आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 11 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 10 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स

  Current Affairs 2025


10-12 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स 

हाल ही न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है।

असम सरकार ने अपने प्रमुख शैक्षिक मूल्यांकन कार्यक्रम “गुणोत्सव 2025” का पहला चरण शुरु किया है।

अमेरिका की अंडरसी युद्ध तकनीक में अग्रणी अल्ट्रा मरीन (UM) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) संयुक्त रूप से भारतीय नौसेना के लिए एंटी-सबमरीन वारफेयर सोनार बॉय का निर्माण करेंगे।

तुहिन कांता पांडे नए राजस्व सचिव और अरुणिश चावला DIPAM के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM)

विश्व हिंदी दिवस:- 10 जनवरी
 
न्यू ग्लेन रॉकेट का 
• जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन का रॉकेट।
• इसे लॉन्च कॉम्प्लेक्स 36, केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन, फ्लोरिडा से लॉन्च किया जायेगा।
• उद्देश्य:- डिज़ाइन और प्रदर्शन सत्यापन
- नेशनल सिक्योरिटी स्पेस लॉन्च (NSSL) प्रोग्राम के लिए प्रमाणन उड़ान।

हाल ही केरल के मशहूर सिंगर पी. जयचंद्रन (उपनाम - भाव गायकन) का निधन हो गया। उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, केरल का जे. सी. डेनियल पुरस्कार और पांच बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीते।

हाल ही गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने राज्य की ‘स्वयंपूर्ण गोवा 2.0’ पहल के तहत बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया।

मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं को पुलिस, सेना और पैरा-मिलिट्री भर्ती की तैयारी के लिए पार्थ योजना (PARTH - Police Army Recruitment Training and Hunar) शुरू की है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025
• हाल ही वर्ष 2025 की पहली छमाही के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा जारी की गई है।
सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे शक्तिशाली है। जापान का पासपोर्ट दूसरे स्थान पर है, जिसके पास 193 देशों में वीजा फ्री यात्रा की अनुमति है।
भारत की रैंकिंग:- 85वीं
• यह इंडेक्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (IATA) के डेटा पर आधारित है।

प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस
• 9 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर से प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। 
• इसका शुभारंभ 1915 में महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की 110वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया।
• प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना (PTDY) के तहत डिजाइन की गई इस ट्रेन का उद्देश्य भारतीय मूल के लोगों (PIOs) को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ना है। यह यात्रा पूरी तरह से सरकार द्वारा प्रायोजित है।

हाल ही अमेरिका के कैलिफ़ॉर्निया राज्य के शहर लॉस एंजेलिस के जंगलों में फैली आग भयावह रूप लेती जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेज़ हवाओं और बारिश न होना ही वे दो बड़े कारण हैं, जिनकी वजह से दक्षिणी कैलिफ़ॉर्निया आग की चपेट में है।

पृथ्वी के लिए 2024 रहा सबसे गर्म साल
• कोपर्निकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (C3S) की रिपोर्ट के अनुसार 2024 पृथ्वी के लिए सबसे गर्म साल रहा है।
• इस वर्ष पहली बार औसत वैश्विक तापमान ने पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 1.5°C की सीमा को पार कर लिया।

हाल ही रूस के यूक्रेन में सैन्य कार्यों को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने के लिए जापान ने एक निर्णायक कदम उठाते हुए रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है।

भारत ने अगले 5 वर्षों में खाद्य और पेय पदार्थ, कृषि, और समुद्री उत्पाद उद्योगों से $100 बिलियन के निर्यात का लक्ष्य रखा है।

हाल ही केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय नदी यातायात और नेविगेशन प्रणाली (NRT&NS) का शुभारंभ किया।

