• संस्करण:- 19वां
• आयोजन:- 25 अगस्त से 10 सितंबर, 2023
• मेजबान देश:- फिलीपींस, जापान और इंडोनेशिया।
• FIBA:- अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ।
हाल ही नीदरलैंड की अर्थव्यवस्था में मंदी का प्रभाव देखा गया है।
विस्तारित डिजिटल इंडिया परियोजना
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14,903 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के विस्तार को मंजूरी दे दी।
• अवधि:- वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक।
• डिजिटल इंडिया कार्यक्रम पहली बार 2015 में शुरू किया गया था।
• डिजिटल इंडिया के विस्तार कार्यक्रम के तहत सभी प्रकार के अनुवाद में सक्षम भाषिणी टूल की शुरुआत की जाएगी जिसकी मदद से संविधान में दिए गए सभी 22 भाषाओं में अनुवाद की सुविधा मिलेगी।
• छोटे शहरों के स्टार्टअप्स को मदद दी जाएगी।
• स्वास्थ्य, शिक्षा व टिकाऊ शहर के मॉडल के लिए AI से संबंधित तीन सेंटर ऑफ एक्सीलस खोले जाएंगे।
• नेशनल नालेज नेटवर्क का आधुनिकीकरण किया जाएगा जिससे 1787 शैक्षणिक संस्थान जुड़े हुए हैं।
• राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन में नौ और सुपर कंप्यूटर जोड़े जाएंगे।
विश्वकर्मा योजना
• घोषणा:- 15 अगस्त 2023
• बजट:- ₹13000 करोड़ से ₹15000 करोड़
• अवधि:- 2023-24 से 2027-28 (5 वर्ष)
• हाल ही केंद्रीय कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दी है।
• उद्देश्य:- विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की गुणत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार करना।
• इस योजना के तहत 5% की रियायती ब्याज दर पर शिल्पकारों को पहली किश्त में एक लाख रुपये और दूसरी किश्त में दो लाख रुपये का लोन दिया जाएगा।
• इस योजना में नामांकित कारीगरों और शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और एक पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा।
• यह योजना कौशल प्रशिक्षण के लिये 500 रुपए और आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिये 1,500 रुपए का वज़ीफा प्रदान करती है।
• विश्वकर्मा योजना के लिये पंजीकरण का कार्य गाँवों में सामान्य सेवा केंद्रों पर किया जा सकता है।
लखपति दीदी योजना
• घोषणा:- 15 अगस्त 2023
• केंद्र सरकार का लक्ष्य गाँवों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाना है।
• इस योजना के तहत महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए से अधिक कमा सकें।
विशेषताएँ:-
• कृषि गतिविधियों के लिये महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे।
• लगभग 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन के संचालन और मरम्मत का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
• ड्रोन में परिशुद्ध कृषि, फसल निगरानी और कीट नियंत्रण के माध्यम से कृषि में क्रांति लाने की क्षमता है।
• इस योजना के तहत महिलाओं को LED बल्ब बनाने, प्लंबिंग (Plumbing) समेत अन्य कौशलों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन (AFI) के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला को विश्व एथलेटिक्स के चार उपाध्यक्षों में से एक के रूप में चुना गया है।
हाल ही प्रख्यात शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर देवेन दत्ता का निधन हो गया।
20 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में भारत के पहले 3D प्रिंटेड डाकघर का उद्घाटन किया है।
• इसे लार्सन एंड टुब्रो और IIT मद्रास ने विकसित किया है।
हाल ही सत्यजीत रे की ‘पाथेर पांचाली’ के साथ जी-20 फिल्म महोत्सव की शुरुआत हुई।
हाल ही RBI ने UDGAM (Unclaimed Deposits : Gateway to Access inforMation) पोर्टल लॉन्च किया है।
उद्देश्य:- बिना दावे वाली जमा राशि का पता लगाना।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023
• 19 से 27 अगस्त तक बुडापेस्ट (हंगरी) में आयोजित की जा रही है।
केंद्र सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर ‘रियल टाइम’ जानकारी प्रदान करने के लिये फ्लडवॉच ऐप लॉन्च किया है।
भगवान बिरसा मुंडा जोड़ रस्ते योजना
• महाराष्ट्र में शुरू।
• उद्देश्य:- आदिवासी बस्तियों को मुख्य रस्ते से जोड़ना।
सद्भावना दिवस:- 20 अगस्त (राजीव गांधी जयंती)
महिला फीफा विश्व कप 2023
• विजेता:- स्पेन (इंग्लैंड को हराया)
• आयोजन:- ऑस्ट्रेलिया।
लूना -25
• रूस का चंद्र मिशन।
• अन्य नाम:- लूना-ग्लोब-लैंडर।
• उद्देश्य:- चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करना।
• हाल ही चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हाल ही ICC ने गुरुग्राम में ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए शुभंकर जोड़ी का अनावरण किया।
इसका अनावरण मौजूदा U19 विश्व कप चैंपियन यश ढुल और शैफाली वर्मा ने किया।
21 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स
एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन
• श्रीनगर का इंदिरा गांधी मेमोरियल उद्यान एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन बना है।
• ज़बरवान पर्वत श्रृंखला की सुरम्य तलहटी के बीच स्थित इस उद्यान में ट्यूलिप के 15 लाख फूल मौजूद हैं।
• वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इसका नाम दर्ज किया गया है।
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केन्द्रीय वस्तु और सेवा कर संशोधन विधेयक 2023 तथा एकीकृत वस्तु और सेवा कर विधेयक 2023 को मंजूरी दी है।
• केन्द्रीय वस्तु और सेवा कर संशोधन विधेयक 2023 में ऑनलाइन गेमिंग, ऑनलाइन मनी-गेमिंग और वर्चुअल डिजिटल परिसंपत्तियों को परिभाषित करता है। इसके प्रावधानों के अनुसार ऑनलाइन गेमिंग का अर्थ होगा- इंटरनेट या इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क पर गेम उपलब्ध कराना और इसमें मनी गेमिंग शामिल है।
• एकीकृत वस्तु और सेवा कर संशोधन विधेयक 2023 ऑनलाइन सूचना और डेटा उपलब्धता की परिभाषा से ऑनलाइन मनी गेमिंग को अलग करने के लिए 2017 के अधिनियम में संशोधन करेगा।
दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
• बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया है।
• लिकरू-मिग ला-फुकचे नामक यह रणनीतिक सड़क 19,400 फीट की ऊंचाई से होकर गुजरेगी और उमलिंग ला दर्रा को पार करते हुए दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क बन जाएगी।
• यह सड़क वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से महज तीन किलोमीटर दूर है।
क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के ब्रांड एंबेसडर बने है।
इंटरनेशनल यंग इको-हीरो अवार्ड 2023
• एक्शन फॉर नेचर द्वारा।
• भारत के 5 युवाओं को मिला है।
• मेरठ से ईहा दीक्षित, बेंगलुरु से मान्या हर्ष, नई दिल्ली से निर्वाण सोमानी और मन्नत कौर और कर्णव रस्तोगी।
हाल ही अनाहत सिंह ने एशियाई जूनियर स्क्वाश व्यक्तिगत चैंपियनशिप के अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
INS वागिर ने सबसे लंबे समय तक स्कॉर्पीन पनडुब्बी तैनाती का नया रिकॉर्ड बनाया है।
तमिलनाडु के कन्याकुमारी ज़िले की मैटी केला (मैटी बनाना) को जीआई टैग मिला है।
हाल ही रतन टाटा को महाराष्ट्र के पहले ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया है।
SAVE WATER
