आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 8 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 7 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2025


7-9 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स 

ओडिशा सरकार राष्ट्रीय खो-खो टीम को 15 करोड़ की सहायता राशि देगी।

हाल ही अर्जेंटीना पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया है। 
• वह यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बने है।

हाल ही भारत, चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़े मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बना है।

82वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स
• कैलिफोर्निया में आयोजित।
• मोशन पिक्चर - ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता:- एड्रियन ब्रॉडी (फिल्म - द ब्रूटलिस्ट)

हाल ही हिमाचल प्रदेश में पलास बिल्ली का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य मिला हैं।

हाल ही केंद्रीय पशुपालन और मत्स्यपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने सिक्किम के सोरेंग जिले में देश के पहले जैविक मत्स्यपालन क्लस्टर का शुभारंभ किया।

भारत साइबर हमलों के मामले में दूसरे स्थान पर 
क्लाउडएसईके की थ्रेटलैंडस्केप रिपोर्ट 2024 के अनुसार  2024 में, भारत वैश्विक स्तर पर साइबर हमलों का दूसरा सबसे अधिक शिकार बनने वाला देश बना है।

एयरो इंडिया 2025 (15वां संस्करण)
• आयोजन:- 10-14 फरवरी तक बेंगलुरु में वायु सेना स्टेशन, येलहंका में आयोजित होगा।
• यह एशिया का सबसे बड़ा द्विवार्षिक एयर शो और विमानन प्रदर्शनी है।

BHARATPOL पोर्टल
केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री, श्री अमित शाह, 7 जनवरी 2025 को भारत मण्डपम, नई दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा विकसित BHARATPOL पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। यह पोर्टल अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहायता को वास्तविक समय में सुविधा प्रदान करेगा और भारत के ट्रांसनेशनल अपराधों से निपटने के प्रयासों को मजबूत करेगा।

भारतपोल (BHARATPOL) पोर्टल
• हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा विकसित भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ किया। 
• यह पोर्टल अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग के लिए बनाया गया है। 

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन किया, जो उत्तरी रेलवे ज़ोन का 69वां डिवीजन बन गया।

इसरो के नए अध्यक्ष 
• हाल ही भारत सरकार ने वी नारायणन को इसरो का नया अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग का सचिव नियुक्त किया है। 
• वह 14 जनवरी को इसरो के अध्यक्ष के रूप में डॉ. एस सोमनाथ की जगह लेंगे।
• कार्यकाल:- अगले 2 वर्षों तक या अगली सूचना तक।

प्रणब मुखर्जी स्मारक
नई दिल्ली के राजघाट परिसर में स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर
भारत के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का एक स्मारक बनाया जाएगा।

हाल ही केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ई-श्रम पोर्टल पर बहुभाषी सुविधा का शुभारंभ किया।
• अब ई-श्रम पोर्टल सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध होगा।
• इस पोर्टल का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं तक सुगम पहुंच प्रदान करना है। 

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और पद्म श्री से सम्मानित बहादुर सिंह सागू को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत के साथ एआई सहयोग बढ़ाया है।

हाल ही त्रिपुरा के सेपाहीजाला वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार इंडोमालयन क्षेत्र की तितली की एक दुर्लभ प्रजाति देखी गई है। इस प्रजाति की पहचान बैंडेड रॉयल तितली या ‘रचना जलिन्द्र इंद्र’ के रूप में की गई है।

हाल ही दो रेड पांडा को नीदरलैंड के रोटरडैम चिड़ियाघर से दार्जिलिंग के पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (PMZP) में लाया गया है और उनका नाम ‘विशाल’ और ‘कोशी’ रखा गया है।

हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय क्षेत्र में AI के जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग के लिए एक रूपरेखा विकसित करने हेतु आठ सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, जिसे FREE-AI के रूप में जाना जाता है। अध्यक्ष:- प्रोफेसर पुष्पक भट्टाचार्य

IIT गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने बोस इंस्टीट्यूट कोलकाता के सहयोग से स्तन कैंसर उपचार के लिए एक उन्नत इंजेक्टेबल हाइड्रोजेल विकसित किया है।

8 से 10 जनवरी, 2025 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
• विषय:- विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान
• यह दिवस महात्मा गांधी के 9 जनवरी, 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आने की याद में मनाया जाता है।

हाल ही भारत सरकार ने भूकंप प्रभावित देश वानुअतु को 5 लाख डॉलर की सहायता देने की घोषणा की। वानुअतु, दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है।

LEADS 2024 सूचकांक
• हाल ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने ‘विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक्स सुगमता (LEADS) 2024’ रिपोर्ट का छठां संस्करण जारी किया। 
• यह सूचकांक विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन सूचकांक (Logistics Performance Index : LPI) की तर्ज पर जारी किया‌ जाता है।
• राजस्थान लैंडलॉक राज्यों में फास्ट मूवर्स  (Fast Movers) की श्रेणी में है। 
बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान

पोलावरम परियोजना:- तेलंगाना।

हाल ही भारत ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन को अपनी चौथी द्विवार्षिक अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के अनुसार, 2019 की तुलना में 2020 में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 7.93% की कमी आई है।

हाल ही इंडोनेशिया BRICS का 10वां सदस्य बना है।
हाल ही ब्रिक्स में शामिल हुए पूर्ण सदस्य:- मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात हैं। 
• जनवरी 2025 में इंडोनेशिया ब्रिक्स का 10वां सदस्य बन गया है।

हाल ही केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने ग्रेटर नोएडा में इंडसफूड 2025 के 8वें संस्करण का उद्घाटन किया।

सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि
• हाल ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सिंधु घाटी सभ्यता (2350 ई.पू. से 1750 ई.पू.) की लिपि को डिकोड (पाठन) करने वाले व्यक्ति या संगठन को 1 मिलियन डॉलर (8.5 करोड़ रुपए) का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
• इस लिपि में भाव-चित्रात्मक चिह्नों का प्रयोग किया गया था।
• यह लिपि एक पंक्ति में दाएँ से बाएँ ओर तथा दूसरी पंक्ति में बाएँ से दाएँ ओर लिखी जाती थी। इसे ‘बुस्ट्रोफेडन शैली’ कहते हैं।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान (IMD) 13 जनवरी को अपना पहला राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड आयोजित करेगा।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना 
• हाल ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना की घोषणा की।
• यह पहल भारत में सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों से निपटने और पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
चिकित्सा व्यय कवर:- दुर्घटना के बाद सात दिनों तक या अधिकतम ₹1.5 लाख तक का चिकित्सा व्यय कवर किया जाएगा।
• दुर्घटना की सूचना 24 घंटे के भीतर पुलिस को देना अनिवार्य है।
हिट-एंड-रन मामलों का मुआवजा:- हिट-एंड-रन मामलों में मृतक के परिजनों को ₹2 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
• योजना को लागू करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की होगी। 
• कार्यान्वयन और विस्तार:- इस योजना को 14 मार्च 2024 को कुछ राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया था। अब मार्च 2025 में इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

IIT मद्रास ने अपने थाईयूर परिसर में एशिया की सबसे बड़ी शैलो वेव बेसिन अनुसंधान सुविधा की शुरुआत की है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments