हाल ही चीन ने दुनिया की सबसे तेज़ हाई-स्पीड ट्रेन CR450 का प्रोटोटाइप का परीक्षण किया है।
• परीक्षण गति:- 450 किमी/घंटा
मनीष सिंघल भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (ASSOCHAM) के महासचिव बने है।
भुवनेश कुमार, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के सीईओ बने है।
1 जनवरी 2015 को योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग की स्थापना हुई थी।
1 जनवरी 2025 से:-
• रूस ने एक नया पर्यटन कर (टूरिस्ट टैक्स) पेश किया है।
• स्विट्जरलैंड में हिजाब बैन लागू हो गया है।
• पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में दो साल के लिए अस्थायी सदस्य बना है।
वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS)
• लॉन्च:- 1 जनवरी 2025
• उद्देश्य:- पूरे देश में छात्रों और रिसर्चर्स के लिये उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक पहुंच को आसान बनाना।
• दो चरणों में लागू किया जायेगा।
• बजट:- ₹6,000 करोड़
• इस योजना के तहत IITs समेत सभी सरकारी वित्त पोषित हायर इंस्टीट्यूट्स के लगभग 1.80 करोड़ छात्र 13400 से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स एक ही जगह प्राप्त कर सकेंगे।
• इस योजना से टियर-2 और टियर-3 शहरों में रहने वाले छात्र भी आसानी से अपनी पहुंच बना सकेंगे।
2 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने किसानों से संबंधित 7 महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी
1. डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन
उद्देश्य:- तकनीक का उपयोग करके किसानों के जीवन में सुधार लाना और एक मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना।
2. खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए फसल विज्ञान
यह पहल किसानों को जलवायु लचीलापन प्रदान करने और 2047 तक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
3. कृषि शिक्षा, प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान को मजबूत करना
यह उपाय कृषि छात्रों और शोधकर्ताओं को आधुनिक चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
4. पशुधन स्वास्थ्य और उत्पादन को सुदृढ़ बनाना
5. उद्यानिकी का स्थायी विकास
6. कृषि विज्ञान केंद्र को सुदृढ़ करना
7. प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर:- केरल के 23वें राज्यपाल
आरिफ मोहम्मद खान:- बिहार के 42वें राज्यपाल
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)
• 2 जनवरी 2025 को 67वां स्थापना दिवस।
• स्थापना:- 1958
• अध्यक्ष:- डॉ. समीर वी. कामत
• आदर्श वाक्य:- "बलस्य मूलं विज्ञानम्"
भारत को मिला पहला ‘जनरेशन बीटा’ बेबी बॉय
• 1 जनवरी 2025 को मिज़ोरम के आइजोल में भारत के ‘जेनरेशन बीटा’ पीढ़ी के पहले बच्चे का जन्म हुआ।
• इस बच्चे का नाम फ्रेंकी रेमरुआटडिका ज़ादेंग है।
• “जेनरेशन बीटा” शब्द ऑस्ट्रेलियाई भविष्यवादी मार्क मैक्रिंडल ने गढ़ा, जो जेनरेशन अल्फा (2010-2024) के बाद की पीढ़ी को संदर्भित करता है।
सावित्रीबाई फुले जयंती:- 3 जनवरी
भारत की पहली महिला शिक्षिका।
प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक और पद्म श्री पुरस्कार प्राप्तकर्ता के.एस. मणिलाल का निधन हो गया। उन्होंने लैटिन वनस्पति रचनाएँ “हॉर्टस मलबारिकस” का अंग्रेजी और मलयालम में अनुवाद किया था।
हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख थ्रू द एजेस’ पुस्तक का विमोचन किया।
प्रोजेक्ट विस्तार
• IIT मद्रास ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर प्रोजेक्ट VISTAAR (वर्चुअली इंटीग्रेटेड सिस्टम टू एक्सेस एग्रीकल्चरल रिसोर्सेज) शुरु किया है।
उद्देश्य:- भारत की कृषि विस्तार प्रणाली को डिजिटल रूप में अधिक कुशल और प्रभावी बनाना।
स्टेलेरिया बंगालेंसिस
• हाल ही शोधकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग जिले में स्टेलेरिया वंश की एक जड़ी-बूटी की प्रजाति की पहचान की गई।
• इस जड़ी-बूटी का नाम पश्चिम बंगाल राज्य के नाम पर स्टेलेरिया बेंगालेंसिस रखा गया है।
पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य (असम)
• हाल ही इसके आसपास के क्षेत्रों में एंटी-डिप्रेडेशन स्क्वॉड (ADS) शुरू की गई है।
उद्देश्य:- वन्यजीव अभयारण्य के सीमांत क्षेत्रों में मानव-पशु संघर्ष को रोकना।
सूरत, नीलगिरी और वाग्शीर
• भारतीय नौसेना 15 जनवरी 2025 को दो स्वदेशी रूप से निर्मित युद्धपोतों (सूरत और नीलगिरी) और एक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी (वाग्शीर) को शामिल करेगी।
• दोनों युद्धपोत और पनडुब्बी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में बनाए गए हैं।
नीलगिरी (फ्रिगेट):- यह ‘प्रोजेक्ट 17ए’ के तहत बनाए जा रहे सात फ्रिगेट में से पहला है।
सूरत (डेस्ट्रॉयर):- यह प्रोजेक्ट 15बी के तहत निर्मित प्रमुख डेस्ट्रॉयर है।
यह कोलकाता क्लास (प्रोजेक्ट 15ए) डेस्ट्रॉयर का एक उन्नत संस्करण है।
वाग्शीर (पनडुब्बी):- यह स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियों का छठा मॉडल है, जिसे प्रोजेक्ट 75 के तहत विकसित किया गया है।
हाल ही पश्चिम बंगाल ने संतोष ट्रॉफी (78वां संस्करण) जीती।
संतोष ट्रॉफी, भारत की एक फुटबॉल प्रतियोगिता है।
हाल ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कन्याकुमारी के तट पर देश के पहले समुद्री ग्लास ब्रिज का उद्घाटन किया।
पहला लोकपाल दिवस:- 16 जनवरी 2025
•
धारा 1(4) के अंतर्गत 16 जनवरी 2014 को जारी अधिसूचना द्वारा भारत के लोकपाल नामक निकाय की स्थापना की स्थापना की गई।
• इसे लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 के तहत सार्वजनिक पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए स्थापित किया गया।
• इसके क्षेत्राधिकार में प्रधानमंत्री, मंत्री, संसद सदस्य, समूह A, B, C, D के अधिकारी तथा केंद्र सरकार के अधिकारी शामिल हैं।
• संरचना:- 1 अध्यक्ष और अधिकतम 8 सदस्य।
4 न्यायिक सदस्य और 4 गैर न्यायिक सदस्य।
• इसमें सदस्यों की नियुक्ति चयन समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। इस चयन समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा में विपक्ष के नेता, भारत के मुख्य न्यायाधीश या उसके द्वारा नामित कोई न्यायाधीश और एक प्रख्यात न्यायविद शामिल होता है।
• कार्यकाल:- 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक।
पाकिस्तान का सबसे बड़ा नाभिकीय संयंत्र
• चश्मा परमाणु संयंत्र 5 (C-5)
• मियांवाली, पंजाब, पाकिस्तान में स्थित।
हाल ही भारत में निर्मित महाराष्ट्र के पहले सर्जिकल रोबोट को पुणे के नोबल हॉस्पिटल्स एंड रिसर्च सेंटर में स्थापित किया गया है।
हाल ही शिक्षा मंत्रालय द्वारा UDISE+ रिपोर्ट जारी की गई।
यह रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कूलों में नामांकन, शिक्षकों की संख्या और स्कूलों की संख्या जैसे मापदंडों पर राज्यों द्वारा प्रदत्त डाटा के आधार पर तैयार की जाती है।
UDISE:- Unified District Information System for Education.
वार्षिक भूजल गुणवत्ता रिपोर्ट 2024
•जारीकर्ता:- केंद्रीय भूजल बोर्ड
• रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 तक देश के 440 जिले ऐसे हैं जिनके भूजल में नाइट्रेट की मात्रा अत्यधिक है।
• राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में नाइट्रेट संदूषण की समस्या सबसे गंभीर है जहाँ क्रमशः 49%, 48% और 37% नमूनों में नाइट्रेट की मात्रा सुरक्षित सीमा से अधिक पाई गई।
IIT-बॉम्बे ने टिनिटस के निदान के लिए एक उपकरण विकसित किया है। टिनिटस एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को कानों में बिना किसी बाहरी आवाज के आवाजें सुनाई देती हैं।
SAVE WATER
