21 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 20 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 19 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स

  Current Affairs 2025


19-21 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स 

साइक्लोपियन दीवार
• भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बिहार के राजगीर में स्थित साइक्लोपियन दीवार के मानचित्रण एवं त्रि-आयामी (3D) सर्वे के लिए परियोजना शुरू की है।
उद्देश्य:- वॉल (दीवार) के स्थापना काल एवं इतिहास के बारे में जानकारी ज्ञात करना।
निर्माण शैली:- साइक्लोपियन वास्तुकला 
उपनाम:- ग्रेट वॉल ऑफ बिहार
निर्माण काल:- लगभग 600 ई. पू. से 400 ई. पू. के मध्य (चीन की ग्रेट वॉल से पुरातन)

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने ‘2025 में बच्चों के लिए संभावनाएं: बच्चों के भविष्य के लिए लचीली प्रणालियों का निर्माण' नाम से एक नई रिपोर्ट प्रकाशित की है। 

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने वैश्विक रोजगार एवं सामाजिक परिदृश्य रिपोर्ट, 2025 (World Employment and Social Outlook) जारी की है। 

खो-खो विश्व कप 2025
• संस्करण:- पहला 
• मेजबान:- भारत 
• ट्रॉफी और मैस्कॉट:- तेजस और तारा
• थीम:- खेल के प्रति समर्पण और वैश्विक एकता
• भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमों ने नेपाल की टीम को हराकर खिताब जीता।

हाल ही लद्दाख को पूर्ण कार्यशील साक्षरता प्राप्त करने वाली प्रशासनिक इकाई घोषित किया गया है
लद्दाख ने उल्लस-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त की है
उल्लास योजना
उल्लास’ मॉडल स्वयंसेवा पर आधारित है, जिसमें स्वयंसेवी ‘उल्लास’ मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण करते हैं और केवल गैर-साक्षरों को पढ़ाते हैं
अवधि:- वर्ष 2022-2027
 उद्देश्य:-
15 वर्ष या उससे अधिक आयु के वयस्कों को सशक्त बनाना है, जो उचित स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते। 

गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार 2025
• क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत की प्रोफेसर उर्वशी सिन्हा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

‘लॉर्ड्स ऑफ अर्थ एंड सी: ए हिस्ट्री ऑफ द चोल एम्पायर’ नामक पुस्तक के लेखक एवं इतिहासकार अनिरुद्ध कनीसेट्टी के अनुसार, रानी सेम्बियन महादेवी चोल साम्राज्य की वास्तविक संस्थापिका थी।

हाल ही कलकत्ता में 27वीं अंतर्राष्ट्रीय कांच कांग्रेस 2025 का आयोजन हुआ।

ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक (DG) बने है।

नैवाशा झील पर:- केन्या।

आय-असमानता पर ऑक्सफैम रिपोर्ट
• रिपोर्ट का शीर्षक : ‘टेकर्स नॉट मेकर्स : उपनिवेशवाद की अन्यायपूर्ण गरीबी एवं अनर्जित धन-संपत्ति' 
• अरबपति वर्ग की संपत्ति वर्ष 2024 में 2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 15 ट्रिलियन डॉलर हो गई है, जो वर्ष 2023 की तुलना में तीन गुना अधिक है।
• जहाँ सबसे धनी 1% लोगों के पास अब वैश्विक संपत्ति का 45% हिस्सा है, वहीं दुनिया की 44% आबादी प्रतिदिन 6.85 डॉलर से कम पर जीवन यापन कर रही है।

इजराइल-हमास युद्ध विराम समझौता
• 16 जनवरी, 2025 को एक अभूतपूर्व कूटनीतिक सफलता के रूप में इजरायल और हमास के मध्य युद्ध विराम समझौते को लागू करने पर सहमति हुई।
• 7 अक्तूबर, 2023 को गाजा पट्टी से हमास द्वारा इज़रायल पर हमले के बाद इजरायल और हमास के मध्य युद्ध शुरू हुआ था।
• लागू होने की तिथि:- 19 जनवरी, 2025
• मध्यस्थता:- मिस्र, कतर एवं अमेरिका द्वारा
• युद्ध विराम समझौते के तीन चरण होंगे।

क्रिप्टोग्राफी
• क्रिप्टोग्राफी एक ऐसी पद्धति है जिसमें जानकारी को गुप्त कोड (सिफरटेक्स्ट) में बदलकर सुरक्षित रखा जाता है। 
• यह संदेशों के एन्क्रिप्शन एवं उपयोग से संबंधित है जिसे केवल प्रेषक व प्राप्तकर्ता ही समझ सकते हैं। 
• इस प्रकार सूचना तक अनधिकृत पहुँच को रोका जाता है और डाटा की गोपनीयता, अखंडता एवं प्रामाणिकता सुनिश्चित होती है।

ओडिशा और सिंगापुर ने भुवनेश्वर में एक फिनटेक हब स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

अंडमान के वर्जिन नारियल तेल को जीआई टैग मिला है। 

हाल ही मैनचेस्टर यूनाइटेड और स्कॉटलैंड के दिग्गज फुटबॉलर डेनिस लॉ का निधन हो गया।

उत्तराखंड सरकार ने 2070 तक कार्बन न्यूट्रैलिटी प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भूतापीय ऊर्जा का उपयोग करने के लिए आइसलैंड की वेरकिस कंसल्टिंग इंजीनियर्स के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं

विक्टर एक्सलसन और आन से-यंग ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीते।

एंटिटी लॉकर (Entity Locker)
• डिजिलॉकर की सफलता के आधार पर सरकार ने ‘एंटिटी लॉकर’ नामक एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
उद्देश्य:- व्यावसायिक एवं संगठनात्मक दस्तावेजों के प्रबंधन व सत्यापन को सुव्यवस्थित करना।
• Entity Locker एक सुरक्षित, क्लाउड-आधारित प्लेटफॉर्म है जिसे राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत विकसित किया है। 
• यह विभिन्न प्रकार की संस्थाओं के लिए उपलब्ध है। जैसे:-
कंपनियां, MSMEs, ट्रस्ट, स्टार्टअप्स।

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति
• डोनाल्ड ट्रंप
• शपथ:- 20 जनवरी 2025
• समारोह:- कैपिटल रोटुंडा में आयोजित।
• ट्रम्प 1893 में ग्रोवर क्लीवलैंड के बाद राष्ट्रपति बनने वाले दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्होंने हारने के बाद राष्ट्रपति पद पुनः प्राप्त किया।
• ट्रंप ने हर स्विंग राज्य में जीत हासिल की और रिपब्लिकन पार्टी को प्रतिनिधि सभा और सीनेट में बहुमत दिलाया।
• अपने उद्घाटन भाषण में ट्रम्प ने कहा “अमेरिका को फिर से महान बनाना आज की आवश्यकता है।” 

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 
• विजेता:- कर्नाटक (विदर्भ को हराया)

17 जनवरी 2025 को रूस और ईरान ने मास्को में 20 वर्षीय “व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि” पर हस्ताक्षर किए। 

चीन ने दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग तियानशान शेंगली सुरंग (22.13 किलोमीटर लंबी) बनाई है।

हाल ही भारतीय रबर बोर्ड ने केरल के कोट्टायम में भारतीय सतत प्राकृतिक रबर (iSNR) और INR कनेक्ट की शुरुआत की है।
उद्देश्य:- भारत के रबर उद्योग को वैश्विक स्तर पर बढ़ाना और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना।

21 जनवरी, 1972 को मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

SAVE WATER