भारतीय महिला पहलवान प्रिया मलिक ने 2023 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
भारतीय पहलवान मोहित कुमार नए अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कोलकाता में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ‘मेरा बंगाल, व्यसन मुक्त बंगाल’ अभियान का शुभारंभ किया।
हाल ही फोटोशॉप बनाने वाली कंपनी एडोब के सह-संस्थापक जॉन वॉर्नॉक का निधन हो गया।
उन्होंने 1982 में चार्ल्स गेशके के साथ एडोब की स्थापना की थी।
हाल ही नीलकंठ मिश्रा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के पार्ट-टाइम चेयरमैन बने है।
गुवाहाटी का गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ‘डिजी यात्रा’ सुविधा शुरू करने वाला पूर्वोत्तर क्षेत्र का पहला हवाई अड्डा बना है।
हाल ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने चेंगलपट्टू जिले के पेरूर में दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े अलवणीकरण संयंत्र की आधारशिला रखी।
सहयोग:- JICA
15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
• आयोजन:- जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)
• 22-24 अगस्त 2023 तक।
• अध्यक्ष:- दक्षिण अफ्रीका।
• थीम:- ब्रिक्स और अफ्रीका: पारस्परिक तेज विकास, सतत विकास और समावेशी बहुपक्षवाद के लिए साझेदारी।
• यह शिखर सम्मेलन वर्ष 2019 में कोविड -19 महामारी के बाद पहली व्यक्तिगत बैठक है।
• दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने ब्रिक्स में 6 नए सदस्यों के शामिल होने का एलान किया।
मिस्र, सऊदी अरब, यूएई, इथियोपिया, अर्जेंटीना और ईरान।
ये सभी 1 जनवरी 2024 से आधिकारिक सदस्य होंगे।
हाल ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उदयपुर में 9वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
23 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही सिंगापुर मैथ ओलंपियाड में तिरुपति के राजा अनिरुद्ध श्रीराम ने रजत पदक जीता।
Viacom18 ने Google के किरण मणि को नया सीईओ बनाया है।
हाल ही केनरा बैंक ने यूपीआई इंटरऑपरेबल डिजिटल रुपया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
ग्रीन हाइड्रोजन मानक
• भारत ने ग्रीन हाइड्रोजन की परिभाषा की घोषणा की है।
• भारत के लिए ग्रीन हाइड्रोजन मानक 12 महीने के औसत के रूप में 2 किलोग्राम CO2 समकक्ष / किलोग्राम H2 की उत्सर्जन सीमा निर्दिष्ट करता है।
जी-20 महामारी कोष ने भारत की पशु स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने हेतु 25 मिलियन अमरीकी डॉलर के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
हाल ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत NCAP) लॉन्च किया।
• लक्ष्य:- भारत में 3.5 टन तक के वाहनों के लिए वाहन सुरक्षा मानकों को बढ़ाकर सड़क सुरक्षा को बढ़ाना।
जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नए अध्यक्ष बने है।
हाल ही श्रेथा थाविसिन थाईलैंड के प्रधानमंत्री बने है।
अस्मिता महिला लीग
• केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया महिला लीग का नाम अस्मिता महिला लीग करने की घोषणा की है।
• ASMITA:- Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action.
• इसके लिए अस्मिता पोर्टल भी विकसित किया गया है।
सचिन तेंदुलकर चुनाव आयोग (EC) के राष्ट्रीय आइकन बने है।
24 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स
चंद्रयान-3
• 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की।
• इसी के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बना है।
• भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश भी बना है।
• चंद्रयान-3 भारत का तीसरा चंद्र मिशन और चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का दूसरा प्रयास था।
• चंद्रयान-3 में एक स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल (LM), प्रोपल्शन मॉड्यूल (PM) और एक रोवर शामिल है।
• चंद्रयान-3 के लैंडर (विक्रम) और रोवर पेलोड (प्रज्ञान) चंद्रयान-2 मिशन के समान ही हैं।
चंद्रयान-3 यूट्यूब पर दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला लाइव-स्ट्रीम बना है।
चंद्रयान-3 में महत्वपूर्ण भूमिका वाले वैज्ञानिक
• इसरो के अध्यक्ष:- ऐस सोमनाथ
• प्रोजेक्ट डायरेक्टर:- पी वीरमुथुवेल
• मिशन डायरेक्टर:- मोहना कुमार
• विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के निदेशक एस उन्नीकृष्णन नायर, यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) के निदेशक एम शंकरन और लॉन्च ऑथराइजेशन बोर्ड (LAB) प्रमुख ए राजराजन।
अब्रिस्वो वैक्सीन
• हाल ही अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने फाइजर की नई वैक्सीन अब्रिस्वो (Abrysvo) को मंजूरी दी है।
• यह वैक्सीन नवजात बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं को खतरनाक रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस (RSV) से बचाएगी।
हाल ही प्रसिद्ध हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अनियमित आकाशगंगा ESO 300-16 की विस्मयकारी छवि ली है।
हाल ही पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तिरुवनंतपुरम के संतिगिरि विद्याभवन में केरल के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्कूल का उद्धाटन किया।
हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO की भूमिका की समीक्षा और पुनर्परिभाषित करने के लिए प्रोफेसर के. विजयराघवन के नेतृत्व में 9 सदस्यीय विशेषज्ञों की समिति का गठन किया है।
DRDO का आदर्श वाक्य:- बलस्य मूलं विज्ञानं।
पीएम-डिवाइन योजना
• हाल ही में पूर्वोत्तर भारत के विकास को बढ़ावा देने के लिये डिज़ाइन की गई पूर्वोत्तर क्षेत्र हेतु प्रधानमंत्री विकास पहल (Prime Minister’s Development Initiative for North Eastern Region) में संशोधन किये गए हैं। ये नए दिशा-निर्देश 12 अक्तूबर, 2022 से प्रभावी सभी पीएम-डिवाइन परियोजनाओं पर लागू होंगे।
• पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्य शामिल।
पूर्वोत्तर विशेष अवसंरचना विकास योजना (NESIDS)
• साथ ही पूर्वोत्तर विशेष अवसंरचना विकास योजना (North East Special Infrastructure Development Scheme) को लागू करने के लिए नए योजना दिशा-निर्देश जारी किए गए है।
• यह 100% केंद्रीय वित्तपोषण वाली एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है।
• अवधि:- 2022-2026
• इस योजना में दो घटक शामिल हैं- NESIDS- सड़क और NESIDS- सड़क से अन्य बुनियादी ढाँचा (OTR)।
हाल ही यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की सदस्यता निलंबित कर दी।
हाल ही हल्के लड़ाकू विमान तेजस एलएसपी-7 ने गोवा के तट पर हवा से हवा में मार करने वाली बियांड विजुअल रेंज मिसाइल अस्त्र का सफल परीक्षण किया।
SAVE WATER
