27 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 26 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 25 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2025


25-27 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स 

हाल ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ‘एंटीक्विटी ऑफ आयरन’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। 
• यह पुस्तक भारतीय उपमहाद्वीप में लौह की प्राचीनता से संबंधित है।
लेखक:- के. राजन एवं आर. शिवनाथम।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ और युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली ‘संजय’ का प्रदर्शन किया गया।  
प्रलय मिसाइल
• यह DRDO द्वारा विकसित पारंपरिक हमलों के लिए भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित कम दूरी की अर्ध-बैलिस्टिक (Quasi-ballistic) मिसाइल है।
• सतह-से-सतह पर मार करने में सक्षम।
• मारक क्षमता:- 400 किमी.
SANJAY – बैटलफील्ड सर्विलांस सिस्टम (BSS)
• यह एक स्वचालित प्रणाली है जिसे विभिन्न भूमि और हवाई युद्धक्षेत्र सेंसरों से इनपुट एकत्रित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

वाराणसी में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) का छठा क्षेत्रीय कार्यालय बनाया गया है।

15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस:- 25 जनवरी 2025
थीम:- वोटिंग जैसा कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से वोट दूंगा।

भारत का सबसे पुराना पुस्तक मेला:- 'बोई मेला' (कोलकाता) 

ग्रीन स्टील टैक्सोनॉमी
• यह ढाँचा कार्बन उत्सर्जन तीव्रता के आधार पर ‘ग्रीन स्टील’ को परिभाषित करता है। 
• ग्रीन स्टील की परिभाषा:- प्रति टन तैयार स्टील में 2.2 टन CO2e से कम CO2 समतुल्य उत्सर्जन तीव्रता वाला स्टील।

हाल ही विश्व बैंक समूह ने विश्व आर्थिक संभावना (Global Economic Prospects) रिपोर्ट, 2025 जारी की है।

यूनेस्को के रामसर सम्मेलन में इंदौर और उदयपुर को वेटलैंड सिटी के रूप में अंतरराष्ट्रीय मान्यता और दर्जा प्रदान किया गया है।
इंदौर और उदयपुर अब दुनिया के चुनिंदा 31 वेटलैंड सिटीज में शामिल हो गए हैं।

ग्लोबल प्लास्टिक एक्शन पार्टनरशिप (GPAP)
• हाल ही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2025 की वार्षिक बैठक में 7 और देश ग्लोबल प्लास्टिक एक्शन पार्टनरशिप (GPAP) से जुड़ गए हैं।
• अब इस पहल में शामिल देशों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

हरियाणा के राकेश कादियान ने दो दिन के अंदर विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) और विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर सफलता पूर्वक चढ़ाई की। 
• इस उपलब्धि के लिए राकेश कादियान का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

पद्म पुरस्कार 2025
कुल पुरस्कार:- 139
7  - पद्म विभूषण  
19 - पद्म भूषण
113 - पद्म श्री
प्रमुख तथ्य:-
23 महिलाएं हैं। 
10 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग   
13 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

माइकल मार्टिन दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने है।

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के प्रयोग एवं अनियंत्रित ध्वनि प्रदूषण से संबंधित मामले में बॉम्बे उच्च न्यायालय ने कहा कि लाउडस्पीकर के प्रयोग की अनुमति न देने पर कोई भी धार्मिक संस्था या व्यक्ति धार्मिक अधिकार के उल्लंघन का दावा नहीं कर सकता है।
• ऐसी अनुमति न देने से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) (वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) या 25 (धर्म की स्वतंत्रता) के तहत अधिकारों का उल्लंघन नहीं होता है।

राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2025
• संस्करण:- प्रथम
• जारीकर्ता:- नीति आयोग 
• इस रिपोर्ट को 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने जारी किया।
• 2022-23 के आधार पर रैंकिंग प्रदान।
• 18 प्रमुख राज्य शामिल।
• रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा ने 67.8 के सर्वोच्च समग्र सूचकांक स्कोर के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 
ओडिशा, छत्तीसगढ़, गोवा एवं झारखंड को शीर्ष प्रदर्शन करने वाले ‘एचीवर्स’ श्रेणी में रखा गया है।
• तमिलनाडु, बिहार, राजस्थान एवं हरियाणा राज्यों को परफॉर्मर (Performer) की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का अनुमान एवं माप रिपोर्ट जारी की है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज गुजरात के जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर बनाएगी।
उद्देश्य:- भारत को वैश्विक AI मंच पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना।

हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान
 24 जनवरी 2024 को भारत के माननीय उपराष्ट्रपति द्वारा लॉन्च किया गया।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क को प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई के पूर्व सचिव और वर्तमान में ICC के अध्यक्ष जय शाह को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के सलाहकार बोर्ड का सदस्य चुना गया है।

आयुष्मान खुराना फिक्की फ्रेम्स के ब्रांड एंबेसडर बने है।

76वां गणतंत्र दिवस 2025
• मुख्य अतिथि:- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो।
• इंडोनेशियाई राष्ट्रपतियों ने अब तक चार बार गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया है।

अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा दिवस:- 26 जनवरी

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 2030 तक 10,000 भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

जम्मू एवं कश्मीर सरकार द्वारा चिनार के वृक्षों के संरक्षण के लिए डिजिटल वृक्ष आधार कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को अपना 8वां लगातार केंद्रीय बजट प्रस्तुत करके इतिहास रचेंगी। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली वित्त मंत्री बनेंगी।
• अब तक सर्वाधिक 10 बार मोरारजी देसाई ने बजट प्रस्तुत किया है परंतु उन्होंने अलग-2 समयावधि में बजट प्रस्तुत किया।

भारत का केंद्रीय बजट पहली बार वित्तीय वर्ष 1955-56 के बजट के दौरान हिंदी में प्रिंट किया गया था।

भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियन पनीरसेल्वम ने मलेशिया में आयोजित 9वें जोहोर इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट में खिताब जीता। 

जैनिक सिनर ने लगातार दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है।

स्मृति मंधाना ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनी गईं है।

SAVE WATER