हाल ही जनजातीय कार्य मंत्रालय ने जनजातीय भाषाओं के लिए भारत के पहले एआई- संचालित अनुवाद मंच, आदि वाणी के बीटा संस्करण का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह:- 1 से 7 सितंबर
भारी उद्योग मंत्रालय ने 16 से 31 अगस्त 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया।
स्तन कैंसर का उपचार
• डाइसेलेनाइड 7 नामक नव-संश्लेषित नाइट्रो-प्रतिस्थापित ऑर्गेनोसेलेनियम कंपाउंड, विभिन्न संकेतन मार्गों को संशोधित करके ट्रिपल-नेगेटिव स्तन कैंसर कोशिकाओं के प्रभाव को कम करने में सक्षम हैं।
हाल ही जल शक्ति मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति और इसके अगले चरण पर भारत मंडपम, नई दिल्ली में एक गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया।
टीसीए कल्याणी वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में महालेखा नियंत्रक (सीजीए) बनी है।
NCERT का 65वां स्थापना दिवस:- 1 सितंबर
हाल ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर, बाल वाटिका टीवी चैनल, दीक्षा 2.0, प्रशस्त 2.0 सहित कई पहलों का शुभारंभ किया।
दीक्षा 2.0:- उन्नत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म
प्रशस्त 2.0:- दिव्यांग बच्चों की प्रारंभिक पहचान के लिए उन्नत स्क्रीन टूल।
• साथ ही ओडिशा की 100 महान हस्तियों के जीवन और योगदान पर आधारित पुस्तक 'उत्कल जननींकर सुजोग्य संतान' का भी विमोचन किया।
हाल ही भारतीय नौसेना के जहाज INS तमाल और सूरत ने सऊदी अरब के जेद्दा बंदरगाह पर रॉयल सऊदी नौसेना बल के एचएमएस जज़ान के साथ जल यात्रा अभ्यास किया।
हाल ही एयर मार्शल संजीव घुरटिया एवीएसएम वीएसएम ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का कार्यभार संभाला है।
हाल ही भारतीय सेना की एक टुकड़ी 1 से 14 सितंबर 2025 तक होने वाले भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2025 के 21वें संस्करण में भाग लेने के लिए फोर्ट वेनराइट, अलास्का, अमेरिका पहुंची हैं।
डॉ. सोनल मानसिंह की पुस्तक:- 'ए जिगज़ैग माइंड'
हाल ही निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण (IEPFA) ने महिलाओं में वित्तीय जागरूकता हेतु हैदराबाद में निवेशक दीदी चरण II का शुभारंभ किया।
हाल ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने "सुधार के लिए नवाचार" थीम के साथ एआई-संचालित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 ऐप लॉन्च किया।
25वाँ एससीओ शिखर सम्मेलन
• 31 अगस्त से 1 सितम्बर 2025 तक चीन के तियानजिन में आयोजित।
• शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की स्थापना
• एससीओ की अगली अध्यक्षता किर्गिज़स्तान संभालेगा।
• एससीओ सदस्य देशों ने तियानजिन घोषणा को अपनाया।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यशोभूमि, नई दिल्ली में 'सेमीकॉन इंडिया 2025' का उद्घाटन किया।
• इस दौरान केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहली स्वदेशी चिप 'विक्रम' भेंट की।
• यह एक 32-बिट का माइक्रोप्रोसेसर है।
• इसे स्मार्टफोन, लैपटॉप के लिए नहीं बल्कि रॉकेट सेटेलाइट के लिए डिजाइन किया गया है।
• इसरो अब तक 16 बिट प्रोसेसर विक्रम 1601 का उपयोग कर रहा था। यह लॉन्च व्हीकल में उपयोग होता है। इसे विदेशी तकनीक से बनाया गया है।कपास किसान ऐप
• हाल ही केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कपास खरीद में न्यूनतम समर्थन मूल्य सुव्यवस्थित करने हेतु भारतीय कपास निगम के कपास किसान ऐप का शुभारंभ किया।
27 से 31 अक्टूबर तक मुंबई में 'भारत समुद्री सप्ताह' आयोजित किया जाएगा।
हाल ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में 20वें वैश्विक स्थिरता शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।
हाल ही भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री का 14वां संस्करण मेघालय में प्रारंभ हुआ।
हाल ही भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज 1 सितंबर 2025 को पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स पहुंचे। इनमें आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल और सीजीएस सारथी शामिल हैं।
हाल ही नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के 20वें वैश्विक स्थायित्व शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट
• हाल ही छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान 'ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट' को अंजाम दिया गया।
• हाल ही छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान 'ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट' को अंजाम दिया गया।
हाल ही केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद् की 56वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।
• मौजूदा 4-स्तरीय टैक्स रेट ढांचे को नागरिकों के लिए अनुकूल 'सिंपल टैक्स' में सुव्यवस्थित किया गया है, जिसमें 2 जीएसटी रेट है:-
18% का स्टैंडर्ड रेट और 5% का मेरिट रेट
लग्जरी एवं तंबाकू उत्पादों पर 40% कर लगाने का निर्णय लिया गया। (विशेष डिमेरिट रेट)
• GST में स्वास्थ्य और बीमा सेवाओं को कर से बाहर रखने का निर्णय लिया गया है।
ब्राइट स्टार 2025
• हाल ही भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट INS त्रिकंद मिस्र द्वारा आयोजित अभ्यास ब्राइट स्टार 2025 में भाग ले रहा है।
• ब्राइट स्टार 2025, वायु, थल और समुद्री क्षेत्रों में आयोजित होने वाला एक बहुपक्षीय अमेरिकी मध्य कमान अभ्यास है।
राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर:- लोथल (गुजरात)
हाल ही केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय आयुष मिशन और राज्यों में क्षमता निर्माण' पर विभागीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
केंद्रीय कैबिनेट ने देश में महत्वपूर्ण खनिजों के पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंज़ूरी दी है।
भारत ने पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग शुरू की है।
यह प्रणाली सबसे पहले गुजरात के NH-48 चोर्यासी शुल्क प्लाजा पर लागू की जाएगी।
हाल ही केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नोएडा में भारत की पहली मोबाइल टेंपर्ड ग्लास फैक्ट्री का उद्घाटन किया।
वैश्विक शांति सूचकांक 2025
• जारीकर्ता:- इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP)
• शीर्ष रैंकिंग:- 1. आइसलैंड 2. आयरलैंड
• भारत की रैंकिंग:- 115 (163 देशों में)
• एशिया में सिंगापुर पहले स्थान पर।
UDISE+ 2024-25 रिपोर्ट
• जारीकर्ता:- शिक्षा मंत्रालय।
• पहली बार देश में शिक्षकों की संख्या 1 करोड़ से अधिक हो गई।
ई-बस अपनाने में शीर्ष राज्य
1. दिल्ली
2. महाराष्ट्र
हाल ही भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र में अभ्यास युद्ध कौशल 3.0 का आयोजन किया।
हाल ही ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
SAVE WATER
0 Comments