आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 5 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स। 4 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2025


4-6 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स 

प्रख्यात निर्देशक और लेखिका साई परांजपे को अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (AIFF) 2025 में पद्मपाणि लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

SBI हर घर लखपति योजना लॉन्च करेगी

भारत सरकार ने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की गणना के लिए आधार वर्ष 2011-12 के स्थान पर 2022-23 करने की घोषणा की है।

राजगोपाल चिदंबरम का निधन
• भारत के परमाणु कार्यक्रम के वास्तुकार। 
• परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष।
• सबसे लंबे समय तक भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार रहे। (2002-2018)
• भारत के परमाणु परीक्षण ‘स्माइलींग बुद्धा’ (1974) और ऑपरेशन शक्ति (1998) का नेतृत्व किया।
पद्म श्री (1975), पद्म भूषण (1999) से सम्मानित।
• उन्होंने भारतीय साइबर सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के लिए “सोसायटी फॉर इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शंस एंड सिक्योरिटी (SETS)” की स्थापना की।
• राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क (NKN) की स्थापना में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हाल ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ‘पंचायत से संसद 2.0’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

हाल ही वियतनाम की राजधानी हनोई को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है।

प्रथम खो-खो विश्व कप 2025
• आयोजन:- 13-19 जनवरी, 2025 इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली।
• भारत पहली बार खो-खो विश्व कप की मेज़बानी करेगा।
थीम:- खेल के प्रति समर्पण और वैश्विक एकता।
• पुरुषों की ट्रॉफी:- ब्लू ट्रॉफी 
• महिलाओं की ट्रॉफी:- ग्रीन ट्रॉफी 
• ब्रांड एंबेसडर:- सलमान खान
शुभंकर:- तेजस और तारा: गज़लों की जोड़ी
(गति, चपलता, और टीमवर्क के प्रतीक) 
– तेजस: brilliance और ऊर्जा का प्रतीक। 
– तारा: मार्गदर्शन और आकांक्षा का प्रतीक।
कुल टीमें:- 24 देशों की

38वें राष्ट्रीय खेल
• खेलों की मशाल का नाम:- तेजस्विनी
• राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, देहरादून में आयोजित होंगे।
• उत्तराखंड में पहली बार आयोजित होंगे।

महाराष्ट्र के मिरा-भायंदर नगर निगम (MBMC) और नीति आयोग के महिला उद्यमशीलता मंच (WEP) ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘फराल सखी’ पहल शुरू की। 

जय शाह के स्थान पर देवजीत सैकिया BCCI के नए सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया BCCI के नए कोषाध्यक्ष बने है।

ग्रामीण भारत महोत्सव 2025
• उद्घाटन:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में किया।
• आयोजन:- वित्तीय सेवा विभाग और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) द्वारा किया गया है।
• उद्देश्य:- ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना, और ग्रामीण समुदायों में नवाचार को प्रोत्साहित करना। 
• विषय:- विकसित भारत 2047 के लिए एक मजबूत ग्रामीण भारत का निर्माण। 
• आदर्श वाक्य:- गांव बढ़े, तो देश बढ़े।

नमो भारत ट्रेन
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया।
• यह खंड उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद को दिल्ली के न्यू अशोक नगर से जोड़ता है और व्यापक 82 किमी लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ “नमो भारत” कॉरिडोर का हिस्सा है।

नोरोवायरस
• हाल ही संयुक्त राज्य अमेरिका में नोरोवायरस के कारण पेट के संक्रमण के 90 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
• नोरोवायरस एक संक्रामक वायरस है जिसे 'विंटर वोमिटिंग बग' भी कहा जाता है। यह दूषित भोजन, जल और सतहों के माध्यम से फैल सकता है। 

ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV वायरस)
• यह एक नेगेटिव सेंस सिंगल स्ट्रैंडेड RNA वायरस है।
• यह वायरस न्यूमोविरिडे परिवार से संबंधित है, जिसमें RSV (Respiratory Syncytial Virus), खसरा और मम्प्स वायरस भी आते हैं। 
• विश्व में पहला केस:- नीदरलैंड (2001) 
• वर्तमान में चीन में तेजी से फैल रहा है। 
• लक्षण:- खांसी, जुकाम, बुखार, कपकपी।
• प्रभावित अंग:- फेफड़े 
• संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलता है।
• यह वायरस बच्चों तथा बुजुर्गों में तेजी से फैलता है।
• इसका इन्क्यूबेशन पीरियड 3 से 6 दिनों का होता है।
• भारत में पहला केस:- बेंगलुरु में।
• उपचार के लिए वर्तमान में कोई टीका नहीं है।

भारत की पहली तटीय और जलपक्षी गणना जामनगर (गुजरात) में स्थित समुद्री राष्ट्रीय उद्यान और समुद्री अभयारण्य में आयोजित की जा रही है।

हाल ही रोमानिया और बुल्गारिया यूरोपीय संघ के शेंगेन क्षेत्र के पूर्ण सदस्य बने हैं। इसके साथ ही शेंगेन क्षेत्र के सदस्य देशों की संख्या 29 हो गई है।
शेंगेन मुख्यतः यूरोप के पासपोर्ट मुक्त क्षेत्र को कहते हैं।

डोजर पुश माइनिंग का सफल परीक्षण 
• हाल हीसीएसआईआर-सीआईएमएफआर ने छत्तीसगढ़ में मेसर्स अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा संचालित परसा ईस्ट और कांटा बासन कोयला खदान में डोजर पुश माइनिंग विधि का पहला परीक्षण विस्फोट सफलतापूर्वक किया।
• डोजर पुश माइनिंग एक ऐसी खनन तकनीक है, जिसमें मानव रहित मशीनों का उपयोग करके खनन किया जाता है। • डोजर एक भारी-भरकम मशीन होती है।

हाल ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ किया।

नो-डिटेंशन नीति
• हाल ही केंद्र सरकार ने अपने अधीन आने वाले स्कूलों में कक्षा 5 और 8 के लिए 'नो-डिटेंशन नीति' को समाप्त कर दिया है।
• यह नीति शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत वर्ष 2009 में शुरू की गई थी। 
• इस नीति के अनुसार, कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के किसी भी छात्र को प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा 1-8) पूरी होने तक किसी भी कक्षा में अनुत्तीर्ण (Fail) नहीं किया जा सकता और न ही स्कूल से निकाला जा सकता है। 
• RTE अधिनियम की धारा 16 में यह प्रावधान है।

हाल ही सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के अध्यक्ष और न्यायमूर्ति डॉ.विद्युत रंजन सारंगी एवं प्रियांक कानूनगो ने सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। 
न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन ने न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा का स्थान लिया है।

हाल ही केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के फुलिया में भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन किया।

बेन गुरियन नहर
• इजरायल जल्द ही मिस्र की स्वेज़ नहर के विकल्प के रूप में बेन गुरियन नहर प्रोजेक्ट शुरू करने वाला है।
• इस परियोजना का नाम इज़राइल के संस्थापक डेविड बेन-गुरियन (1886-1973) के नाम पर रखा गया है 
• यह नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ेगी
• इस परियोजना के तहत इजरायल के नेगेव रेगिस्तान के माध्यम से अकाबा की खाड़ी से भूमध्यसागर तक एक नहर का निर्माण किया जायेगा

हाल ही वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने ई-नीलामी प्लेटफ़ॉर्म ‘बैंकनेट’ पोर्टल का शुभारंभ किया।

6 जनवरी 2025
• गुरु गोबिंद सिंह की 358वीं जयंती।
• भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का 78वाँ स्थापना दिवस।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments