विश्व हेपेटाइटिस दिवस:- 28 जुलाई
हाल ही नागालैंड को आधिकारिक तौर पर लम्पी त्वचा रोग पॉजिटिव राज्य के रूप में घोषित किया गया है।
यह बीमारी कैप्रिपॉक्स वायरस के कारण होती है जिसे नीथलिंग वायरस के रूप में भी जाना जाता है, जिससे मृत्यु दर में वृद्धि, उत्पादकता में कमी, नियंत्रण लागत, व्यापार में नुकसान, बाजार मूल्य में कमी और खाद्य सुरक्षा के माध्यम से विनाशकारी आर्थिक नुकसान होता है।
संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी अल ज़ायौदी को फरवरी 2024 में अबू धाबी में आयोजित होने वाले विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का अध्यक्ष चुना गया है।
पैन गोंगशेंग चीन के केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर बने है।
नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में हेली शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया। सिंधिया ने कार्यक्रम के दौरान आरसीएस उड़ान 5.2 और हेली सेवा-ऐपको भी लॉन्च किया।
हाल ही बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास 'टैलिसमैन सेबर' का 10वां संस्करण कैनबरा में शुरू हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और 11 भागीदार देश शामिल हैं।
भारत इसमें भाग नहीं लेगा।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पहला महिला पुलिस स्टेशन कारगिल में स्थापित किया गया है।
संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट MERS-CoV मिला है।
MERS-CoV क्या है?
• मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम कोरोनावायरस
• यह एक ज़ूनोटिक वायरस है।
यह आमतौर पर ऊंटों और अन्य जानवरों में पाया जाता है। संक्रमित जानवरों या पशु उत्पादों के संपर्क में आने से यह इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है।
पाकिस्तान ए क्रिकेट टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, श्रीलंका में फाइनल में भारत ए को हराकर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) पुरुष इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 जीता।
प्लेयर ऑफ द सीरीज:- निशांत सिंधू (भारत)
वित्त वर्ष 2022-23 में मनरेगा के तहत 5 करोड़ से अधिक जॉब कार्ड रद्द किए गए हैं।
29 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स
डेनमार्क के साइक्लिस्ट जोनास विंगेगार्ड ने टूर डी फ्रांस का 110वां संस्करण जीता है।
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस:- 29 जुलाई
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के महानिदेशक संजय चन्द्र ने जगजीवन आरपीएफ अकादमी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हाल ही में निर्मित राष्ट्रीय शहीद स्मारक और रेलवे सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय संग्रहालय का अनावरण किया।
फांगनोन कोन्याक राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली नागालैंड की पहली महिला सांसद बनीं है।
वह नागालैंड की पहली महिला राज्यसभा सांसद भी हैं।
हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा स्थापित एक केंद्रीकृत विमानन सुरक्षा नियंत्रण केंद्र (ASCC) का उद्घाटन किया है।
हाल ही इजरायल में न्यायपालिका के अधिकार छीनने वाला बिल पास किया गया है।
हाल ही गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल ने गांधीनगर में सेमीकॉनइंडिया 2023 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।
देवेन्द्र कुमार उपाध्याय बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने है।
जयपुर ग्रेटर नगर निगम की ओर से नूर शेखावत को राजस्थान का पहला ट्रांसजेंडर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
हाल ही पूर्व क्रिकेटर निधि बुले और रितिका बुले समेत 4 महिलाएं BCCI की अंपायरिंग पैनल में शामिल हुई है।
मुंबई के भायखला रेलवे स्टेशन को यूनेस्को का एशिया प्रशांत सांस्कृतिक विरासत पुरस्कार मिला है।
आदित्य सामंत भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने है।
खेल मंत्रालय ने भारतीय हैंडबॉल संघ को मान्यता प्रदान की है।
SAVE WATER
0 Comments