हाल ही भारत ने मंगोलिया के साथ भूविज्ञान और अन्वेषण में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारत मंगोलिया से तांबा और कोकिंग कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (BMCRI) को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा दक्षिण भारत की पहली संक्रामक रोग अनुसंधान और निदान प्रयोगशाला (IRDL) स्थापित करने के लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम
• हाल ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।
• इस कार्यक्रम के दौरान जैविक संवर्धन पोर्टल भी लॉन्च किया। यह जैविक हितधारकों के लिए अधिक दृश्यता और परिचालन में आसानी प्रदान करेगा।
• ट्रेसनेट 2.0 भी लॉन्च किया गया। यह निर्बाध संचालन के लिए उन्नत ऑनलाइन ट्रेसेबिलिटी सिस्टम है। यह खेत से बाजार तक जैविक कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए पारदर्शिता, पता लगाने की क्षमता और अनुपालन सुनिश्चित करेगा।

विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 
• आयोजन:- भारत मंडपम, नई दिल्ली।
• यह केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

हाल ही भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने भूटान में पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना की दो इकाइयों को चालू कर दिया है। परियोजना भारत-भूटान की संयुक्त परियोजना है। 

हाल ही केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रांची स्थित केन्‍द्रीय खान नियोजन एवं डिजाइन संस्थान (CMPDI) में ‘5जी यूज केस टेस्ट लैब’ का शुभारंभ किया।

वैकुंठ एकादशी के अवसर पर चेन्नई में द हिंदू ग्रुप ने ‘भगवान पार्थसारथी के दिव्य निवास- तिरुवल्लिकेनी’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

हाल ही ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (ANU) ने ग्लोबल वाटर मॉनिटर रिपोर्ट 2024 जारी की है।

INS वाघशीर
• हाल ही मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने छठी और अंतिम स्कोर्पीन-क्लास पनडुब्बी, 'वाघशीर' को भारतीय नौसेना को सौंप दिया।
• INS वाघशीर का नाम हिंद महासागर में पाई जाने वाली एक शिकारी सैंड फिश के नाम पर रखा गया है। 
• निर्माण:- मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (मुंबई) 
• इस पनडुब्बी में पानी के नीचे या सतह पर टारपीडो के साथ-2 एंटी-शिप मिसाइलों के साथ दुश्मन पर हमला करने की क्षमता है।
प्रोजेक्ट-75 के अंतर्गत स्कॉर्पीन डिजाइन की छह पनडुब्बियों का स्वदेशी रूप से निर्माण किया गया है।

मुंबई में 10 जनवरी से 16 जनवरी तक थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल आयोजित हो रहा है।

जोसेफ औन लेबनान के राष्ट्रपति बने है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना (KBLP) की आधारशिला रखी। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर करने वाले बुंदेलखंड क्षेत्र में जल की कमी को दूर करना है।

मियावाकी पद्धति 
वृक्षारोपण की जापानी पद्धति।
• प्रयागराज में महाकुंभ- 2025 के आयोजन के भाग के रूप में कचरे के ढेर को मियावाकी पद्धति का उपयोग करके पिछले दो वर्षों में लगभग 56,000 वर्ग मीटर क्षेत्र को घने जंगल में रूपांतरित किया गया।
• इसे ‘पॉट प्लांटेशन विधि’ भी कहा जाता है।

वैश्विक पावर सिटी इंडेक्स 2024 
• मोरी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा जारी।
• शीर्ष शहर:- 1.लंदन 2.न्यूयॉर्क

पत्रकार और फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी का निधन
• हाल ही प्रसिद्ध पत्रकार, फिल्म निर्माता और कवि प्रीतिश नंदी का मुंबई में निधन हो गया।
• 1977 में साहित्य में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
• उन्होंने "द इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया" का संपादन किया।
• नंदी ने "प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस" की स्थापना की, जिसने "सुर," "कांटे," "झंकार बीट्स," "चमेली," और "हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी" जैसी सफल फिल्में बनाई।
• उन्होंने लगभग 40 काव्य पुस्तकें लिखीं और बांग्ला, उर्दू और पंजाबी से अंग्रेजी में कविताओं का अनुवाद किया।
• उन्हें “ईएम फॉर्स्टर लिटरेरी अवार्ड”, “यूनेस्को एशिया पैसिफिक हेरिटेज अवार्ड” और “फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर ऑनर”जैसे कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले।

हाल ही पोप फ्रांसिस ने सिस्टर सिमोना ब्राम्बिला को वेटिकन कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर में ड्राइवर प्रशिक्षण संस्थानों (DTIs) की स्थापना के लिए एक पैन-इंडिया योजना की घोषणा की।

 भारतीय जैविक डेटा केंद्र (IBDC) पोर्टल
• केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने 9 जनवरी 2025 को जीनोम इंडिया डेटा कॉनक्लेव के दौरान भारतीय जीनोम डेटा के लिए भारतीय जैविक डेटा केंद्र (IBDC) पोर्टल लॉन्च किया।
• जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) द्वारा 3 जनवरी 2020 को जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट (GIP) शुरू किया गया। इसका नेतृत्व भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु स्थित मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र द्वारा किया जाता है, साथ ही इसमें 20 संस्थानों का सहयोग भी शामिल है।
उद्देश्य:- 10,000 भारतीय जीनोम को अनुक्रमित करना और एक डेटाबेस बनाना।
• इस प्रोजेक्ट के तहत 10,000 भारतीयों के जीनोम अनुक्रमों का डेटा अब हरियाणा के फरीदाबाद स्थित भारतीय बायोलॉजिकल डेटा सेंटर (IBDC) में उपलब्ध है।

जेड-मोह सुरंग
• 13 जनवरी 2025 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में जेड-मोह सुरंग का उद्घाटन करेंगे।
• यह सुरंग श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगंगीर और सोनमर्ग के बीच 6.5 किलोमीटर लंबी 2-लेन की सड़क सुरंग है। 

गोल्डन ग्लोब्स 2025
• हाल ही फिल्म और टेलीविजन में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार दिए गए।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म:- "द ब्रूटलिस्ट" को सर्वश्रेष्ठ नाटक फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि "एमिलिया पेरेज़" ने सर्वश्रेष्ठ संगीत या कॉमेडी फिल्म का पुरस्कार जीता।
महिला अभिनेत्रियों की जीत:- डेमी मूर ने "द सबस्टेंस" के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेता (कॉमेडी या संगीत) का पुरस्कार जीता, जबकि ब्राज़ील की फर्नांडा टोरेस ने "आई'm स्टिल हीर" के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेता (नाटक) का पुरस्कार जीता।

सुनीता विलियम्स 12 वर्षों के बाद करेंगी स्पेस वाक
• 16 जनवरी, 2025 को भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष यात्री निक हैग के साथ, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर न्यूट्रॉन स्टार इंटीरियर कंपोजिशन एक्सप्लोरर (NICER) एक्स-रे टेलीस्कोप की मरम्मत के लिए एक स्पेस वाक करेंगी।
• यह मिशन कक्षा में एक्स-रे टेलीस्कोप की सर्विस करने वाला पहला स्पेस वाक होगा।

अगले मुख्य चुनाव आयुक्त की चयन प्रक्रिया में बदलाव
• 10 जनवरी 2025 को, भारत में अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के चयन प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है, जो कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 के अनुसार है। यह पहली बार होगा जब चयन प्रक्रिया में केवल वरिष्ठतम चुनाव आयुक्त के अलावा अन्य उम्मीदवारों पर भी विचार किया जाएगा।
• पहले, CEC का उत्तराधिकारी हमेशा अगले वरिष्ठतम चुनाव आयुक्त होता था, लेकिन अब चयन समिति में एक व्यापक पैनल शामिल होगा।
• कानून के अनुसार, कानून मंत्री की अध्यक्षता में एक सर्च कमेटी बनाई जाएगी, जो पांच नामों की एक सूची तैयार करेगी।
• वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त:- राजीव कुमार।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments