है।
• इस वर्ष के लिए थीम:- वीमेन इन साइंस : कैटलाइज़िंग विकसित भारत।
भारत का पहला राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान
• हाल ही 28 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली से एक राष्ट्रव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में किशोरियों का टीकाकरण करके सर्वाइकल कैंसर को रोकना है।
• उद्देश्य: इस अभियान को औपचारिक रूप से पात्र लड़कियों को HPV टीके लगाकर गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने के लिये शुरू किया गया है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक प्रमुख चिंता है।
यह कार्यक्रम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 14 वर्षीय लड़कियों पर केंद्रित है।
• इस अभियान के तहत गार्डासिल-4 (Gardasil-4) वैक्सीन की एक एकल खुराक दी जाएगी। यह वैक्सीन HPV-16 और HPV-18 (सर्वाइकल कैंसर के मुख्य कारण) सहित कई HPV प्रकारों से सुरक्षा प्रदान करती है।
• टीकाकरण सत्र निर्दिष्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किये जाएंगे, जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ज़िला अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।
• यह टीकाकरण स्वैच्छिक है और टीका लगाने से पहले माता-पिता या अभिभावक की सहमति अनिवार्य है।
• इस पहल के तहत हर साल 14 आयु वर्ग की लगभग 1.15 करोड़ लड़कियों को शामिल करने की योजना है, जिससे HPV से संबंधित कैंसर के खिलाफ दीर्घकालिक निवारक स्वास्थ्य देखभाल मज़बूत होगी।
• टीकाकरण के लिए यू-विन प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य पंजीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
साथ ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें बांदीकुई से जयपुर तक 4 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे व दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज 14 सेक्शन में एनएच 76 जंक्शन से एनएच 12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8 लेन कैरिजवे का लोकार्पण किया गया।
वर्ष 2026-27 के राज्य के कृषि बजट में 1 लाख 19 हजार 408 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जोकि राज्य की जीएसडीपी का 5.55% है। साथ ही, 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करायी जा रही है।
देश की 11 योजनाओं में राजस्थान पहले स्थान पर, 5 में दूसरे और 7 योजनाओं में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि कुसुम कॉम्पोनेन्ट ए और सी में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर हैं
SAVE WATER
0 Comments