• भारतीय सेना के तीनों अंगों का युद्धाभ्यास।
• इस अभ्यास का कोड नाम "त्रिशूल" है, जबकि आंतरिक रूप से इसे "महागुर्जर" कहा जाता है।
• यह अभ्यास जैसलमेर (राजस्थान) से सर क्रीक (गुजरात) तक फैले थार रेगिस्तान में आयोजित किया जा रहा है।
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में 1 से 15 नवंबर तक जनजाति गौरव वर्ष के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा।
पीएम-कुसुम में एक ही दिन में 5 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित
सुनेल (झालावाड़), पीपलू (टोंक), ब्रह्मबाद (भरतपुर), राडावास (जयपुर) तथा देवली (टोंक)
11 राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं में राजस्थान पहले स्थान पर
• अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के आयोजन में।
• अंगदान को बढ़ावा देने तथा अंग व प्रत्यारोपण में उभरते हुए राज्य के रूप में राजस्थान को वर्ष 2025 के लिए प्रथम स्थान के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
• सितम्बर 2025 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जारी रैंकिंग में पहले स्थान के साथ ही पोषण पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश शीर्ष पर रहा है।
• इसी तरह, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ 2025) के तहत 2.18 करोड़ पॉलिसियां जारी कर राजस्थान देश में प्रथम है। कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की संवाहक बन रही फार्मर रजिस्ट्री योजना में पीएम किसान लाभार्थियों की आईडी बनाने में प्रतिशत के आधार पर राजस्थान ने वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की।
• स्वच्छ भारत मिशन (ग्राम्य) के ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025’ के अंतर्गत स्वच्छता लक्षित इकाइयों को रूपांतरित करने में राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान ने प्रथम स्थान पर है।
• अक्षय एवं सौर ऊर्जा क्षमता स्थापना में राजस्थान पीएम कुसुम योजना कंपोनेंट-ए में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा है।
• वर्ष 2024 के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम रन एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा में राजस्थान देशभर में प्रथम स्थान पर रहा।
• प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 5.94 लाख गैस कनेक्शन जारी करके देश में प्रथम स्थान हासिल किया।
राजस्थान दूसरे स्थान पर
• राजस्थान हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 में।
• पोषण माह 2025 के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों एवं पीएम विश्वकर्मा योजना में ऋण स्वीकृति एवं वितरण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान द्वितीय स्थान पर है।
• कृषि विभाग में सरकारी प्रक्रियाओं में डिजिटल परिवर्तन हेतु राष्ट्रीय ई-गवर्नेन्स रजत पुरस्कार (द्वितीय स्थान) भी हासिल किया है।
राजस्थान तीसरे स्थान पर
• पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट-बी एवं कंपोनेंट-सी एफएलएस के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान पर है।
• वहीं, वर्ष 2024 के लिए टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त पंचायतें घोषित करने में देश में तृतीय स्थान पर रहा।
• इसके अलावा तंबाकू फ्री यूथ कैम्पेन 2.0 के अंतर्गत बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट एवं नेशनल प्रोग्राम फोर पेलिएटिव केयर में उत्कृष्ट योगदान के लिए तृतीय स्थान पर है।
• साथ ही आयुष्मान भारत (पीएम-जेएवाई) क्लेम सेटलमेंट एवं हॉस्पिटल एम्पैनलमेंट में वर्ष 2024-25 में भी देशभर में तीसरे स्थान पर रहा।
• उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम के क्रियान्वयन की राज्यों की श्रेणी में राजस्थान को ब्रॉन्ज अवॉर्ड (तृतीय स्थान) मिला है।
• इसी तरह, पंचायती राज विभाग के जल संचय जनभागीदारी 1.0 अभियान में कुल कार्यों के क्रियान्वयन के आधार पर वर्ष 2025 के लिए तृतीय स्थान पर है।
केन्द्र सरकार द्वारा लॉजिस्टिक इकोसिस्टम को मजबूत करने एवं लॉजिस्टिक दक्षता में सुधार के लिए जारी किए जाने वाली लीड्स रिपोर्ट में राजस्थान को बेस्ट परफॉर्मर 2024 के अवार्ड से नवाजा गया।
हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान हाई कोर्ट परिसर में बार काउंसिल आफ राजस्थान के नवनिर्मित भवन का वर्चुअली उद्घाटन किया।
हाल ही चेन्नई में आयोजित विंडर्जी इंडिया 2025 सम्मेलन में राजस्थान को “एक्सीलेंस इन विंड एंड हाइब्रिड पॉलिसी” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
• वर्तमान में राजस्थान प्रदेश 40,407 मेगावाट की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के साथ पूरे देश में प्रथम स्थान पर है तथा बीकानेर के पूगल क्षेत्र में 2450 मेगावाट सोलर तथा 1250 मेगावाट/5000 मेगावाट घंटा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) का पार्क विकसित किया जा रहा है जो बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता के साथ देश में सबसे बड़ा पार्क होगा।
सड़क सुरक्षा के उपाय
• शराब पीकर वाहन चलाने वाले का हो लाइसेंस रद्द, हाईवे के आस-पास अतिक्रमण तुरंत हटाएं, ट्रक चालकों की आंखों की जांच करना, प्रदेश में अवैध कटों को बंद किया जाए, ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो- समय पर कार्यवाही नहीं करने वाले विभागीय अधिकारियों, कार्मिकों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत होगी कार्रवाई- यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाएं सड़क सुरक्षा अभियान चलाए, जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक हो।
• राजस्थान में 4 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
• विकसित राजस्थान 2047 विज़न में सड़क हादसों में मौतों में 90% कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है।
हाल ही राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा में “राष्ट्रीय एकात्मता : विविधता में एक चेतना” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया।
इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) द्वारा 14 से 27 नवम्बर, 2025 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (India International Trade Fair - IITF) 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष राजस्थान को मेले का 'पार्टनर स्टेट' बनाया गया है।
नाहरगढ़ किले पर स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की वैक्स प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
IIT जोधपुर और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने स्वदेशी एंटी ड्रोन तकनीक विकसित करने हेतु एमओयू किया है।
कंज्यूमर केयर अवार्ड
• राजस्थान सरकार द्वारा उपभोक्ता क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा अवार्ड घोषित किया गया है।
• उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि राजकीय, स्वायत्तशासी श्रेणी हेतु 5 लाख रुपए का एक अवार्ड, संस्था श्रेणी में 2 लाख रुपए का एक अवार्ड तथा व्यक्तिगत श्रेणी में 51-51 हज़ार रुपए के तीन अवार्ड दिए जाएंगे।
हाल ही सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने डॉ. सूरज सिंह नेगी की पुस्तक 'भावेश जो कह न सका' का विमोचन किया।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नव नियुक्त कुलगुरु:- प्रो. गोविंद Bday शुक्ला।
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के नव नियुक्त कुलगुरु:- डॉ. प्रताप सिंह।
श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के नव नियुक्त कुलगुरु:- प्रो. पुष्पेंद्र सिंह चौहान।
राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के नव नियुक्त कुलगुरु:- डॉ. सुमंत व्यास।
हाल ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कोटा शहर में राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
• महाविद्यालय का नामकरण पूर्व सांसद स्व. श्री दाऊदयाल जोशी के नाम पर होगा।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की उपस्थिति में जयपुर स्थित भामाशाह डेटा सेंटर में दो महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। पहला एमओयू राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग और केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया 'भाषिणी' प्रभाग के बीच हुआ।
दूसरा एमओयू सी-साइड स्टार्टअप समिट व स्टार्टअप आर्मेनिया के फाउंडर डॉ. हाकोब हाकोबयान, आईओएलएफ और आई-स्टार्ट राजस्थान के बीच किया गया।
भाषिणी क्या है?
• केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार की एक एआई-आधारित पहल है जिसका लक्ष्य भाषा की बाधा को दूर करना है, ताकि लोग अपनी पसंद की भारतीय भाषा में डिजिटल सामग्री और सेवाओं का उपयोग कर सकें।
हाल ही 7 नवंबर 2025 को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण हो गए।
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत राजस्थान में अगले वर्ष तक 11 हजार मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाओं की स्थापना की जाएगी।
• इन परियोजनाओं से किसानों को दिन के समय में बिजली की सुविधा सुनिश्चित होगी और कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ेगी।
• भारत सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक देश में 500 गीगावाट नवीनीकरण बिजली उत्पादन करना है।
150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में पंजीकृत घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से प्रतिमाह 150 यूनिट निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम चरण में यह लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनके पास रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए घर की छत उपलब्ध है।
• हाल ही जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उपभोक्ता रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगवाकर संयंत्र की क्षमता के अनुसार पीएम सूर्यघर योजना में देय केन्द्रीय अनुदान (अधिकतम 78 हजार रूपए) प्राप्त करेंगे। न्यूनतम 1.1 किलोवाट के संयंत्र पर उन्हें राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त 17 हजार रूपए की सब्सिडी भी दी जाएगी, जो डिस्कॉम द्वारा सत्यापन के पश्चात प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
हाल ही गुजरात के नर्मदा जिला स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘भारत पर्व’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बूंदी महोत्सव 2025:- 8-10 नवंबर 2025
हाल ही केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्य आतिथ्य में नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में ‘नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव 2025’ आयोजित किया गया।
हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 'किंगडम ऑफ चेस' ओपन रेपिड चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका), ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान सरकार एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में “नेशनल वर्कशॉप ऑन एग्रीकल्चर एण्ड लाइवस्टॉक एंटरप्रेनेयुरशिप” का आयोजन 11 से 13 नवम्बर, 2025 तक उदयपुर में किया जा रहा है।
• इस वर्कशॉप का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एवं ओटाराम देवासी, माननीय राज्य मंत्री ने किया।
हाल ही अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस एवं एक्सपो 2025 में उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को “City with the Best Non-Motorized Transport System” श्रेणी में Award of Excellence in Urban Transport से सम्मानित किया गया।
हाल ही केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में को-ऑप कुंभ- 2025 का शुभारंभ किया।
हाल ही कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने 'न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान' अभियान का शुभारंभ किया।
युवा पीढ़ी को पुलिसिंग से जोड़ने की पहल
• राजस्थान पुलिस और इंडिया पुलिस फाउंडेशन द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ किया गया है।
राजस्थान के विद्युत क्षेत्र में अनुसंधान-आधारित नीतिगत निर्णय को सशक्त बनाने की दिशा में ऊर्जा विभाग ने सीएसईपी रिसर्च फाउंडेशन के साथ एक एमओयू पर साइन किए।
• यह सहयोग राजस्थान के विद्युत क्षेत्र के लिए बेहतर रणनीतियों के विकास में सहायक होगा।
हाल ही कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने उदयपुर में कृषि व पशुपालन उद्यमिता पर तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेन्स का शुभारंभ किया।
प्रदेश में 5 वर्ष तक के सभी बच्चों की निमोनिया स्क्रीनिंग एवं इससे होने वाली जटिलताओं, तथ्यों आदि के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए 12 नवम्बर से 28 फरवरी तक 'सांस' अभियान संचालित किया जाएगा।
• थीम:- निमोनिया नहीं तो बचपन सही।
हाल ही राजीविका, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान सरकार एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर में एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टॉक एंटरप्रेन्योरशिप पर तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस आयोजित की गई।
4 व्यावसायिक सुधार क्षेत्रों में राजस्थान ने हासिल किया शीर्ष स्थान
• राजस्थान ने व्यवसाय प्रवेश, श्रम नियमन सुविधाएं, पर्यावरण पंजीकरण और सेवा क्षेत्र में देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। भारत सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान- 2024 के अंतर्गत प्रदेश को इन चार व्यावसायिक सुधारों की श्रेणियों में शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वाले राज्य के रूप में मान्यता दी है।
हाल ही भारतीय सशस्त्र बलों ने देश के सबसे बड़े त्रि-सेवा अभ्यास के तहत 11 नवंबर, 2025 को राजस्थान के थार रेगिस्तान में ऑपरेशन त्रिशूल के ‘मरु ज्वाला’ चरण का सफल आयोजन किया।
खुशी शाला कार्यक्रम
• राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT) ने कक्षा 1-5 तक के विद्यार्थियों के लिये एक अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पहल खुशी शाला शुरू की है।
• राजस्थान प्राथमिक शिक्षा में इस प्रकार का कार्यक्रम शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य है।
• इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को सफलता और असफलता दोनों का सामना करने का तरीका सिखाकर उनके मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाना है।
हाल ही राज्य में संस्कृत शिक्षा के प्रसार और संवर्द्धन हेतु राजस्थान के संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 1 अप्रैल, 2026 से सभी संभागीय मुख्यालयों में आदर्श वेद विद्यालय शुरू करने की घोषणा की।
हाल ही शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा जिले की खैराबाद पंचायत समिति के उण्डवा गांव में राज्य स्तरीय वाटरशेड महोत्सव एवं मिशन जल ग्रहण पुनरुत्थान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
हाल ही वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने सवाई माधोपुर के राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य, पालीघाट में चम्बल नदी में घड़ियाल के 10 बच्चों को छोड़ा।
वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का देशव्यापी संतृप्ति अभियान
• राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर रहा।
• केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग ने वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी और लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए गत 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक देशव्यापी संतृप्ति अभियान चलाया।
• इसका उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायत तक बैंकिंग, बीमा और पेंशन जैसी आवश्यक वित्तीय सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना और पात्र नागरिकों को इन योजनाओं से जोड़ना था।
सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य का विस्तार
• राजस्थान सरकार ने नियामक समीक्षा और अनुमोदन के उपरांत सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य के बफर ज़ोन का विस्तार करते हुए उसमें 44,000 हेक्टेयर से अधिक अतिरिक्त क्षेत्र को इसमें शामिल कर दिया है।
• इस विस्तारित क्षेत्र को बफर ज़ोन के रूप में अधिसूचित किया गया है, जिसमें मुख्य क्षेत्र के आसपास स्थित वन भूमि और राजस्व भूमि को एकीकृत किया गया है।
यह विस्तार सर्वोच्च न्यायालय के उस निर्देश के पश्चात किया गया है जिसमें महत्त्वपूर्ण बाघ आवास (CTH) की सीमाओं और उसकी संपर्कता की समीक्षा अनिवार्य की गई थी।
हाल ही सांभर झील में एक बार फिर प्रवासी पक्षियों की मौतों के कारण एवियन बोटुलिज्म का खतरा मंडरा रहा है।
जैसलमेर की गड़ीसर झील संरक्षण संबंधी समस्याओं का सामना कर रही है, जिसके चलते राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को झील के संरक्षण की योजना पर विस्तृत उत्तर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
शहद उत्पादन में राजस्थान देश में 5 वें स्थान पर
• राजस्थान भारत के कुल शहद उत्पादन में 9% के योगदान के साथ अब उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार के साथ देश के पांच सबसे बड़े शहद उत्पादक राज्यों में शामिल हो गया है।
• वर्तमान में राज्य में लगभग 3 हजार 350 मधुमक्खी पालकों द्वारा 2 लाख 76 हजार मधुमक्खी कॉलोनियां हैं। जिनसे लगभग 8 हजार 200 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन किया जा रहा है।
• राज्य में अलवर, भरतपुर और हनुमानगढ़ शहद उत्पादन में अग्रणी जिले हैं।
• राज्य सरकार द्वारा मधुमक्खी पालन को बढावा देने के लिए वर्ष 2025-26 में 50 हजार मधुमक्खी कॉलोनियां एवं 50 हजार मधुमक्खी बॉक्स वितरित किये जा रहे हैं। इन पर कृषकों तथा मधुमक्खी पालकों को 40% की दर से कुल 8 करोड़ रुपये का अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।
