आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2024 । दिसंबर 2024। राजस्थान करेंट अफेयर्स

Rajasthan Current Affairs 2024


Rajasthan Current Affairs 2024

December 2024 Rajasthan Current Affairs 

अजमेर से वाया जयपुर चंडीगढ़ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (20977/20978) का केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज शुरू हुआ है।

विधानसभा उपचुनाव 2024
• हाल ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित हुए सात विधायकों को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलायी। 
• सभी विधायकगण ने हिंदी भाषा में शपथ ग्रहण की।
1. शांता अमृतलाल मीणा (भाजपा, सलूंबर) 
2. रेवंतराम डांगा (भाजपा, खींवसर)
3. राजेंद्र भांबू (भाजपा, झुंझुनूं) 
4. राजेंद्र गुर्जर (भाजपा, देवली उनियारा)
5. सुखवंत सिंह (भाजपा, रामगढ़) 
6. दीनदयाल बैरवा (कांग्रेस, दौसा)
7. अनिल कुमार कटारा (बीएपी, चौरासी)

हाल ही केरल के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. देवेन्द्र कुमार धोदावत ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को अपनी काव्य कृति 'मां' की प्रति भेंट की।

वर्तमान सरकार ने अपने प्रथम वर्ष के कार्यकाल में ही 47 प्रधान खनिज ब्लॉक्स नीलाम कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है

हाल ही ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जयपुर डिस्कॉम के प्रथम शिशु पालना घर का लोकार्पण किया।

स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में 12 दिसंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 को "विवेक मास" के रूप में मनाया जायेगा।

12वां राजस्थान फिल्म फेस्टिवल 2024
• 28 सितंबर, 2024 को जयपुर के दीप स्मृति सभागार में आयोजित किया गया। 
• कंचन कैसेट्स एंड सीरीज (K-सीरीज) द्वारा।
• यह भारत का एकमात्र क्षेत्रीय फिल्म फेस्टिवल है।
• मेज़बानी अरबाज खान और स्मिता बंसल ने की। 
• विशेष रूप से, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड अहमद और मोहम्मद हुसैन को प्रदान किया गया।
• अदर रीजनल कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मलयालम फिल्म आट्टम को दिया गया।
• राजस्थानी फिल्मों की कैटेगरी में भवानी फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया।
• बेस्ट एक्टर:- इंद्रेस
• बेस्ट एक्ट्रेस:- जरीन सियाब।

25वें आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन
• हिन्दी सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड।
• इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) का आयोजन 7 से 9 मार्च 2025 तक राजधानी जयपुर स्थित जेईसीसी सीतापुरा में किया जायेगा।
• पहली बार भारत में 2019 में मुंबई में आइफा अवार्ड शो आयोजित हुआ था और अब जयपुर देश का ऐसा दूसरा  शहर होगा, जहां आइफा अवार्ड का आयोजन होगा।

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जोधपुर में 16वें प्रकृति अंतरराष्ट्रीय वृत्तचित्र फिल्म महोत्सव का शुभारंभ किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 23 सितंबर 2024 को जयपुर के भवानी निकेतन परिसर में राजस्थान के पहले पीपीपी मॉडल पर संचालित सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। केंद्र सरकार देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने जा रही है।

हाल ही जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने नशा मुक्त जयपुर अभियान के लिए ई-शपथ पोर्टल का शुभारंभ किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (3 दिसंबर) के अवसर पर राजस्थान के सलूंबर एवं डूंगरपुर जिलों को राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। 
• सुगम्य भारत अभियान के तहत दिव्यांग अनुकूल इमारते बनाने के लिए। 

हाल ही बाड़मेर जिला कलक्टर टीना डाबी को दिव्यांगजन कल्याण के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें ‘नवो बाड़मेर-समन्वित प्रयास सशक्त समाज अभियान’ पहल के लिए सम्मानित किया गया है।

अजमेर के माडवाली गांव में आईटी पार्क विकसित किया जा रहा है।

हाल ही राजस्थान के राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने संसद में केन्द्र सरकार से राजस्थान के उदयपुर में स्वरूपगंज से मध्य प्रदेश के रतलाम तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 927ए का निर्माण शीघ्र पूरा करवाने का आग्रह किया।

'मेरे गांव की मिट्टी' अभियान का शुभारंभ
• हाल ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने 'मेरे गांव की मिट्टी-शुद्ध उगाओ, शुद्ध खिलाओ' अभियान का शुभारंभ किया। 
• इस अभियान की पहल मसाला कंपनी MDH ने की है। 
• उद्देश्य:- किसानों को पेस्टीसाइड के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण तथा पेस्टीसाइडमुक्त फसलें उगाने के लिए प्रेरित करना।

कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम
• इस अभियान के अंतर्गत प्रवासी राजस्थानियों की जनभागीदारी के माध्यम से मातृभूमि के विकास में योगदान के रूप में राजस्थान राज्य में भूजल स्तर में बढ़ोतरी के लिए 45 हजार ट्यूबवेल रिचार्ज स्ट्रक्चर का निर्माण होगा।
• उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अंतर्गत राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं बिहार के प्रवासी बंधुओं द्वारा भूजल पुनर्भरण हेतु आधुनिक रिचार्ज शाफ्ट्स का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी एवं जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
• 10 लाख रैन वाटर रिचार्ज बोर के लक्ष्य के साथ चलाया जा रहा यह अभियान जन भागीदारी से जन आंदोलन में परिवर्तित हो गया है।

गृह रक्षा संगठन का 62वां स्थापना दिवस:- 6 दिसंबर। 
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जयपुर में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस:- 7 दिसम्बर
जयपुर में ‘विंटेज जीप रैली’ का आयोजन किया गया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में 85 नई केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की अनुमति दी है। इनमें से राजस्थान में 9 केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे।
AFS फलोदी, हिंडौन सिटी (करौली)
BSF सतराना और BSF श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर)
मेड़ता सिटी (नागौर), भीम (राजसमंद)
राजगढ़ (अलवर), महवा (दौसा)

टीबी मुक्त अभियान 
• चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने टीबी मुक्त भारत के लिए 100 दिवसीय अभियान का शुभारम्भ किया। 
• यह अभियान राज्य के 5 जिलों बारां, कोटा, झालावाड़, हनुमानगढ़ और राजसन्द जिलों में संचालित किया जाएगा। 
• इसके तहत 100 दिवस तक निक्षय शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

8 दिसम्बर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने गांधीनगर स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का राज्य स्तरीय शुभारम्भ किया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G) के कार्यान्वयन में राजस्थान की प्रगति और चुनौतियों का आकलन करने के लिये एक महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

राजस्थान में 9 नई नीतियाँ लॉन्च
• लॉन्च:- 4 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 9 नीतियां लॉन्च की।
• उद्देश्य:- निवेश को बढ़ावा देना और राज्य के आर्थिक विकास को गति देना।

MSME नीति 2024
उद्देश्य:- स्थानीय उद्योगों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्द्धा करने में सक्षम बनाना।
• 20 हजार नए MSME उद्यम स्थापित किए जाएंगे।
• 1 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन।
• ऋण पर अतिरिक्त 2% ब्याज अनुदान।
• एसएमई एक्सचेंज से धन जुटाने पर 15 लाख तक सहायता।
• एडवांस्ड टेक्नोलॉजी या सॉफ्टवेयर पर 50% या ₹5 लाख तक अनुदान।
• क्वालिटी सर्टिफिकेशन व IPR पर 3 लाख तक पुनर्भरण सहायता।
• डिजिटल उपकरणों पर ₹50 हजार तक पुनर्भरण।
• ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फीस पर 75% तक पुनर्भरण।

राजस्थान की विकास दर:- 11% (Imp.)
MSME क्षेत्र राजस्थान की GSDP में करीब 25% योगदान दे रहा है। 

राजस्थान एक ज़िला-एक उत्पाद नीति 2024
उद्देश्य:- स्थानीय उत्पादकों के लिये बुनियादी ढाँचे का निर्माण करके ज़िला-विशिष्ट उत्पादों और शिल्पों को बढ़ावा देना।जिससे कारीगरों, शिल्पकारों, कृषकों और उत्पाद निर्माताओं की आय में वृद्धि होगी।
• नए सूक्ष्म उद्यमों के लिए के लिए लागत का 25% मार्जिन मनी सब्सिडी (अधिकतम ₹15 लाख)
 • नए लघु उद्यमों के लिए के लिए लागत का 15% मार्जिन मनी सब्सिडी (अधिकतम ₹20 लाख)
• SC, ST, महिला, दिव्यांग या 35 वर्ष से कम आयु वाले युवा उद्यमियों को अतिरिक्त लाभ (अधिकतम ₹5 लाख)
• राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में उत्पाद ले जाने वालों को प्रोत्साहन राशि
1. राजस्थान में प्रदर्शनी के लिए तीन बार तक स्टॉल खर्च ₹50 हजार और दो लोगों का किराया।
2. अन्य राज्यों की प्रदर्शनी में जाने पर दो बार तक स्टॉल खर्च ₹1.50 लाख और दो लोगों का किराया।
3. विदेश में प्रदर्शनी में जाने पर एक बार तक स्टॉल खर्च ₹2  लाख और दो लोगों का हवाई किराया।
 
राजस्थान निर्यात संवर्द्धन/प्रोत्साहन नीति 2024 
• निर्यातकों को दस्तावेजीकरण, तकनीकी अपग्रेडेशन और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भागीदारी के लिए मदद की जायेगी।
• इससे लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी और राजस्थान के उत्पाद वैश्विक स्तर पर पहचान बना सकेंगे। 
• राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए मार्केटिंग एवं रिसर्च टीम बनेगी।
• हर जिले से उन उत्पादों को चिन्हित करेंगे जिन्हें राष्ट्रीय अंतर्रष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की बेहतर संभावना हो।

राजस्थान क्लस्टर विकास नीति 2024
• कच्चे माल और प्रशिक्षण सुविधाओं तक पहुँच के साथ राज्य में क्लस्टर आधारित विकास के जरिए शिल्पकारों और लघु उद्योगों की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।
• इसके माध्यम से राज्य में हस्तशिल्प, हथकरघा और MSME क्षेत्र की उत्पादकता, गुणवत्ता एवं कार्यक्षमता को बढ़ाकर उन्हें वैश्विक बाजार के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
- हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को पुनर्जीवित करना। 
- 50,000 से 2 लाख रुपये तक छोटे उद्यमियों को मदद। 

राजस्थान पर्यटन इकाई नीति 2024
• इस नीति के माध्यम से पर्यटन से जुड़े निवेशकों व उद्यमियों को आकर्षित करते हुए निजी क्षेत्र में पर्यटन इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा दिया गया है।
• रोज़गार सृजन के लिये पारिस्थितिकी पर्यटन और विरासत पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
• नए पर्यटन मॉडलों का समावेश:-
इको टूरिज्म यूनिट, फिल्म सिटी, हेरिटेज रेस्टोरेंट, होटल हाउसिंग, इनडोर/आउटडोर प्ले जोन, एकीकृत पर्यटन विलेज, मोटल/वे-साइड सुविधाएं, रिसोर्ट हाउसिंग, ग्रामीण पर्यटन इकाई, पर्यटन स्टार्टअप्स।
• निवेश प्रोत्साहन:-
चिन्हित स्थानों पर न्यूनतम ₹100 करोड़ का 3 वर्षों में निवेश करने वाली परियोजनाओं को राजकीय भूमि आवंटन।
• भूमि आवंटन में विशेष सुविधा:-
पर्यटन इकाई से जुड़ी या उसके अंदर आने वाली राजकीय भूमि को उनकी मालिकाना भूमि के 10% तक कृषि या आवासीय डीएलसी दरों पर आवंटन की सुविधा।
• आर्थिक प्रोत्साहन:-
नई पर्यटन इकाईयों  
को स्टाम्प ड्यूटी, कन्वर्जन चार्ज, डवलपमेंट चार्ज एवं भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में 100% छूट।
• औद्योगिक दर्जा:-
पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को औद्योगिक दर्जा मिलने से यूडी टैक्स, इलेक्ट्रिसिटी चार्जेज और बिल्डिंग प्लान अप्रूवल चार्जेज औद्योगिक रेट पर।
• 3 साल की फायर एनओसी। 
• हैरिटेज होटल व रेस्टोरेंट के लिए रियायती दर पर बार लाइसेंस

राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024
(Integrated Clean Energy Policy)
 उद्देश्य:- सौर, पवन और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं के माध्यम से राजस्थान को नवीकरणीय ऊर्जा में अग्रणी के रूप में स्थापित करना।
• इस नीति के माध्यम से प्रदेश में अक्षय ऊर्जा, बायोमास एवं वेस्ट टू एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण (पंप भंडारण, बैटरी भंडारण) परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा।
2030 तक अक्षय ऊर्जा क्षमता 125 गीगावाट तक बढ़ेगी।
• अक्षय ऊर्जा (सौर, पवन, पंप स्टोरेज) प्लांट से उत्पादित सस्ती बिजली का स्टोरेज सिस्टम तैयार करने वाले प्रोजेक्ट्स को ₹1 टोकन राशि पर रजिस्टर्ड करेंगे।
• कंपनियां सस्ती बिजली का कुछ हिस्सा डिस्कॉम्स को भी सप्लाई करेगी। सस्ती बिजली उत्पादन दूसरे राज्यों में ले जाने का सिस्टम खत्म होगा।
• 10 मेगावाट तक के प्रोजेक्ट का पंजीकरण शुल्क घटकर ₹5000 किया।
• 5 मेगावाट से अधिक की परियोजना की स्थापना पर न्यूनतम 5% क्षमता का ऊर्जा भंडारण संयंत्र अनिवार्य किया गया है।
• नेट जीरो बिल्डिंग को बढ़ावा देने के प्रावधान।
• नेट मीटरिंग व्यवस्था में 80% ट्रांसफार्मर क्षमता तक सोलर रूफटॉप लगाने की अनुमति।
• इस नीति के अंतर्गत 2,245 मेगावाट क्षमता वाले विश्वस्तरीय सौर पार्क की स्थापना की जाएगी।

राजस्थान AVGC & XR नीति 2024 
• उद्देश्य:- ए​नीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रिएलिटी के क्षेत्र में राजस्थान को अग्रणी बनाना।
• यह नीति प्रदेश की स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी।
• साथ ही, इस क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अटल इनोवेशन स्टूडियो और एक्सेलेरेटर स्थापित किए जाएंगे।
• AI आधारित गेम डेवलपमेंट सेंटर खोला जाएगा।

राजस्थान खनिज नीति 2024 
• लागू:- 9 दिसंबर 2024
• लक्ष्य:- प्रदेश की GDP में खनिज क्षेत्र की वर्तमान 3.4% की भागीदारी को 
वर्ष 2029-30 तक 5% और 
2046-47 तक 8% तक बढ़ाना।
• रोजगार लक्ष्य:- 2029-30 तक 50 लाख लोगों तथा 2046-47 तक 1 करोड़ लोगों के लिए रोजगार सृजित करना। 
• राजस्व लक्ष्य:- 2029-30 तक तीन गुना बढ़ाकर वर्ष 2046-47 तक ₹1 लाख करोड़ वार्षिक। 
• अगले 5 साल में प्रधान खनिज के 50 ब्लॉक्स की नीलामी‌।
• जनजाति क्षेत्र में माइनर मिनरल खानों में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने हेतु नीलामी में भाग लेने के लिए बिड सिक्योरिटी राशि कम कर ₹5 लाख।
नोट:- राजस्थान में 82 तरह के खनिजों के भंडार हैं जिनमें से 58 का व्यवसायिक स्तर पर खनन हो रहा है।
राज्य में देश के कुल उत्पादन का लगभग 15% क्रूड ऑयल और प्रतिदिन 3.3 मिलियन घनमीटर प्राकृतिक गैस का उत्पादन हो रहा है।
प्रमुख प्रावधान:- 
1. निजी भागीदारी को बढ़ावा: -
- खनिज संसाधनों की खोज में निजी क्षेत्र की भागीदारी।
- Post Auction Facilitation Cell की स्थापना।
- Pre-embedded Clearances के साथ ब्लॉक्स की नीलामी। 
2. राजस्व अपवंचना रोकने के उपाय:- Geo-Fencing, RFID चेक पोस्ट, GPS वाहन ट्रैकिंग और ड्रोन सर्वे। 
3. Ease of Doing Business:- परमिट और अनुमतियों की प्रक्रिया को सरल बनाना। 
4. ईंटों के व्यावसायिक पर रॉयल्टी में छूट। 
5. जिलों में लैंड बैंक की स्थापना।
6. अवैध खनन को रोकना।
7. श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं उनकी सुरक्षा के इंतजाम करना।
नोट:- यह राजस्थान की छठी खनिज नीति है‌।
पहली खनिज नीति:- 1978

राजस्थान एम-सैंड नीति 2024 
• उद्देश्य:- निर्माण कार्यों में बजरी के स्थान पर एम-सैंड (कृत्रिम बजरी) के उपयोग को बढ़ावा देना।
• वेस्ट (कचरे) का समाधान।
• बजरी की कमी से जुड़ी समस्याओं का समाधान। 
• भवन, कंक्रीट स्ट्रक्चर्स को तोड़ने से बने मलबे के पुनः उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
• पर्यावरण संरक्षण और निर्माण लागत में कमी। 
• एम-सेंड का उपयोग सरकारी निर्माण में अभी 25% जरूरी 2028-29 तक 50% तक होगा।
• यूनिट लगाने के लिए न्यूनतम नेटवर्क, टर्नओवर, अनुभव की आवश्यकता समाप्त
• यूनिट लगाने के लिए आवश्यक का अमानत राशि आधी।
• एम-सैंड यूनिट को उद्योग का दर्जा
• खनन पट्टा आवंटन में प्रत्येक जिले में 2 की जगह 5 प्लाट प्रतिवर्ष की नीलामी।
• सरकारी भूमि पर पड़े पत्थर के कचरे की नीलामी आधी रेट में करना।
• परमिट लेने वालों को डीएमएफटी की राशि में 100%, रॉयल्टी में 50% की छूट।
• स्टाम्प शुल्क के भुगतान में 75% छूट एवं 25% स्टाम्प शुल्क का पुनर्भरण।
• 7 साल तक बिजली शुल्क माफ।
• रोजगार सृजन पर 7 वर्ष तक EPF एवं ESI में 50% सरकार देगी।
नोट:- एम-सैंड इकाइयों को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024 के परिलाभ भी देने का प्रावधान किया गया है।

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 से पहले 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए एमओयू किये जा चुके हैं।

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024
• आयोजन:- 9-11दिसंबर 2024, जयपुर
• विषय:- पूर्ण, ज़िम्मेदार, तैयार 
(Replete, Responsible, Ready)
• उद्घाटन:- पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर (JECC) में राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन, 2024 और राजस्थान वैश्विक व्यापार एक्सपो का उद्घाटन किया।
• इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वाधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (BIP) और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग BIP है।
उद्देश्य:- देश-विदेश की बड़ी-छोटी कंपनियों, अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में आ कर काम करने के लिए आमंत्रित करना, प्रदेश में विभिन्न तरह के उद्योग-धंधे लगाने में मदद करना और अन्य सुविधाएँ मुहैय्या कराना। 
• फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का इंडस्ट्री पार्टनर है। इसके अलावा पीडब्ल्यूसी (PwC) इंडिया इस इन्वेस्टमेंट समिट का नॉलेज पार्टनर है।
• 32 से अधिक देश और 20 अंतर्राष्ट्रीय संगठन विषयगत सत्रों और प्रदर्शनियों में शामिल हुए।
• भाग लेने वाले देशों में, 17 देश इन्वेस्टमेंट समिट के ‘पार्टनर कंट्री’ हैं, जिनमें डेनमार्क, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, स्पेन, क्यूबा, ​​वेनेजुएला, मोरक्को, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोस्टा रिका, नेपाल, ओमान, पोलैंड और थाईलैंड शामिल हैं। 
बाकी देशों ने विभिन्न क्षमताओं में इस इन्वेस्टमेंट समिट में भाग लिया, जिनमें अमेरिका, यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मिस्र, फिनलैंड, रूस, सेशेल्स, चाड, इक्वाडोर, घाना, इराक, मेडागास्कर, पैराग्वे और जिम्बाब्वे शामिल हैं।
इज़राइल और राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग के बीच जल संसाधन क्षेत्र में अन्तर्रष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए एक संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। 
• राजस्थान सरकार और डेनमार्क दूतावास के बीच सरस्वती पेलियोचैनल के पुनर्जीवन पर सहयोग के लिए लेटर ऑफ इंटेट पर हस्ताक्षर किए गए।
• प्रवासी राजस्थानी कांक्लेव:- 10 दिसंबर
• MSME कांक्लेव:- 11 दिसंबर
• थेमेटिक और कंट्रीज सेशन:- 21
• इस समिट में ऊर्जा के क्षेत्र में सर्वाधिक एमओयू साइन हुए। दुनिया में ऊर्जा की खपत अमरीका और चीन के बाद भारत में सर्वाधिक होती है। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार राज्य सरकार का एजेंडा अगले 5 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करके 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का हैं।

राजस्थान में केंद्रीय सहभागिता के साथ राजस्थान सोलर डवलपमेंट कॉर्पाेरेशन के लिए 2 हजार मेगावाट क्षमता का नया सोलर पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। 
• इस सोलर पार्क में केंद्र की 30% भागीदारी रहेगी। 

10 दिसंबर को हर वर्ष प्रवासी राजस्थानी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 

• राजस्थान सरसों, बाजरा और तिलहन के उत्पादन में देश में शीर्ष स्थान पर है, वहीं श्री अन्न, मूंगफली, सोयाबीन, चना और कपास के उत्पादन में भी हम अग्रणी हैं। 
• श्री अन्न (मिलेट्स) के उत्पादन एवं प्रचार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा श्री अन्न प्रमोशन एजेंसी की स्थापना की जा रही है। 

• राजस्थान में देश का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।  
• साथ ही, जयपुर के अंतर्रष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित प्रदेश में 7 हवाई अड्डे हैं। 

देश में पहली बार वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्थान में ग्रीन बजट पेश किया जाएगा। 

हाल ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर) को जयपुर निवासी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रामचंद्र जांगिड़ को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

उस्ताद पेम्पा खान का निधन
• हाल ही मुरली और शहनाई वादक उस्ताद पेम्पा खान (जैसलमेर) का निधन हो गया।
• वे पद्मश्री साकर खां मांगणियार के छोटे भाई थे।
• वे वर्ष 1970 में पद्मभूषण कोमल कोठारी के साथ जुड़े।

गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना 
• सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक के अनुसार राजस्थान सरकार 5 लाख गोपालक किसानों को राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना का लाभ देने के लिये कृतसंकल्प है।
• इसके लिये राज्य सरकार द्वारा 150 करोड रुपये का ब्याज अनुदान दिया जायेगा। 
• राजीविका महिला समूह की गोपालक महिलाओं को भी योजना के तहत अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है।
• अब ऐसे गोपालक जो दुग्ध विपणन का कार्य कर रहा है और स्थानीय सहकारी डेयरी का सदस्य नहीं है, उन्हें भी अन्य सभी पात्रता पूर्ण करने पर इस योजना के तहत ऋण मुहैया कराया जायेगा। 

हाल ही जयपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर योगेश शुक्ला नेशनल सोसाइटी ऑफ़ स्ट्रैबिस्मस एंड पीडियाट्रिक्स आप्थाल्मालॉजी के प्रेसिडेंट बने है।

खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता प्रबंध संस्थान
• बजट घोषणा:- 2024-25
• सवाई माधोपुर में खुलेगा। यह संस्थान कोटा कृषि विश्वविद्यालय के अधीन होगा।
• उद्देश्य:- कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीक को बढ़ाना।
• राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी एवं उद्यमशीलता प्रबंधन संस्थान, तंजावुर में स्थित है।

गरिमा सैनी:- जयपुर की ब्ल्यू पॉटरी कलाकार।

माणक अलंकरण पुरस्कार 2024
• महावीर प्रसाद शर्मा
• जोधपुर भास्कर के युवा पत्रकार।

रन फॉर विकसित राजस्थान-2024
• हाल ही राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 12 दिसंबर को जयपुर में 'रन फॉर विकसित राजस्थान-2024' (रवि-राज) का आयोजन किया गया। 
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और युवा एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने अमर जवान ज्योति से रन फॉर राजस्थान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्य सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न सम्मेलन आयोजित किए गए:-
युवा रोजगार सम्मेलन:- 12 दिसंबर 2024, जोधपुर 
राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन:- 13 दिसंबर 2024, कायड़ (अजमेर)
राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन:- 14 दिसंबर 2024, उदयपुर 
राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन:- 15 दिसंबर 2024, जयपुर 
अंत्योदय सेवा शिविर:- 15 दिसंबर 2024, जयपुर
राज्य स्तरीय समारोह:- 17 दिसंबर 2024, दादिया (जयपुर)
नोट:- ये कार्यक्रम 'निभाई जिम्मेदारी-हर घर खुशहाली' की थीम पर आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 दिसम्बर को जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में शिरकत की।

13 दिसम्बर को कायड (अजमेर) में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने निम्न योजनाओं का शुभारंभ किया:- 
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना
ऊँट संरक्षण एवं विकास मिशन
200 नए बल्क मिल्क कूलर्स
1000 नए दूध संकलन केंद्र 
100 गौशालाओं में गोबर जलाने वाली मशीनें लगाने का कार्य आरंभ किया गया।

मुख्यमंत्री ने केंद्र प्रायोजित ATMA योजना के तहत 10 नवोन्मेषी किसानों को सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) 
• 24 फरवरी, 2019 को लॉन्च।
• वित्तीय लाभ: देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से तीन बराबर किस्तों में 6000 रुपए प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता हस्तांतरित की जाती है। 
• यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसका 100% वित्तपोषण भारत सरकार द्वारा किया जाता है।

राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन:- 14 दिसंबर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 45 लाख स्वयं सहायता समूहों के लिए राज सखी पोर्टल का शुभारंभ किया। 
• जवाहर कला केंद्र एवं इंदिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान, जवाहर लाल नेहरु मार्ग, जयपुर में सरस राज सखी राष्ट्रीय मेला 2024 का वर्चुअल शुभारंभ भी किया।
यह मेला 14 दिसंबर से 30 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा।
• आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना (कुल लाभार्थी 17 लाख) का शुभारंभ किया। 
लाड़ो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रति लाभार्थी 2 हजार 500 रुपये की प्रथम किश्त और मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना (NFSA लाभार्थी) का शुभारंभ करते हुए 27 लाख महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की।

लाडो प्रोत्साहन योजना
• शुभारंभ:- 14 दिसंबर 2024 
• इस योजना में 1 अगस्त 2024 के बाद जन्मी हर बेटी को 7 किस्तों में एक लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।
• पहली किस्त:- जन्म पर ₹2,500
• दूसरी किस्त:- टीकाकरण पर ₹2,500
• तीसरी:- कक्षा 1में प्रवेश पर ₹4,000
• चौथी:- कक्षा 6 में प्रवेश पर ₹5,000
• पांचवीं:- कक्षा 10 में प्रवेश पर ₹11,000
• छठी:- कक्षा 12 में प्रवेश पर ₹25,000
• सातवीं:- स्नातक पास करने पर ₹50,000
• इस योजना के अंतर्गत हर साल 5 लाख बेटियों को सहायता दी जाएगी। 
• बेटियों के जन्म के साथ एक लाख की सहायता का संकल्प पत्र मिलेगा जिसे ओजस पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा।

राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी
• 15 दिसम्बर 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष‘ का उद्घाटन किया।
• मुख्यमंत्री ने जवाहर कला केन्द्र में राज सखी (सरस) राष्ट्रीय मेला- 2024 का शुभारंभ भी किया।
.• मुख्यमंत्री ने इसी दौरान महिला सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरूआत भी की।
• मुख्यमंत्री ने जयपुर विकास प्राधिकरण की तीन नई आवासीय योजनाओं अटल विहार, गोविन्द विहार तथा पटेल नगर आवासीय योजना का शुभारंभ करने के साथ ही तीनों आवासीय योजनाओं की बुकलेट का विमोचन भी किया।

अंत्योदय सेवा शिविर:- 15 दिसंबर 
 • आयोजन:- पिंजरापोल गौशाला (जयपुर)
• मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना का शुभारंभ 
- इसके तहत राज्य के शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद एवं असहाय परिवार के असंगठित श्रमिकों के साथ भवन निर्माण श्रमिक, हस्तशिल्प श्रमिक, गिग वर्कर, ट्रांसपोर्ट वर्कर, केयर वर्कर, सफाई श्रमिक, घरेलू श्रमिक आदि को विशेष अल्पावधि ऋण उपलब्ध करवाकर आर्थिक संबल दिया जाएगा। 
- इस योजना में लाभार्थी को बैंक द्वारा बिना किसी गारंटी अथवा प्रक्रिया शुल्क के ₹80 हजार तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना की शुरूआत 
- इस योजना में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 18 वर्ष तक के बच्चों को 50 लाख रुपए तक का उपचार उपलब्ध कराया जाएगा और उनकी देखभाल के लिए 5 हजार रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। 
- पहले चरण में जेके लोन अस्पताल और एम्स जोधपुर को इस योजना में इलाज के लिए अधिकृत किया गया है। 
- इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना के पोर्टल का अनावरण भी किया। 

मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का शुभारंभ
- इसके तहत लाभार्थी अंशदाताओं को मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों की स्थापना के कार्याें का भी शुभारंभ किया।
- इन केन्द्रों पर नागरिक, संस्थान, वाणिज्यिक उद्यम आदि पहले उपयोग हो चुकी वस्तुएं जैसे कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि जमा कर सकेंगे।
- जरूरतमंद व्यक्ति इन केंद्रों से अपनी आवश्यकतानुसार वांछित सामान प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारंभ
- आयोजन:- 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक
- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य शिविर की बुकलेट का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना
इस योजना के तहत 2 हजार दिव्यांगजन को स्कूटी प्रदान की गई।

हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा एवं गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना का शिलान्यास किया।
• 21 किलोमीटर की इस परिक्रमा में 1.2 किलोमीटर हिस्सा राजस्थान में पड़ता है।

"प्रकृति परीक्षण" मोबाइल ऐप 
• आयुष मंत्रालय का स्वास्थ्य परीक्षण ऐप।

हाल ही शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर और संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने लघु उद्योग भारती के नवनिर्मित कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण किया।

इस वित्तीय वर्ष में अब तक 33 मेजर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी की जा चुकी है और अब तक 87 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी कर राजस्थान समूचे देश में पहले स्थान पर आ गया है।

राजस्थान में खोजे गए अंधकार युग के सिक्के 
• हाल ही में राजस्थान के पुरातात्विक स्थलों से 600 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व के पंच-मार्क सिक्कों का खज़ाना मिला है। 
• यह भारतीय इतिहास के "अंधकार युग (Dark Age)" के संबंध में जानकारी प्रदान करते है जो सिंधु घाटी सभ्यता के पतन से लेकर भगवान बुद्ध के युग तक फैला हुआ है। इतिहासकार 1900 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व तक के इस काल को अंधकार युग कहते हैं। 
• राजस्थान पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान विभाग के एक सेवानिवृत्त मुद्राशास्त्री ने हाल ही मेरठ में राष्ट्रीय मुद्राशास्त्र सम्मेलन में पंच-मार्क सिक्कों पर अपना शोध प्रस्तुत किया। उन्होंने आहड़ (उदयपुर), कालीबंगा (हनुमानगढ़), विराटनगर (जयपुर), और जानकीपुरा (टोंक) जैसी साइटों की खोजों पर प्रकाश डाला, जिसमें एक संपन्न प्राचीन व्यापार नेटवर्क के साक्ष्य प्रदर्शित किये गए।
• सिक्कों पर सूर्य, षड्चक्र और पर्वत/मेरु जैसे प्रतीक अंकित थे।
• चाँदी और ताँबे से बने इन सिक्कों का मानक वजन 3.3 ग्राम है तथा ये सिक्के पेशावर से कन्याकुमारी तक पूरे भारत में पाए जाने वाले सिक्कों से समानता दर्शाते हैं।
• उल्लेखनीय खोजों में 1935 में टोंक में मिले 3,300 सिक्के और 1998 में सीकर में मिले 2,400 सिक्के शामिल हैं।
• इन क्षेत्रों के धातुकर्म उपकरण महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पेशावर में पाए जाने वाले औजारों से मिलते जुलते हैं, जो राजस्थान को एक व्यापक सांस्कृतिक और व्यापारिक नेटवर्क से जोड़ते हैं।

हाल ही खेल एवं युवा मामलात मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस (पुरूष/महिला) खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

15 दिसम्बर 2024 को शहरी विकास एवं आवासन विभाग ने भरतपुर एवं बीकानेर में विकास प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी की है।

हाल ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. श्वे‍ता शर्मा ने अपनी नव प्रकाशित दो कृतियां 'पश्चिमी राजस्थान का आर्थिक इतिहास: 19वीं सदी का समृद्धि अध्ययन' और 'मध्यकालीन भारतीय इतिहास' भेंट की।

हाल ही जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अमृत कलश योजना के तहत आरएएस प्री परीक्षा हेतु उदयपुर स्थित माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान में ST वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया।

पहली वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय समारोह
• आयोजन:- 17 दिसंबर, दादिया (जयपुर)
• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना की सौगात दी। 
- प्रधानमंत्री ने परियोजना के प्रथम चरण में पेयजल के लिए कूल नदी पर रामगढ़ बैराज, पार्वती नदी पर महलपुर बैराज और नवनेरा बांध में संग्रहित जल के उपयोग हेतु नवनेरा-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा (NGBI) लिंक परियोजना के तीन पैकेज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 
- प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत कालीसिंध नदी पर 1069 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नवनेरा बैराज का लोकार्पण भी किया। 
- उल्लेखनीय है कि संशोधित पार्वती-कालीसिंध चंबल (एकीकृत ERCP) परियोजना पूरी होने पर राजस्थान के 21 जिलों में रहने वाले लगभग सवा तीन करोड़ लोगों को सुलभ पेयजल की उपलब्धता के साथ-2 लगभग ढाई लाख हैक्टयर नये क्षेत्र में सिंचाई तथा लगभग डेढ लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हेतु अतिरिक्त पानी की व्यवस्था हो सकेगी।
- लाभान्वित जिलों में झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, दौसा, करौली, धौलपुर, भरतपुर, डीग, अलवर, खैरतल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, दूदू, अजमेर, ब्यावर और केकड़ी शामिल है। 
- इस परियोजना के लिए केन्द्र सरकार, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के मध्य 28 जनवरी, 2024 को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।
- संशोधित पीकेसी लिंक परियोजना को राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना के रूप में क्रियान्वित किया जाएगा।

• प्रधानमंत्री ने इस समारोह में ₹46,365 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 
शिलान्यास:-
- कूल नदी पर रामगढ़ बैराज, पार्बती नदी पर महलपुर बैराज एवं चम्बल नदी पर जलसेतु (एक्वाडक्ट) सहित नवनेरा बैराज से बीसलपुर बांध तथा ईसरदा बांध में जल अपवर्तन तंत्र निर्माण। 
- पूगल (बीकानेर) में RVUNL के 2000 मेगावाट सोलर पार्क का विकास।
- एक हजार मेगावाट पूगल सोलर पार्क फेज प्रथम। 
- एक हजार मेगावाट पूगल सोलर पार्क फेज द्वितीय। 
 लोकार्पण:- 
- कालीसिंध नदी पर निर्मित नवनेरा बैराज। 
- 8-लेन दिल्ली-वडोदरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के मेज नदी-एसएच-37 ए जंक्शन (पैकेज 12) खण्ड का लोकार्पण। 
- 6-लेन अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर देवगढ़-राजस्थान/गुजरात सीमा (पैकेज 8) खण्ड का लोकार्पण।

रक्षा क्षेत्र की प्रसिद्ध जर्मन कंपनी अल्बाट्रॉस जोधपुर के तिंवरी में औद्योगिक इकाई लगायेगी

राज्य में 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक आयोजित सुशासन सप्ताह के तहत जयपुर जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान 2024 संचालित किया गया।

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जयपुर के राजकीय रामचन्द्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के सिविल अभियांत्रिकी विभाग में ‘एच.जी की कौशलशाला’ (सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस) का लोकार्पण किया।

ग्लोबल इलेक्टोरल मैनेजमेंट अवॉर्ड 
• हाल ही राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. मधुकर गुप्ता को पारदर्शी, समावेशी एवं गुणवत्ता पूर्ण चुनाव प्रबंधन करने में असाधारण योगदान देने हेतु वैश्विक चुनाव प्रबंधन पुरस्कार (Global Electioral Management Award) से सम्मानित किया गया।
• डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में आयोजित 20वें इंटरनेशनल इलेक्टोरल अवार्ड एंड सिम्पोजियम में यह पुरस्कार दिया गया।

अजमेर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र बनेगा।

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024
राजस्थानी भाषा का:- मुकुट मणिराज को - गांव अर अम्मा (कविता) के लिए।
हिंदी भाषा का:- गगन गिल को - मैं जब तक आयी बाहर (कविता) के लिए।
संस्कृत भाषा का:- दीपक कुमार शर्मा को - भास्करचरितम् (कविता) के लिए।
अंग्रेजी भाषा का:- ईस्टरिन किरे को - स्पिरिट्स नाइट्स (उपन्यास) के लिए।

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2024
हिंदी भाषा का:- गौरव पाण्डेय को - स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी (कविता-संग्रह) के लिए।
राजस्थानी भाषा का:- सोनाली सुथार को - सुध सोधूं जग आंगणै (कविता-संग्रह) के लिए।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नवी मुम्बई में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीय पश्चिम क्षेत्र कुलपति सम्मेलन’ का शुभारंभ किया।
• इस सम्मेलन में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा के कुलपतियों ने भाग लिया।

हाल ही पक्षी प्रेमियों ने माउंट आबू में एक छोटा-सा पक्षी लिटिल बंटिंग देखा, जो राजस्थान में इसकी पहली उपस्थिति थी। लिटिल बंटिंग एक छोटा गौरैया पक्षी है जो बंटिंग और गौरैया परिवार से संबंधित है।

हाल ही राजस्थान पुलिस एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मध्य ‘राजस्थान पुलिस सैलेरी पैकेज’ पर एमओयू हस्ताक्षरित हुआ है।

हाल ही राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज भंडारी ने राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के परिसर में वर्ष 2024 की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया।

हाल ही पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने उदयपुर एनिमल फीड (हैप्पी एंड चॉइस वेलफ़ेयर सोसायटी) संस्था द्वारा आयोजित गौ स्नेह पात्र एवं पक्षी दाना अभियान का शुभारंभ किया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उदयपुर के शिल्पग्राम में पारंपरिक लोक वाद्य नगाड़े का वादन कर "शिल्पग्राम उत्सव 2024" का शुभारंभ किया।
राज्यपाल बागडे ने जयपुर के डॉ. रूपसिंह शेखावत (भवाई लोक नृत्य) और महाराष्ट्र के गणपत सखाराम मसगे (कठपुतली एवं चित्रकला) को डॉ. कोमल कोठारी लाइफ टाइम अचीवमेंट लोक कला पुरस्कार प्रदान किया।

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बियानी गर्ल्स कॉलेज द्वारा आयोजित 19वीं इण्डो-जापान अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस ‘बायकॉन-2024’ में संबोधित किया।

केंद्रीय पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं राज्य के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मिनी सचिवालय, अलवर में राजीविका की राजसखी कैफे एवं रेस्टोरेंट शुभारम्भ किया।

ई-दाखिल में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर है।

किकिंग बॉल्स
• राजस्थान के अजमेर के केकड़ी उपखंड की 550 लड़कियों के फुटबॉलर बनने और बाल विवाह और पितृसत्ता के विरुद्ध संघर्ष पर आधारित 2022 में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म है।
• इन लड़कियों की सफलता और बदलाव का कारण "महिला जनाधिकार समिति" नामक गैर सरकारी संगठन (NGO) है जिसकी निर्देशक इंदिरा पंचौली और कोऑर्डिनेटर पद्मा है 
• डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माता:- अश्विनी यार्डी 
और आस्कर विजेता निर्देशक:- गुनीत मोंगा कपूर है।
• इस फिल्म ने न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल सहित कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

मीराबाई की 525वीं जयंती
• संत मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फतेह प्रकाश महल (चित्तौड़गढ़) में तीन दिवसीय मीरा महोत्सव का शुभारंभ किया।
मीरा महोत्सव:- 21 से 23 दिसंबर 2024
• इस अवसर पर केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी की पत्रिका "संगना" का मीराबाई विशेषांक जारी किया जाएगा 
नोट:- मीरा स्मृति संस्थान भी हर शरद पूर्णिमा पर मीरा महोत्सव का आयोजन करता है।

राजस्थान ललित कला अकादमी द्वारा कला पुरस्कारों की घोषणा
 • 65वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में यह पुरस्कार 10 कलाकारों को दिया जाएगा जिन्हें 25-25 हजार का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
• जयपुर निवासी चित्रकार दीपाली शर्मा को उनकी कलाकृति "द पजल्स ऑफ़ लाइफ" के लिए और 
डॉ राजेंद्र प्रसाद सुथार को उनकी कलाकृति "मिस्टी मेमोरीज "के लिए अवार्ड दिया जाएगा।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार 2023
• हाल ही राजस्थान के लेखक डॉ राजेश कुमार व्यास को उनकी कृति कलाओं की अंतर्दृष्टि के लिए प्रदान किया गया।
• मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदान।
• एक लाख रूपए नकद तथा प्रशस्ति पत्र।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के अनुसार सुशासन दिवस के अवसर पर देश भर में 10 हजार नवगठित एम-पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

सड़क सुरक्षा अभियान 
• जनवरी 2025 से शुरू किया जायेगा।
• मुख्यमंत्री ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं प्रभावितों की बेहतर देखरेख हेतु राज्य में 6E (एजुकेशन, इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट, इमरजेंसी केयर, इवेल्यूएशन, एन्गेजमेंट) आधारित रणनीति के तहत कार्यवाही प्रारंभ की जाए।

सुभाष चौधरी (स्क्वैश खिलाड़ी)
• हाल ही जयपुर के सुभाष चौधरी ने सिंगापुर जूनियर्स स्क्वैश चैंपियनशिप में अंडर-17 बॉयज का गोल्ड मेडल जीता।

अक्षिता माहेश्वरी (क्रिकेटर)
• जयपुर की अक्षिता महेश्वरी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में चयनित होने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी है।
• बेंगलुरु में हुए ऑक्शन में मुंबई टीम ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा।

सुशीला मीणा (कक्षा 5)
• रामेर तालाब पीपलिया, धरियावद (प्रतापगढ़)
• जहीर खान के जैसे बॉलिंग एक्शन के कारण हाल ही सोशल मीडिया पर सुशीला का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ। जिसे सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया।
• प्रतापगढ़ जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ के रेडियो पर प्रत्येक रविवार को "हौसलों की उड़ान" कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने नन्ही प्रतिभा सुशीला मीणा से संवाद किया।

संस्कार सारस्वत
• जोधपुर के शटलर संस्कार सारस्वत नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाले राजस्थान के पहले खिलाड़ी बने हैं। 
• उन्होंने उत्तर प्रदेश के अर्श के साथ मिलकर बेंगलुरु में आयोजित सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का पुरुष युगल खिताब जीता।

गौतम पारीक (जयपुर के पैरा निशानेबाज)
• नई दिल्ली के श्री करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीते।

