नोबेल पुरस्कार
नोबेल पुरस्कार डायनामाइट का आविष्कार करने वाले स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में 1901 से दिया जाने वाला दुनिया का सर्वोच्च सम्मान है।
अल्फ्रेड नोबेल ने 1895 की अपनी वसीयत में इसकी स्थापना की थी।
यह पुरस्कार, जिसमें एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा और भारी नकद राशि होती है, मानवता के हित में असाधारण कार्य करने वालों को सम्मानित करता है।
नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की यह भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र (1969 से) में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।
नोबेल पुरस्कार के मुख्य तथ्य:
• यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस की ओर से प्रदान किया जाता है।
• नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 में हुई थी। इस फाउंडेशन में कुल 5 लोग होते हैं। स्वीडन का किंग ऑफ काउंसिल इस फाउंडेशन के मुखिया का चयन करता है।
क्षेत्र: मूल रूप से यह पुरस्कार 5 क्षेत्रों (भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य और शांति) में दिया जाता था। 1969 से अर्थशास्त्र का पुरस्कार भी शामिल किया गया।
• यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।
हर पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किया जाता है।
• द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा भौतिकी, अर्थशास्त्र और रसायन शास्त्र के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाता है।
• कैरोलिंस्का इंस्टिट्यूट द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में।
• नॉर्वे नोबेल समिति शांति के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है।
इसकी पुरस्कार राशि 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 8.33 करोड़ रुपए) है।
• शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में प्रदान किया जाता है, जबकि अन्य सभी पुरस्कार स्वीडन के स्टॉकहोम में दिए जाते हैं।
प्रक्रिया: विजेताओं का चयन प्रतिष्ठित स्वीडिश अकादमियों और नॉर्वेजियन नोबेल समिति द्वारा किया जाता है।
हर वर्ष अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार की घोषणा होती है और 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम और नॉर्वे की राजधानी ऑस्लो में पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
नोबेल पुरस्कार कितने क्षेत्रों में दिया जाता है ? - 6
SAVE WATER

0 Comments