बजट 2025-26 में वित्त मंत्री सीतारमण ने बिहार में ‘मखाना बोर्ड’ बनाने की घोषणा की है।
ग्रीनलैंड
• हाल ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अमेरिका के स्वामित्व एवं अधिग्रहण के लिए डेनमार्क की प्रधानमंत्री मैते फ्रेडरिक्सन से वार्ता की।
• ग्रीनलैंड उत्तरी गोलार्द्ध में आर्कटिक एवं अटलांटिक महासागर के बीच कनाडा के आर्कटिक द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित है।
• भू-राजनीतिक रूप से ग्रीनलैंड यूरोप का हिस्सा है। हालांकि, भौगोलिक रूप से यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप का भाग है।
• राजनीतिक नियंत्रण:- यह ‘डेनमार्क राजशाही’ के अधीन एक स्वायत्त प्रांत है।
ग्रीनलैंड यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है।
हाल ही हरियाणा के फरीदाबाद में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत ने 38वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले का शुभारंभ किया।
थीम राज्य:- ओडिशा और मध्य प्रदेश।
कच्छ जिले के गुनेरी गांव के प्राकृतिक अंतर्देशीय मैंग्रोव स्थल को गुजरात का पहला जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है।
हाल ही नाइजर, माली और बुर्किना फासो ने औपचारिक रूप से (ECOWAS) से खुद को अलग कर लिया।
ECOWAS:- Economic Community of West African States.
कृषि वित्तपोषण को मजबूत करने के लिए प्रमुख उपाय के रूप में वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2025-26 में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के अंतर्गत ऋण सीमा को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है।
यूनेस्को के अंतर-सरकारी समुद्र विज्ञान आयोग ने समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा के लिए महासागर समन्वय तंत्र (Ocean Coordination Mechanism : OCM) की शुरुआत की है।
OCM का उद्देश्य कैरेबियन और नॉर्थ ब्राज़ील शेल्फ में जैव विविधता संरक्षण, सतत संसाधन प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटना है।
परमाणु ऊर्जा मिशन
• बजट घोषणा:- 2025-26
• लक्ष्य:- लघु मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMR) के अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देकर परमाणु ऊर्जा क्षमता को बढ़ावा देना।
• इस मिशन के तहत वर्ष 2033 तक कम-से-कम पांच स्वदेशी रूप से विकसित लघु मॉड्यूलर रिएक्टरों को चालू किया जाएगा।
• बजट आवंटन:- ₹20,000 करोड़
• संशोधन:- मिशन के तहत परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण और संचालन में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1962 एवं परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम में संशोधन किया जाएगा।
महत्व:-
वर्ष 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा क्षमता एवं वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को पूर्ण करने के अनुरूप
वर्तमान में भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं के लगभग 75% के लिए कोयले जैसे पारंपरिक स्रोतों पर निर्भर है।
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के अनुसार भारत ने 100 गीगावाट स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता को पार करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नीति आयोग के सहयोग से असम, मेघालय और मिजोरम में स्वावलंबिनी महिला उद्यमिता कार्यक्रम की शुरूआत की है।
हाल ही फरीदाबाद में 38वां इंटरनेशनल सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला शुरू हो गया है।
विजय दुर्ग
• हाल ही कोलकाता में स्थित भारतीय सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम का नाम बदलकर विजय दुर्ग कर दिया गया है और इसके एक गेट सेंट जॉर्ज गेट का नाम बदलकर शिवाजी गेट कर दिया गया है।
• इसका नाम किंग विलियम तृतीय के नाम पर रखा था।
पीएम धन धान्य कृषि योजना
• केंद्रीय बजट घोषणा:- 2025-26
• इसके तहत कृषि जिलों का विकास किया जाएगा।
• लक्षित जिले : यह योजना विशेष रूप से निम्न उत्पादकता, फसलों की कम बुआई वाले और औसत से कम ऋण उपलब्धता वाले 100 जिलों को लक्षित करती है।
• इस कार्यक्रम को मौजूदा योजनाओं एवं विशिष्ट उपायों के अभिसरण के माध्यम से लागू किया जाएगा।
• लाभार्थी:- इस कार्यक्रम से लगभग 1.7 करोड़ छोटे एवं सीमांत किसान लाभान्वित होंगे।
• यह योजना भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।
यह कार्यक्रम आकांक्षी जिला कार्यक्रम से प्रेरित है।
पंजाब के फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में पोटाश के तीन खनन ब्लॉकों में बड़े खनिज भंडार की खोज की गई है।
90% से अधिक पोटाश का उपयोग उर्वरक के रूप में किया जाता है।
युगांडा में इबोला टीकाकरण का परीक्षण शुरू हुआ है।
शतावरी – बेहतर स्वास्थ्य के लिए अभियान
• आयुष मंत्रालय ने “शतावरी – बेहतर स्वास्थ्य के लिए” नामक प्रजाति-विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य शतावरी के औषधीय लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
• इस पहल का उद्घाटन प्रतापराव जाधव, (स्वतंत्र प्रभार) आयुष राज्य मंत्री द्वारा किया गया।
• शतावरी महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता और समग्र कल्याण को बढ़ाने में सहायक है।
• किसानों को शतावरी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे हर्बल और औषधीय पौधों के उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश ने भांग की खेती की पायलट परियोजना शुरू की है।
Zomato ने अपना नाम बदलकर Eternal किया है।
अमेरिका के बाद अब अर्जेंटीना ने भी WHO से बाहर निकलने की घोषणा की है।
हाल ही एथलेटिक एसोसिएशन ने ट्रंप के आदेश पर महिलाओं के खेल में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का थीम सॉन्ग ‘जीतो बाज़ी खेल के’ लॉन्च किया है।
पाकिस्तान ने चीन के साथ चांग’ए-8 चंद्र मिशन के लिए साझेदारी की है, जो 2028 में प्रक्षेपित किया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने IVF का उपयोग करके पहला कंगारू भ्रूण बनाया है।
हाल ही भारत सहित कई देशों ने चीन के AI चैटबॉट DeepSeek AI पर बैन लगाया है।
कारण:- सिक्योरिटी और डेटा प्राइवेसी संबंधित चिंता।
हाल ही ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टॉइनिस ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
हाल ही पनामा ने आधिकारिक रूप से चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) से बाहर होने की घोषणा की है।
हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए आयकर विधेयक को मंजूरी दी है, जो 1961 के आयकर अधिनियम (Income Tax Act, 1961) की जगह लेगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम
• कुल सीट:- 70 सीटों
• भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटें जीतीं।
SAVE WATER
