आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 5 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 4 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स

 


4-6 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स 

ज्ञान भारतम मिशन
• केंद्रीय बजट 2025-26 में भारत के प्राचीन ज्ञान को संरक्षित करने के उद्देश्य से 'ज्ञान भारतम मिशन' की शुरुआत की गई। 
• यह केन्द्रीय क्षेत्र योजना है।
• बजट आवंटन:- ₹60 करोड़ 
• उद्देश्य:- शैक्षणिक संस्थानों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों और निजी संग्रहकर्ताओं के पास मौजूद भारत की पांडुलिपि विरासत का सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण और संरक्षण करना। 
• इसके तहत एक करोड़ से ज़्यादा पांडुलिपियों को कवर किया जाएगा। 

कपास उत्पादकता मिशन
• केंद्रीय बजट 2025-26 में ‘कपास उत्पादकता मिशन’ की शुरुआत की गई है। 
• बजट आवंटन:- ₹500 करोड़
• समयावधि:- 5 वर्ष
लक्ष्य:- भारत में कपास की पैदावार को मौजूदा 450-500 किग्रा. प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 1,000 किग्रा. प्रति हेक्टेयर तक करना।
उद्देश्य:-
कपास की खेती की उत्पादकता और स्थिरता में महत्वपूर्ण सुधार लाना।
एक्स्ट्रा-लॉन्ग स्टेपल (ELS) कपास किस्मों को बढ़ावा देना।
एक्स्ट्रा-लॉन्ग स्टेपल (ELS) कपास
इस किस्म की कपास में 30 मिमी. और उससे अधिक लंबाई के रेशे होते हैं। इसे  सामान्यत: मिस्र या पिमा कपास के रूप में जाना जाता है।

विश्व कैंसर दिवस:- 4 फरवरी

हाल ही बंगाल टाइगर्स ने छठी पुरुष हॉकी इंडिया लीग 2024-25 जीती है।

इंटरनेशनल साइक्लिंग यूनियन (UCI) ने साइक्लिंग में एथलीट्स द्वारा प्रदर्शन सुधारने के लिए कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) इनहेल करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

हाल ही गैर सरकारी संगठन (NGO) ‘प्रथम फाउंडेशन द्वारा वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (Annual Status of Education Report-ASER) जारी की गई है। 

WHO ने घोषणा की है कि गिनी ने ह्यूमन अफ्रीकन ट्रिपैनोसोमियासिस (HAT) के गैम्बिएन्स रूप को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त कर दिया है। 

ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड शमन परियोजना
• केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) जोखिम शमन परियोजना (NGRMP) को मंजूरी प्रदान की है। 
• 150 करोड़ रुपए के वित्तीय परिव्यय वाली इस परियोजना को चार राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम एवं उत्तराखंड में कार्यान्वित किया जाएगा। 

हाल ही राजस्थान विधानसभा में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म-संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक, 2025 प्रस्तुत किया। 

वाटरशेड यात्रा
• हाल ही केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने "वाटरशेड यात्रा" का शुभारंभ किया।
• यह अभियान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के अंतर्गत वाटरशेड विकास गतिविधियों में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरूकता पैदा करने के लिए शुरू किया गया।

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से खुद को अलग कर लिया है।

चमन अरोड़ा को डोगरी में उनकी पुस्तक इक होर अश्वत्थामा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।

नोएडा में चिप डिजाइन में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के उत्कृष्टता केंद्र (CoE) का उद्घाटन किया गया है।

बोर्ट डी वेवर बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री बने है।

एकुवेरिन सैन्य अभ्यास 
• भारत और मालदीव के बीच।
• 13वां संस्करण मालदीव में आयोजित।

USAID संस्था
• अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका एजेंसी (USAID) संस्था का अमेरिकी विदेश विभाग में विलय करने का निर्णय लिया है।
• यह अमेरिकी सरकार की अंतर्राष्ट्रीय मानवीय एवं विकास सहायता एजेंसी है, जो संघर्षरत देशों और अन्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देशों को गरीबी, बीमारी और अन्य संकटों को कम करने में सहायता करती है।
• स्थापना:- वर्ष 1961 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी द्वारा एक स्वतंत्र एजेंसी के रूप में।
USAID बंद होने के प्रभाव:-
• वित्त वर्ष 2024 में भारत के लिए अमेरिकी सहायता दायित्व $141 मिलियन था। इसका अर्थ यह है कि निकट भविष्य में USAID द्वारा प्रदत्त वित्तीय सहायता में होने वाले किसी भी व्यवधान से निपटने के लिए भारत को तैयार रहना होगा।
• अमेरिका से गरीब एवं जरूरतमंद देशों को वित्तीय सहायता बंद होने से ये देश चीन के प्रभाव में आ सकते हैं, जिसके वैश्विक राजनीति में गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

भारत की पहली व्हाट्सएप गवर्नेंस सेवा
• आंध्र प्रदेश व्हाट्सएप के माध्यम से शासन सेवाएँ प्रदान करने वाला दुनिया का पहला राज्य बना है
• आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘मना मित्र’ नामक एक व्हाट्सएप गवर्नेंस पहल शुरू की है।

श्रीलंका में 1961 के बाद सबसे अधिक अपस्फीति (डिफ्लेशन) दर्ज की गई है।

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड 2025
• ट्रेविस हेड को एलन बॉर्डर मेडल मिला है।

मिचिबिकी -6 उपग्रह
• हाल ही जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने सफलतापूर्वक पाँचवें H-3 रॉकेट का प्रक्षेपण किया, जो मिचिबिकी -6 उपग्रह को लेकर गया। 
• यह उपग्रह जापान की पोजीशनिंग प्रणाली में योगदान देगा, जो अमेरिका की ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (GPS) का जापानी संस्करण है।

अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA)
लॉन्च तिथि:- 9 अप्रैल 2023
मुख्यालय:- भारत
उद्देश्य:- 7 बड़ी बिल्ली प्रजातियों का वैश्विक संरक्षण
आधिकारिक दर्जा:- 23 जनवरी 2025 से संधि-आधारित अंतर-सरकारी संगठन
सदस्य देश:- 5 देशों ने फ्रेमवर्क समझौते की पुष्टि की, जबकि 27 देशों ने जुड़ने की इच्छा व्यक्त की
कवर की गई प्रजातियाँ: बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा

हाल ही आर प्रज्ञानानंद ने नीदरलैंड्स में आयोजित टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट जीता है।

गुजरात सरकार ने राज्य के लिए समान नागरिक संहिता  का मसौदा तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता में एक पैनल नियुक्त किया है।

अवाडा ग्रुप ने कासाले के साथ साझेदारी कर गोपालपुर (ओडिशा) में 1,500 टन प्रति दिन की ग्रीन अमोनिया संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है।

IIT हैदराबाद में स्थित DRDO-इंडस्ट्री-अकादमिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (DIA-CoE) ने लार्ज एरिया एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (LAAM) सिस्टम विकसित किया है।

हाल ही इसरो ने IIT हैदराबाद में FEAST 2025 सॉफ्टवेयर का अनावरण किया।

TROPEX-25
• TROPEX (थिएटर लेवल ऑपरेशनल रेडीनेस एक्सरसाइज) भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा समुद्री अभ्यास है, जिसमें भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना (IAF) और भारतीय तटरक्षक बल भी शामिल होते हैं।
• हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में आयोजित

मध्यप्रदेश के रीवा में देश का पहला सफेद बाघ प्रजनन केंद्र खुलेगा।

दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सिमोना हालेप ने टेनिस से संन्यास की घोषणा की है।

पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी में चंद्रयान से चुनाव तक थीम पर एक विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है।

भारत ने बायोमेडिकल अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद स्थित ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (THSTI) में देश की पहली फेरेट रिसर्च फैसिलिटी का उद्घाटन किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments