आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 23 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 22 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स

  Current Affairs 2025


22-24 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स 

पराक्रम दिवस-2025:- 23 जनवरी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के पुरातत्वविदों को ओडिशा के जाजपुर जिले के रत्नागिरी बौद्ध स्थल पर 1,200 साल पुराना बौद्ध मठ मिला है।

हाल ही नाइजीरिया औपचारिक रूप से BRICS का 9वां ऑफिशियल पार्टनर सदस्य बना है।
वर्ष 2024 में रूस के कजान शहर में आयोजित BRICS समिट में 13 देशों को पार्टनर देश का दर्जा दिया गया था। 

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 का उद्घाटन किया।
इसका पहला भाग:- लद्दाख में
दो स्पर्धाओं- आइस हॉकी और आइस स्केटिंग 
इसका दूसरा भाग:- जम्मू और कश्मीर में
स्पर्धा- स्कीइंग जैसे बर्फ के खेल 

हाल ही छत्तीसगढ़ सरकार ने 'दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' की शुरुआत की है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को सालाना 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

हालिया अध्ययनों में बृहस्पति के ध्रुव पर वायुमंडल में पृथ्वी के आकार के काले अंडाकार संरचना (Dark ovals)  की खोज की गई हैं।

अमेरिका की दो जेंडर नीति 
• 20 जनवरी, 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी सरकार की दो से अधिक जेंडर की पुरानी नीति को समाप्त करते हुए दो जेंडर नीति की घोषणा की है।
• इसके लागू होने के बाद अमेरिका में आधिकारिक रूप से पुरुष एवं महिला केवल दो जेंडर रह गए हैं।
• इन दोनों के अलावा थर्ड जेंडर सहित अन्य सभी जेंडर आइडेंटिटी जैसे LGBTQIA+ को सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया है।
उद्देश्य:- जेंडर विचारधारा के कथित अतिक्रमण से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना।

ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ 
• राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए शुरू किया है।

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र (INCOIS) को आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्थागत श्रेणी में सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2025 के लिए चुना गया है।

छठा अंतर्राष्ट्रीय बाजरा महोत्सव बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित किया गया।

थाईलैंड समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला दक्षिण पूर्व एशिया का पहला देश बना है।
एशिया में ताइवान और नेपाल के बाद थाईलैंड समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला तीसरा देश है।

मन्नान समुदाय के राजा और केरल के एकमात्र आदिवासी राजा रमन राजमन्नान ने गणतंत्र दिवस 2025 की परेड में भाग लिया। पहली बार कोई आदिवासी राजा गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुआ।

पनामा नहर
• अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पनामा नहर पर पुन: अपना नियंत्रण स्थापित करने की घोषणा की।
• यह नहर उत्तरी अमेरिका के पनामा देश के मध्य में स्थित है जो कैरेबियन सागर (अटलांटिक महासागर) को प्रशांत महासागर से जोड़ती है।
• इस नहर का निर्माण पनामा स्थलडमरूमध्य के मध्य से किया गया है, जो उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप को एक दूसरे से जोड़ता है। 

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के शोधकर्ताओं ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में रक्त चूषक मक्खियों (Blood-sucking Flies) की 23 प्रजातियों की पहचान की है।

पेरिस समझौते से अमेरिका की दूसरी बार वापसी
• 20 जनवरी 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका की दूसरी बार वापसी की घोषणा की।
• 2015 में अपनाया गया यह समझौता वैश्विक तापमान को पूर्व-औद्योगिक स्तरों की तुलना में 2°C से नीचे और 1.5°C तक सीमित रखने का लक्ष्य रखता है। यह देशों को उनके अपने उत्सर्जन कटौती लक्ष्यों (NDCs) को निर्धारित और प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।
• 2017 में, राष्ट्रपति ट्रंप ने पेरिस समझौते से अमेरिका की वापसी की घोषणा की थी।
• 2021 में पदभार संभालने के बाद, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस वापसी को पलट दिया और अमेरिका को पेरिस समझौते में फिर से शामिल किया। 
• अपने दूसरे कार्यकाल में, राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका की पेरिस समझौते से दूसरी बार वापसी शुरू की है।

एडेलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर 2025
• भारत ने संस्थानों (सरकार, व्यवसायों, मीडिया और NGOs) में विश्वास के मामले में वैश्विक स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
• शीर्ष देश:- चीन, इंडोनेशिया, भारत

WHO से अमेरिका ने खुद को किया बाहर
• हाल ही अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सदस्यता को छोड़ने की घोषणा की है। 
• 22 जनवरी 2026 से अमेरिका आधिकारिक रूप से WHO का सदस्य नहीं रहेगा।
कारण:-
WHO द्वारा कोविड-19 महामारी की स्थितियों को ठीक से न संभाल पाना।
तत्काल आवश्यक सुधारों को अपनाने में WHO की विफलता।
सदस्य देशों के अनुचित राजनीतिक प्रभाव में WHO द्वारा स्वतंत्र रूप से कार्य करने में असमर्थता।
अमेरिका से अनुचित रूप से अत्यधिक भुगतान की निरंतर मांग।
सर्वाधिक आबादी के बावज़ूद चीन द्वारा अमेरिका की तुलना में कम वित्तपोषण।
वैश्विक प्रभाव
• अमेरिका WHO के बजट में लगभग 18% का योगदान करता है, और इसकी वापसी वैश्विक स्वास्थ्य पहलों पर महत्वपूर्ण असर डालने की संभावना है, खासकर HIV, तपेदिक, और मलेरिया जैसी बीमारियों के खिलाफ संघर्ष में।
• WHO को अमेरिकी विशेषज्ञता न प्राप्त होना। 
• सहयोग एवं समन्वय में कमी।
भारत पर प्रभाव 
• WHO भारत सरकार द्वारा संचालित कई स्वास्थ्य कार्यक्रमों का समर्थन करता है जिसमें उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (NTDs), HIV, मलेरिया, तपेदिक व रोगाणुरोधी प्रतिरोध आदि शामिल हैं। 
• यह भारत के टीकाकरण कार्यक्रम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिसमें पल्स पोलियो टीकाकरण, मिशन इंद्रधनुष आदि शामिल हैं। WHO की टीमें वैक्सीन कवरेज की निगरानी भी करती हैं।
• अमेरिका के बाहर होने से वित्तपोषण में कमी से WHO को भारत में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में कठिनाई होगी।

यूनेस्को और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भारत में एआई तैयारी आकलन पर साझेदारी की है।
• यूनेस्को के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय कार्यालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और इकीगई लॉ के साथ मिलकर AI रेडीनेस असेसमेंट मेथडोलॉजी (RAM) पर दो दिवसीय परामर्श आयोजित किया।

अमेरिका में जन्म से नागरिकता का समापन
• 20 जनवरी, 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘अमेरिकी नागरिकता के अर्थ एवं मूल्य की रक्षा’ शीर्षक से एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया। 
• इस आदेश के लागू होने के पश्चात् अमेरिका में जन्मे बच्चों को तब तक स्वत: अमेरिकी नागरिकता नहीं मिल सकेगी, जब तक कि उसके माता या पिता में से कोई एक अमेरिकी नागरिक या वैध स्थायी निवासी (ग्रीन कार्ड धारक) न हों।

जलवायु परिवर्तन के कारण नेपाल में याला ग्लेशियर 2040 तक विलुप्त होने के कगार पर है।

गुजरात में पहला ओलंपिक अनुसंधान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

भारत फिडे शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी करेगा।

राष्ट्रीय बालिका दिवस:- 24 जनवरी
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस:- 24 जनवरी

हलवा समारोह एक पुरानी परंपरा है। यह भारत के केंद्रीय बजट की तैयारी के अंतिम चरण की शुरुआत को संकेत करता है, जो 1 फरवरी 2025 को संसद में पेश किया जाएगा।

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025
• भारत चौथा सबसे ताकतवर सैन्य शक्ति है।
• शीर्ष तीन:- अमेरिका, रूस और चीन।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments