12 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 11 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 10 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स

   


10-12 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स 

एयरो इंडिया 2025
• एशिया का सबसे बडा एयर शो।
• आयोजन:- बेंगलुरू के येलहंका एयर फ़ोर्स स्टेशन।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के दभोटा में उत्तर भारत के पहले 1 मेगावाट के हरित हाइड्रोजन संयंत्र की आधारशिला रखी।

Skill India Programme
• हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय क्षेत्र योजना कौशल भारत कार्यक्रम को वर्ष 2026 तक जारी रखने और पुनर्गठन को मंजूरी दी है।
• कौशल भारत कार्यक्रम में अब निम्नलिखित तीन योजनाएं सम्मिलित हैं:- 
1.प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 (PMKVY 4.0) 2.प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना (PM-NAPS) 
3.जन शिक्षण संस्थान (JSS) योजना

हाल ही युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा गुजरात के गांधीनगर में पहले बिम्सटेक (BIMSTEC) युवा शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया।

महाकुंभ 2025 में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए 16 से 18 फरवरी के बीच तीन दिवसीय इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

भारत के वैज्ञानिकों ने वर्ष 2023 में प्रक्षेपित चंद्रयान-3 के लैंडिंग क्षेत्र का मानचित्रण तैयार किया है।

मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद भोपाल प्रशासन ने भी सभी सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने (भिक्षावृत्ति) पर प्रतिबंध लगा दिया है।

रिवर्ट : नई कैंसर उपचार विधि 
• दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने कैंसरग्रस्त कोशिकाओं को दुबारा सामान्य कोशिकाओं के समान बनाने के लिए पुनः प्रोग्रामिंग करके कोलन कैंसर के उपचार के लिए एक नई क्रांतिकारी तकनीक विकसित की है। इस तकनीक का नाम ‘रिवर्ट’ (REVERT) है।
• रिवर्ट:- रिवर्स ट्रांजीशन (REVERse Transition) 
• यह एक ऐसी प्रणाली है जो ट्यूमर बनने की प्रक्रिया (Tumorigenesis) में परिवर्तित होने वाले कैंसर कोशिकाओं के स्विच (Switch) की पहचान करता है और उन कैंसर कोशिकाओं को सामान्य कोशिकाओं जैसी अवस्था में फिर से परिवर्तित कर देता है। 

उच्च न्यायालयों में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति संबंधी मुद्दे
• हाल ही आपराधिक मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालयों को तदर्थ आधार पर सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति करने की अनुमति देते हुए नियुक्ति संबंधी शर्तों में कुछ सुधार किया है। 
तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया
• संविधान (15वां संशोधन) अधिनियम, 1963 द्वारा प्रस्तुत अनुच्छेद 224-A तदर्थ आधार पर उच्च न्यायालयों में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की अनुमति प्रदान करता है। 
• ऐसी नियुक्तियों के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश और भारत के राष्ट्रपति दोनों की सहमति आवश्यक होती है। इन न्यायाधीशों को राष्ट्रपति के आदेश द्वारा निर्धारित भत्ते प्राप्त होते हैं।
वे उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश के समान ही अधिकार क्षेत्र, शक्तियाँ एवं विशेषाधिकार प्राप्त करते हैं।
• तदर्थ न्यायाधीश केवल उच्च न्यायालयों में नियुक्त किये जाते हैं। उच्चतम एवं अधीनस्थ न्यायालयों में इनकी नियुक्ति से संबंधित कोई प्रावधान या नियम नहीं है।

नई ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान नीति
• सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने बड़ी संख्या में वाहन चालकों (Drivers) की गलती के कारण सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए देश भर में ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिए एक नई नीति जारी की है।
• इस नीति के तहत MoRTH सभी 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 1,600 ऐसे संस्थान स्थापित करेगा‌।
• इस नई नीति के तहत तीन अलग-अलग प्रकार के संस्थान, जैसे- ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (ITDRs), क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (RDTCs) और ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (DTCs) विकसित किए जाएंगे।

हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लिम्फेटिक फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए इस बीमारी से चिन्हित 13 राज्यों में राष्ट्रीय सार्वजनिक औषधि वितरण अभियान का शुभारंभ किया।

हाल ही स्विट्जरलैंड की जिल टीचमैन ने मुंबई ओपन 2025 टेनिस प्रतियोगिता जीती।

हाल ही भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना ने पूर्वी कमान में ‘विंग्ड रेडर्स’ नामक एक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास आयोजित किया। 

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन
• केंद्रीय बजट घोषणा:- 2025-26 
• उद्देश्य:- दालों के उत्पादन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना। 
• समयावधि:- 6 वर्ष 
• बजट आवंटन:- 1,000 करोड़ रुपए 
• लक्ष्य:- वर्ष 2029 तक देश में दालों की मांग को पूरा करने के लिए आयात पर भारत की निर्भरता को समाप्त करना। 
विश्व दलहन दिवस:- 10 फरवरी

हाल ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ द्वारा बाह्यग्रहों (एक्सोप्लैनेट) के अध्ययन के लिए पेंडोरा मिशन (Pandora mission) लॉन्च करने घोषणा की गई।  

सृजनम
• केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एम्स नई दिल्ली में सृजनम नाम से भारत के पहले स्वदेशी स्वचालित जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संयंत्र का शुभारंभ किया।
• इसे सीएसआईआर-एनआईआईएसटी, तिरुवनंतपुरम ने विकसित किया है।

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने सोमालिया में "उगबाड़" नामक एक सात वर्षीय जलवायु-लचीली कृषि परियोजना शुरू की है।

पैरा तीरंदाजी एशिया कप 2025
• थाईलैंड में आयोजित 2025 पैरा तीरंदाजी एशिया कप में
• भारत ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। 
• भारत ने छह स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित कुल 12 पदक जीते।

भारत और मिस्र के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास "साइक्लोन" का तीसरा संस्करण 10 फरवरी 2025 से राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में प्रारंभ हुआ।

वरषा भरथ के निर्देशन में बनी पहली फिल्म बैड गर्ल ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम (IFFR) 2025 में प्रतिष्ठित नेटपैक (NETPAC – एशियाई सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए नेटवर्क) पुरस्कार जीता है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी किया है। 

हाल ही श्रीलंका के पूर्व कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने अपने 100वें टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 33 साल और 164 दिन की उम्र में अपना वनडे डेब्यू किया, जिससे वे भारत के दूसरे सबसे उम्रदराज वनडे डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए।
• पहले:- फारुख इंजीनियर

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025
• सिंगापुर पहले स्थान पर।
• भारत 80वें स्थान पर

हाल ही नामीबिया के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता सैम नुजोमा का निधन हो गया।

अंगदान जागरूकता 
• ICC और BCCI ने 12 फरवरी 2025 को अहमदाबाद में ‘Donate Organs, Save Lives’ नामक अभियान शुरू किया। 

इंडिया-EFTA डेस्क
• भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) – जिसमें स्विट्ज़रलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन शामिल हैं – ने आर्थिक सहयोग को गहरा करने के लिए इसका उद्घाटन किया है।
• EFTA भारत के साथ व्यापार समझौता करने वाला पहला यूरोपीय समूह बन गया है।

रिलायंस ने मुथैया मुरलीधरन के साथ मिलकर ‘स्पिनर’ स्पोर्ट्स ड्रिंक लॉन्च किया है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अपने प्रमुख जेट ट्रेनिंग विमान, हिंदुस्तान जेट ट्रेनर (HJT-36) का नाम बदलकर ‘यशस’ कर दिया है।

भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) 2024 
• ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी 
• भारत की रैंक:- 96 (180 देशों में)
• डेनमार्क (1) सबसे कम भ्रष्ट देश, इसके बाद फिनलैंड (2) और सिंगापुर (3)।
• सबसे अधिक भ्रष्ट देशों में दक्षिण सूडान, सोमालिया, वेनेजुएला और सीरिया शामिल हैं।
• पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश भारत से भी नीचे है।
• चीन 76वें स्थान पर है।

लॉजिस्टिक परफॉरमेंस इंडेक्स (LPI) 2023 
• जारीकर्ता:- विश्व बैंक 
• भारत की रैंक:- 38वीं (139 देशों में)
• अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट में रैंकिंग:- 22वीं
• टॉप-3 देश:- सिंगापुर, फिनलैंड, डेनमार्क

नीति आयोग ने ‘राज्यों और राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का विस्तार’ नामक नीति रिपोर्ट जारी की है।

SAVE WATER