भारत क्लीनटेक मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफार्म
• हाल ही वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में भारत जलवायु फोरम-2025 में भारत क्लीनटेक मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफार्म का उद्घाटन किया।
• उद्देश्य:- स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना।
• भारतीय कंपनियों के बीच सहयोग और सह-नवाचार को बढ़ावा देना।
स्मृति मंधाना महिला वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाली भारतीय खिलाड़ी बनीं है।
भारत-सिंगापुर संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के पूर्व महानिदेशक तरुण दास को सिंगापुर के सर्वोच्च गैर-नागरिक सम्मान, ऑनरेरी सिटीजन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
हिंडनबर्ग रिसर्च
• हाल ही अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर नेथन एंडरसन ने हिंडनबर्ग के बंद होने का एलान किया।
• यह कंपनी भारत में अदाणी ग्रुप के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाकर चर्चा में आई थी।
• शुरुआत:- 2017
• यह बड़ी कंपनियों की वित्तीय धांधली का पर्दाफाश करने का दावा करती थी।
हिंडनबर्ग रिसर्च क्यों बंद हो रही है?
• एंडरसन ने हिंडनबर्ग रिसर्च फर्म को बंद करने के फैसले के बारे में स्पष्ट किया कि यह बेहद निजी फैसला है।
INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाग्शीर
• 15 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में INS सूरत और INS नीलगिरी नाम के दो अत्याधुनिक युद्धपोत और INS वाग्शीर नाम की एक शक्तिशाली पनडुब्बी राष्ट्र को समर्पित की।
• दोनों युद्धपोत और पनडुब्बी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में बनाए गए हैं।
• सूरत और नीलगिरी को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया है।
• INS नीलगिरी ‘प्रोजेक्ट 17ए’ के तहत बनाए जा रहे सात फ्रिगेट में से पहला है।
• INS सूरत प्रोजेक्ट 15B (विशाखापत्तनम-क्लास) का चौथा और अंतिम जहाज है।
यह प्रोजेक्ट 15बी के तहत निर्मित प्रमुख डेस्ट्रॉयर है।
INS वाग्शीर (पनडुब्बी)
यह स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियों का छठा मॉडल है, जिसे प्रोजेक्ट 75 के तहत विकसित किया गया है।
यह विश्व की सबसे शांत और बहुमुखी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों में से एक है।
भारतीय सेना ने डेविल स्ट्राइक अभ्यास किया।
हाल ही PM मोदी ने नवी मुंबई में इस्कॉन मंदिर (श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर) का उद्घाटन किया।
भारतीय रेलवे ने विश्व का सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ईंधन चालित ट्रेन इंजन विकसित किया है।
• हाइड्रोजन चालित ट्रेन का पहला परीक्षण हरियाणा में जिंद-सोनीपत मार्ग पर शीघ्र ही होने की उम्मीद है।
ओडिशा सरकार ने 1975 से 1977 के दौरान आपातकाल के समय जेल गए व्यक्तियों के लिए ₹20,000 पेंशन की घोषणा की है।
झूंसी हवेलियों (प्रयागराज) के तपोवन आश्रम में विश्व का पहला महामृत्युंजय यंत्र स्थापित किया गया है।
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) और IIT बॉम्बे ने “उच्च-बैंडविड्थ 6G वायरलेस लिंक के लिए ऑप्टिकल ट्रांसीवर चिपसेट” विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के वडनगर में विश्व स्तरीय पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय का उद्घाटन किया।
महाकुंभ 2025 को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने वन प्लेट, वन बैग अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त बनाना है।
सरकार ने युद्धक्षेत्र पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत रणभूमि दर्शन ऐप लॉन्च किया है।
न्यू ग्लेन रॉकेट
• अमेज़ॅन के जेफ़ बेजोस द्वारा स्थापित एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने अपने न्यू ग्लेन रॉकेट को अपनी पहली परीक्षण उड़ान पर सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
• पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी जॉन ग्लेन के नाम पर, रॉकेट ने एक प्रोटोटाइप उपग्रह को कक्षा में पहुँचाया।
16 जनवरी, 2025 को भारत के लोकपाल ने अपना पहला स्थापना दिवस मनाया, जो लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के तहत 16 जनवरी, 2014 को अपनी स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा को BCCI का लोकपाल और नैतिकता अधिकारी नियुक्त किया गया है।
हाल ही इसरो ने अपने कॉम्पैक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज (CROPS) पर ब्लैक-आइड मटर (लोबिया) के बीजों को सफलतापूर्वक अंकुरित करके अंतरिक्ष कृषि में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
चीन ने 17 जनवरी, 2025 को जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च-2डी रॉकेट का उपयोग करके पाकिस्तान के पहले स्वदेशी इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सैटेलाइट (PRSC-EO1) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
• इस सैटेलाइट का उद्देश्य आपदा प्रबंधन, संसाधन निगरानी और शहरी नियोजन में पाकिस्तान की क्षमताओं को बढ़ाना है।
नोवाक जोकोविच ने टेनिस इतिहास में सबसे ज़्यादा ग्रैंड स्लैम मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है।
राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन (NBM) 2.0 और संचार साथी ऐप
• 17 जनवरी, 2025 को दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन (NBM) 2.0 और संचार साथी मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया।
• NBM 2.0 का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड पहुंच का विस्तार करना और इंटरनेट की गति में सुधार करना।
• संचार साथी ऐप का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने, कनेक्शन प्रबंधित करने और खोए हुए उपकरणों को ब्लॉक करने की अनुमति देकर दूरसंचार सुरक्षा को बढ़ाना है।
हाल ही हॉलीवुड के महान निर्देशक और लेखक डेविड लिंच का निधन हो गया।
कुंभ मेला
• कुंभ मेला भारत के सबसे बड़े धार्मिक त्योहारों में से एक है, जो हर 12 साल में चार पवित्र स्थानों: हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में आयोजित किया जाता है।
• शाही स्नान, महाकुंभ मेले का एक प्रमुख अनुष्ठान है। इसमें पवित्र नदियों में पवित्र डुबकी लगाई जाती है और माना जाता है कि इससे पाप धुल जाते हैं और आध्यात्मिक मुक्ति या मोक्ष की ओर जाने का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस अनुष्ठान की शुरुआत अलग-अलग अखाड़ों के नागा साधुओं (पवित्र पुरुषों) द्वारा नदी में पहली डुबकी लगाने से होती है।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने तापमान को रिकॉर्ड करने की शुरूआत के बाद से वर्ष 2024 को अब तक का सबसे गर्म वर्ष घोषित किया है।
• इस वर्ष पृथ्वी का औसत वार्षिक तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तरों (1850-1900 की अवधि) से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
• भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी वर्ष 2024 को भारत के लिए सबसे गर्म वर्ष घोषित किया है।
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों ने पैंगोलिन की एक नई प्रजाति की पहचान की है जो लगभग 3.4 मिलियन वर्ष पहले चीनी पैंगोलिन (मैनिस पेंटाडैक्टाइला) से अलग हुई थी।
नाम:- मैनिस इंडोबर्मानिका (इंडो-बर्मीज़ पैंगोलिन)
खोज स्थल:- अरुणाचल प्रदेश
‘फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन - ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’ (FTI- TTP)
• केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद से ‘फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन- ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’ (FTI-TTP) का उद्घाटन किया।
• पहले चरण में इस सुविधा को दिल्ली के अलावा देश के 7 अन्य प्रमुख हवाईअड्डों पर शुरू किया गया है।
• FTI-TTP को देश के 21 प्रमुख हवाईअड्डों पर लॉन्च किया जाएगा।
• उद्देश्य:- अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और सुगम इमीग्रेशन प्रक्रिया प्रदान करना।
जॉम्बी डियर डिजीज
• अमेरिका के शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि मांस के सेवन से क्रॉनिक वेस्टिंग डिजीज (CWD) का प्रसार मनुष्यों में हो सकता है। इसे ‘जॉम्बी डियर’ रोग भी कहा जाता है।
• यह हिरण, मूज (moose), और रेनडियर जैसे जानवरों में फैलने वाली एक घातक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है।
• इस बीमारी का नाम "जॉम्बी" इसलिए दिया गया है क्योंकि प्रभावित जानवर असामान्य और अजीब व्यवहार करते हैं।
• यह बीमारी एक प्रकार के प्रीऑन (Prion) नामक असामान्य प्रोटीन के कारण होती है।
ये प्रोटीन दिमाग में जमा होकर ब्रेन सेल्स को नष्ट कर देते हैं।
परमाणु ऊर्जा आयोग (AEC) का पुनर्गठन
• इसमें टीवी सोमनाथन और मनोज गोविल को शामिल किया गया है।
• अध्यक्ष:- अजीत कुमार मोहंती
क्या है ब्लड मनी
• यमन की एक न्यायालय ने केरल की नर्स निमिषा प्रिया को उसके व्यापारिक साझेदार की हत्या के आरोप में सुनाई गई मौत की सजा तथा उससे बरी होने के प्रयास ने ब्लड मनी के निहितार्थों पर पुन: ध्यान केंद्रित किया है।
• ब्लड मनी या दीया का उल्लेख इस्लामी शरिया कानून में है।
• इसके तहत अपराधी को पीड़ित व्यक्ति या उसकी मृत्यु होने पर उसके परिवार को एक निश्चित मात्रा में मूल्यवान संपत्ति (मुख्यत: मुद्रा) का भुगतान करना होता है।
• यह प्रथा मुख्यत: अनजाने में हुई हत्या और गैर इरादतन हत्या के मामलों में अपनाई जाती है।
• इसका अंतिम लक्ष्य मानव जीवन की कीमत लगाना नहीं है, बल्कि प्रभावित परिवार की दुर्दशा एवं पीड़ा व उनकी आय में संभावित नुकसान को कम करना है।
• हालाँकि, भले ही संबंधित पक्ष ‘ब्लड मनी’ के माध्यम से सुलह कर लेते हो किंतु समुदाय एवं राज्य के पास दंड देने सहित निवारक दंड लगाने का अधिकार रहता है।
विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने वैश्विक साइबर सुरक्षा आउटलुक, 2025 जारी किया है।
भार्गवास्त्र
• हाल ही भारत ने अपने पहले स्वदेशी माइक्रो-मिसाइल सिस्टम भार्गवास्त्र का सफल परीक्षण किया
• इसका परीक्षण गोपालपुर सीवर्ड फायरिंग रेंज (ओडिशा) में किया गया।
• इसे ड्रोन के बढ़ते खतरे का मुकाबला करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
• इसे सोलर ग्रुप की सहायक कंपनी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (EEL) द्वारा विकसित किया गया है।
हाल ही केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप इंडिया के 9वें स्थापना दिवस पर "इंप्रूव फैक्टबुक और भारत स्टार्टअप चैलेंज" लॉन्च किया है।
उद्देश्य:- भारतीय स्टार्टअप्स के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को प्रदर्शित करना है।
भारत का पहला निजी उपग्रह समूह
• हाल ही बेंगलुरु के स्टार्टअप Pixxel ने भारत का पहला प्राइवेट सैटेलाइट कन्स्टेलेशन लॉन्च किया है।
• इस मिशन में छोटे सैटेलाइट्स का एक नेटवर्क (constellation) स्थापित किया गया है।
• ये देश का पहला प्राइवेट इमेजिंग सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन है।
यह एक साथ काम करके पृथ्वी के विभिन्न हिस्सों से डेटा इकट्ठा करेगा।
• यह पृथ्वी की निगरानी, कृषि, पर्यावरण निगरानी, और मौसम विज्ञान जैसी कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।
• Pixxel ने अपने 'फायरफ्लाई' कॉन्स्टेलेशन के पहले 3 सैटेलाइट को एलन मस्क की कंपनी 'स्पेसएक्स' के Falcon-9 रॉकेट से लॉन्च किया है।
भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और सिंगापुर की राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक संयुक्त लोगो का अनावरण किया।
विश्व भविष्य कौशल सूचकांक 2025
• संस्करण:- प्रथम
• जारीकर्ता:- क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) संस्था
• उद्देश्य:- अंतरराष्ट्रीय रोजगार बाजार की बढ़ती मांगों के अनुरूप देशों की तैयारी का मूल्यांकन करना
• मूल्यांकन आधार के 4 प्रमुख मापक
कौशल अनुकूलता (Skills Fit)
अकादमिक तत्परता (Academic Readiness)
भविष्य का काम (Future of Work)
आर्थिक परिवर्तन (Economic Transformation)
• इस सूचकांक में चारों मापकों के आधार पर भारत को 25वें स्थान पर रखा गया है।
भारत को ‘भविष्य के कौशल के प्रतियोगी’ (Future Skills Contender) के रूप में दर्जा दिया गया है।
• शीर्ष दस में शामिल अन्य देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया एवं कनाडा जैसे देशों को ‘भविष्य के कौशल के अग्रदूत’ (Future Skills Pioneers) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
बायोचार
• स्वीडन के चाल्मर्स यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने डाइक्लोरो-डाइफेनिल-ट्राइक्लोरोइथेन (DDT) कीटनाशक से होने वाले पारिस्थितिक खतरों को प्रबंधित करने के लिए प्रदूषित मृदा को बायोचार के साथ मिलाकर एक नई विधि तैयार की है।
• शोधकर्ताओं द्वारा प्रदूषित मृदा में बायोचार मिलाने के बाद मृदा में केंचुओं द्वारा DDT का अवशोषण आधा हो गया।
यह मृदा के जीवों के लिए DDT की जैव उपलब्धता में कमी को दर्शाता है अर्थात मिट्टी की विषाक्तता में कमी हुई।
यह विधि पर्यावरणीय जोखिमों के कारण अनुपयोगी मानी जाने वाली भूमि पर कुछ फसलों को उगाने में सक्षम कर सकती है।
• बायोचार चारकोल जैसा एक कार्बन समृद्ध पदार्थ होता है जिसका निर्माण लकड़ी का कचरा, घास, फसल अवशेष आदि किसी भी जैविक (कार्बन युक्त) सामग्री से किया जाता है।
बायोचार के लाभ
1.मृदा स्वास्थ्य में सुधार:- बायोचार दूषित पदार्थों को रोकता है और मिट्टी में मिलाए जाने पर मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।
2. जलवायु परिवर्तन शमन
3. लागत प्रभावी
4. दीर्घकालिक प्रभाव : मृदा में बायोचार के बहुत धीरे-धीरे विघटित होने से इस विधि का प्रभाव लंबे समय तक बना रहेगा।
5. फसल उत्पादकता में सुधार
8वाँ वेतन आयोग
• हाल ही केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की है।
• उद्देश्य:- कर्मचारियों के वेतन ढाँचे को संशोधित करना और पेंशन भुगतान का निर्धारण करना।
• यह एक प्रशासनिक निकाय है।
• सामान्य परिस्थितियों में केंद्र सरकार प्रत्येक 10 वर्ष पर वेतन आयोग का गठन करती है। वर्ष 1947 से अब तक सात वेतन आयोग स्थापित किए जा चुके हैं।
• संरचना:- एक अध्यक्ष व दो सदस्य
• सामान्यत: सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को वेतन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।
• वेतन आयोग की सिफारिशें सरकार पर बाध्यकारी नहीं होती है।
• 7वें वेतन आयोग की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी और इसकी अनुशंसा 31 दिसंबर, 2025 तक के लिए हैं।
वेतन वृद्धि का आधार
• वर्तमान में न्यूनतम मजदूरी का निर्धारण पोषण विशेषज्ञ वालेस रुडेल एक्रोयड द्वारा तैयार किए गए सूत्र के आधार पर किया जाता है।
• क्या है फिटमेंट फैक्टर
• फिटमेंट फैक्टर सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के वेतन व पेंशन में सुधार करने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक सूत्र है।
• यह कर्मचारी के मूल वेतन को एक निश्चित गुणक (Multiplier) से बढ़ाकर नए वेतनमान में समायोजित करता है।
• इसे प्रत्येक वेतन आयोग (Pay Commission) की सिफारिशों के आधार पर तय किया जाता है।
• 7वें वेतन आयोग ने फिटमेंट फैक्टर 2.57 निर्धारित किया था।
• फिटमेंट फैक्टर को निर्धारित करने वाले प्रमुख करक हैं:-
सरकार की आर्थिक स्थिति
महंगाई दर
कर्मचारियों की आवश्यकताएँ
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहरी स्वच्छता के लिए विश्व के सबसे बड़े सर्वे ‘स्वच्छ सर्वेक्षण (SS)’ के 9वें संस्करण की टूलकिट को एक नए अवतार में लॉन्च किया।
इस अवसर पर, उन्होंने 'सुपर स्वच्छ लीग' की शुरुआत की घोषणा भी की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 का उद्घाटन किया।
अपर कर्णाली जलविद्युत परियोजना
• हाल ही इरेडा ने अपर कर्णाली जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए एसजेवीएन लिमिटेड, जीएमआर एनर्जी लिमिटेड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण के साथ संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
• यह नेपाल में करनाली नदी पर विकसित की जा रही है।
• यह परियोजना नेपाल, भारत और बांग्लादेश को 25 वर्षों की अनुबंधित अवधि के लिए बिजली की आपूर्ति करेगी।
हाल ही राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान ड्रामा महोत्सव 2024-25 का आयोजन हुआ।
जस्टिस विनोद चंद्रन
• हाल ही सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने हैं।
• विनोद चंद्रन के शपथ ग्रहण के साथ सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 हो गई है।
• चीफ जस्टिस समेत कुल जजों के लिए स्वीकृत पद 34 हैं।
SAVE WATER
