आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 14 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 13 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स

   Current Affairs 2025


13-15 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स

प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में भारत जनसांख्यकीय लाभांश की स्थिति में है।  
सरकार ने राष्ट्रीय युवा नीति 2024 का मसौदा जारी किया है जो पाँच मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करती है : 
शिक्षा, रोजगार, युवा नेतृत्व
स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय

जेड-मोह सुरंग
• 13 जनवरी 2025 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में जेड-मोह सुरंग का उद्घाटन किया।
• यह सुरंग श्रीनगर-लेह हाइवे NH-1 पर गगंगीर और सोनमर्ग के बीच 6.5 किलोमीटर लंबी 2-लेन की सड़क सुरंग है। 
• यह समुद्र तल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
इसे न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) का उपयोग करके बनाया गया है। 
• टनल बनने से लोगों को ऑल वेदर कनेक्टिविटी मिलेगी।

हाल ही महाराष्ट्र के पुणे में उद्यमिता विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया।

DRDO ने सियाचिन और लद्दाख जैसे भीषण ठंडे इलाकों में तैनात सैनिकों के लिए नई 'हिमकवच' यूनिफॉर्म लॉन्च की है। 
यह यूनिफॉर्म -60°C तक के तापमान में प्रभावी है और इसे मॉड्यूलर डिजाइन में तैयार किया गया है।

क्वांटम प्रौद्योगिकी
• जुलाई 1925 में जर्मन भौतिक विज्ञानी वर्नर हाइज़ेनबर्ग ने ‘गतिज एवं यांत्रिक संबंधों की क्वांटम-सैद्धांतिक पुनर्व्याख्या’ शीर्षक से ‘ज़िट्सक्रिफ्ट फ़र फ़िज़िक’ जर्नल में एक पेपर प्रस्तुत किया था। इसने क्वांटम यांत्रिकी के आधुनिक युग की शुरुआत की। 
• इस घटना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2025 को ‘अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी वर्ष’ घोषित किया है। इसका समन्वयक यूनेस्को और अमेरिकन फिजिकल सोसायटी (APS) द्वारा गठित IYQ सचिवालय है।
क्वांटम प्रौद्योगिकी के बारे में
• यह प्रौद्योगिकी क्वांटम यांत्रिकी (Quantum Mechanics) के सिद्धांतों पर आधारित है जिसका उद्देश्य परमाणुओं एवं प्राथमिक कणों (इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रान, बोसॉन आदि) के आधार पर प्रकृति की व्याख्या करना है।
• क्वांटम किसी भौतिक गुण (ऊर्जा, आवेश या कोणीय गति) की वह सबसे छोटी राशि (इकाई) है जो किसी अंतःक्रिया में शामिल हो सकती है। वर्तमान में किसी अंतःक्रिया में इससे छोटी राशि संभव नहीं है। 
उदाहरण के लिए, प्रकाश का क्वांटम एक फोटॉन है और विद्युत् का क्वांटम एक इलेक्ट्रॉन है। 

हाल ही असम के दीमा हसाओ जिले में रैट होल माइनिंग वाली कोयला खदान में पानी भर जाने से कुछ मजदूर फंस गए।
रैट होल माइनिंग तकनीक
• यह मुख्यत: कोयला खनन की एक आदिम एवं खतरनाक पद्धति है जिसका उपयोग कुछ क्षेत्रों में, विशेष रूप से पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में किया जाता है। 
• इसमें छोटी, संकरी खड़ी सुरंगें या रैट होल बनाया जाता है जहाँ खनिक कोयला निकालने के लिए मैन्युअल रूप से प्रवेश करते हैं।

नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार ‘एंडोकेन’ (Endocan) नामक प्रोटीन को लक्षित करके मस्तिष्क कैंसर के एक घातक प्रकार ‘ग्लियोब्लास्टोमा’ का उपचार किया जा सकता है।

पिंक फायर रिटारडेंट
• अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया प्रांत में लगी भयंकर आग के शमन के लिए विमानों से पिंक फायर रिटारडेंट (Pink Fire Retardant) पदार्थों का छिड़काव किया जा रहा है।  
• फायर रिटारडेंट ऐसे रसायनों का मिश्रण होते हैं जिसका उपयोग आग को बुझाने या फैलने की गति को धीमा करने के लिए किया जाता है।
• अन्य नाम:- फॉस-चेक
प्रमुख लवण :- डायमोनियम फॉस्फेट एवं अमोनियम पॉलीफॉस्फेट

हाल ही केंद्र सरकार ने असम में स्थित होलोंगापार गिब्बन वन्यजीव अभयारण्य के पारिस्थितिकी-संवेदनशील क्षेत्र (ESZ) में प्रस्तावित तेल एवं गैस अन्वेषणात्मक ड्रिलिंग को मंजूरी दी है।

IIT रुड़की के शोधकर्ताओं ने डाइथाइल हेक्सिल फथैलेट (DEHP) प्लास्टिसाइज़र के अपघटन के लिए मृदा में पाए जाने बैक्टीरिया सल्फोबेसिलस एसिडोफिलस द्वारा उत्पादित एस्टरेज़ एंजाइम का सफलतापूर्वक उपयोग किया है। 

पंचेट वेधशाला
• पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में पंचेट पहाड़ी के ऊपर पंचेट वेधशाला स्थापित की गई है।
• इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान एस.एन. बोस सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज ने स्थापित किया है।

हाल ही इंडोनेशिया के माउंट इबू ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया।

हाल ही केरल के कप्पड़ और चाल समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

हाल ही ज़ोरान मिलनोविक को एक बार फिर से क्रोएशिया का राष्ट्रपति चुना गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना:- 15 जनवरी 1875 
भारतीय सेना दिवस:- 15 जनवरी 

15 जनवरी, 2025 को 77वें सेना दिवस के उपलक्ष्य पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गलवान घाटी एवं डोकलाम सहित 77 स्थलों को युद्ध पर्यटन के रूप में चिह्नित किया है। 

DRDO ने राजस्थान के पोखरण फील्ड रेंज में तीसरी पीढ़ी के एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग एमके-2 (Nag Mark 2) का सफलतापूर्वक फील्ड ट्रायल परीक्षण किया। 
इसके अलावा नाग मिसाइल कैरियर संस्करण-2 (NAMICA) का भी फील्ड टेस्ट किया गया।

ओडिशा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने वाला 34वां राज्य बना है।

हाल ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शुरू किया गया है।

प्रेगनेंसी टूरिज़्म 
• वर्तमान में विश्व के कुछ हिस्सों की महिलाएँ, दंपति या युगल किसी विशिष्ट या अद्वितीय शारीरिक (या मानसिक) विशेषता की चाह में किसी विशेष समुदाय या भौगोलिक स्थिति के लोगों से गर्भधारण के लिए आती हैं या उनके स्पर्म का उपयोग करने के लिए आती हैं। इसे ही ‘प्रेगनेंसी टूरिज़्म’ कहा जा रहा है। 
• वर्तमान समय में जर्मनी की कुछ महिलाएँ ब्रोकपा समुदाय के पुरुषों से गर्भधारण के लिए लद्दाख आती हैं। लद्दाख में निवास करने वाले ब्रोकपा समुदाय को शुद्ध आर्यन जाति की अंतिम पीढ़ी माना जाता हैं। 
इनमें इंडो-आर्यन विशेषताएँ, जैसे- लंबे बाल, हल्का या गोरा रंग, गाल की ऊँची हड्डियाँ और हल्के रंग की आँखें शामिल हैं। कई अफ़्रीकी देशों में भी इसका प्रचलन देखा जा रहा है। 

मिशन मौसम
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत की। साथ ही, IMD विज़न-2047 दस्तावेज़ भी जारी किया गया जो मौसम लचीलापन एवं जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए रणनीतिक रूपरेखा पर आधारित है।
• लांच:- 14 जनवरी 2025 
• कार्यान्वयन अवधि:- वर्ष 2024-2026 के मध्य
• लक्ष्य:- मौसम की हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना एवं भारत को एक जलवायु स्मार्ट राष्ट्र बनाना। 
• नोडल एजेंसी :- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तीन प्रमुख संस्थान।
IMD विजन-2047 के प्रमुख उद्देश्य
शून्य आपदा मृत्यु दर:- 2047 तक गंभीर मौसम घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर को समाप्त करने का लक्ष्य।
तीन दिनों तक के मौसम पूर्वानुमान में शून्य त्रुटि।
पाँच दिनों के पूर्वानुमान में 90% सटीकता।

राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड
• हाल ही केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का उद्घाटन किया और श्री पल्ले गंगा रेड्डी को इसका पहला अध्यक्ष नियुक्त किया। 
• इस बोर्ड का मुख्यालय तेलंगाना के निजामाबाद में स्थापित किया गया है, जो एक प्रमुख हल्दी उत्पादक क्षेत्र है।

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आदिवासियों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, वनाधिकार, आजीविका के विषयों पर काम करने वाली स्पंदन समाज सेवा समिति ने कोरकू भाषा की 500 शब्दों वाला एक शब्दकोष तैयार किया है।

आईएनरोड परियोजना
आईएनरोड (Indian Natural Rubber Operations for Assisted Development) परियोजना, जिसे ₹100 करोड़ की वित्तीय सहायता के साथ शुरू किया गया है, का उद्देश्य भारत के उत्तर-पूर्व में उत्पादित प्राकृतिक रबर की गुणवत्ता में सुधार करना है।

IPL 2025 के लिए श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के 17वें कप्तान बने है।

भारत संयुक्त राष्ट्र के बिग डेटा और डेटा विज्ञान पर समिति (UN-CEBD) का सदस्य बना है।

विशाखापट्टनम ग्रीन हाइड्रोजन हब
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापट्टनम के पास NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के ग्रीन हाइड्रोजन हब की आधारशिला रखी।
• विशाखापट्टनम ग्रीन हाइड्रोजन हब NGEL और न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ आंध्र प्रदेश (NREDCAP) का संयुक्त प्रयास है। 
• यह भारत के नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत पहला ग्रीन हाइड्रोजन हब है।

हाल ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के लिए कुंभवाणी (103.5 MHz), ऑल इंडिया रेडियो द्वारा विशेष एफएम चैनल का उद्घाटन किया।

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स (C-DOT) और  IIT मंडी और IIT जम्मू वाइडबैंड स्पेक्ट्रम सेंसर चिप विकसित करेंगे।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने विवादित चुनाव के बाद अपने तीसरे छह-वर्षीय कार्यकाल के लिए शपथ ली।
 
भारत जनवरी 2026 में 28वीं कॉमनवेल्थ देशों के संसदों के अध्यक्षों और पदेन अध्यक्षों की सम्मेलन (CSPOC) की मेज़बानी करेगा। 
यह सम्मेलन संसदों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और सोशल मीडिया के एकीकरण पर केंद्रित होगा।

उत्कर्ष जहाज 
• हाल ही भारतीय नौसेना के लिए M/s L&T शिपयार्ड द्वारा निर्मित दो मल्टी-पर्पस वेसल्स (MPVs) में से दूसरे वेसल को L&T शिपयार्ड, कट्टुपल्ली, चेन्नई में लॉन्च किया गया। 
इस जहाज का नाम ‘उत्कर्ष’ रखा गया

हाल ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने डॉ. के.एस. चौहान की पुस्तक “Parliament: Powers, Functions & Privileges; A Comparative Constitutional Perspective” का विमोचन किया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments