Rajasthan Current Affairs 2026 । जनवरी 2026। राजस्थान करेंट अफेयर्स

 

Rajasthan Current Affairs 2026

January 2026 Rajasthan Current Affairs 

हाल ही जोधपुर शहर के रामलीला मैदान में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रदेश स्तरीय महिला उद्यमी सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। 

सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला 2025
• जयपुर में 
• 18 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक
• राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा आयोजित।

राज्य निर्वाचन आयुक्त:- राजेश्वर सिंह

हाल ही लोकायुक्त न्यायमूर्ति प्रताप कृष्ण लोहरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को लोकायुक्त, राजस्थान का 37 वां वार्षिक प्रतिवेदन (1 जनवरी 2025  से 31 दिसंबर 2025) प्रस्तुत किया।

2 जनवरी 2026 को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में दृश्यकला विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय महिला लोक कला शिविर का शुभारंभ किया।

प्रथम कोटा–हाड़ौती ट्रैवल मार्ट 2026
• 2 जनवरी 2026 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में चम्बल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर प्रथम कोटा–हाड़ौती ट्रैवल मार्ट 2026 का शुभारम्भ किया। 
• समारोह में “मैजिकल हाड़ौती” पुस्तक का विमोचन भी किया गया। 
• आयोजक: इस कार्यक्रम का आयोजन होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (HFR) द्वारा राजस्थान पर्यटन विभाग के सहयोग से तथा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के समर्थन से किया गया।

उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने एक विशिष्ट पहल के रूप में कोटा में आयोजित तीन दिवसीय कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट के दूसरे दिन सिटी हिल आर्ट में 'बीटूबी' प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) योजना
• योजना में शामिल करोड़ों परिवार अब देश के दूसरे राज्यों में भी निःशुल्क उपचार ले सकेंगे। 
• यह योजना केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) को एकीकृत कर वृहद रूप में संचालित की गई हैं।
• राज्य सरकार ने इस योजना में करीब 6 माह पहले इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी लागू की थी, जिसके पहले चरण में इन बाउण्ड पोर्टेबिलिटी लागू की गई थी, जिसके तहत दूसरे राज्यों के नागरिकों को राजस्थान में इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। अब 19 दिसम्बर से इस योजना में आउट बाउण्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इससे प्रदेश के नागरिकों को देश के अन्य राज्यों में निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी।  

हाल ही वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने अलवर में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया।

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट—2026
• आयोजन:- 4-6 जनवरी 2026 
• सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जेईसीसी, सीतापुरा (जयपुर) में 'राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट—2026' का उद्घाटन किया। 
• उद्घाटन समारोह में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग तथा 7 प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच एमओयू का हस्तांतरण भी किया गया। राजस्थान इनोवेशन हब के जोधपुर पोर्टल का लॉन्च किया गया। 
• राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट—2026 के पहले दिन 'आईस्टार्ट फिल्म फेस्टिवल ऑफ राजस्थान' (IFFOR) का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध भपंग वादक युसूफ खान और उनके समूह ने वाद्य यंत्र भपंग के एक तार के संगीत पर गायन कर फेस्टिवल का सांस्कृतिक आगाज किया। 
• राजस्थान में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एआई हैकाथॉन का शुभारंभ हुआ। यह हैकाथॉन 6 जनवरी को संपन्न हुआ। 

हाल ही पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मोबाइल ऐप पर कर्मयोगी वाटरशेड मॉड्यूल लॉन्च किया।

राजस्थान क्षेत्रीय ‘AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस’
• आयोजन:- 6 जनवरी 2026
• स्थान:- जेईसीसी, सीतापुरा (जयपुर)
• उद्घाटन:- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 
पूर्व-आयोजित पहल: यह आयोजन इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के लिये एक पूर्व-तैयारी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य AI के अंगीकरण और नवाचार को प्रोत्साहित करना है।
उद्देश्य: इसका उद्देश्य शासन सुधार, आर्थिक वृद्धि, नवाचार तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका का अन्वेषण करना।
मुख्य एजेंडा: विमर्श का आधार “तीन सूत्र” (People, Planet, Progress) तथा IndiaAI मिशन के “सात चक्र” हैं।
प्रमुख क्षेत्र: इस आयोजन में सार्वजनिक सेवा वितरण के लिये AI, नैतिक AI व्यवहार तथा शहरी नियोजन और प्रशासन में डिजिटल ट्विन्स जैसे अनुप्रयोगों पर विशेष ध्यान दिया गया।
• मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय एआई साक्षरता कार्यक्रमराजस्थान एआई-एमएल पॉलिसी 2026, आई स्टार्ट लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, राजस्थान एवीजीसी-एक्सआर पोर्टल, राजस्थान एआई पोर्टल को लॉन्च किया। 
• घोषणा:- राजस्थान का बड़ा डेटा सेंटर जयपुर में बनेगा।

राजस्थान एआई-एमएल नीति 2026 का प्रमुख उद्देश्य AI एवं मशीन लर्निंग का उत्तरदायी, नैतिक और सुरक्षित उपयोग करते हुए सार्वजनिक सेवा वितरण को अधिक त्वरित, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाना है। इससे प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि होगी और नवाचार-आधारित आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

राष्ट्रीय एआई साक्षरता कार्यक्रम
• आमजन को एआई साक्षर बनाने और तकनीकी कौशल से लैस करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एआई साक्षरता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।
• इस कार्यक्रम से न सिर्फ विशेषज्ञ और कोडर्स बल्कि बच्चे और सामान्य युवा भी एआई की बारीकियां सीख सकेंगे। 
• युवा एआई फॉर ऑल इस कार्यक्रम का पहला चरण है जिसमें चार घंटे के कोर्स के अन्तर्गत एआई को सरल एवं व्यावहारिक रूप में समझाया जाएगा तथा क्रिएटिविटी, प्लानिंग सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में इसके जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी।

डिजिटल लर्निंग को बढ़ाने एवं क्षमता संवर्धन के लिए शुरू किए गए आईस्टार्ट लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम से प्रदेश में कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। 
एआई एमएल नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्थान एआई पोर्टल और एनिमेशन, विजुअल इफैक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स एवं एक्सटेंडेड रियलिटी के क्षेत्र में काम करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान एवीजीसी-एक्सआर पोर्टल लॉन्च किए गए हैं।  

हाल ही राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) एवं बयरफुट कॉलेज, तिलोनीया (अजमेर) के मध्य “सोलर दीदी” प्रशिक्षण एवं आजीविका सशक्तिकरण हेतु एमओयू हस्ताक्षर किया गया।

हाल ही 8 फरवरी 2026 को होने वाली ‘अलवर टाइगर मैराथन’ का उद्घोष कार्यक्रम केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा टाइगर मैराथन के ब्रांड एंबेसडर रणदीप हुड्डा की उपस्थिति में अलवर के सिटी पैलेस में हुआ।
अलवर में खेल एवं पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से राज्य के पर्यटन विभाग एवं अलवर टाइगर मैराथन के आयोजक वी-शक्ति ट्रस्ट के मध्य तथा सिनर्जी स्टील एवं गौरी देवी कन्या महाविद्यालय ने इंडोर बैडमिंटन कोर्ट एवं एकेडमी के लिए एमओयू किए। 

8 जनवरी 2026 को राजस्थान पुलिस अकादमी में ‘विकसित भारत में पुलिस व्यवस्था’ विषय पर राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया। 

8 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 78वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत चार दिवसीय ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

हाल ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्यपाल को अपनी पुस्तक 'सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि' भेंट की। 

क्षेत्रीय समीक्षा सम्मेलन
• सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 8 एवं 9 जनवरी को उदयपुर में दो दिवसीय जोनल रिव्यू कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव
• आयोजन:- 9 से 11 जनवरी 2026
• अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज बीकानेर जिले में हेरिटेज वॉक के साथ हुआ। 
• मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने हेरिटेज वॉक का शुभारंभ किया। 

हाल ही केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने असम के गुवाहटी में राष्ट्रीय कपड़ा मंत्रियों के सम्मेलन में राजस्थान सरकार की टेक्सटाइल पॉलिसी की सराहना की। 

राजस्थान टेक्सटाइल एण्ड अपैरल पॉलिसी-2025
• इस पॉलिसी में निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश में पहली बार गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी शामिल किया गया है। 
• प्राकृतिक एवं कृत्रिम फाइबर उत्पादन को बढ़ाने से लेकर तकनीकी टेक्सटाइल्स और वस्त्र विनिर्माण, हैण्डलूम, ऊन प्रसंस्करण, चमड़े के उत्पाद, फुटवियर जैसे संबंधित क्षेत्र भी इस नीति का हिस्सा हैं। 
• इस नीति के तहत वस्त्र और परिधान क्षेत्र के उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए 10 वर्षों तक 80 करोड़ रूपये वार्षिक तक का एसेट क्रिएशन इंसेंटिव, भूमि/भवन क्रय या लीज पर स्टांप ड्यूटी व पंजीकरण शुल्क में 100% छूट, बिजली उपभोग पर 100% इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी छूट का प्रावधान किया गया है।
• पर्यावरणीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस नीति में ग्रीन सॉल्यूशन इंसेंटिव के तहत 12.5 करोड़ रूपये तक 50%, अक्षय ऊर्जा संयंत्रों के लिए बैंकिंग, व्हीलिंग व ट्रांसमिशन शुल्क का 100%, पेटेंट/कॉपीराइट लागत का 50% एवं भूमि रूपांतरण शुल्क का 100% पुनर्भरण के प्रावधान किए गए हैं। 

घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु) के सभी व्यक्तियों को ऑनलाइन घुमन्तु पहचान प्रमाण पत्र जारी कर राज्य की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए समस्त जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त पंचायत समिति एवं नगरपालिका या नगर परिषद या नगर निगम में 12 से 31 जनवरी तक विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विधायक और वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा द्वारा लिखी पुस्तक 'मेरी मुलाकातें' का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के साथ विमोचन किया। 

बीकानेर के पूगल सोलर पार्क में 2,450 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाओं के साथ 1,600 मेगावाट/6,400 मेगावाट-घंटे बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की स्थापना भी की जाएगी। 
• राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड की सहायक कंपनी राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी (RSPDC) इस परियोजना के लिए आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है।
• परियोजनाओं को “बिल्ड ऑन ऑपरेट“ (बीओओ) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा।

केंद्र के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की तर्ज पर राजस्थान साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (R4C) की स्थापना की जाएगी। इसे साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे सभी जिलों में सूचना साझा करने और अनुसंधान के लिए एक मजबूत केंद्रीकृत ढांचा तैयार होगा।

नागौरी अश्वगंधा को GI टैग
• हाल ही नागौरी अश्वगंधा (कृषि) को GI टैग प्राप्त हुआ है।
• कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, नागौर की शुष्क जलवायु और रेतीली मिट्टी अश्वगंधा की खेती के लिए अत्यंत अनुकूल है, यही कारण है कि अन्य क्षेत्रों में उत्पादित अश्वगंधा की तुलना में नागौर की अश्वगंधा की जड़ें अधिक पुष्ट, लंबी और औषधीय तत्वों, विशेषकर एल्कलॉइड्स से भरपूर होती हैं।
इसके फल यानी बेरी का गहरा चमकीला लाल रंग इसकी उच्च गुणवत्ता का स्पष्ट प्रमाण है इन्हीं विशिष्ट खूबियों के आधार पर केंद्र सरकार ने ‘नागौरी अश्वगंधा' को जीआई टैग देकर इसकी भौगोलिक और औषधीय पहचान संरक्षित की है।

जीआई टैग मिलने के बाद ‘नागौरी अश्वगंधा' का नाम सुरक्षित रहेगा इससे निवेशक या व्यापारी इसका नाम गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे इससे किसानों को फसल का सही मूल्य मिलने में मदद मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में अब केवल प्रमाणित ‘नागौरी अश्वगंधा' ही बेची जा सकेगी इससे मिलावट कम होगी। 

हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोधपुर, राजस्थान में आयोजित माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन और एक्सपो 2026 को संबोधित किया।

राजस्थान की पहली पूर्ण जैविक पंचायत
• हाल ही कोटपूतली-बहरोड़ ज़िले की बामनवास कांकड़ पंचायत राज्य ही नहीं बल्कि उत्तर-पश्चिम भारत की पहली पूर्ण जैविक पंचायत बनी है।

12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जोधपुर में “नए भारत का संकल्प – स्वदेशी व स्वावलंबन” थीम के अंतर्गत “रन फॉर स्वदेशी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री तथा जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया।

राज्यस्तरीय युवा महोत्सव-2026
• जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में 7 से 12 जनवरी 2026 तक राज्यस्तरीय युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य 'विकसित भारत-विकसित राजस्थान' की संकल्पना के तहत युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था।
• उद्घाटन:-  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
• महोत्सव की मुख्य विशेषताएं:
• उद्देश्य: विकसित राजस्थान, रोजगार, करियर मार्गदर्शन और नवाचार को बढ़ावा देना।
• मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रदेश के युवाओं को यूथ आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया। 
• मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान युवा नीति-2026, रोजगार नीति-2026 और 1 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया गया।
• मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY) 
शुभारंभ:- 12 जनवरी 2026
• योजना के माध्यम से 1 लाख युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर सूक्ष्म उद्यमी के रूप में तैयार किया जाएगा। योजना का पात्र होने के लिए राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए और आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
• उद्देश्य:- प्रदेश के एक लाख युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने में आर्थिक सहायता प्रदान करना। 
इसके तहत विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार सेक्टर में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। 
• राज्य सरकार द्वारा शत प्रतिशत ब्याज का पुनर्भरण किया जाएगा। साथ ही, 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी और सीजीटीएमएसई (सूक्ष्म और लघु उद्यम क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट) शुल्क के पुनर्भरण का भी प्रावधान किया गया है।

राजस्थान युवा नीति-2026
• इस नीति के तहत शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं के लिए उभरते क्षेत्रों में अवसरों का विस्तार किया जाएगा। साथ ही, उनका व्यक्तित्व विकास कर स्थानीय शासन व निर्णय-प्रक्रिया में उनकी भागीदारी भी बढ़ाई जाएगी। इस नीति में युवा अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं और खेलों के विस्तार, लैंगिक हिंसा की रोकथाम, युवा कलाकारों के संवर्धन के साथ ही, सतत विकास में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया है।
• नीति के अंतर्गत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को केंद्र में रखते हुए समावेशी, नवाचार-आधारित एवं परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाया गया है।

रोजगार नीति-2026
• इस नीति के तहत रोजगार और उद्यमशीलता पर केंद्रित बहुआयामी रणनीति के माध्यम से मार्च 2029 तक 15 लाख रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाया जाएगा। नीति का निष्पादन, निगरानी एवं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए, राजस्थान रोजगार पोर्टल (ईईएमएस 2.0) रोजगार कार्यालय (एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज) को एकीकृत करते हुए, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इसमें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय रोजगार अवसरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ई-जॉब फेयर की सुविधा को समाविष्ट किया गया है।

हाल ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिल्‍ली में राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

पीएम विश्वकर्मा योजना का क्रियान्वयन 
• राजस्थान पंजीकरण में पहले, ऋण स्वीकृति एवं वितरण में दूसरे और प्रशिक्षण में तीसरे स्थान पर है।

14 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मकर संक्रांति के पर्व पर जल महल की पाल पर पतंग उत्सव (काइट फेस्टिवल) का शुभारंभ किया। 
• इस वर्ष राज्य के समस्त सात संभाग स्तर एवं जैसलमेर व माउंटआबू में पतंग उत्सव का आयोजन किया गया है। 

78वां सेना दिवस
• 15 जनवरी 2026 भारतीय सेना ने 78वां सेना दिवस जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर पूरे सैन्य गौरव व अनुशासन के साथ मनाया।
• यह चौथी बार है जब सेना दिवस परेड दिल्ली के बाहर आयोजित हुई और पहली बार किसी असैन्य क्षेत्र में आयोजित की गई। राजस्थान को पहली बार इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ।
• थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने परेड की सलामी ली।

भैरव फोर्स
• देश की सुरक्षा और आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना ने नसीराबाद में एक स्पेशल फोर्स तैयार की है। इस फोर्स का नाम 'भैरव' रखा गया है। 
• भैरव बटालियन इंडियन आर्मी की फोर्स रिस्ट्रक्चरिंग का पार्ट है। इसे नई सोच, नई तकनीक और नई ऑपरेशनल जरूरत के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।
• भैरव बटालियन एक नई श्रेणी अत्याधुनिक तकनीक से लैस भारतीय सेना की नई टुकड़ी है। भारतीय सेना ने पिछले वर्ष, 2025 में अपनी उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं की रक्षा के लिए तीन नई टुकड़ियों का गठन किया था। इनके नाम थे रुद्र ब्रिगेड, दिव्यास्त्र बैटरी और भैरव बटालियन
• भैरव बटालियन का नाम भगवान शिव के रौद्र रूप पर रखा गया है। इस बटालियन का आदर्श वाक्य (Motto) है - "अभयम् भैरव" इसका अर्थ है - निर्भीक रक्षक। इसके साथ ही इसके जवान "राजा रामचंद्र की जय", "बोले सो निहाल, सत श्री अकाल" जैसे पारंपरिक नारे भी लगाते हैं।
• भारतीय सेना के अनुसार भैरव बटालियन को “Fight Tonight” के लिए बनाया गया है, यानी लड़ने के लिए बहुत कम समय में तैयार रहना है।
• भैरव बटालियन को खास तौर पर ऐसे स्थानों पर तैनात किया जा रहा है जो संवेदनशील क्षेत्र हैं। इनमें राजस्थान, जम्मू, लद्दाख और पूर्वोत्तर भारत के राज्य शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
• उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पीएम उषा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस का आयोजन 16 जनवरी 2026 को माधव ऑडिटोरियम, शिक्षा संकुल में किया गया। 
• कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा।
नोट:- राजस्थान में इस समय लगभग 7400 स्टार्टअप पंजीकृत हैं।

15 जनवरी 2026 को उपमुख्यमंत्री एवं आयुष एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में आयोजित चार दिवसीय आरोग्यम मेला-2026 का उद्घाटन किया।

हाल ही जयपुर में दो दिवसीय (14-15 जनवरी, 2026) क्षेत्रीय श्रम एवं रोज़गार सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें भारत के चार नए श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया।

एक जिला एक उत्पाद नीति- 2024
• उद्देश्य:- स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना। 
• यह नीति ज़िला-स्तरीय उद्यमों को मज़बूत करने के लिए संरचित वित्तीय और संस्थागत सहायता प्रदान करती है, जिसमें नए सूक्ष्म उद्यमों के लिए 15 लाख रुपये तक, 25% और छोटे उद्यमों के लिए योग्य परियोजना लागत पर 20 लाख रुपये तक, 15% की कैपिटल सब्सिडी दी जाती है। 
• यह नीति राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भाग लेने के लिए भी उद्यमियों को सहायता प्रदान करती है। इसके तहत स्टॉल का किराया और 2 लाख रुपये तक की यात्रा सहायता दी जाती है और सामान्य सुविधा केंद्रों की स्थापना के माध्यम से क्लस्टर विकास में सहयोग दिया जाता है। 
• यह नीति राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्रों और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर किए गए खर्चों के लिए 3 लाख रुपये तक, 75% पुनर्भरण प्रदान करती है, साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शामिल होने के लिए दो साल तक प्रति वर्ष 1 लाख रुपये तक, 75% पुनर्भरण भी प्रदान करती है।  
• टेक्नोलॉजिकल अपग्रेडेशन को बढ़ावा देने के लिए इस नीति के तहत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संस्थानों से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी या सॉफ्टवेयर खरीद पर 5 लाख रुपये तक, 50% सब्सिडी दी जाती है। 
• राज्य के सभी 41 ज़िलों के उत्पादों की पहचान इस नीति के तहत कर ली गई है।

हाल ही केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड (CWDB), वस्त्र मंत्रालय ने जनवरी 2026 में राजस्थान के अविकानगर में भारतीय ऊन क्षेत्र पर चिंतन शिविर का आयोजन किया।

ICAR-केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान स्थित है? 
उत्तर - अविकानगर (टोंक, राजस्थान) 

17 जनवरी 2026 को वन उत्पादों को प्रोत्साहन देने एवं ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा उदयपुर के सज्जनगढ़ में आयोजित दो दिवसीय वन मेले का शुभारंभ जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किया।

हाल ही नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीकर में शेखावाटी हस्तशिल्प मेला 2026 का शुभारंभ किया।

हाल ही राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वी.टी. रोड ग्राउण्ड मानसरोवर में भारत रिन्यूएबल एक्सपो 2026 के समापन समारोह को सम्बोधित किया और पीएम सूर्यघर पुरस्कार प्रदान किए।
 
सवाई माधोपुर का 263वां स्थापना दिवस (18-20 जनवरी 2026) 
• उद्धाटन:- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
• 18-19 जनवरी को अमरूद महोत्सव एवं कृषि तकनीकी मेला-2026 के रूप में मनाया गया।
देश में पहली बार अमरूद महोत्सव का आयोजन किया गया।
• इस दौरान बाघ महोत्सव भी मनाया गया।
नोट:- सवाई माधोपुर की स्थापना महाराजा सवाई माधोसिंह जी प्रथम द्वारा 19 जनवरी 1763 को की गई थी।
• लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में अमरूद महोत्सव का उद्घाटन किया।
• इस दौरान डॉ. किरोडी लाल ने सवाई माधोपुर में अमरूद प्रोसेसिंग प्लान्ट लगाने की घोषणा की।
• सवाई माधोपुर में स्थापित फूल उत्कृष्टता केन्द्र की तर्ज पर जिले में अमरूद उत्कृष्टता केन्द्र भी संचालित किया जाएगा।

हाल ही केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हैंडीक्राफ्ट एक्सपो जोधपुर का उद्घाटन किया।

हाल ही उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने जवाहर कला केंद्र की अलंकार आर्ट गैलरी में सुप्रसिद्ध जलरंग कलाकार डॉ. सुषमा महाजन के कला चित्रों से सुसज्जित तीन दिवसीय “मेलोडी ऑफ़ कलर्स” एकल प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन किया।

हाल ही जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में एसोसिएशन ऑफ राजस्थान को-ऑपरेटिव सबोर्डिनेट सर्विसेज (ARCSS) द्वारा 'सहकार संगम-2026' कार्यक्रम आयोजित किया गया।
• मुख्य अतिथि:- सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक।

हाल ही राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 19 जनवरी से 21 जनवरी तक लखनऊ में आयोजित 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लिया। 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 21 से 23 जनवरी, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन–2026 आयोजित किया गया।

पीएम-कुसुम योजना के कम्पोनेंट-सी में राजस्थान प्रथम
• प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम योजना) के कम्पोनेंट-सी में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया है। 
• राज्य में कम्पोनेन्ट-ए एवं कम्पोनेन्ट-सी में 2877 मेगावॉट के कुल 1307 विकेन्द्रित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। 
• कुसुम कम्पोनेन्ट-सी के अन्तर्गत फीडर लेवल सोलराइजेशन में भी राजस्थान डिस्कॉम्स देश में अग्रणी है। इसके अन्तर्गत प्रदेश में 2333 मेगावॉट क्षमता के 899 प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं।

केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राजस्थान स्थित कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के आसपास के क्षेत्र को इको-सेंसिटिव ज़ोन (ESZ) के रूप में अधिसूचित किया है।
• आवृत ज़िले: उदयपुर, पाली, राजसमंद
• अधिसूचित ESZ अभयारण्य की सीमा से 0 से 1 किमी तक फैला है।

मंत्रिमण्डल की बैठक में निर्णय (21 जनवरी)
• अशांत क्षेत्र विधेयक लाया जाएगा 
‘दि राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ ट्रांसफर ऑफ इम्मूवेबल प्रोपर्टी एण्ड प्रोविजन फोर प्रोटेक्शन ऑफ टेनेन्ट्स फ्रॉम एविक्शन फ्रॉम प्रिमाइसेज इन डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल, 2026’ के प्रारूप को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई।
ऐसे क्षेत्रों में दंगे, भीड़ द्वारा हिंसा से अशांति की परिस्थिति उत्पन्न होने पर उस क्षेत्र के स्थायी निवासियों को अपनी स्थायी सम्पतियां कम दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ता है। ऐसे क्षेत्र विशेष को अशांत क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद सक्षम प्राधिकारी की पूर्वानुमति के बिना वहां अचल संपत्ति के हस्तांतरण को अमान्य एवं शून्य माना जाएगा। 
सक्षम प्राधिकारी की पूर्वानुमति से ही अचल संपत्ति का हस्तांतरण इच्छुक व्यक्तियों द्वारा किया जा सकेगा। 
विधेयक के इन प्रावधानों का उल्लंघन करने पर कारित अपराध गैर जमानती और संज्ञेय होगा जिसमें 3 वर्ष से 5 वर्ष तक कारावास और अर्थदण्ड की सजा देय होगी। 

राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेन्स पॉलिसी का अनुमोदन 
• एमएसएमई, स्टार्टअप्स और नवाचार आधारित इकोसिस्टम के विकास पर केन्द्रित इस नीति के अंतर्गत प्रदेश में एयरोस्पेस एण्ड डिफेन्स क्षेत्र के विनिर्माण उद्यमों, उपकरण एवं घटक निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं, प्रिसीजन इंजीनियरिंग इकाइयों और मेंटेंनेंस, रिपेयर एवं ओवहॉलिंग से जुड़ी इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा दिया जाएगा। 
• इस नीति के अन्तर्गत विनिर्माण परियोजनाओं के लिए न्यूनतम 50 करोड़ रूपये से 300 करोड़ रूपये तक अचल पूंजी निवेश को लार्ज, 300 करोड़ से 1 हजार करोड़ को मेगा और 1 हजार करोड़ रूपये से अधिक को अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं की श्रेणी में रखा जाएगा। 
• सर्विस सेक्टर के लिए 25 करोड़ से 100 करोड़ रूपये तक अचल पूंजी निवेश वाली परियोजनाएं लार्ज, 100 करोड़ से 250 करोड़ रूपये तक मेगा और 250 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को अल्ट्रा मेगा की श्रेणी में रखा जाएगा। 
• राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेन्स नीति के तहत पात्र एयरोस्पेस एवं डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग और सेवा उद्यमों को एसेट क्रिएशन इन्सेन्टिव के रूप में 7 वर्षों तक राज्य कर के 75% पुनर्भरण के निवेश अनुदान, विनिर्माण उद्यमों के लिए 20 से 28% और सर्विस सेक्टर के 14 से 20% तक 10 वर्षों में वितरित पूंजीगत अनुदान अथवा 10 वर्षों तक वार्षिक किश्तों में देय 1.2% से 2% तक टर्नओवर लिंक्ड प्रोत्साहन में से किसी एक विकल्प का चयन करने की सुविधा दी जाएगी। 

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2025 को मंजूरी
• कैबिनेट द्वारा अनुमोदित प्रदेश की पहली राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी राज्य को सेमीकंडक्टर विनिर्माण, डिजाइन, पैकेजिंग तथा संबद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में देश का प्रमुख गंतव्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 
• प्रमुख उद्देश्य:- सेमीकंडक्टर और सेंसर्स के क्षेत्रों में एंकर निवेश को आकर्षित करना, विश्व-स्तरीय सेमीकंडक्टर पार्कों का विकास करना तथा फैबलेस डिजाइन पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाना। 
इसके साथ ही सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रौद्योगिकी एवं कौशल संवर्धन, रिसर्च एवं डेवलपमेंट तथा टैक्नोलॉजी ट्रांसफर को भी इस नीति के माध्यम से बढ़ावा दिया जाएगा।
• इस नीति के अंतर्गत सेमीकंडक्टर पार्कों में अक्षय ऊर्जा, जल दक्षता, पुनर्चक्रण और सर्कुलर पहलों के माध्यम से ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अनुमोदित परियोजनाओं को आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान किए जाएंगे। इनमें सात वर्षों तक विद्युत शुल्क से शत प्रतिशत छूट, स्टाम्प शुल्क भू-रूपांतरण शुल्क में 75% छूट तथा 25% पुनर्भरण शामिल है। 
• भारत सरकार द्वारा इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन योजना के अंतर्गत स्वीकृत पूंजी सब्सिडी के 60% के समतुल्य पूंजी अनुदान राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाएंगे।
• पूंजीगत निवेश को बढ़ावा देने के लिए बैंकों अथवा वित्तीय संस्थानों से लिए गए टर्म लोन पर 5% ब्याज अनुदान भी उपलब्ध होगा। 

प्रमिश्मा
• झालावाड़ के पिपलोदी में स्कूल हादसे में जान गंवाने वाले 7 बच्चों के नाम पर अंतरिक्ष में एक छोटे ग्रह का नाम रखा जाएगा।
• यह क्षुद्रग्रह (2021 DBS) झालावाड़ के पचपहाड़ स्थित महात्मा गांधी स्कूल के छात्रों ने खोजा था।

पीएम सूर्य घर योजना में 1.22 लाख सोलर प्लांट लगाकर राजस्थान 5वें स्थान पर है।

हाल ही रणथंभौर के बाघ टी-2408 को मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया गया है।

झुंझुनू के कुमावास गांव की हैप्पी कुमारी खींचड़ महिला प्रीमियर लीग (WPL) में डेब्यू करने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी बनी है।
• गुजरात जायंट्स की खिलाड़ी हैप्पी कुमारी खींचड़ ने RCB के खिलाफ डेब्यू किया।

ग्राम उत्थान शिविर
• राज्य सरकार शीघ्र ही ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) -2026’ का आयोजन करने जा रही है। 
• ग्राम के इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रगतिशील किसानों और पशुपालकों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के क्रम में प्रदेश के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर 23 जनवरी से ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 
• ये शिविर दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 23 जनवरी को प्रथम चरण की शुरूआत होगी, जिसमें 24, 25 व 31 जनवरी को शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में 1 फरवरी एवं 5 से 9 फरवरी तक इनका आयोजन होगा। 
• प्रदेशभर में 2 हजार 839 ग्राम उत्थान शिविर आयोजित होंगे।

हाल ही 22 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के तहत 9 फरवरी तक आयोजित होने वाले ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारंभ किया। 

23 जनवरी को बसंत पंचमी पर प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में एक साथ मेगा पीटीएम  (Parents-Teacher Meeting) का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में 65 लाख अभिभावकों की सहभागिता रही।
• साथ ही, कक्षा 1 से 5 के लिए निपुण राजस्थान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों की पठन, लेखन एवं गणना क्षमता को गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

नवजात शिशुओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से बाल कल्याण समिति द्वारा 'फैंके नहीं, हमें दें' अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने पोस्टर का विमोचन किया। 

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने बारां में अमृत महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राजसखी मेले, अमृत महोत्सव मेले का भी शुभारंभ किया गया।

देश के कुल शहद उत्पादन में राजस्थान की हिस्सेदारी 9% है और प्रदेश देश के पांच अग्रणी शहद उत्पादक राज्यों में शामिल है। वर्तमान में प्रदेश में 3 हजार 350 मधुमक्खी पालकों के पास 2 लाख 76 हजार मधुमक्खी कॉलोनियां हैं, जिनसे लगभग 8 हजार 500 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन हो रहा है। शहद उत्पादन में अलवर, भरतपुर और हनुमानगढ़ अग्रणी जिले हैं।

राजस्थान आईटी गेम्स 2025-26:- जयपुर
देवनारायण जी का 1114वां अवतरण दिवस:- 25 जनवरी 

हाल ही केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई में अलवर टाइगर मैराथन साइकिल रैली हुई आयोजित की गई।

गणतंत्र दिवस -2026 पर राज्य स्तरीय समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान आईजी सत्येन्द्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया।

ऑपरेशन सर्द हवा
• गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ऑपरेशन सर्द हवा शुरू किया है।
• उद्देश्य:- अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ, तस्करी और अन्य अवांछनीय गतिविधियों को रोकना।

हाल ही उदयपुर की पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल ने दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की एंडीज पर्वत श्रंखला में स्थित 7,000 मीटर ऊंची अकोन्कागुआ चोटी को फतह किया है।

राजस्थान के तीन विशिष्टजनों को पद्मश्री पुरस्कार
1. गफरुद्दीन मेवाती जोगी - डीग, भपंग वादक (कला क्षेत्र)
   यह पांडुन का कड़ा के लोक गायक हैं।
2. तगा राम भील - जैसलमेर, अलगोजा वादक (कला क्षेत्र)
3. स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज (सामाजिक क्षेत्र)
  इन्होंने 13 दिसंबर 1980 को श्री जगदंबा अंधविद्यालय की स्थापना की।

नोट:- वहीं, राजस्थान मूल के विज्ञापन क्रिएटर पीयूष पांडे (मरणोपरांत) को महाराष्ट्र के कला के क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

प्रदेश में वन एवं वन्य जीवों के आबादी क्षेत्रों में मूवमेंट की सूचना देने के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर 1926 शुरु किया जाएगा। 

राज्य सरकार ने प्रदेश के दो स्टेशनों को राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया है।
1. अलवर पहले स्थान
2. जयपुर दूसरे स्थान पर।

जयपुर के प्रमुख तीन बांधों कानोता, चंदलाई और नेवटा के जल को प्रदूषण मुक्त कर शुद्ध किया जाएगा।

जयपुर बर्ड फेस्टिवल–2026:- कानोता कैंप रिजॉर्ट, जामडोली (जयपुर) में हुआ। 
थीम:- Join the Celebration of Wings & Wetlands. 

नीति आयोग ने जयपुर में सर्कुलर इकोनॉमी पर तीन रिपोर्ट लॉन्च कीं
• नीति आयोग ने जनवरी 2026 में राजस्थान के जयपुर में भारत में सर्कुलर इकोनॉमी को सुदृढ़ करने पर केंद्रित तीन व्यापक रिपोर्ट जारी कीं, जिनमें एंड-ऑफ-लाइफ वाहनों (ELVs), अपशिष्ट टायर, ई-अपशिष्ट तथा लिथियम-आयन बैटरियाँ शामिल हैं।                           
• ये रिपोर्ट राजस्थान के जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल मैटीरियल रीसाइक्लिंग कॉन्फ्रेंस (IMRC) 2026 के दौरान जारी की गईं।
• इसका आयोजन मैटीरियल रिसाइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MRAI) द्वारा किया गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments