Rajasthan Current Affairs 2025 । सितंबर 2025। राजस्थान करेंट अफेयर्स

Rajasthan Current Affairs 2025


Rajasthan Current Affairs 2025

September 2025 Rajasthan Current Affairs 


हाल ही राजस्थान सरकार ने खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर कर दिया।

मंजू शर्मा 
• हाल ही राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सदस्य मंजू शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

NARI सूचकांक 2025
• राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट एवं महिला सुरक्षा सूचकांक (NARI) 2025 
• पीवैल्यू एनालिटिक्स द्वारा तैयार।
• राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर द्वारा दिल्ली में जारी।
• भारत के 31 प्रमुख शहरों में महिलाओं की समग्र सुरक्षा भावना, उत्पीड़न के अनुभव तथा दिन और रात के बीच सुरक्षा के अंतर पर सर्वेक्षण किया गया। 
• 31 शहरों में जयपुर 25वें स्थान पर रहा।
• जयपुर को 59.1% अंक प्राप्त हुए, जो कि राष्ट्रीय औसत 64.6% से कम है।
• शीर्ष शहर:- कोहिमा, विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर ने महिला सुरक्षा के मामले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

हाल ही बीकानेर के मोमासर की हॉकी खिलाड़ी कृष्णा प्रजापत को राष्ट्रपति गाइड अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के आग्रह पर रामदेवरा की सोमती देवी ने उनके एक वर्ष के कार्यकाल की पुस्तक ‘अभ्युदय की ओर’ का विमोचन किया।

शहर चलो अभियान (सेवा पखवाड़ा)
• 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
• शहरी निकायों में सफाई व्यवस्था सुधार, नई स्ट्रीट लाइट्स को लगाने, आवारा पशुओं को पकड़ने, शहरी निकायों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण, सड़क मरम्मत जैसे जनोपयोगी कार्य सम्पादित करना।

गांव चलो अभियान
• राज्य सरकार 18 सितंबर से हर पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चलो अभियान चलाएगी।
• यह अभियान सप्ताह में तीन दिन चलेगा।
• सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन, स्वास्थ्य शिविर, विद्यालय इत्यादि के मरम्मत कार्य, बीज मिनी कीट वितरण आदि कार्य होंगे। 

प्रदेशभर में 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सहकार सदस्यता अभियान भी संचालित किया जाएगा। 

हाल ही राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने राज्यपाल को सप्तम राज्य वित्त आयोग 2025- 26 की अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की।

हरित भारत अभियान
• हाल ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने के लिए सोलर संगठन भारत ने प्रदेश में हरित भारत अभियान शुरू किया है। इस अभियान का शुभारंभ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने किया।
• इसके तहत जयपुर व जोधपुर में हरित भारत प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

हाल ही उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने जयपुर में "वॉयसेज़ ऑफ भारत: युवा फॉर सस्टेनेबिलिटी" अभियान के तीसरे न्यूज़लेटर का विमोचन किया। 

सुरक्षित सड़क मार्ग (सुसमा) अभियान
• 9 अगस्त से 15 सितंबर तक सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान के सहयोग से चलाया जा रहा है। 
• इस अभियान के तहत प्रदेश के राजकीय व निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम, सावधानियां और निर्धारित मानकों के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
• इस अभियान के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से ‘सबसे बड़ा युवा नेतृत्वित सड़क सुरक्षा अभियान एवं सुरक्षित सड़क कॉरिडोर विकास’ शीर्षक से स्थापित रिकॉर्ड की घोषणा की गई है।

राजस्थान कोचिंग सेन्टर (नियंत्रण और विनियमन) विधेयक, 2025 
• 3 सितंबर 2025 को विधानसभा में पारित हो गया। 
• कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण के लिए न्यूनतम विद्यार्थियों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 की गई है।
• कोचिंग संस्थाओं द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर ₹50 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक जुर्माने का लगाया जाएगा।
पहली बार:- ₹50 हजार
दूसरी बार:- 2 लाख रुपए
• इसके बाद भी उल्लंघन जारी रहने पर पंजीकरण रद्द करने का प्रावधान किया गया है। 

हाल ही राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने डॉ. सुमंत व्यास को राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर का कुलगुरु नियुक्त किया है।

हाल ही राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने प्रो. बी. एल. वर्मा को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा का कुलगुरु नियुक्त किया है।

रामगढ़ बांध पर कृत्रिम वर्षा 
• हाल ही जयपुर स्थित रामगढ़ बांध (जमवारामगढ़) पर पहली क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बरसात) हुई।
• उल्लेखनीय है कि रामगढ़ बांध पर कृत्रिम वर्षा कराने के लिए कृषि विभाग ने एक्सेल-1 इंक व सहयोगी जेएनएक्सएआइ कंपनी से अनुबंध किया था।
• कृत्रिम वर्षा के लिए देश में निर्मित दो ड्रोन 850 मीटर की ऊंचाई पर उड़ाए गए।
• यह देश का पहला पायलट प्रोजेक्ट है जिसमें एआइ तकनीक और स्वदेशी ड्रोन की मदद से क्लाउड सीडिंग की जा रही है।

4 सितम्बर 2025 को विधानसभा ने राजस्थान माल और सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक-2025 को पारित कर दिया। 

हाल ही पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में दीक्षारंभ समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मीडिया लैब एवं रेडियो राजस्थान 91.2 कम्युनिटी रेडियो का लोकार्पण किया।

हाल ही शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा, अलवर की प्रिंसिपल नीलम यादव को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। 

जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विद्याधर नगर में देवरहा बाबा गो सेवा परिवार द्वारा आयोजित "गो-महाकुम्भ 2025" को संबोधित किया।

हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के अमर जवान ज्योति से आरएसआरटीसी की 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों के फ्लैग ऑफ के साथ ही जयपुर से काठगोदाम (कैंचीधाम उत्तराखण्ड) के लिए सुपर लग्जरी बस का शुभारम्भ किया।

हाल ही राज्य सरकार एवं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के मध्य एमओयू साइन किया गया है। इसके तहत PNB राज्य के विकास में सहयोगी करेगी।

दुर्लभ कैराकल शावक
• हाल ही विशेषज्ञों ने जैसलमेर के मरुस्थल में दुर्लभ कैराकल (Caracal) शावक की उपस्थिति की पुष्टि की है।
• कैराकल एक मध्यम आकार की जंगली बिल्ली है, जो भारत सहित अफ्रीका, मध्य-पूर्व और दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती है।

अवैध रेत खनन
• सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र और राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर राज्य में व्यापक स्तर पर अवैध नदी रेत खनन और परिवहन संबंधी आरोपों पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना 
• इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को वित्तीय संस्थानों के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकेंगे या पहले से स्थापित उद्यम का विस्तार, विविधीकरण अथवा आधुनिकीकरण कर सकेंगे।
• योजना में अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 8% तक ब्याज अनुदान दिया जाएगा। 
• इस योजना में महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग श्रेणी के उद्यमियों, ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित उद्यम, कार्ड धारक बुनकर एवं शिल्पकारों को 1 करोड़ से अधिक और 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 1% अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
• इस योजना में वित्तीय संस्थान द्वारा प्रदान किए गए ऋण पर 25% अथवा अधिकतम 5 लाख रुपये तक मार्जिन मनी अनुदान भी दिया जाएगा। 

राजस्थान मसाला कॉन्क्लेव–2025
• हाल ही कृषि विपणन विभाग द्वारा बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में राजस्थान मसाला कॉन्क्लेव–2025 का आयोजन किया गया।
• इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब हर वर्ष मसाला कॉन्क्लेव आयोजित करने की घोषणा की।
• राजस्थान जीरा उत्पादन में देश में पहले, मैथी एवं सौंफ उत्पादन में दूसरे और धनिया एवं अजवाइन उत्पादन में तीसरे स्थान पर है।
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी समिति आंगणवा, जोधपुर और कृषि उपज मंडी यार्ड सोहेला, टोंक के इन्क्यूबेंशन सेंटर का वर्चुअल लोकार्पण किया। 
साथ ही सोनवा, टोंक के फूड पार्क का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। 
• उन्होंने मसालों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के फोल्डर तथा श्रम सम्मान कार्ड का विमोचन तथा राज-स्पाइस ऐप का लोकार्पण किया।

पंच गौरव कार्यक्रम 
• शुरुआत 17 दिसम्बर 2024
• उद्देश्य:- प्रत्येक जिले की विशिष्ट पहचान स्थापित करना, स्थानीय संसाधनों को प्रोत्साहन देना और रोजगार व आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है।
• इस कार्यक्रम के पाँच मुख्य घटक उपज, वनस्पति प्रजाति, उत्पाद, पर्यटन स्थल और खेल हैं।
• इन घटकों के लिए क्रमशः कृषि विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग और खेल विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है।
• इन सभी क्षेत्रों में मानकीकरण, प्रशिक्षण, ब्रांड बिल्डिंग, डिजिटल प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी के माध्यम से कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक जिले की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित किया जा सके।

राजस्थान मत्स्य क्षेत्र (संशोधन) विधेयक- 2025 
• 8 सितंबर 2025 को विधानसभा में पारित।
• इसके अनुसार अब बिना अनुज्ञा पत्र के मछली पकड़ने, विस्फोटक अथवा विष डालकर मछली मारने जैसे मत्स्य अपराधों पर जुर्माना बढ़ाया गया है। 
• पहली बार अपराध साबित होने पर 25000 रूपये जुर्माना। दोबारा अपराध सिद्धि पर 50 हजार रुपये जुर्माना या 6 माह की जेल या दोनों का प्रावधान किया गया है। 

राजस्थान आयुर्विज्ञान संस्थान, जयपुर विधेयक, 2025
• 8 सितंबर 2025 को विधानसभा में पारित।
• इसके तहत RUHS (राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साईंसेज) का उन्नयन कर दिल्ली एम्स की तर्ज पर राजस्थान इंस्टीयूट ऑफ मेडिकल साईंसेज (रिम्स) की स्थापना की जाएगी।

सीकर में यूरेनियम खनन परियोजना 
• स्थान:- खंडेला तहसील 
• निवेश:- यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड (UCIL) की ओर से लगभग 3,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग 1 से 7 अक्टूबर तक प्रदेश भर में 'समाज कल्याण सप्ताह' मनाएगा।

राजस्थान विधिविरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025
• 9 सितंबर 2025 को विधानसभा में पारित।
• भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25 धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है, लेकिन इसमें धोखे, प्रलोभन, भय और छल कपट से धर्म परिवर्तन करवाने का कहीं भी समर्थन नहीं किया गया है।
• विधेयक के अनुसार छल कपट से धर्म परिवर्तन करने पर 7 से 14 वर्ष तक के कारावास से दंडित किया जा सकेगा। 
साथ ही, न्यूनतम 5 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
• अल्प वयस्क, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन आदि को कपटपूर्ण तरीके से धर्म परिवर्तन करवाने पर न्यूनतम 10 से लेकर 20 वर्ष तक के कारावास से दंडित किया जा सकेगा। साथ ही, न्यूनतम 10 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। 
• कपटपूर्ण तरीकों से सामूहिक धर्म परिवर्तन करवाने वाले व्यक्तियों को न्यूनतम 20 वर्ष से आजीवन कारावास तक की सजा हो सकेगी। साथ ही, उन पर न्यूनतम 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा सकेगा।
• धर्म परिवर्तन के लिए विदेशी एवं अवैध संस्थाओं से धन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को न्यूनतम 10 से 20 वर्ष तक के कठोर कारावास से दंडित किया जा सकेगा। साथ ही, न्यूनतम 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। 

महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट
• राजस्थान सरकार महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों जैसे, चावंड, हल्दीघाटी, गोगुंदा, कुंभलगढ़, दिवेर, उदयपुर आदि को सम्मिलित करते हुए महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित कर रही है।
• बजट:- 100 करोड़ रुपये।

हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप के स्वामीभक्त घोड़े चेतक का ऐतिहासिक एवं विशाल स्मारक बनाया जाएगा।

ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट
• इसके साथ ही जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए सीतामाता अभयारण्य, ऋषभदेव, गौतमेश्वर मंदिर, मातृ कुण्डिया सहित विभिन्न पर्यटक स्थलों को शामिल करते हुए 100 करोड़ रुपये की लागत से ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जा रहा है। 
इसके अंतर्गत बेणेश्वर धाम तथा मानगढ़ धाम का भी विकास किया जाएगा।

इसके साथ ही, बजट घोषणा के अनुरूप जनजातीय नायकों को सम्मान देने के लिए डूंगरपुर में डूंगर बरंडा तथा बांसवाड़ा में बांसिया चारपोटा के स्मारक भी बनाए जाएंगे। 

भू -जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के अनुसार संपूर्ण देश की तुलना में प्रदेश में भूजल दोहन की मात्रा लगभग 147% है एवं पूरे प्रदेश में चित्तौड़गढ़ जिले में भूजल का दोहन सर्वाधिक है।

हाल ही उर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर के अनुसार केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में 6 हजार मेगावाट क्षमता की बैटरी उर्जा भंडारण प्रणाली की स्थापना की जाएगी। 

हाल ही पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार तथा वेटलैंड शहर मान्यता समारोह 2025 आयोजित किया गया।
• इस सर्वेक्षण में 130 शहरों का मूल्यांकन किया गया था, जिनमें से 11 बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को सम्मानित किया गया। अलवर इनमें शामिल रहा और इसे “क्लीन एयर फॉर ऑल” के लक्ष्य की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
• उदयपुर शहर को रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत वेटलैंड सिटी में शामिल किया गया है। 

हाल ही रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत भारत के पहले दो वेटलैंड सिटी (आर्द्रभूमि शहर) बने हैं:-  इंदौर और उदयपुर।

राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 5000 से अधिक जनसँख्या वाली 3500 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम और खेल स्टेडियम की स्थापना की जा रही है। 

राजस्थान भू राजस्व (संशोधन और विधिमान्यकरण) विधेयक 2025 
• 10 सितम्बर 2025 को विधानसभा में पारित।
• इस संशोधन विधेयक के माध्यम से राजस्थान स्टेट इण्डस्ट्रियल डवलपमेन्ट एण्ड इन्वेस्टमेन्ट कारपोरेशन लिमिटेड (रीको) के अधीन भूखंडों के प्रबंधन के साथ-साथ उनके विनिमयन, भू रूपांतरण आदि प्रक्रियाओं में सहजता होगी।  
• इसके माध्यम से राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 को संशोधित किया गया है। इसके तहत संशोधन विधेयक लागू होने तक एवं तत्पश्चात् राज्य सरकार द्वारा रीको को प्रदत्त भूखंड रीको के अधीन किये गये माने जायेंगे और समस्त प्रयोजनों के लिए विधिमान्य समझे जायेंगे। 
• इस संशोधन विधेयक के माध्यम से रीको अपने अंतर्गत आने वाले भूखंडों का विनियमन कर सकेगा। रीको द्वारा अपने नियंत्रण और प्रबंधन के अधीन औद्योगिक क्षेत्रों में किए गए भूमि के समस्त अंतरण, उप-विभाजन या भू-खंडों के विलयन, नियमितीकरण, भू-उपयोग के विनिर्देश और परिवर्तन आदि कार्य समस्त प्रयोजनों के लिए विधिमान्य समझे जाएंगे।      
• इस संशोधन विधेयक के प्रावधान 18.09.1979 को या उससे पहले औद्योगिक उद्देश्यों के लिए आवंटित किसी भी भूमि पर लागू नहीं होंगे जिसका पट्टा राज्य सरकार या रीको द्वारा विधेयक पारित होने की तारीख को या उससे पहले निरस्त कर दिया गया हो।

राजस्थान भू-जल (संरक्षण और प्रबंध) प्राधिकरण विधेयक, 2024
• 10 सितम्बर 2025 को विधानसभा में पारित।
• भू-जल स्तर बनाये रखने व बढ़ोतरी करने, भू-जल के पुनर्भरण, जल के उचित उपयोग एवं जल संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए राज्य प्राधिकरण का गठन किया जायेगा। 
• प्रत्येक जिले में जिला भू-जल संरक्षण और प्रबंध समिति होगी, जो भू-जल परिस्थितियों के अनुरूप भू-जल संरक्षण एवं प्रबंधन योजनाएं तैयार करेगी। 
• आमजन के हितों की प्राथमिकता के लिए दो विधायक प्राधिकरण के सदस्य होंगे। इसके अलावा पदेन सदस्यों तथा विधानसभा के सदस्यों से भिन्न सदस्य योग्य व प्रतिष्ठित व्यक्ति होंगे। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी या भू-जल संसाधनों से सम्बंधित विज्ञान, प्रौद्योगिकी या अभियांत्रिकी मामलों सहित जल संसाधनों के प्रबंध से निपटने में न्यूनतम 20 वर्ष का अनुभव होगा। 
• किसी भी निकाय और व्यक्ति, प्रस्तावित और विद्यमान भू-जल निकासी संरचनाओं की अनुज्ञाओं के लिए प्राधिकरण को निर्धारित प्रारूप और फीस के साथ प्राधिकरण में आवेदन करेगा। 
साथ ही, राज्य सरकार द्वारा लोकहित में यथा अधिसूचित शर्तों या प्रयोजनों के लिए भू-जल निकासी के लिए कोई अनुज्ञा अपेक्षित नहीं होगी। 
प्राधिकरण सरकार को भू-जल के समस्त उपयोगों के लिए टैरिफ की सिफारिश भी कर सकेगा। 
प्राधिकरण को प्रत्येक वर्ष अपने कार्यों की रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करनी होगी, जिसे सरकार सदन के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
विधेयक के अनुसार बिना अनुज्ञा के नई भू-जल निकासी संरचना के निर्माण, प्राधिकरण की शर्तों के उल्लंघन, भू-जल की गुणवत्ता को विदोहित, बिना अनुज्ञा निकासी के लिए ड्रिल/खुदाई करने, जल अवसंरचनाओं को क्षति पहुंचाने आदि पर प्राधिकरण कार्यवाही कर सकेगा। 
विधेयक अनुसार, कोई भी निकाय या व्यक्ति अप्राधिकृत कार्यों के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है तो प्राधिकरण शास्ति (जुर्माना) लगा सकेगा। द्वितीय तथा प्रत्येक पश्चात्वर्ती अप्राधिकृत कार्य के लिए यथाविहित पांच गुणा शास्ति लगाई जाएगी।
• विधेयक के अनुसार, अधिनियम के अधीन जारी निर्देश या आदेश की अनुपालना नहीं करने पर न्यायालय द्वारा कार्यवाही की जाएगी। इसमें प्रथम अपराध पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगेगा। इसके बाद पुनः दोषसिद्धि पर 6 माह तक का कारावास या 1 लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों कार्रवाई की जाएगी। 

हाल ही मुख्य सचिव सुधांश पंत ने अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा और निगरानी की समीक्षा के लिए गठित राज्य स्तरीय स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय ने राजस्थान की पहली स्वदेशी 
जीरे की किस्म जोधपुर जीरा-1 विकसित की है।

राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा (जयपुर) के वैज्ञानिकों ने जौ की नई किस्म RD-3064 विकसित की है।

दुर्गापुरा स्थित राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने जौ की चार नई किस्में तैयार की है। इनमें तीन किस्म छिलका रहित जौ की है, जिसमें RD-3088, RD-3089, RD-3090 शामिल हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह राजस्थान में छिलका रहित जौ की पहली किस्म होगी।

राजस्थान की मिलेट्स आउटलेट पहल
• राजस्थान सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियों के माध्यम से 152 मिलेट्स आउटलेट्स स्थापित किये हैं, जो अपने प्रारंभिक लक्ष्य (34) से चार गुना अधिक हैं।

कदन्न/मिलेट्स/मोटा अनाज
• छोटे-बीज वाली फसलें।
• इन्हें 'सुपरफूड' भी कहा जाता है
• भारत में प्रमुख रूप से खरीफ की फसल।
• भारत विश्व का सबसे बड़ा कदन्न/मिलेट्स उत्पादक देश है।
• भारत वैश्विक उत्पादन का 20%, एशिया के उत्पादन का 80% कदन्न उत्पादित करता है।
• सामान्य कदन्न/मिलेट्स:- रागी (Finger millet), ज्वार (Sorghum), समा (Little millet), बाजरा (Pearl millet), और चना/पुर्वा (Proso millet)
• देशी किस्में (छोटे बाजरा):- कोदो, कुटकी, कांगनी और साँवा
• शीर्ष कदन्न उत्पादक राज्य:-
 राजस्थान > कर्नाटक > महाराष्ट्र > मध्य प्रदेश > उत्तर प्रदेश।
• कृषि मंत्रालय ने 2018 में कद्दन को "पोषक अनाज" के रूप में घोषित किय।

आदि कर्मयोगी अभियान 
• भारत सरकार का जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन है, जिसका लक्ष्य 550 आदिवासी बहुल जिलों के 1 लाख गांवों में 20 लाख आदि कर्म योगियों के माध्यम से जनजातीय समुदायों का सशक्तिकरण करना है।
• उद्देश्य:- जनजातीय क्षेत्रों में उत्तरदायी शासन व अन्तिम छोर तक सेवा प्रदान करना।
• यह अभियान सरकार और जनजातीय समुदायों के बीच एक पुल का काम करने वाले प्रशिक्षित आदि कर्म योगियों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएगा।
• 1 लाख गांवों में 20-20 व्यक्तियों को आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी एवं आदि साथी के रूप में चयनित किया जा रहा है। 
• इस अभियान के अन्तर्गत आदि सेवा केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला व बाल विकास, पंचायती राज, कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारी सप्ताह में एक दिन उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगें। 
 
एनबीसीसी और रीको के मध्य एमओयू 
• हाल ही नेशनल बिलि्ंडग कन्स्ट्रक्शन कंपनी (NBCC) और रीको के मध्य राजस्थान मण्डपम एवं एलाइड परियोजनाओं के निर्माण के संबंध में एमओयू किया गया। 
• इसके अनुसार जयपुर में बी-2 बाईपास पर रीको की भूमि पर राजस्थान मण्डपम, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, आईटी टावर का निर्माण किया जाएगा।

11 सितंबर 2025 को जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में सहकार भारती एवं सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का राष्ट्रीय अधिवेशन  आयोजित किया गया।
• अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष:- 2025
थीम:- सहकारिता एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने “सहकार से समृद्धि“ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से वर्ष 2021 में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की। 

हाल ही डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरु प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति ने कुलगुरु पद से त्यागपत्र दे दिया जिसे राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने स्वीकार कर लिया।

जयपुर में आगामी 15 नवम्बर को पहली बार घूमर फेस्टिवल 2025 का आयोजन किया जाएगा।

हाल ही केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय वित्त आयोग (शहरी) अनुदान की 541 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। साथ ही, केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के लिए 580 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राजस्थान में 9 हजार 763 नये आवासों को मंजूरी मिली है।

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) 2025
• संस्करण:- 5वां
• आयोजन तिथि:- 12 से 14 सितंबर 2025
• स्थान:- जयपुर में बीएम बिड़ला कन्वेंशन सेंटर
• आयोजक:- राजस्थान पर्यटन विभाग और फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (FHTR
• मुख्य अतिथि: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री, दिया कुमारी।
• 13 और 14 सितम्बर को खरीदारों और विक्रेताओं के बीच बी2बी मीटिंग्स और एक्सपो का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बी2बी मीटिंग्स और एक्सपो का शुभारम्भ किया।
• इस अवसर पर पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों और संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। 
सीनियर होटलियर अजीत कुमार बंसल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
साथ ही Enduring Impact on Tourism & Administration पुरस्कार आईएएस निरंजन कुमार आर्य को प्रदान किया गया।
Woman Empowerment in Hospitality & Tourism पुरस्कार आईएएस गायत्री राठौड़ को मिला।
Legacy of Heritage & Tourism पुरस्कार सामोद होटल्स (रावल रघुवेंद्र सिंह एवं रावल यदुवेंद्र सिंह सामोद) को दिया गया।
Outstanding Journalism - Wildlife & Tourism पुरस्कार सीनियर जर्नलिस्ट निर्मल तिवारी को प्रदान किया गया।

हाल ही में जारी एसआरएस सर्वे के अनुसार प्रदेश में मातृ मृत्यु दर (MMR) घटकर 86 प्रति एक लाख जीवित जन्म दर्ज की गई है जो कि राष्ट्रीय औसत से कम है।
एनएफएचएस-5 सर्वे के अनुसार राज्य में संस्थागत प्रसव 94.9% है जो अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है। 
• मातृ मृत्यु दर का राष्ट्रीय औसत:- 93

मा वाउचर योजना
• 17 सितम्बर, 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में मा वाउचर योजना का शुभारम्भ किया गया।
• योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को दूसरी व तीसरी तिमाही में निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए वाउचर दिये जाते हैं, जिनकी वैद्यता जारी दिनांक के 30 दिन तक रहती है। 
• योजना के तहत लगभग 1300 अधिकृत निजी सोनोग्राफी केन्द्रों पर क्यूआर कोड आधारित वाउचर से निःशुल्क सोनोग्राफी की जा रही है। 
• योजना के तहत प्रतिवर्ष लगभग 3 लाख गर्भवती महिलाओं को सेवा दिये जाने का लक्ष्य रखा गया है।     
                
14 सितम्बर 2025 को राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में जालोर जिले के सांचौर में गौ कृषि जीवन अभियान का शुभारंभ हुआ।

हाल ही केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने खैरथल-तिजारा जिला स्थित भिवाड़ी के आलमपुर क्षेत्र में बीड़ा भिवाड़ी के सहयोग से स्थापित आधुनिक ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘ई-भुगतान प्रोत्साहन योजना’ को ‘कृषक उपहार योजना’ में शामिल करने का अनुमोदन किया।
इस निर्णय से जो व्यापारी ई-नाम के माध्यम से भुगतान करते है उन्हें भी लॉटरी के माध्यम से नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इससे पहले केवल कृषकों को ही ई-नाम से भुगतान प्राप्त करने पर लॉटरी के माध्यम से नगद पुरस्कार प्रदान किया जा रहा था, अब व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

नेशनल ट्राईबल फूड फेस्टिवल-2025
• हाल ही 17 से 19 सितंबर 2025 तक जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनजातीय अनुसंधान संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में टाउन हॉल, उदयपुर में नेशनल ट्राईबल फूड फेस्टिवल-2025 का आयोजन किया गया।
• उद्देश्य: देश भर के जनजातीय समुदायों के पारंपरिक व्यंजनों और संस्कृति का जश्न मनाना।

हाल ही राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, जोबनेर और बिट्स, पिलानी के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। 

राजस्थान महिला निधि योजना
• इस योजना के तहत राजीविका स्वयं सहायता समूहों (SHG) और उनकी सदस्याओं को आसान, सुलभ और त्वरित ऋण दिया जाता है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरु या विस्तारित कर सकें।
• महिलाएं 40,000 रुपये तक का ऋण मात्र 48 घंटे में प्राप्त कर सकती हैं, जबकि इससे अधिक राशि 15 दिनों में स्वीकृत होती है।
• यह योजना राजस्थान के सभी 41 जिलों में लागू है।
• योजना के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NCDC) से 3,000 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा प्राप्त की है।

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इंडिया-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ‘बायकॉन-2025’ को संबोधित किया। साथ ही बियानी कॉलेज (जयपुर) में ग्लोबल लैंग्वेज लेब का भी शुभारंभ किया।

हाल ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जवाहर कला केंद्र और अंजना वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सुरताल कला महोत्सव का शुभारंभ किया।

हाल ही नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन–रबी अभियान–2025 आयोजित किया गया।

केन्द्र सरकार की एम्पावर्ड कमेटी ने राज्य में 3200 मेगावाट की कोल आधारित परियोजना को स्थापित करने की मंजूरी दी है। 

सावन कुमार चायल राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (जोबनेर) जयपुर के कुलसचिव बने है।

राजेश्वर सिंह नए मुख्य राज्य निर्वाचन आयुक्त
• 17 सितंबर 2025 को, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने राजेश्वर सिंह को राजस्थान के नए मुख्य राज्य निर्वाचन आयुक्त (SEC) के रूप में नियुक्त किया, जो मधुकर गुप्ता का स्थान लेंगे।

8वां राष्ट्रीय पोषण माह 2025
• 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक।
• 17 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8वें पोषण माह के साथ मध्यप्रदेश के धार से 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान' का शुभारंभ किया। 

शहरी सेवा शिविर 2025
• 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2025 तक।
• मुख्य उद्देश्य:- शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना और उनसे जुड़े प्रकरणों का मौके पर ही समाधान करना।
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस (17 सितंबर) के अवसर पर जयपुर के मालवीय नगर से शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ किया। 
• राज्य सरकार ने शहरी सेवा शिविर आयोजित कर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया है। 
• इन शिविरों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, ब्लैक स्पॉट खत्म करने, सड़कों, नालियों तथा सीवर लाइनों की मरम्मत, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को दुरूस्त करने, पार्कों-चैराहों के सौंदर्यकरण सहित विभिन्न जन उपयोगी कार्य किए जाएंगे।
• ये शिविर वन-स्टॉप समाधान के रूप में काम करेंगे। यहां जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीकरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस और सीवर कनेक्शन जैसी सेवाएं तत्परता से मिलेंगी। साथ ही, लीज होल्ड, फ्री होल्ड पट्टे जारी किए जाएंगे तथा नामांतरण और नाम हस्तांतरण जैसे कार्य भी नई गति से पूरे होंगे। 

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025
• 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक।
• थीम:- स्वच्छोत्सव।
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर 2025 को जयपुर के सिटी पार्क में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के शुभारम्भ समारोह को संबोधित किया।
• उद्देश्य:- अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता की आदत डालना और समाज में स्थायी व्यवहार परिवर्तन लाना है।
• गतिविधियाँ:- इस दौरान श्रमदान, स्वच्छता शपथ, सफाई मित्रों को सम्मानित करना और घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करना।
• आयोजक:- यह अभियान आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है।
सेवा पखवाड़ा‘ के तहत प्रत्येक दिन जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन

ग्रामीण सेवा शिविर 2025
• 17 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बस्सी की ग्राम पंचायत टोडाभाटा के बिराजपुरा से ग्रामीण सेवा शिविर का शुभारंभ किया।
• गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।
• ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा। 

'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत आयोजन:-
• 17 सितम्बर:- रक्तदान शिविरों का आयेजन।
• 18 सितम्बर को स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृति।
• 19 सितम्बर को विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना की शुरुआत होगी।
• 20 सितम्बर को निक्षय पोषण किट वितरण। 
• 21 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन।
• 22 सितम्बर को वृक्षारोपण अभियान।
• 24 सितम्बर को 150 यूनिट फ्री बिजली हेतु पोर्टल की शुरुआत की जाएगी।
• 25 सितम्बर को सद्भावना केन्द्र हेतु सामग्री संग्रहण व वितरण।
• 27 सितम्बर को पंच गौरव योजना के तहत चिह्नित पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई व रखरखाव के कार्य किये जाएंगे। 
• 30 सितम्बर को दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत स्वीकृति व राशि हस्तांतरण होगा, 1 अक्टूबर को दिव्यांगजनों को स्कूटी और उपकरण वितरित किए जाएंगे तथा 2 अक्टूबर को सेवा पखवाड़ा का समापन स्वच्छता अभियान के साथ किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितम्बर से गाँधी जयंती, 2 अक्टूबर तक राज्य में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 

सांस्कृतिक सेवा पखवाड़ा
•  पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सांस्कृतिक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।

राजप्लास्ट 2025
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 19 सितंबर को जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी), सीतापुरा में राजप्लास्ट 2025 का शुभारंभ किया।

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुलाकात की।

हाल ही नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से राजस्थान पर्यटन विभाग की कमिश्नर और आरटीडीसी की प्रबंध निदेशक रुक्मणि रियार ने शाही ट्रेन, पैलेस ऑन व्हील को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान भ्रमण के लिए रवाना किया।

राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर वकील
रवीना सिंह राजस्थान बार काउंसिल में महिला के रूप में पंजीकरण कराने वाली पहली ट्रांसजेंडर वकील बनी है।
• पाली ज़िले की रवीना सिंह का नाम पहले रवींद्र सिंह था।

ई-कोर्ट मिशन
• भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ बी आर गवई ने बीकानेर से ई-कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट फेज 3 का शुभारंभ किया।

हाल ही भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान ने बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 'अमोघ फ्यूरी' नामक एकीकृत फायर पावर युद्धाभ्यास किया।

अजमेर शहर के काजीपुरा, खरेखड़ी, अजयसर और आस-पास के गांव में फैली गंगा-भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
• केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को पुनर्गठित कर इसकी अवधि मार्च 2030 तक बढ़ा दी गई है।
• केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सभी नगरीय निकायों में “लोक कल्याण मेला” आयोजित किया जाएगा, जिसे वर्तमान में चल रहे शहरी सेवा शिविर 2025 में सम्मिलित किया गया है।

हाल ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर रेलवे स्टेशन पर अजमेर से रामेश्वरम जाने वाली वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 

हाल ही राजस्थान पुलिस ने मालवेयर और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप उपयोग करने की सलाह दी है।

जयपुर में स्थापित होगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी 
• हाल ही राजस्थान कैबिनेट की बैठक में द महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जयपुर बिल-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। यह विधेयक विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024-25 के बजट में प्रदेश में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की घोषणा की गई थी।

हाल ही केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जिला प्रशासन एवं लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आयोजित 12वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर- 2025 का उद्घाटन किया।

हाल ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में आयोजित गोपाल क्रेडिट कार्ड महा ऋण वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। 
इस योजना के तहत गोपालक को गायों के लिए शेड, चारा, बर्तन और उपकरणों की खरीद के लिए एक लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त अल्पकालिक ऋण प्रदान किया जाता है।

हाल ही जयपुर में मिशन निदेशक, एनएचएम, राजस्थान डॉ. अमित यादव ने राजस्थान में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समाधान का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया।

हाल ही नवलगढ़ से दो बार विधायक रहे नवरंग सिंह जाखड़ का निधन हो गया।

हाल ही जोधपुर क्रिकेट टीम ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की राज्य स्तरीय अंडर-19 चौंपियनशिप जीती।

हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीकर के सांवली में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित किया।

हाल ही महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने जवाहर कला केन्द्र में 21 से 30 सितंबर तक चलने वाले राज्य स्तरीय अमृता हाट का उद्घाटन किया।

राज्य में 22 से 29 सितम्बर तक जीएसटी बचत उत्सव मनाया जा रहा है।

23 सितम्बर को उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया।
आयुर्वेद दिवस पूर्व में तिथि के अनुसार आयोजित किया जाता था, अब इसे हर वर्ष 23 सितम्बर को आयुर्वेद दिवस आयोजित किया जाएगा।

हाल ही केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत अलवर में 2.5 किमी की नमो युवा रन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

हाल ही केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जोधपुर के रामराज नगर चौखा में श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय के नवीन महाविद्यालय भवन के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया।

हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मानसरोवर क्षेत्र में महारानी फार्म-मानसरोवर लिंक ब्रिज के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

राजस्थान फिल्म फेस्टिवल 2025 (RFF)
• संस्करण:- 13वां
• जयपुर के दीप स्मृति ऑडिटोरियम में 19 और 20 सितंबर 2025 को आयोजित हुआ। 
• बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद और प्रसिद्ध संगीत निर्देशक दिलीप सेन को लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
• बेस्ट राजस्थानी फिल्म:- हुकुम।
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म:- साला।
• ‘भरखमा’ फिल्म के लिए एक्टर श्रवण सागर कल्याण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) और फिल्म ‘सपना एक उड़ान’ के लिए सुष्मिता राणा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। 

हाल ही बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व (RVTR) में फिशिंग कैट को पहली बार देखा गया।
• इस खोज से पहले, RVTR में चार छोटी बिल्ली प्रजातियाँ पाई जाती थीं:- जंगल बिल्ली,  रस्टी-स्पॉटेड कैट, एशियाटिक वाइल्ड कैट, काराकल।
फिशिंग कैट के शामिल होने से इनकी संख्या 5 हो गई हैं।
• फिशिंग कैट IUCN रेड लिस्ट में: संवेदनशील (Vulnerable)

फ्रांस के पेरिस शहर में 23 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक आयोजित हो रहे IFTM टॉप रेसा ट्रैवल मार्ट में राजस्थान पर्यटन विभाग भी भाग ले रहा है। 
• प्रमुख सचिव पर्यटन राजेश कुमार यादव द्वारा राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन किया गया।

• हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में ड्यूंस एविएशन एकेडमी का उद्घाटन किया।
• उल्लेखनीय है कि किशनगढ़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन भी शुरू हो चुका है।
• राजस्थान की पहली फ्लाइंग अकादमी किशनगढ़ हवाई अड्डे पर स्थापित की गई है, जिसका उद्घाटन अगस्त 2024 में किया गया था। 

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को समर्पित पुस्तक "कर्म गाथा" का लोकार्पण किया।   

सक्षम जयपुर अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले के प्रत्येक उपखंड पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 
• जालसू में पहला नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हाल ही पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में राज्यव्यापी एफ.एम.डी. रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
• वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् राज्य में एफ.एम.डी. 6जी राउण्ड़ रोग नियंत्रण टीकाकरण अभियान कार्यक्रम 23 नवम्बर तक चलाया जायेगा।

हाल ही राजस्थान पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियार और टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास की पर्यावरण एवं वाणिज्य मंत्री देबजानी चक्रवर्ती ने जापान के टोक्यो शहर में आयोजित 'जापान पर्यटन एक्सपो आइची' में राजस्थान मंडप का उद्घाटन किया। 

प्रधानमंत्री का बांसवाड़ा दौरा (25 सितंबर 2025)
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान को 42 हजार करोड़ रुपए की माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं एवं विकास कार्यों तथा दो वंदे भारत एक्सप्रेस सहित तीन नई ट्रेनों की सौगात दी।
• प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस एवं उत्तर पश्चिम रेलवे (अजमेर मंडल) की नई रेल उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना
• लागत:- ₹42,000 करोड़ 
• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नापला (बांसवाड़ा) में माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखी।
• बांसवाड़ा जिले की छोटी सरवन तहसील के गाँव आड़ीभीत, बारी, कटुम्बी, सजवानिया एवं रेल में माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना (MBRAPP) स्थापित की जा रही है। 
• कुल क्षमता:- 2800 मेगावाट होगी, जिसमें 700-700 मेगावाट की 4 इकाइयां शामिल हैं। 
• इस परियोजना में प्रेशराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर तकनीक का उपयोग होगा। 
• जल स्रोत:- माही नदी (माही बजाज सागर बाँध के अपस्ट्रीम से)
• परियोजना की प्रथम इकाई का वाणिज्यिक संचालन मई 2032 से प्रस्तावित है, जबकि शेष इकाइयां प्रत्येक 6 माह के अंतराल पर चालू की जाएंगी। 
• यह परियोजना राजस्थान की दूसरी परमाणु ऊर्जा परियोजना है

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
• बीकानेर जिले में 8500 करोड़ रू. की लागत से 590 मेगावाट का बीईएसएस क्षमता युक्त एफडीआरई अक्षय ऊर्जा परियोजना
• राम जल सेतु लिंक परियोजना अंतर्गत ईसरदा से रामगढ बांध (जयपुर) तक फीडर निर्माण, ईसरदा से खुरा चैनपुरा से बंध बरेठा (भरतपुर) तक फीडर निर्माण, खुरा चैनपुरा से जयसमंद (अलवर) तक फीडर निर्माण, अजमेर जिले में मोर सागर कृत्रिम रिजर्वायर निर्माण एवं चित्तौड़गढ़ जिले की रावतभाटा तहसील में ब्राहम्णी बैराज का निर्माण।
• बागोलिया बांध:- मावली (उदयपुर)

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
• जयपुर में आईटी डवलपमेंट एंड ई-गर्वनेंस सेंटर
• 1758 करोड़ रुपए से अधिक की कुल लागत से बाड़मेर में एनएच-68 पर 21 किमी लम्बे फोर-लेन बाइपास, डूंगरपुर जिले के संगमेश्वर में माही नदी पर हाई लेवल ब्रिज आदि।
• ईसरदा बांध, धौलपुर लिफ्ट परियोजना, बत्तीसा नाला परियोजना, तकली परियोजना।
• 925 मेगावाट का नोख सोलर पार्क

कुसुम योजना के घटक-ए में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।

भारत की सबसे बड़ी बैटरी भंडारण परियोजना
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में भारत की सबसे बड़ी बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना तथा 1,560 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखी।
• प्रधानमंत्री ने बीकानेर में एक अन्य स्थल पर अवाडा ग्रुप की 282 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का भी उद्घाटन किया।
अवाडा ग्रुप की इस परियोजना में 2,500 मेगावाट-घंटा (MWh) की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) को 1,560 मेगावाट क्षमता (MWp) के सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ एकीकृत किया गया है, जो बीकानेर के पूगल क्षेत्र में स्थापित है।

डबोक हवाई अड्डा:- उदयपुर 
• इसे महाराणा प्रताप हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है।

25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक, धानक्या (जयपुर) में एक दिवसीय कॅरियर सेमिनार एवं रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया गया।

राज्य के निर्यात में 16% से अधिक की वृद्धि 
• राज्य का कुल निर्यात वर्ष 2022—23 में 83,704.24 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2024-25 में बढ़कर रुपये 97,171.68 करोड़ हो गया है। (16% से अधिक की वृद्धि)
• राज्य ने जैम एण्ड ज्वैलरी, इंजीनियरिंग गुड्स, टेक्सटाइल्स, हैंडीक्राफ्ट, एग्रो एण्ड फूड प्रोडक्ट, प्लास्टिक प्रोडक्ट, एवं लेदर प्रोडक्ट के निर्यात में मुख्य रूप से वृद्धि दर्ज की है। 

RRR मोबाइल वैन
• स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बिडला ऑडिटोरियम में RRR मोबाइल वैन को प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
• यह पहल अपशिष्ट प्रबंधन और पुनः उपयोग (Reduce, Reuse, Recycle) की भावना को सशक्त बनाएगी।
• इस वैन का मुख्य उद्देश्य घर-घर से ऐसी सामग्री एकत्रित करना है, जैसे कि पुराने जूते-चप्पल, कपड़े, खिलौने, किताबें एवं अन्य उपयोगी वस्तुएँ, जो परिवारों द्वारा अब उपयोग में नहीं ली जा रही हैं, किन्तु जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सहायक सिद्ध हो सकती हैं। एकत्रित सामग्री को नगर निगम द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से छांटा जाएगा और उसके बाद इन्हें सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाएगा। 

RPSC में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति, राज्यपाल की मंजूरी के बाद आदेश जारी।
1. IPS हेमंत प्रियदर्शी
2. डॉ. अशोक कुमार कलवार
• एमडीएम जोधपुर में कैंसर रोग विशेषज्ञ।
3. डॉ. सुशील बिस्सू (गणितज्ञ)
अब राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में सदस्यों की संख्या 8 हो गई है। इनमें बाबूलाल कटारा निलंबित है।
• गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 15 जुलाई 2025 को आरपीएससी सदस्यों की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 कर दी थी।

प्रवासी राजस्थानी मीट
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत वर्ष दिसम्बर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हर वर्ष 10 दिसम्बर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में इस साल प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन जयपुर में 10 दिसम्बर को किया जाएगा।
• पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस में कला, संस्कृति, विज्ञान, व्यवसाय और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया जाएगा।  राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष प्रवासी राजस्थानी सम्मान दिया जाएगा।
• इस दिवस को सफल बनाने की दिशा में 26 सितंबर को हैदराबाद में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रवासी राजस्थानी मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हैदराबाद में ही जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीटो) के उद्यमियों से भी संवाद किया तथा जीटो कनेक्ट 2025 पोस्टर का विमोचन किया।

राजस्थान के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
• 27 सितंबर 2025 को मुख्य न्यायाधीश के आर श्रीराम के सेवानिवृत होने के बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने है।
• वह राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष भी है।

राष्ट्रीय साइबर हेल्प लाइन नं.:- 1930

हाल ही उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बर्डोद में राजकीय कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण किया।

हाल ही राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा के पिता एवं पूर्व जनजातीय कैबिनेट मंत्री नंदलाल मीणा का निधन हो गया। वह कुल सात बार विधायक और एक बार सांसद रहे। उनका जन्म प्रतापगढ़ जिले के अंबामाता का खेड़ा गांव में हुआ था।
• प्रतापगढ़ को जिला बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

26-27 सितंबर को दौसा में दो दिवसीय 'आभानेरी फेस्टिवल' आयोजित किया गया।

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ब्रह्माकुमारी के शांतिवन परिसर में आयोजित नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया।  

हाल ही सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र में टाइगरों की संख्या 50 हो गई हैं। 

हाल ही संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और उद्योग,युवा एवं खेल राज्य मंत्री के.के बिश्नोई ने सिवाना (बालोतरा) में 69 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग) का शुभारंभ किया।

राजस्थान में खेलों को प्रोत्साहन 
• 250 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है। 
• राज्य सरकार ने खेलो एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए 475 करोड़ रुपये के बजट के साथ राजस्थान खेल आधुनिकीकरण मिशन, स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम के तहत अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं का 25 लाख रुपये तक का दुर्घटना एवं जीवन बीमा का शुभारंभ किया गया है। 
• 100 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्पोर्ट्स की स्थापना की जा रही है।
• जयपुर, भरतपुर एवं उदयपुर में बालिकाओं के लिए रेजिडेंशियल गर्ल्स स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट और 5 हजार से अधिक जनसंख्या वाली 3 हजार 500 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम की स्थापना की जा रही है।

हाल ही शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में 69 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्र (17 वर्षीय) फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

हाल ही बाड़मेर में मालाणी महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान राजस्थान का खजुराहो किराडू आकर्षण का केंद्र बना रहा।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर ने ब्रिटेन और जर्मनी के कॉलेजों में आयुर्वेद पढ़ाने के लिए एमओयू किया है।

राजस्थान ऑन डिमांड परीक्षा कराने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।

हाल ही कोटा में संपन्न हुई 8वीं सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के दोनों वर्गों महिला और पुरुष का किताब बीकानेर ने जीता।

राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा हैंगिंग ब्रिज
• कोटा के बाद राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा हैंगिंग ब्रिज डूंगरपुर के चिखली में संगमेश्वर में बना गोविंद गुरु सेतु है, जो माही नदी पर स्थित है और डूंगरपुर-बांसवाड़ा जिलों को जोड़ता है। यह लगभग 1.925 किलोमीटर लंबा है

जोधपुर जिला क्रिकेट संघ जोधपुर के क्रिकेटर्स को बीसीसीआई की तरह ग्रेड-पे लागू करने वाला देश का पहला जिला बना है।

SMS अस्पताल के न्यूरोट्राॅमा एवं ट्रॉमा सेंटर ने इमरजेंसी में आने वाले गंभीर घायलों के इलाज के लिहाज से देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार 2025 प्राप्त किया है।

SMS अस्पताल में देश का पहला सरकारी कॉस्मेटिक लेजर इंस्टीट्यूट शुरू होगा।

हाल ही जयपुर की शिक्षाविद् डॉ जयश्री भार्गव को स्कूली शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंडियन स्कूल अवार्ड्स की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

नागौर के डेगाना की रेवंत पहाड़ियों में जीएसआई के सर्वे में लिथियम के भंडार होने की पुष्टि हुई है।
देश में लिथियम के भंडार:-
1. छत्तीसगढ़ के कोरबा में देश की पहली लिथियम खान की नीलामी हुई है।
2. रियासी, सलाल-हैमाना क्षेत्र (जम्मू कश्मीर)
3. मांड्या जिला (कर्नाटक)

हाल ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुमानपुरा (कोटा) में नमो टॉय बैंक का शुभारंभ किया।

हाल ही राजस्थान के पैरा शटलर कृष्णा नागर ने चीन पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में सिल्वर मेडल जीता।

लिंग समानता सूचकांक (जीपीआई)
• राजस्थान उच्च शिक्षा के मामले में देश के सबसे कमजोर राज्यों में शामिल है।
• 2023-24 में राजस्थान का GPI 0.96 रहा। यानी प्रदेश में हायर सेकेंडरी स्तर पर 100 लड़कों के मुकाबले केवल 96 लड़कियां ही नामांकित है। जबकि देश का औसत 2023-24 में 1.07 रहा। 

हाल ही जोधपुर में देश के दूसरे बड़े अक्षरधाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

हाल ही उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इटली के वेरोना में आयोजित स्टोन फेयर मारमोमॉक में जयपुर में होने वाले इंडिया स्टोन मार्ट की विशेष स्टॉल का उद्घाटन किया।

हाल ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'गांधी आश्रम एक जीवन दृष्टि' नामक पुस्तक का विमोचन किया।
लेखक:- डॉ लहर इसरानी।

हाल ही राज्यपाल ने राजस्थान कोचिंग सेंटर (नियंत्रण और विनियमन) विधेयक 2025 को मंजूरी दी है। इसके तहत 100 या इससे अधिक विद्यार्थियों वाले कोचिंग सेंटर का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो गया है।

राजस्थान सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट 2047 में लोगों की औसत आयु को 70 से बढ़ाकर 84 वर्ष तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

राजस्थान में युवतियों की शादी की औसत आयु पिछले वर्षों में 21.5 वर्ष से बढ़कर 22.9 वर्ष हो गई जो राष्ट्रीय औसत 22.7 वर्ष से ज्यादा है।

राजस्थान, जिसे कभी बाल विवाह का केंद्र माना जाता था, में बाल विवाह के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है, जहाँ लड़कों में मामले 67% और लड़कियों में 66% घटे हैं, यह जानकारी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में जारी एक अध्ययन में दी गई है। 

हाल ही जयपुर के भावगढ़ बंध्या में खलकाणी माता का गर्दभ मेला शुरू हुआ है।

ऑपरेशन साइबर संग्राम:- अलवर

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में अलवर शहर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

राजस्थान सरकार प्रदेश के 12 शहरों में 15 सतत परिवेशीय वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली (वायु गुणवत्ता जांच केंद्र) स्थापित करेगी।

SAVE WATER