Rajasthan Current Affairs 2026
March 2026 Rajasthan Current Affairs
हाल ही राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम-रीपा) में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि:- उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 16 फरवरी से 28 फरवरी तक “प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026” का आयोजन किया गया।
नमो भारत रेल कारिडोर योजना
• सरकार दिल्ली से गुरुग्राम, रेवाड़ी होते हुए अलवर तक नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर शुरू करने की तैयारी कर रही है।
• यह नया रूट करीब 199 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें कुल 22 स्टेशन बनाए जाएंगे।
• यह 199 किमी लंबा सेमी-हाई-स्पीड कॉरिडोर (160 किमी/घंटा रफ्तार) दिल्ली और अलवर के बीच यात्रा समय को कम करके 2 घंटे से भी कम कर देगा। इसके माध्यम से नीमराणा, बहरोड़ और शाहजहांपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली से जुड़ेंगे।
• यह कॉरिडोर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान को सीधे जोड़ देगा, जिससे रोजमर्रा के यात्रियों का समय बचेगा और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
• रूट: दिल्ली (सराय काले खां) - गुरुग्राम - धारूहेड़ा - नीमराना - बहरोड़ - शाहजहांपुर - अलवर।
राजस्थान जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2026
• राजस्थान विधानसभा में 5 मार्च 2026 को पारित।
• पूर्व के अधिनियम छोटे उल्लंघन या तकनीकी चूक के लिए भी कारावास जैसी आपराधिक शास्तियां (जुर्माने) अधिरोपित करते हैं, जिससे अत्यधिक मुकदमेबाजी होने पर न्यायिक प्रणाली पर भार पड़ता गया है। इससे आमजन, व्यवसासियों सहित अन्य को अनावश्यक कठिनाईयां हो रही हैं। इसलिए राज्य सरकार अब छोटे उल्लंघनों पर कारावास के स्थान पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। इससे अनावश्यक कानूनी जटिलताओं से आमजन को राहत मिलेगी।
प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को बढ़ाकर 1450 रुपये प्रतिमाह किया गया है।
हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेना दिवस परेड-2026 की संकलन पुस्तक एवं लघु फिल्म का विमोचन किया।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025
• देशभर में प्रथम स्थान:- अनुज अग्निहोत्री (राजस्थान)
अशांत क्षेत्रों से संबंधित विधेयक पारित
• 6 मार्च, 2026 को राजस्थान विधानसभा ने राजस्थान अशांत क्षेत्र (अचल संपत्ति हस्तांतरण नियंत्रण) विधेयक, 2026 पारित किया। इस विधेयक का उद्देश्य आधिकारिक रूप से ‘अशांत’ घोषित क्षेत्रों में संपत्ति की बिक्री और हस्तांतरण को नियंत्रित करना है, ताकि जबरन पलायन को रोका जा सके और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखा जा सके।
• पूर्व अनुमति अनिवार्य: अधिनियम के अंतर्गत ‘अशांत’ घोषित किसी भी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अचल संपत्ति का हस्तांतरण (बिक्री, उपहार या पट्टा) ज़िला कलेक्टर की पूर्व लिखित अनुमति के बिना नहीं कर सकेगा।
• सत्यापन प्रक्रिया: अनुमति देने से पूर्व कलेक्टर को आवश्यक जाँच करनी होगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि संपत्ति का हस्तांतरण पूर्णतः स्वेच्छा से हो रहा है तथा यह किसी दबाव, भय, धमकी या सांप्रदायिक तनाव के कारण हुई ‘मजबूरन बिक्री’ का परिणाम नहीं है।
• 'अशांत क्षेत्र' की परिभाषा: यदि राज्य सरकार को यह संतोष हो जाता है कि दंगे या सांप्रदायिक तनाव के कारण सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को खतरा है तो वह किसी क्षेत्र को एक निश्चित अवधि के लिये ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित कर सकती है।
कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
• 7 मार्च 2026 को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास किया।
• यह एयरपोर्ट बूंदी जिले के तालेड़ा के पास शंभूपुरा में बनाया जा रहा है, जो कोटा शहर से लगभग 15 किमी की दूरी पर है।
लीलाधारी महादेव पशु मेला:- सिरोही
शुभारंभ:- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी।
हाल ही स्वर्ण नगरी जैसलमेर में दादा गुरुदेव जिनदत्त सुरीश्वर महाराज के चादर महोत्सव के अवसर पर 144 वर्ष बाद दिव्य चादर किले से बाहर लाई गई। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इसे केवल वस्त्र नहीं, बल्कि जैसलमेर की रक्षा और आस्था का प्रतीक बताया।
हाल ही अजमेर स्थित राष्ट्रीय मसाला बीजीय अनुसंधान संस्थान, तबीजी में इंडस्ट्री मीट एवं किसान मेला-2026 आयोजित किया गया।
हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ के धान मंडी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया।
• राज्य में 16 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गईं है।
• राज्य में वर्ष 2023 की तुलना में महिला अत्याचार के प्रकरणों में लगभग 10% की कमी आयी है।
• इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाडो प्रोत्साहन योजना पोर्टल भी लॉन्च किया।
हाल ही केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने फलौदी जिला स्थित शेखासर तालाब पर करवाए गए जीर्णोधार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरजन विहार, अलवर (कंपनी बाग) से आयोजित 'FIT WOMEN NATION' महिला मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
• साथ ही उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण एवं माय भारत केंद्र के समन्वय से गौरी देवी महाविद्यालय, अलवर में आयोजित ‘अस्मिता खेलो इंडिया‘ महिला एथलेटिक्स लीग का शुभारम्भ किया।
जयपुर में 9 मार्च को ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष:- विजया रहाटकर।
हाल ही विधान सभा में राजस्थान आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय अजमेर विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित किया गया।
राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों के लिये दो बच्चों का नियम खत्म
• राजस्थान ने लगभग 30 वर्ष पुराने उस नियम को समाप्त कर दिया है, जिसके तहत दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्तियों को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया गया था। इसके साथ ही कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) के आधार पर होने वाली अयोग्यता को भी समाप्त कर दिया गया है।
अब राज्य में दो से अधिक संतान के माता—पिता भी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ सकेंगे। इस बाबत लाए गए राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026 को राजस्थान विधानसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।
• प्रदेश में तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार राजस्थान पंचायती राज अधिनियम— 1994 की धारा 19 के तहत किसी व्यक्ति के दो से अधिक बच्चे होने पर उसकी पंचायती राज संस्थाओं का सदस्य बनने की पात्रता समाप्त करने का फैसला लिया गया था। उस समय तेज जनसंख्या वृद्धि दर को नियंत्रित करना मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि महिलाओं में शिक्षा के प्रसार एवं समाज में आई जागरूकता के कारण आज जनसंख्या वृद्धि दर में उल्लेखनीय कमी आई है जिससे वर्तमान परिपेक्ष्य में उक्त नियम अप्रासंगिक हो गया है।
• पंचायती राज मंत्री:- मदन दिलावर।
हाल ही राजस्थान विधानसभा में राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित किया गया।
• दो से अधिक संतानों वाले प्रत्याशी अब नगर निकायों के चुनावों में भाग ले सकेंगे।
• उपरोक्त संशोधन के अंतर्गत राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 में परिभाषित खतरनाक रोग की सूची से कुष्ठ रोग को बाहर कर दिया गया है ताकि कुष्ठ प्रभावित या उपचारित व्यक्तियों के साथ कोई भेदभाव ना हो।
महिला सुनवाई अभियान
• राष्ट्रीय महिला आयोग ने 9 से 14 मार्च तक महिला सुनवाई अभियान चलाया।
• उद्देश्य:- महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करना।
• राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जल संचय जन भागीदारी अभियान 2.0
• केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हाल ही में जल संचय जन भागीदारी 2.0 पहल की उच्च-स्तरीय समीक्षा की।
• जल संचय जन भागीदारी (JSJB) एक सामुदायिक पहल है, जो जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर केंद्रित है।
• 3C रणनीति: यह अभियान ‘3C’ के मूलमंत्र पर आधारित है अर्थात सामुदायिक भागीदारी, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) का लाभ उठाना और स्थायी परिणामों के लिये लागत को अनुकूलित करना।
• लक्ष्य: सामान्य ज़िलों को कम-से-कम 10,000 कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण करने का कार्य सौंपा गया है; नगर निगमों का भी लक्ष्य 10,000 संरचनाएँ स्थापित करना है।
जयपुर के आमेर में महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।
हाल ही विधान सभा में महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय जयपुर विधयेक, 2025 ध्वनिमत से पारित हुआ।
हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिखित पुस्तक "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष— नवाचारों के 2 वर्ष" का विमोचन किया।
गौ कल्याण के लिए राज्य सरकार गौ सेवा नीति 2026 लाएगी।
हाल ही पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली के रामलीला मैदान में संभाग स्तरीय आयुर्वेद मेले का शुभारंभ किया।
हाल ही जेईसीसी, सीतापुरा में ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की 84वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
हाल ही जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने उदयपुर स्थित सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) सभागार में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग तथा माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय नेशनल ट्राईबल भित्ति चित्र एवं माण्डना कला कार्यशाला का शुभारंभ किया।
4 खिलाड़ी डीएसपी (DSP) पद पर नियुक्त
• राजस्थान सरकार ने मार्च 2026 में खेल कोटे के तहत 4 खिलाड़ियों को राजस्थान पुलिस में डीएसपी (DSP) पद पर नियुक्त किया है। इन्हें 'आउट ऑफ टर्न' पॉलिसी के तहत डीएसपी का पद दिया गया है।
1. रवि बिश्नोई (क्रिकेटर)
2. सचिन (कबड्डी)
3. मानिनी कौशिक (शूटर)
4. दिव्य कृति सिंह (घुड़सवारी)
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर इस वर्ष भी राजस्थान दिवस का आयोजन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 19 मार्च 2026 को किया गया।
• 14 से 19 मार्च तक विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
• 19 मार्च को जालोर में राजस्थान दिवस मुख्य समारोह का आयोजन किया गया।
राजस्थान दिवस पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 14 से 19 मार्च 2026 तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया गया।
• 15 मार्च को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर विशेष फोकस।
• 16 मार्च को “क्लीन टॉयलेट अभियान”
• 17 मार्च को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जनजागरूकता अभियान।
• 18 मार्च को प्रयुक्त जल प्रबंधन हेतु विशेष श्रमदान कार्यक्रम।
हाल ही नगरीय विकास एवं स्वास्थ्य शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अर्बन हाट, सीकर में शेखावाटी क्षेत्र की महिलाओं की प्रतिभा, कौशल और उद्यमिता को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शेखावाटी पंच-गौरव राजसखी एवं उद्योग मेला का शुभारंभ किया।
राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) को स्मार्ट गैस वितरण के क्षेत्र में आईओटी आधारित तकनीक के प्रभावी उपयोग और नवाचार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित 'डायमण्ड अवार्ड' से सम्मानित किया गया है।
हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होण्डा के पहले ईवी मॉडल (होण्डा 0 अल्फा) का अनावरण किया।
• गौरतलब है कि होण्डा की ओर से पहला इलेक्ट्रिक वाहन प्रदेश के टपूकड़ा संयंत्र में बनेगा।
देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान
• सवाई मानसिंह चिकित्सालय, जयपुर के चरक भवन में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंस्टीट्यूट ऑफ डर्मेटोलॉजी बनकर तैयार है। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा।
विश्व उपभोक्ता दिवस (15 मार्च) पर उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जयपुर में राज्य स्तरीय उपभोक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
थीम:- सुरक्षित उत्पाद-आश्वस्त उपभोक्ता।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना में जयपुर जिले ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
हाल ही संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जोधपुर में आयोजित राज सखी जिला स्तरीय सरस मेला– जोधाणा 2026 का शुभारम्भ किया।
हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर विकसित राजस्थान रन 2026 को हरी झंडी दिखाई।
हाल ही पद्मश्री अवार्ड से पुरस्कृत एवं भपंग वादक उस्ताद गफरुद्दीन खान मेवाती एवं उनके समूह द्वारा जवाहर कला केंद्र में पंडून का कड़ा गायन में महाभारत की कथा को लोक गायन शैली में प्रस्तुत किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 15 मार्च से 25 मार्च तक नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में आयोजित “राजस्थान उत्सव 2026” का शुभारंभ किया।
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमों के तहत 17 मार्च को 'राजस्थान युवा शक्ति दिवस' का आयोजन किया गया।
हाल ही पशुपालन, गोपालन और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बगरू स्थित रामदेव गोशाला से एफएमडी रोग से बचाव के लिए राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।
अजमेर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनेगा।
बोराज तालाब:- अजमेर
हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उदयपुर में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के डबोक परिसर में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयु) की वेस्ट जोन वाइस चांसलर मीट 2025-26 का शुभारंभ किया।
राजस्थान जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत नई गाइडलाइन्स के अनुसार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
हाल ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर द्वारा ‘राजपूताना की रियासतों के ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक महत्व के बहुमूल्य अभिलेख’ विषय पर आयोजित विशेष प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।
हाल ही उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व मंत्री दिया कुमारी ने जवाहर कला केंद्र स्थित शिल्पग्राम में राजस्थान ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित कला मेले का शुभारम्भ किया।
एग्रीकल्चर कार्बन क्रेडिट पायलट प्रोजेक्ट
• राजस्थान कृषि विभाग ने IORA इकोलॉजिकल सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी कर ‘कृषि भूमि प्रबंधन कार्बन परियोजना’ शुरू की है, जिसका उद्देश्य किसानों को कार्बन क्रेडिट और अतिरिक्त आय प्राप्त करने में सहायता करना है।
• पायलट क्षेत्र: परियोजना को प्रारंभिक रूप से निम्न स्थानों पर लागू किया जाएगा:
बानसूर (कोटपूतली-बहरोड़ ज़िला)
महवा (दौसा ज़िला)
मालपुरा (टोंक ज़िला)
18 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित उद्यमी संवाद समारोह को संबोधित किया।
• इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी भी लॉन्च की।
राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026
• लॉन्च:- 18 मार्च 2026
• नीति के तहत सेमीकंडक्टर अनुसंधान, डिजाइन, उत्पादन, परीक्षण एवं पैकेजिंग जैसे सभी चरण शामिल किए गए हैं, जिससे राजस्थान में मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित होगा। इसी के मद्देनजर जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र, कांकणी औद्योगिक क्षेत्र एवं अन्य क्लस्टर प्राथमिक सेमीकंडक्टर कॉरिडोर के रूप में विकसित किए जाएंगे। इससे उद्योगों को भूमि आवंटन व सिंगल विंडो सिस्टम के साथ ही बिजली, पानी, सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं त्वरित गति से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही, विश्व स्तरीय सेमीकंडक्टर पार्कों का विकास और फैबलेस डिजाइन पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाया जाएगा।
• सेमीकंडक्टर मैन्युफैचरिंग पैकेज के तहत निवेश को आकर्षित करने के लिए नीति में विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसमें प्रोजेक्ट्स को 7 वर्षों तक विद्युत शुल्क में 100% छूट, स्टाम्प शुल्क व भू-रूपान्तरण शुल्क में 75% छूट एवं 25% का पुनर्भरण का प्रावधान शामिल है।
साथ ही, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत पूंजी सब्सिडी का 60% अनुदान एवं पूंजीगत निवेश को बढ़ावा देने के लिए टर्म लोन पर 5% ब्याज अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।
• औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसके तहत पात्र उद्योगों को पर्यावरणीय प्रोजेक्ट्स की लागत का 50% पुनर्भरण, कैप्टिव रिन्यूएबल एनर्जी वाले प्रोजेक्ट्स के लिए 7 वर्षों तक विद्युत शुल्क में 100% छूट एवं राजस्थान ग्रीन रेटिंग सिस्टम के तहत सहमति शुल्क में 50% छूट का प्रावधान किया गया है।
राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026
• लॉन्च:- 18 मार्च 2026
• इस नीति के तहत विश्वस्तरीय औद्योगिक पार्कों का विकास, भूमि-जल-ऊर्जा संसाधनों का वैज्ञानिक एवं सतत उपयोग तथा लॉजिस्टिक्स सुविधाएं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे निवेश को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन तथा सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास भी सुनिश्चित होगा।
• इस नीति के अंतर्गत निजी क्षेत्रों में औद्योगिक पार्कों को चार विकास मॉडलों पर विकसित किया जाएगा। मॉडल-ए में रीको द्वारा आवंटित भूमि पर पूरी तरह निजी डवलपर द्वारा विकास किया जाएगा। वहीं, मॉडल-बी के अंतर्गत औद्योगिक पार्क के लिए 80% भूमि विकासकर्ता द्वाराएवं शेष 20% भूमि रीको द्वारा निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह, मॉडल-सी के तहत पार्क के लिए संपूर्ण भूमि की विकासकर्ता द्वारा व्यवस्था की जाएगी तथा मॉडल-डी पीपीपी मॉडल पर आधारित होगा। नीति के तहत निजी क्षेत्र में औद्योगिक पार्कों के लिए कम से कम 50 एकड़ क्षेत्रफल तथा न्यूनतम 10 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना अनिवार्य होगी।
हाल ही कुलाधिपति एवं राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान की। वासुदेव देवनानी को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा व समाज के लिए किये गये बेहतरीन नवाचारों हेतु यह उपाधि प्रदान की गई है।
19 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान का शुभारम्भ किया।
• अवधि:- 19 मार्च से 15 मई
• इस अभियान के अंतर्गत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों के लिए स्थानीय आकांक्षाओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
हाल ही सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कोटपूटली–बहरोड़ जिले के उपखण्ड पावटा में सहकार सुपर बाजार (मार्ट) का उद्घाटन किया।
अंतरराष्ट्रीय वन दिवस (21 मार्च) पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम
• थीम:- वन एवं अर्थव्यवस्था (Forests and economics)
• आयोजन:- राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर
• मुख्य अतिथि:- वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा।
• इस अवसर पर जयपुर जिले के शाहपुरा तहसील में विकसित “अटल वन” का उद्घाटन भी किया गया।
• “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया।
• जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया एवं पारिस्थितिकी तंत्र सेवा संवर्धन परियोजना (CRESEP) परियोजना के अंतर्गत राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।जिससे हज़ारों ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
• वन प्रबंधन में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देते हुए “DigiVan” डिजिटल प्लेटफॉर्म के नए मॉड्यूल (PoC-3 एवं PoC-4) को भी लाइव किया गया , जिससे वन्यजीव आवास निगरानी एवं कार्बन क्रेडिट प्रबंधन में सहायता मिलेगी।
सिटी ऑफ हंड्रेड आइलेंड्स:- बांसवाड़ा
24 मार्च 2026 को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सभागार में राज्य में "टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय" का शुभारंभ किया।
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU), अजमेर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 आधारित अध्यादेश लागू करने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय बना है।
हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय:- जयपुर
हाल ही राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) एवं सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस, जयपुर के मध्य आगामी तीन वर्षों के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए है। इस समझौते का उद्देश्य राजीविका द्वारा प्रोत्साहित मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन को सुदृढ़ करना तथा फूड, न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड वॉश घटक के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोग प्रदान करना है।
25 मार्च को जयपुर में एक दिवसीय राजस्थान ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन हुआ।
• ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) पॉलिसी 2025 का उद्देश्य राज्य को वैश्विक निवेश और तकनीकी नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाना है। इस नीति के तहत वर्ष 2030 तक राज्य में 200 से अधिक जीसीसी स्थापित करने तथा लगभग 1.5 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है।
अपडेट जारी...............
0 Comments