किसानों की फसलों को अवारा पशुओं एवं अन्य जानवरों से सुरक्षा हेतु तारबंदी योजना के तहत राजस्थान देश में सबसे अव्वल है।
हाल ही विधानसभा ने महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय, जोधपुर विधेयक 2023 ध्वनिमत से पारित किया।
संविधान को पढ़ो और जिओ अभियान
• शुरुआत:- राज्यपाल कलराज मिश्र।
• राज्यपाल ने संस्कृति युवा संस्था द्वारा दो लाख की संख्या में मुद्रित ‘संविधान की उद्देशिका और मूल कर्त्तव्य’ संदेश का लोकार्पण भी किया।
3 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंगदान महाअभियान का शुभारंभ किया।
नेशनल हैंडलूम वीक-2023
• उद्घाटन:- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
• आयोजन स्थल:- जवाहर कला केंद्र
हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित प्रमोशनल फिल्मों की लॉन्चिंग की।
बाघोदय
• हाल ही 4 अगस्त को सरिस्का में बाघ विस्थापन के 15 वर्ष पूरे होने पर वर्ल्ड वाइल्डर्नेस कांग्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WWTI) और सरिस्का टाइगर फाउंडेशन (STF) की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बाघोदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
• इस दौरान टाइगर एंथम का राजस्थानी वर्जन 'थारी-म्हारी आ दुनिया' भी लाॅन्च किया गया।
राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल 2023
• 5 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुभारंभ किया।
• इसमें हर वर्ग और उम्र के लगभग 58.51 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
ग्रामीण (26.45 लाख पुरूष, 19.67 लाख महिला)
शहरी (7.59 लाख पुरूष, 4.79 लाख महिला)
• इस वर्ष दोनों प्रतियोगिताओं में 7-7 प्रकार के खेल आयोजित होंगे।
राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल:-
1. कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग)
2. टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक एवं बालिका वर्ग)
3. वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग),
4. फुटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग)
5. एथलेटिक्स (100, 200 व 400 मी.) (बालक एवं बालिका वर्ग)
6. बास्केटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग)
7. खो-खो (बालिका वर्ग)
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल:-
1. कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग)
2. टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक एवं बालिका वर्ग)
3. वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग)
4. फुटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग)
5. शूटिंग वॉलीबॉल (बालक वर्ग)
6. रस्साकस्सी (बालिका वर्ग)
7. खो-खो (बालिका वर्ग)
• साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल का थीम सॉन्ग और सवाई मानसिंह स्टेडियम में 8 लेन के अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग पूल का लोकार्पण किया।
राजस्थान राज्य गुरु गोरखनाथ बोर्ड का गठन
• यह बोर्ड जोगी, योगी, नाथ जाति वर्ग की समस्याओं को चिन्हित कर प्रमाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन वर्गों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पिछड़ेपन को दूर करने के सुझाव राज्य सरकार को देगा।
• बोर्ड में 5 गैर सरकारी सदस्य (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा 3 सदस्य) होंगे।
• प्रशासनिक विभाग:- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग।
नए पैनोरमा निर्माण के लिए स्वीकृति
• बीकाजी सोलंकी का पैनोरमा:- देसूरी (पाली)
• ईशरदास का पैनोरमा:- जालीपा (बाड़मेर)
• रामस्नेही सम्प्रदाय के संतों का पैनोरमा:- शाहपुरा (भीलवाड़ा)
अमृत भारत स्टेशन योजना
• रेल मंत्रालय द्वारा फरवरी 2023 में शुरू
• 6 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के एक भाग के रूप में पूरे भारत में 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विस्तृत 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।
• प्रधानमंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास के अंतर्गत राजस्थान के भी 55 स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जाएगा।
• गौरतलब है कि अमृत भारत स्टेशन योजना का लक्ष्य देश भर में 1309 स्टेशनों का पुनर्विकास करना है।
तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलपति
• राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा नियुक्त।
1. डॉ. सुनीता मिश्रा:- मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (उदयपुर)
2. प्रोफेसर केशव सिंह ठाकुर:- गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय (बांसवाड़ा)
3. प्रोफेसर मनोज दीक्षित:- महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (बीकानेर)
4 से 6 मार्च 2024 को राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो का जोधपुर में आयोजन किया जायेगा।
हाल ही चेन्नई में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट में राजस्थान को बेस्ट हेरिटेज टूरिज़्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है।
राजस्थान की जन आधार योजना ने गोवा में आयोजित तीन दिवसीय इकोनोमिक टाइम्स गवर्नमेंट डिजिटेक कॉन्क्लेव और अवॉर्ड्स 2023 में ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन सोशल सेक्टर’ श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड जीता है।
हाल ही डॉ. संगीता शर्मा ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपनी पुस्तक 'सदी की महामारी कोरोना एवं मीडिया' की प्रति भेंट की।
हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्वविख्यात बाँसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को महाराजा हनवंतसिंह मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना की जाएगी।
राजस्थान प्राकृत भाषा एवं साहित्य अकादमी
• हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की।
• यह अकादमी जैन धर्म के लोक साहित्य के प्रकाशन एवं जैन समुदाय की पुरातात्त्विक धरोहरों एवं मंदिरों के पुनरुद्धार व संरक्षण हेतु कार्य करेगी।
• अकादमी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा सचिव सहित 4 अधिकारी होंगे।
• इसका मुख्यालय जयपुर अथवा राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान जोधपुर में होगा।
हाल ही गोवा में आयोजित इकोनॉमिक टाइम्स गवर्नमेंट डिजिटेक कॉन्क्लेव और अवॉर्ड्स 2023 में राजस्थान के जल संसाधन विभाग को डिजिटल पहल की श्रेणी में ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया।
बांसवाड़ा के गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर बनेगा।
विश्व आदिवासी दिवस:- 9 अगस्त
• बांसवाड़ा ज़िले के मानगढ़ धाम पर विश्व आदिवासी दिवस समारोह आयोजित किया गया।
• समारोह में सांसद राहुल गांधी ने अन्नपूर्णा फूड पैकेट और स्मार्टफोन योजना के लोगो का अनावरण करते हुए एक लाभार्थी को पैकेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किया।
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने राजस्थान सरकार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे विकास निधि के लिए 1,974.07 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना
• शुभारंभ:- 10 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में शुभारंभ किया।
• मुख्यमंत्री ने डिजिटल सखी हैंडबुक सीखो डिजिटल, सिखाओ डिजिटल का विमोचन भी किया।
• योजना के अंतर्गत चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिलाओं को 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिये जाएंगे।
• प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं एवं छात्राओं को स्मार्टफोन दिये जाने की शुरुआत हुई है।
• योजना के अंतर्गत प्रत्येक स्मार्टफोन के लिये 6800 रुपए लाभार्थियों को डीबीटी किये जा रहे हैं तथा प्रारंभ में 20 जीबी डाटा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
• दूसरे चरण में 80 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
• यह योजना नॉलेज इज पावर की थीम पर लाई गई है।
राजस्थान ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों के पहले फेज (5 से 10 अगस्त, 2023) की रैंकिंग में सीकर जिले ने ग्रामीण व शहरी दोनों फॉर्मेट में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर जयपुर में अहिंसा क्रांति रैली आयोजित होगी।
हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समस्त घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं के लिए फ्यूल सरचार्ज समाप्त करने की घोषणा की है।
जयपुर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 75 पौधे लगाए जाएंगे।
राजस्थान को छह खेलों में राष्ट्रीय स्कूली स्पर्द्धाओं की मेज़बानी
• 67वें नेशनल स्कूल गेम्स में राजस्थान को टेनिस, बास्केटबॉल, जूडो, वेटलिफ्टिंग, सॉफ्टबॉल और कबड्डी की मेज़बानी मिली है।
विशेष योग्यजन, एकल महिला एवं अन्य वंचित वर्ग हेतु 1000 फ्रेंचाइजी योजना
• बजट घोषणा:- 2023-24
• 10 अगस्त, 2023 को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि विशेष योग्यजन, एकल महिला एवं अन्य वंचित वर्ग को रिटेल सेक्टर में रोज़गार के अवसर प्रदान करने हेतु राज्य सरकार द्वारा नवीन योजना प्रारंभ की जा रही है।
• योजना में राज्य के विशेष योग्यजन, एकल महिला, अविवाहित महिला (आयु 30 वर्ष से अधिक), परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा एवं अन्य वंचित वर्ग, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर को छोड़कर), ST, SC, आर्थिक कमज़ोर वर्ग, गरीबी रेखा से नीचे के उम्मीदवार पात्र होंगे।
• इस श्रेणी की प्राइवेट फर्म रेडी-टू-डू बिजनेस मॉडल, फ्रेंचाइजी, डीलरशिप मॉडल से व्यापार करती हैं। इनके माध्यम से 1000 फ्रेंचाइजी खोली जाएंगी।
• इस हेतु चयनित व्यक्तियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही प्रति फ्रेंचाइजी एक लाख रुपए का अनुदान देने हेतु यह योजना प्रारंभ की जा रही है।
हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा विधायक नगर (पश्चिम) में निर्मित विधायक आवास परियोजना का लोकार्पण किया।
राजस्थान गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं से सम्बद्ध सेवाओं का डिजिटलाइजेशन व रियल टाइम मॉनिटरिंग करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।
इसके लिए एनएचएम राजस्थान व अन्तर्राष्ट्रीय संस्थान जपाईगो के बीच एमओयू साईन किया गया है।
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2023
• शुभारंभ:- 11 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
• योजना में कलाकारों को वाद्य यंत्र खरीदने के लिए 5000 रुपए देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, योजना के तहत लोक कलाकारों को प्रतिवर्ष 100 दिन विभिन्न राजकीय कार्यक्रमों में कला प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया जाएगा।
• इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोक कलाकार प्रोत्साहन कार्ड भी प्रदान किए।
• प्रदेश में ₹100 करोड़ का लोक कलाकार कल्याण कोष बनाया गया है।
राजस्थान राज्य महावृक्ष प्रतियोगिता
• राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा शुरू।
• उद्देश्य:- स्थानीय वृक्षों के संरक्षण को प्रोत्साहन।
• प्रतियोगिता के माध्यम से आमजन किसी जीवित बड़े वृक्ष का नामांकन कर नगद पुरस्कार जीत सकते हैं।
• 113 प्रजातियों के वृक्ष शामिल।
• सूचीबद्ध प्रजातियों में से राज्य स्तर पर सबसे बड़े वृक्ष को 1500 रुपए, ज़िला स्तर पर सबसे बड़े वृक्ष को 1500 रुपए, क्षेत्रफल की दृष्टि से कैनोपी से आच्छादित सबसे बड़े वृक्ष को 3000 रुपए और विभिन्न एवं विशेष रूपात्मक विशेषताओं वाले सर्वक्षेष्ठ दस वृक्षों को 1500 रुपए प्रति वृक्ष का पुरस्कार दिया जाएगा।
राजस्थान की तीसरी वंदे भारत ट्रेन
• रूट:- उदयपुर टू जयपुर
• ट्रायल:- 13 अगस्त 2023
• यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन चलेगी।
• यह ट्रेन मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर व किशनगढ़ में ठहरेगी।
• राजस्थान की चौथी वंदे भारत ट्रेन अगले साल जून में उदयपुर से बांद्रा तक चलेगी।
• राजस्थान की पहली तथा देश की 14वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
• राजस्थान की दूसरी वंदे भारत ट्रेन
शुभारंभ:- 7 जुलाई 2023
उद्घाटन:- पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा (गोरखपुर से)
रूट:- जोधपुर से साबरमती
इस वर्ष मारवाड़ के सर्वोच्च राव सीहा सम्मान से किसे सम्मानित किया गया ? - केन्द्रीय रेल व सूचना प्रौद्योगगी मंत्री अश्विनी वैष्णव।
छोटी खुड़ी गांव (लक्ष्मणगढ़, सीकर) में राजस्थान का दूसरा 'राजस्थान स्काउट आवासीय विद्यालय' खोला जा रहा है। (पहला जयपुर में)
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को 15 अगस्त को एक्सीलेंट इन्वेस्टिगेशन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया गया।
ऑपरेशन गरिमा
• राजस्थान पुलिस द्वारा शुरू।
• मनचलों पर कार्यवाही हेतु।
• टैगलाइन:-"चुप न रहें, हमें बताएं"
• हेल्पलाइन नंबर:- 1090
• 18 अगस्त 2023 तक चलेगा।
राजस्थान सरकार के वेबमाईवे टूल को प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी सभा अवॉर्ड्स-2023 के लिए चयनित किया गया है।
राज्य के बीकानेर एवं अजमेर जिले में बायोलॉजिकल पार्क की स्थापना की जाएगी।
साथ ही, जयपुर जंतुआलय को पक्षी विहार तथा बीकानेर जंतुआलय को पक्षी विहार एवं रेस्क्यू सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
प्रदेशवासियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने तथा साइबर अपराधों की जांच के लिए राजस्थान पुलिस अकादमी में साइबर अपराध जांच केन्द्र की स्थापना की जाएगी।
श्रावण उत्सव मेला
• नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में।
देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान में स्कूल शिक्षा विभाग की अनूठी पहल के तहत प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और कार्यक्रमों में शामिल अतिथियों द्वारा संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों का वाचन करके विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के इंडिया एडिशन ने मुख्यमंत्री को विश्व रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट भेंट किया।
सेटेलाइट हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ का शुभारंभ
• राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत और जिला कलक्टर पियुष समारिया ने किया।
मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना
• शुभारंभ:- 15 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर स्थित बिड़ला सभागार में शुभारंभ किया।
• इस योजना के तहत राज्य में 1.04 करोड़ से अधिक परिवारों को हर माह नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट का वितरण किया जाएगा।
• प्रदेश में कोई भूखा न सोए के संकल्प को साकार करने की दिशा में पोस मशीन के माध्यम से वितरित किये जाने वाले इस अन्नपूर्णा फूड पैकेट में एक-एक किलो चना दाल, चीनी व आयोडाइज्ड नमक, एक लीटर सोयाबीन रिफाइंड खाद्य तेल, 100-100 ग्राम मिर्च पाडडर व धनिया पाउडर तथा 50 ग्राम हल्दी पाउडर नि:शुल्क मिलेगा।
हाल ही अल्पसंख्यक मामलात व वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद ने जोधपुर में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस एंड रिसर्च के अधीन अल्पसंख्यक शोधपीठ का उद्घाटन किया।
राजस्थान राज्य बालीनाथ बोर्ड का गठन
• यह बोर्ड बैरवा, बैरवा जाति वर्ग की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रामाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन वर्गों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा इनके पिछड़ेपन को दूर करने के सुझाव राज्य सरकार को देगा।
• बोर्ड में 5 गैर-सरकारी सदस्य (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा 3 सदस्य) होंगे।
• प्रशासनिक विभाग:- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग।
हाल ही द वर्ल्ड एचआरडी कॉन्ग्रेस की ओर से राजस्थान आवासन मंडल को एशियाज़ बेस्ट एंप्लॉयर ब्रांड अवार्ड-2023 तथा आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को एग्जंपलरी लीडरशिप एंड सीएसआर इनीशिएटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना के तहत प्रथम चरण में कुल 20000 लाभार्थियों को टूल किट वितरण किया जाएगा।
हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुंडिया रामसर में रामप्रताप कटारिया स्टेडियम की घोषणा की।
सखी सम्मेलन
• 18 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जेईसीसी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परिषद् (राजीविका) द्वारा आयोजित सखी सम्मेलन की अध्यक्षता की।
• मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया -
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समर्थ सखी योजना, इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण), एकीकृत खेती क्लस्टर (IFC) कार्यक्रम एवं डिजिटल सखी योजना का शुभारंभ किया।
• डिजिटल सखी योजना के तहत महिलाओं को चरणबद्ध रूप से डिजिटल प्रशिक्षण दिया जाएगा। एकीकृत खेती क्लस्टर कार्यक्रम के द्वारा महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने निम्नलिखित घोषणाएं की:-
- राजीविका से जुड़ी महिलाओं को कृषि एवं गैर कृषि क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा।
- उड़ान योजना के अंतर्गत सेनिटरी नैपकिन की पूरी सप्लाई एवं बनाने का कार्य चरणबद्ध रूप से राजीविका को सौंपा जाएगा।
- इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 1000 रसोईयों का संचालन एवं प्रबंधन राजीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा।
राज्य सरकार ने विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु वर्ग की छात्राओं को स्कूटी प्राप्त करने के लिए पात्रता में राहत दी है। अब वे उच्च माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा में 50% अंक प्राप्त करने पर ही कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के लिए पात्र होंगी।
हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने सांईस इंडिया मैगजीन का विमोचन किया।
हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के संविधान पार्क का लोकार्पण किया।
राजस्थान विश्वविद्यालय में अध्ययनरत ट्रांसजेंडर नूर शेखावत जनाधार पाने वाली राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर बनी है।
9वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन
• हाल ही उदयपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह सहित अन्य अतिथियों ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) का 9वाँ भारत क्षेत्र सम्मेलन का उदयपुर में शुभारंभ किया।
• राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना 1911 में हुई थी एवं 1948 में इसका वर्तमान स्वरूप अस्तित्व में आया।
• मुख्यालय:- लंदन।
हाल ही जयपुर के रामबाग पैलेस में जी-20 के व्यापार एवं निवेश कार्यसमूह की बैठक आयोजित की गई।
एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान में सीपीएसयू योजना के तहत 300 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिये राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (RUVNL) के साथ दीर्घकालिक विद्युत उपयोग समझौता किया है।
राजस्थान के बीकानेर ज़िले के बरसिंगसर में 300 मेगावाट सौर परियोजना क्षमता कार्यान्वित की जा रही है।
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट (ओडीओपी) डिस्प्ले विंडो
• राजस्थान लघु उद्योग निगम एवं राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशनल काउंसिल के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने भारत सरकार की ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट’ (ओडीओपी) के अंतर्गत नई दिल्ली के राजस्थली एम्पोरियम में ओडीओपी डिस्प्ले विंडो का उद्घाटन किया।
राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों में लाने के लिए राज्य सरकार ने मिशन 2030 का लक्ष्य निर्धारित किया है।
राजस्थान मिशन-2030 का शुभारंभ
• 22 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला सभागार में वर्ष 2030 तक राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत का सिरमौर बनाने की दिशा में महत्त्वाकांक्षी ‘राजस्थान मिशन-2030’ का शुभारंभ किया।
• राज्य सरकार 1 करोड़ लोगों से उनके सपनों के राजस्थान के लिये सलाह और सुझाव लेगी। इन्हीं के आधार पर ‘विज़न-2030 डॉक्यूमेंट’तैयार कर जारी किया जाएगा।
• 11.04% की जीडीपी ग्रोथ रेट में राज्य देश में दूसरे स्थान पर है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांस्कृतिक गतिविधियों के हृदयस्थल जयपुर के रवींद्र मंच को मल्टीकल्चरल सेंटर के रूप में विकसित करने तथा जयपुर कथक केंद्र का आधुनिकीकरण करने के वित्तीय प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की है।
हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘नो बैग डे’ की तीन निर्देशिकाओं का विमोचन किया।
1. कक्षा 1 से 5 के लिए:- अंकुर-प्रवेश
2. कक्षा 6 से 8 के लिए:- दिश
3. कक्षा 9 से 12 के लिए:- क्षितिज-उन्नति।
खेलो इंडिया के 33 केंद्रों का शुभारंभ
• हाल ही केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान में खेलो इंडिया के 33 केंद्रों का शुभारंभ किया।
• केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि राजस्थान में खेलो इंडिया के 18 अन्य केंद्रों में एक समर्पित खेल विज्ञान केंद्र के साथ एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस प्रकार राज्य में खेलो इंडिया केंद्रों की कुल संख्या 51 हो जाएगी।
• कोचिंग द कोच कार्यक्रम को ‘खेलो इंडिया’ केंद्र तक बढ़ाया जाएगा।
.......................
.......................
.......................
पूरे महीने की PDF टेलीग्राम ग्रुप और मोबाइल ऐप पर डाल दी गई है।
टेलीग्राम ग्रुप:- DevEduNotes2
मोबाइल ऐप:- DevEduNotes
SAVE WATER
0 Comments