• इससे किसानों की लागत कम हो रही है तथा उनकी आय भी बढ़ रही है। साथ ही, प्रदेश के किसान शहद की ब्रांडिंग और मार्केटिंग कर सफल उद्यमी भी साबित हो रहे हैं।
• मधुमक्खी पालन के लिए किसानों को वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
• साथ ही, सरकार द्वारा एक हजार मधुमक्खी पालकों को मधुमक्खी पालन किट वितरित की जाएगी।
• राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत राज्य सरकार द्वारा भरतपुर एवं टोंक जिलों में मधुमक्खी पालन के उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं।
इससे मधुमक्खी पालन को वैज्ञानिक तरीके से प्रोत्साहित करने, मधुमक्खी पालकों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाने तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान में सहायता मिलेगी। इन उत्कृष्टता केन्द्रों में मधुमक्खी पालकों को प्रशिक्षण, गुणवत्ता युक्त मधुमक्खी कॉलोनी, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, पैकिंग, विपणन एवं शहद गुणवत्ता की जांच से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर में यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।
हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बीकानेर के गंगाशहर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में भारतीय परिवहन मजदूर संघ के 26वें त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन का उद्घाटन किया।
जनजातीय गौरव दिवस समारोह
• 15 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर के भोगीलाल राजकीय महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित किया।
• इस अवसर पर उन्होंने सौंध माटी आदि धरोहर प्रलेखन योजना की शुरूआत की।
• 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातु गांव में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने 25 वर्ष की आयु में ‘उलगुलान आंदोलन’ का नेतृत्व कर पूरे देश में जनक्रांति की लौ जलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आंदोलन ने देखते ही देखते पूरे संथाल परगना और छोटा नागपुर में क्रांति का रूप ले लिया, जिससे अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिल गई। आंदोलन से अंग्रेज इतने डर गए कि उन्हें छोटा नागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 लाना पड़ा। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, एक महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने जनजातीय समाज को नशा एवं जातीय संघर्ष जैसी बुराइयों को त्यागने और लोगों को एकजुट रहने, सत्य के मार्ग पर चलने और ईश्वर की उपासना के लिए प्रेरित किया।
सौंध माटी आदि धरोहर प्रलेखन योजना
• शुरुआत:- 15 नवंबर 2025
• राजस्थान सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य भील, मीणा, गरासिया जैसी जनजातियों की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत, ज्ञान, कला, खानपान और परंपराओं को डिजिटल रूप से संरक्षित करना है, ताकि भविष्य की पीढ़ियां इस विरासत से जुड़ सकें और प्रेरणा ले सकें।
हाल ही केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर प्रवेश उद्यान का लोकार्पण किया।
केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने अलवर सांसद खेल उत्सव के समापन समारोह में खैरथल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेसलिंग एकेडमी खोलने की घोषणा की।
सुधांश पंत के स्थान पर वी. श्रीनिवास राजस्थान के नए मुख्य सचिव बने हैं। (Imp.)
राजस्थान का iStart पोर्टल
• राजस्थान सरकार ने घोषणा की कि आईस्टार्ट पोर्टल राज्य की स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का एक प्रमुख प्रवर्तक बन चुका है, जिसमें 7,100 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हैं और 1,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश सुनिश्चित किये गए हैं।
• iStart राजस्थान सरकार का प्रमुख स्टार्टअप प्रोत्साहन कार्यक्रम है, जिसे सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DOIT&C) के माध्यम से संचालित किया जाता है।
• यह स्टार्टअप पंजीकरण, इनक्यूबेशन, फंडिंग, मेंटरशिप और बाज़ार पहुँच के लिये एक सिंगल-विंडों ऑनलाइन प्लेटफोर्म प्रदान करता है।
• कार्यक्रम हरित प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, सेवाएँ, मोबाइल/IoT और स्थानीय चुनौती सहित विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को कवर करता है।
• इनक्यूबेशन सहायता iStart Nest Center और Technohub, जयपुर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है, जिसमें निःशुल्क कार्यस्थल, इंटरनेट कनेक्टिविटी, हार्डवेयर संसाधन तथा मेंटरशिप शामिल हैं।
• वित्तीय प्रोत्साहनों में विचार-स्तर अनुदान, प्रारंभिक वित्तपोषण, सरल ऋण और इक्विटी निवेश शामिल हैं, साथ ही महिला नेतृत्व वाले तथा ग्रामीण स्टार्टअप्स को अतिरिक्त प्राथमिकता दी जाती है।
• इस पारिस्थितिकी तंत्र में स्टार्टअप्स की निवेश तत्परता का आकलन करने के लिये QRATE रेटिंग प्रणाली और प्रारंभिक चरण के उद्यमों के लिये बाज़ार में प्रवेश सुनिश्चित करने हेतु सरकारी खरीद के प्रावधान भी शामिल हैं।
पहला राज्य स्तरीय घूमर महोत्सव
• राजस्थान सरकार की ओर से 19 नवंबर को राज्य के सातों संभागीय मुख्यालय पर घूमर महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया।
• उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर नगाड़ा बजाकर महोत्सव का आगाज किया।
• घूमर की उत्पत्ति भील जनजाति से हुई, जो इसे देवी सरस्वती और स्थानीय देवताओं के सम्मान में अपने अनुष्ठानों में प्रस्तुत करते थे। बाद में इसे राजपूत राजघरानों ने अपनाया तथा परिष्कृत किया, जहाँ यह एक सुंदर दरबारी नृत्य शैली के रूप में विकसित हुआ।
जालोर में बनेगा इनलैंड पोर्ट (वाटर-वे)
• जालोर में एक बड़ा इनलैंड पोर्ट (अंतर्देशीय बंदरगाह) विकसित किया जा रहा है, जो भारत सरकार और राजस्थान सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, ताकि जालोर को कच्छ की खाड़ी के माध्यम से सीधे अरब सागर से जोड़ा जा सके, जिससे राजस्थान के उद्योगों, व्यापार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और परिवहन लागत में कमी आएगी, जिसके लिए लगभग 262 किमी लंबा जलमार्ग (कैनाल) बनाने की योजना है और इसमें ₹10,000 करोड़ से अधिक का निवेश होगा, जिससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
• जवाई-लूनी-रन ऑफ कच्छ नदी प्रणाली को राष्ट्रीय जलमार्ग-48 घोषित होने के बाद जालोर में इनलैंड पोर्ट (वाटर-वे) विकसित करने की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम है।
कनेक्टिविटी: यह परियोजना जालोर को कांडला पोर्ट (गुजरात) से जोड़कर राजस्थान को समुद्री मार्ग से सीधे जोड़ेगी।
लाभ:-
• परिवहन लागत में 30-40% तक की कमी आएगी।
• मार्बल, ग्रेनाइट, कृषि और खनिज प्रसंस्करण जैसे उद्योगों को सीधा लाभ होगा।
• वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज और औद्योगिक क्लस्टर विकसित होंगे।
• पोर्ट मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में 50,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
• लूनी-जवाई बेसिन और जालोर-बाड़मेर क्षेत्र में होने वाली कपड़ा, पत्थर, कृषि उत्पाद, ऑयलशीड, ग्वार, दालें व बाजरा जैसी बड़ी ट्रेडिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
• वर्तमान स्थिति: भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग विकास प्राधिकरण और IIT मद्रास जैसे संस्थान परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) और सर्वेक्षण कर रहे हैं।
छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार
• केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा घोषित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों-2024 में खरलां जल उपयोक्ता संगम, श्रीगंगानगर ने सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ श्रेणी में तृतीय एवं श्री बजरंग लाल जेठू (सीकर) ने जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का प्रथम पुरस्कार (पश्चिम क्षेत्र) प्राप्त किया है।
जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार
• राजस्थान को उत्कृष्ट जल प्रबंधन एवं सामुदायिक भागीदारी के लिए तीसरी बार ‘जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। राज्य ने देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
• जल संचयन जन भागीदारी 1.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट जिलों की श्रेणी में बाड़मेर जिले को जल संरक्षण की दिशा में अतुलनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जल संचय—जन भागीदारी में बाड़मेर के प्रथम स्थान पर रहने पर जिला कलेक्टर टीना डाबी को पुरस्कृत किया है।
• ''कैच द रेन'' अभियान को बाड़मेर जिले में अपार सफलता मिली है।
उल्लेखनीय है कि बाड़मेर जिले में बारिश के पानी को सहेजने के लिए वृहद स्तर पर टांकों का निर्माण कराया गया है। इसकी बदौलत अब तक व्यर्थ में बहने वाला बारिश के पानी को ग्रामीण पेयजल के बतौर इस्तेमाल कर रहे है। इस अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए जल संरचनाओं में भवनों की छतों पर वर्षा जल संचयन के साथ झीलों, तालाबों और बावड़ियों का पुनरुद्धार किया जाता है।
• जयपुर जिले में जल संचयन की परंपरागत और आधुनिक दोनों पद्धतियों को एकीकृत कर व्यापक स्तर पर कार्य किया गया, जिसके फलस्वरूप जिले को राष्ट्रीय जल संचय जनभागीदारी अवॉर्ड्स में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
लापता बच्चों को बचाने, बाल-तस्करी को रोकने तथा सुरक्षित प्रत्यावर्तन सुनिश्चित करने के लिये गृह मंत्रालय द्वारा ऑपरेशन मुस्कान (Smile) प्रारम्भ किया गया था।
एशियाई कैराकल
• हाल ही राजस्थान के जैसलमेर ज़िले में एक दुर्लभ एशियाई कैराकल देखा गया, जो भारत में इस प्रजाति के अस्तित्व के संरक्षण की संभावना को रेखांकित करता है।
• एशियाई कैराकल एक रात्रिचर और अत्यधिक मायावी जंगली बिल्ली है, जो आवागमन, आश्रय तथा शिकार के लिये झाड़ियों से ढके शुष्क भूमि पारिस्थितिकी तंत्र पर निर्भर रहती है।
• यह अफ्रीका, मध्य पूर्व और मध्य एशिया में पाई जाती है तथा विरल वनस्पति वाले खुले, शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र में निवास करती है।
हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श के बाद महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी, भरतपुर के निलंबित कुलगुरु प्रो रमेश चंद्रा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।
राजस्थान आभा आईडी बनाने में देश में तीसरे स्थान पर है।
मंत्रिमण्डल की बैठक में निर्णय
• मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।
• यह विभाग प्रवासी राजस्थानियों और राज्य सरकार के बीच संवाद और सहयोग के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध करवाएगा, जिससे प्रवासियों का अपनी मातृभूमि से जुड़ाव और मजबूत होगा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह विभाग विश्व पटल पर ब्रांड राजस्थान को प्रोत्साहित करने का कार्य भी करेगा।
• यह विभाग प्रवासी राजस्थानियों को राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने और उनके विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराएगा।
राजस्थान ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर पॉलिसी-2025
• मंत्रिमंडल ने राजस्थान ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर पॉलिसी-2025 का अनुमोदन किया है। इस नीति का प्रमुख उद्देश्य जीसीसी की स्थापना और विस्तार के माध्यम से राजस्थान को एक वैश्विक नवाचार एवं निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
• यह नीति वर्ष 2030 तक राजस्थान में 200 से अधिक जीसीसी स्थापित करने, 1.5 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने के साथ देश के 100 अरब डॉलर के जीसीसी बाजार में महत्वपूर्ण योगदान देने के लक्ष्य पर आधारित है।
• जयपुर, उदयपुर, जोधपुर जैसे शहरों को जीसीसी हब के रूप में विकसित करेगी।
• इस पॉलिसी के अंतर्गत ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स की स्थापना के लिए रिप्स-2024 के प्रावधानों का लाभ दिया जाएगा। इसमें परियोजना लागत (भूमि और भवन लागत को छोड़कर) का 30%या अधिकतम 10 करोड़ रुपए तक की पूंजी निवेश सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही, भूमि या लीज एरिया की लागत का 50% (अधिकतम 1 करोड़ रुपए) तक प्रतिपूर्ति लैण्ड कॉस्ट इंसेन्टिव के रूप में भी दी जाएगी।
• किराए पर संचालित इकाइयों को पहले तीन वर्षों तक किराए का 50% तथा अगले दो वर्षों के लिए 25% अधिकतम 5 करोड़ रुपए प्रति जीसीसी प्रति वर्ष तक रेंटल असिस्टेंस के रूप में मिलेगा।
• कर्मचारियों के कौशल विकास को प्रोत्साहित करने हेतु प्रशिक्षण लागत का 50% प्रति जीसीसी प्रति वर्ष तक प्रतिपूर्ति पात्रतानुसार की जाएगी।
• इसके साथ ही, पर्यावरण-अनुकूल नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन इंसेंटिव, अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में पेटेंट, कॉपीराइट आदि की लागत पर 50% सहायता, स्टांप ड्यूटी एवं बिजली शुल्क पर छूट भी दी जाएगी।
ज्वाइंट वेंचर कंपनी का गठन
• मंत्रिमंडल ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) तथा सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) के बीच ज्वाइंट वेंचर कंपनी के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
• इस कंपनी में हिस्सेदारी:- RVUNL (26%) और SCCL (74%)
• यह जेवी खदान स्थल पर 800 मेगावाट की कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजना और राजस्थान में 6,000 करोड़ रुपए की लागत से 1500 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित करेगी।
मंत्रिमंडल ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए बीकानेर जिले की पूगल तहसील के ग्राम करणीसर, भाटियान में एवं चित्तौड़गढ़ जिले की रावतभाटा तहसील के ग्राम खरनाई में भूमि को सशर्त कीमतन आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है।
राज्य स्तरीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) 2026 का आयोजन मार्च 2026 के दौरान जेईसीसी, सीतापुरा, जयपुर में किया जाएगा।
• हाल ही राज्य सरकार द्वारा समिट पार्टनर फिक्की के साथ एमओयू हस्ताक्षर किया गया।
हाल ही सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने जयपुर में जना:-उपहार सुपर मार्केट का उद्घाटन किया गया। ‘जना:’ ब्राण्ड के ऑर्गेनिक उत्पाद और ‘उपहार’ ब्राण्ड के मसाले व मिलेट उत्पाद होंगे उपलब्ध।
हाल ही राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में 'उत्कृष्टता के साथ पुलिसिंग-आगे की राह' विषय पर राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया।
देश में पहली बार 200 किमी लंबी 'वेदांता टूर डी थार'
• 23 नवम्बर को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर बीकानेर में पहली बार 100 और 200 किमी लंबी 'वेदांता टूर डी थार' अंतर्राष्ट्रीय साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
वर्तमान समय में फ्रांस में 'टूर डी फ्रांस' साइक्लिंग का अंतराष्ट्रीय इवेंट होता है। इसी तर्ज पर बीकानेर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की साइकिल रैली 'वेदांता टूर डी थार' का आयोजन किया गया।
हाल ही कोटा की बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 में महिलाओं के 70 किग्रा भार वर्ग में उज्बेकिस्तान की अजीजा जोकीरोवा को हराकर स्वर्ण पदक जीता
हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने हैदराबाद में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ "भारत कला महोत्सव'' में भाग लिया।
मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल सम्बल योजना
• इस योजना के अन्तर्गत दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बालक या बालिका को 50 लाख रुपए तक का उपचार निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त इन्हें 5 हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता राशि देय है।
• पात्रता:- पीड़ित बालक या बालिका की उम्र 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदक राजस्थान राज्य का मूल निवासी हो अथवा तीन वर्ष से अधिक समय से राज्य में निवासरत होना चाहिए।
23 नवम्बर, रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
झीलों की नगरी उदयपुर को आउटलुक ट्रैवलर अवॉड्र्स 2025 में ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ का खिताब हासिल मिला है।
हाल ही हेल्थ के सेक्टर में यूनिवर्सिटी आफ मैनचेस्टर और राजस्थान के चिकित्सा शिक्षा विभाग के बीच एमओयू हुआ है।
भामाशाह नीति 2025
• राजस्थान सरकार ने भामाशाह नीति 2025 को स्वीकृति दे दी है, जिसका उद्देश्य परोपकारी एवं कॉर्पोरेट योगदानों के माध्यम से विद्यालय अवसंरचना में सुधार करना है।
• योगदान का उपयोग कक्षाएँ, प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, खेल के मैदान, पेयजल इकाइयाँ, सीमा दीवारें तथा कैंपस के समग्र सुधार जैसी सुविधाओं के लिये किया जा सकता है।
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT) ने राज्य के सरकारी स्कूल शिक्षकों की करियर-परामर्श क्षमताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक नया करियर शिक्षा कार्यक्रम प्रारंभ किया है।
कोटा हाडौती ट्रैवल मार्ट-2026
• राजस्थान सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार कोटा हाडौती ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन 2 से 4 जनवरी 2026 को कोटा में किया जा रहा है।
• हाड़ौती क्षेत्र में नदी-झरनों और जल पर्यटन, बौद्ध-जैन-शैव विरासत, गढ़-किलों की समृद्ध श्रृंखला, एडवेंचर टूरिज्म, ग्रामीण एवं ईको टूरिज्म के लिए व्यापक अवसर मौजूद हैं।
हाल ही सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कोटा जिला स्थित रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुल्मी की पाटली नदी के माधव घाट से कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जागो, जगाओ एकता पदयात्रा का शुभारंभ किया।
हाल ही विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बारां की अंता विधानसभा सीट के उप चुनाव में नव निर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया को विधान सभा सदस्य पद की शपथ दिलाई।
सीटों का विवरण (16वीं विधानसभा):
भाजपा (BJP): 118 सीटें
कांग्रेस (INC): 67 सीटें
भारत आदिवासी पार्टी (BAP): 4 सीटें
बहुजन समाज पार्टी (BSP): 2 सीटें
रालोद (RLD): 1 सीट
निर्दलीय (Independent): 8 सीटें
हाल ही अवैध खनन की शिकायतों के बाद खान विभाग ने बीकानेर के कोलायत क्षेत्र के गंगा सरोवर कैचमेंट एरिया में अवैध खनन के आकलन के लिए ड्रोन सर्वे का कार्य शुरू किया है।
राजस्थान सरकार 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही हैं तथा 22 जिलों में यह कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया है।
हाल ही राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा जयपुर में नयी चेतना 4.0 – पहल बदलाव की जेंडर अभियान का शुभारम्भ किया गया।
• यह अभियान 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2025 तक राज्यभर में संचालित होगा।
• इसी के साथ 16 Days of Activism Against Gender-Based Violence कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई, जिसमें डिजिटल माध्यमों में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम को मुख्य फोकस बनाया गया है।
हाल ही राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री रतनलाल जाट (राजसमंद) का निधन हो गया। वह भैरों सिंह शेखावत सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री तथा 2005 से 2008 तक राज्य बीज निगम के अध्यक्ष रहे।
हाल ही जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने 27वीं राष्ट्रीय श्वसन रोग सम्मेलन नैपकॉन-2025 का शुभारंभ किया।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ग्लोबल सोलर एक्सपो–2025 का उद्घाटन किया।
हाल ही प्रवासी राजस्थानी दिवस के पूर्व आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में जयपुर के क्लार्क्स आमेर में पर्यटन प्री समिट का आयोजन किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 26 नवंबर को (संविधान दिवस पर) विधान सभा में युवा संवाद समारोह का शुभारम्भ किया।
• साथ ही विधान सभा के डिजिटल म्यूजियम में वंदे मातरम दीर्घा का उद्घाटन किया।
राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड 2025
केन्द्र सरकार ने तीनों प्रमुख श्रेणियों में राजस्थान को राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड-2025 से सम्मानित किया हैं।
1. बेस्ट डेयरी को-ऑपरेटिव सोसायटी – घिनोई दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति (जयपुर)
2. बेस्ट डेयरी फार्मर – हर्षित झुरिया (सीकर)
3. बेस्ट एआई टेक्नीशियन – विकास कुमार (हनुमानगढ़)
हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों व पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है जिसमें 100 मी या उससे ऊंची पहाड़ियों को अरावली के दायरे में माना है।
डूंगरी बांध (बनास नदी)
• सवाई माधोपुर और करौली जिले की सीमा पर पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी (PKC-ERCP) परियोजना के तहत ये बांध बनाया जा रहा है।
• स्थानीय लोगों द्वारा 76 गांवों के डूब क्षेत्र में आने का दावा करके विरोध किया जा रहा है।
• सरकार के अनुसार डूंगरी बांध से केवल 9 गांव पूर्ण विस्थापित होंगे और 7 गांव आंशिक रूप से प्रभावित होंगे।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की कुलगुरू प्रो. सुनिता मिश्रा के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया।
हाल ही नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के समापन समारोह में राजस्थान मंडप को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक मिला।
हाल ही सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने राजस्थान सहकारी शिक्षा एवं प्रबंधन संस्थान (राइसेम) परिसर में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत स्थापित की गई 'सहकार गैलेरी' का फीता काटकर उद्घाटन किया।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी कर प्रो. मदन मोहन झा को जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है।
मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (MSRA)
(राजस्थान में शिक्षा का मॉडल)
शुभारम्भ:- 29 मार्च 2025
इस तरह का व्यापक अभियान प्रारंभ करने वाला राजस्थान देश में पहला राज्य है।
अभियान के चार प्रमुख घटक निर्धारित किए गए हैं, जिसके अंतर्गत 41 कार्य पूर्ण किए जाएंगे।
1. पहले घटक विद्यार्थी केंद्रित कार्य के अंतर्गत 8 कार्य किए जाएंगे, जो सीखने की प्रवृति को सशस्त करने के लिए नियमित ऐप बेस उपस्थिति, सत्र के प्रारंभ में पाठ्य पुस्तकें, गणवेश और प्रोत्साहन राशि का वितरण, पढ़ने की स्थायी आदत के लिए रीडिंग कैंपेन, नियमित मेगा पीटीएम, नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए महापुरूषों के प्रेरक प्रसंग सुनाना, घुमन्तू एवं अर्द्ध घुमन्तू परिवारों के बच्चों के लिए ‘स्कूल ऑन व्हील’ और बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित एवं पेपरलैस डिजिटल स्वास्थ्य सर्वे करवाया जाना हैं।
2. दूसरे घटक विद्यालय केंद्रित कार्य में शून्य नामांकन वाले विद्यालयों का एकीकरण, बुनियादी सुविधाओं वाले विद्यालयों को मेंटर स्कूल बनाना, आईसीटी लैब के जरिए शिक्षण की वैकल्पिक व्यवस्था, शिक्षक परिणाम सुधार वाले विद्यालयों का सम्मान, नवीन विद्यालय खोलने से पूर्व पद/स्टाफ की उपलब्धता व विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग अलग टॉयलेट की व्यवस्था शामिल है।
3. तीसरे घटक शिक्षक केंद्रित कार्य के तहत स्टाफिंग पैटर्न तथा शिक्षकों का समानीकरण, बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षकों का इच्छित स्थान पर स्थानांतरण, नवीन तकनीकी प्रणाली का विकास, एआई चैटबॉट से डेटा एवं समीक्षात्मक विश्लेषण, शिक्षक व कार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थिति एवं समयबद्ध पदोन्नति के कार्य किए जाएंगे।
4.चौथे घटक शैक्षणिक परिणाम के उन्नयन केंद्रित कार्य के तहत नई अकादमिक संरचना, प्रारंभिक कक्षाओं में मातृभाषा में पढ़ाई, आंगनबाड़ी केंद्रों का विद्यालयों से समन्वय, समेकित दक्षता आधारित आकलन एवं कार्य पुस्तिकाओं का निर्माण, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास पाठ्यक्रम, डिजिटल माध्यम से शिक्षण की निरन्तरता और विद्यालयों में विज्ञान संकाय एवं कम्प्यूटर विषय की उपलब्धता के कार्य किए जाएंगे।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स
• शुभारंभ:- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
• शुभंकर:- खम्मा-घणी
खम्मा:- राज्य पशु ऊंट से प्रेरित धीरज, शक्ति और चपलता का प्रतीक।
घणी:- राजस्थान का पारंपरिक अभिवादन।
• आयोजन:- राजस्थान के 7 संभागों पर।
स्थान: जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा।
• आयोजन:- युवा मामले और खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा आयोजित।
• तिथि:- 24 नवंबर - 5 दिसंबर 2025
• प्रतिभागी:- 200+ विश्वविद्यालय, 5000+ एथलीट।
• खेल:- 23 पदक खेल (जैसे तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, आदि) और प्रदर्शन खेल के रूप में खो-खो (पहली बार बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग, कयाकिंग, साइकिलिंग भी शामिल)।
• सबसे ज्यादा 469 खिलाड़ी एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगे।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम शुरू करने की घोषणा की।
पहला अंतर-राज्यीय बाघ ट्रांसलेशन
• राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) से अंतिम मंज़ूरी मिलने के बाद पेंच टाइगर रिज़र्व (मध्य प्रदेश) से एक बाघिन को बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में हवाई मार्ग से लाया जाएगा।
• उद्देश्य:- बाघों का जीन पूल सुधारना।
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जैसलमेर–दिल्ली के बीच नई रेलसेवा स्वर्णनगरी एक्सप्रेस का शुभारंभ किया।
30 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात‘ कार्यक्रम की 128वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित किया।
राजस्थान की देश में स्थिति
• बाजरा, सरसों, तिलहन, औषधीय फसलों में प्रथम स्थान।
• सौर ऊर्जा उत्पादन में प्रथम स्थान।
• दूध उत्पादन में दूसरा स्थान।
• सीमेंट उत्पादन में दूसरा स्थान।
• देश का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क।
• देश का तीसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क।
हाल ही जैसलमेर बॉर्डर पर इंडो-रूस राइफल के तहत स्वदेशी स्टील से बनी 'शेर एके-203' राइफल का परीक्षण किया गया।
झुंझुनू में ताम्र पाषाण कालीन सभ्यता
• बांसियाल गांव (झुंझुनूं) में लगभग 4500 वर्ष पुरानी सभ्यता के प्रामाणिक प्रमाण मिले हैं।
• हाल ही हुए उत्खनन में लाइम पाउडर से बनी दीवारें, तांबे की रिंग, हड्डी से बने औजार, आभूषण, सेमी-प्रेशियस स्टोन के मनके, और लाल रंग वाले मृद्भांड बरामद हुए हैं।
• ये अवशेष इस क्षेत्र में एक उन्नत और संगठित जीवन शैली के मौजूद होने का संकेत देते हैं।
• पुरातत्व विशेषज्ञों के अनुसार बांसियाल का यह स्थल ताम्र-पाषाणिक संस्कृति से जुड़ा हुआ है।
हाल ही RPSC सदस्य संगीता आर्य ने इस्तीफा दे दिया।
RPSC में सदस्यों के 10 पद हैं। इनमें से अब तीन पद खाली हैं। बाबूलाल कटरा निलंबित है।
मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल सम्बल योजना
• इस योजना के अन्तर्गत दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बालक या बालिका को 50 लाख रुपए तक का उपचार निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त इन्हें 5 हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता राशि देय है।
• पात्रता:- पीड़ित बालक या बालिका की उम्र 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदक राजस्थान राज्य का मूल निवासी हो अथवा तीन वर्ष से अधिक समय से राज्य में निवासरत होना चाहिए।
• हाल ही सरकार ने इसकी आयु सीमा में परिवर्तन करके 18 साल से अधिक आयु के सभी मरीजों को भी शामिल कर लिया है।
आदिवासियों/जनजातियों की D-3 पहल
• दारू-डीजे-दहेज फ्री शादियां।
• प्रभाव:- विवाह खर्च में कमी, आपसी झगडों में कमी।
डीजी फेस्ट एवं टाई ग्लोबल समिट का आयोजन 4 से 6 जनवरी 2026 तक जयपुर में होगा।
• इस आयोजन से राजस्थान के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा मिलेगी।
हाल ही चीन में आयोजित एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में जयपुर के युवा शटलर जंगजीत काजला ने कांस्य पदक जीता।
हाल ही गोवा में आयोजित आयरनमैन 70.3 वर्ल्ड चैंपियनशिप जयपुर की इशिता गुप्ता ने जीती।
• आयरनमैन प्रतियोगिता एक बेहद कठिन एक दिवसीय ट्रायथलॉन है जिसमें प्रतिभागी को लगातार 3.86 किमी तैराकी, 180.26 किमी साइकिलिंग और 42.2 किमी की मैराथन दौड़ पूरी करनी होती है।
पानी देवी गोदारा (गोल्डन दादी)
• हाल ही बीकानेर की 94 वर्षीय एथलीट पानी देवी गोदारा ने चेन्नई में आयोजित 23वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़, शॉट पुट, जैवलिन और डिस्कस थ्रो में चार गोल्ड मेडल जीते।
हाल ही पैरालंपिक समिति की ओर से हैदराबाद में आयोजित 25वीं राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में राजस्थान ने 36 स्वर्ण पदक सहित कुल 97 पदक जीते।
हाल ही इंडोनेशिया में आयोजित मिस्टर वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के अरशान खान ने 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
SAVE WATER