"सुपोषित ग्राम पंचायत" अभियान
• 26 दिसम्बर 2024 को तीसरे वीर बाल दिवस उत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने "सुपोषित ग्राम पंचायत" अभियान का शुभारंभ किया।
• महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार का प्रमुख मिशन सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 भारत में कुपोषण की चुनौती से निपटने में जन भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित है। इस मिशन के तहत सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान शुरू किया गया है।
• उद्देश्य:- कई हितधारकों और जमीनी स्तर पर सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के साथ लक्षित आबादी के पोषण संबंधी परिणामों और कल्याण में सुधार करना।
- इसके साथ ही पंजीकृत लाभार्थियों के लिए भौतिक बुनियादी ढांचे, सेवा वितरण स्थिति और पोषण संबंधी परिणामों का एक बेंचमार्क स्तर हासिल करने के लिए ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ियों को प्रोत्साहित करना।
• देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 1000 सुपोषित ग्राम पंचायतों में से प्रत्येक को एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, सर्वाधिक सुपोषित ग्राम पंचायतों वाले शीर्ष 3 जिलों को भी मान्यता दी जाएगी।

राज्य सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

राजस्थान में अब 7 संभाग और 41 जिले होंगे 
• 28 दिसम्बर 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में पिछली सरकार के समय में गठित जिलों और संभागों का पुनः निर्धारण किया गया, जिसके बाद अब प्रदेश में कुल 7 संभाग और 41 जिले होंगे।
• पूर्ववर्ती सरकार ने प्रदेश में 17 नवीन जिले एवं 3 नवीन संभाग बनाने का निर्णय लिया था, जिसके क्रम में राजस्व विभाग द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2023 को अधिसूचना जारी कर जिलों व संभागों का सृजन किया गया था। 
तीन नए जिलों की घोषणा विधानसभा चुनाव-2023 की आचार संहिता से एक दिन पहले की गई, जिनकी अधिसूचना भी जारी नहीं हो सकी थी।
• गत सरकार के इस निर्णय की समीक्षा करने हेतु राज्य सरकार द्वारा एक मंत्रिमण्डलीय उप-समिति और इसके सहयोग के लिए सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. ललित के. पंवार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया। 
• समिति द्वारा प्रस्तुत सिफारिशों के आधार पर नए सृजित जिलों में से 9 जिलों तथा नवसृजित 3 संभागों को निरस्त कर दिया गया है। 
9 जिले निरस्त:- दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, अनूपगढ़, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण और सांचौर जिला।
3 संभाग निरस्त:- बांसवाड़ा, पाली, सीकर।
साथ ही आचार संहिता से ठीक पहले घोषित 3 नए जिलों मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी को भी निरस्त कर दिया है।
यथावत रखे गए 8 नए जिलें:- 
बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना कुचामन,
कोटपूतली-बहरोड, खैरथल-तिजारा, फलोदी, सलूंबर।

बाघिन रिद्धि:- रणथंभौर नेशनल पार्क

हाल ही केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में राजस्थान के जैसलमेर में 55वीं वस्तु एवं सेवा कर (GST) परिषद की बैठक आयोजित की गई।
वाउचर के लेनदेन पर कोई GST नहीं लगेगा क्योंकि वे न वस्तुओं की आपूर्ति है और न ही सेवाओं की आपूर्ति है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट में जज पद पर नियुक्ति के लिए तीन न्यायिक सेवा के अधिकारियों की सिफारिश की है:- 1. चंद्रशेखरन शर्मा
2.प्रमिल माथुर  3.चंद्र प्रकाश श्रीमाली
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इन्हें नियुक्ति वारंट जारी हो जाएगा इससे राजस्थान हाईकोर्ट  में जजों की संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी।
वर्तमान मुख्य न्यायाधीश (42वें):- MM श्रीवास्तव।

सिरेमिक के लिये उत्कृष्टता केंद्र 
• राजस्थान में सिरेमिक के लिए एक नया उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जा रहा है। 
• राजस्थान में बॉल क्ले, सिलिकोसिस सैंड, क्वार्ट्ज, चाइना क्ले और फेल्सपार जैसे सिरेमिक खनिजों के विशाल भंडार हैं।

राजस्थान में संरक्षित क्षेत्र:- कुल 37
37वां:- आसोप कंजर्वेशन रिजर्व (भीलवाड़ा)
36वां:- अमरख महादेव लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व (उदयपुर)
35वां:- बालेश्वर कंजर्वेशन रिजर्व (नीम का थाना, सीकर)
34वां:- बीड मुहाना-B (जयपुर)
33वां:- बीड मुहाना-A (जयपुर)

पाड़ाझर झरना:- भैंसरोड़गढ़ अभयारण्य।
वह अभयारण्य जिसमें पहली बार बोट से सफारी शरू की गई है? - रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व।

मानस ई-आरोग्य पोर्टल
• हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर कानाराम का नवाचार 
• शुरुआत:- 5 अक्टूबर 2024
• उद्देश्य:- जिले को नशा मुक्त करने के लिए प्रतिबंधित दवाओं और नशा मुक्ति केंद्र पर दवाओं के स्टॉक पर निगरानी रखने के लिए।

बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम में पहले "आदि गौरव सम्मान समारोह" की अध्यक्षता किसने की ? - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।

"अर्द्ध कुंभ" सुईया मेला:- चौहटन (बाड़मेर)
• इसकी विशेष बात यह है कि यह किसी विशेष तिथि या प्रतिवर्ष नही लगता है।
बल्कि 5 योग के मिलन पर चौहटन की पहाड़ियों में स्थित सुइयां महादेव मंदिर में मेले का आयोजन होता है।
ये पंच योग है:- पौष का महीना हो, तिथि अमावस्या हो, सोमवार का दिन हो, व्यतिपात योग हो, मूल नक्षत्र हो। 
• पिछले 81 सालों में यह 12वां मौका है जब पांच योग बन रहा है
• इस बार पंच योग 29 और 30 दिसंबर 2024 को बना है। 
• लोक मान्यता है कि पांडवों को इस मेले में स्नान के लिए 12 वर्ष का इंतजार करना पड़ा था।

मरू उड़ान:- 9 नवंबर 2024
बाड़मेर जिला कलक्टर टीना डाबी की महिला सशक्तिकरण के लिए अभिनव पहल। 11 तरह के विभिन्न महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरू किए गए है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments