27 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स। 26 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स। 25 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


25 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और बायोसाइंस कंपनी एब्सोल्यूट ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत टिकाऊ कृषि पद्धतियों को आगे बढ़ाने हेतु एक समझौता किया है।

इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बने हैं। 
पहले:- जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)

हाल ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगरतला (त्रिपुरा) में जीएसटी भवन का उद्घाटन किया।

न्यूनतम आय गारंटी विधेयक विधानसभा में पारित करवाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बना है।

हीट इंडेक्स 
• हाल ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रयोग के तौर पर हीट इंडेक्स लॉन्च किया।
• ताप सूचकांक के लिए रंग कोड
हरा: प्रायोगिक गर्मी सूचकांक 35 डिग्री सेल्सियस से कम।
पीला: 36-45 डिग्री सेल्सियस की सीमा में प्रायोगिक गर्मी सूचकांक।
ऑरेंज: प्रायोगिक गर्मी सूचकांक 46-55 डिग्री सेल्सियस की सीमा में।
लाल: प्रायोगिक गर्मी सूचकांक 55 डिग्री सेल्सियस से अधिक।
• यह सूचकांक लोगों को आर्द्रता और उच्च तापमान के प्रभाव को समझने में मदद करेगा।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बने है।
पहले:- पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम)

हाल ही इटली में वीसी यशवंत घाडगे सनडायल मेमोरियल का अनावरण किया गया।
यह स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है।

न्यायमूर्ति आलोक अराधे हैदराबाद में तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने है।

राज्यसभा के सभापति ने चार महिला सांसदों को उपाध्यक्ष के पैनल में नामित किया है।
1. पीटी उषा   2. डॉ. फौजिया खान
3. सुलता देव  4. एस. फांगनोन कोन्याक
एस फांगनोन कोन्याक नागालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गई पहली महिला हैं।
एक अन्य उल्लेखनीय विकास में राज्यसभा अध्यक्ष का पद पूरी तरह से डिजिटल हो गया है।


26 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

रूस के Sberbank ने बेंगलुरु में एक IT यूनिट स्थापित की है।

न्यायमूर्ति आशीष जितेंद्र देसाई केरल उच्च न्यायालय के 38वें मुख्य न्यायाधीश बने है।

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना
• उत्तर प्रदेश
• उद्देश्य:- जानवरों को नुकसान पहुंचाए बिना खेत की सुरक्षा करना।
• इस योजना में जानवरों को नुकसान पहुंचाए बिना रोकने के लिए कम 12-वोल्ट करंट वाली सौर बाड़ की स्थापना की जाएगी।

मिशन शक्ति स्कूटर योजना 
• ओडिशा
• उद्देश्य:- लाभार्थियों को 1 लाख रुपये तक के बैंक ऋण पर ब्याज छूट प्रदान करना है, जिससे वे स्कूटर खरीद सकें।

कारगिल विजय दिवस:- 26 जुलाई
लाड़ली बहना योजना:- मध्य प्रदेश

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में भारतीय जन संचार संस्थान में दो दिवसीय क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन (उत्तर) का उद्घाटन किया। 
• इस दौरान उन्होंने 8वें और 9वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार प्रदान किए:-
विषयगत पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार: रेडियो माइंड ट्री, अंबाला, हरियाणा; कार्यक्रम का नाम: होप जीने की राह
टिकाऊ मॉडल पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार: रेडियो हीराखंड, संभलपुर, ओडिशा
तृतीय पुरस्कार: वगाड रेडियो “90.8”, बांसवाड़ा, राजस्थान

अल्जीरिया ने BRICS समूह में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।

हाल ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रायन टेबर का निधन हो गया।

हाल ही भारत ने वियतनाम को उपहार के रूप में युद्धक पोत INS कृपाण सौंपा है।

दुनिया के शीर्ष चावल निर्यातक भारत ने घरेलू कीमतों को स्थिर करने के लिए गैर-बासमती सफेद चावल के सभी निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कोरिया ओपन पुरुष युगल का खिताब जीता है।


27 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने पक्षी लोगो को बदलकर ट्विटर का नया लोगो ‘एक्स’ लॉन्च किया है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) 
• स्थापना:- 27 जुलाई 1939
• 85वां स्थापना दिवस:- 27 जुलाई 2023

गुजरात 2024 में फिल्मफेयर पुरस्कारों के 69 वें संस्करण की मेजबानी करेगा।
इसके लिए गुजरात सरकार के पर्यटन सहयोग और वर्ल्डवाइड मीडिया (WWM) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

श्रीलंका के बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

जापान के फुकुओका में विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2023 आयोजित की जा रही है।

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को 11 अगस्त को मेलबर्न के 14वें भारतीय फिल्म महोत्सव में भारतीय सिनेमा के राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने देबाशीष चटर्जी द्वारा कृष्णा – द 7 वीं सेंस के मलयालम अनुवाद का विमोचन किया है। 

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (PFC) एशिया ट्रांजिशन फाइनेंस स्टडी ग्रुप (ATFSG) में पहला भारतीय भागीदार बना है।

देश का पहला गिग वर्कर्स बिल पेश 
• राजस्थान सरकार ने ‘राजस्थान प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स’ (पंजीकरण और कल्याण) विधेयक, 2023 पेश किया है।
• यह देश का पहला ऐसा विधेयक है, जो गिग श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देता है।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 609.02 अरब डॉलर हो गया।

प्रधानमंत्री विकास पहल (PM-DevINE) योजना
• पीएम-डिवाइन योजना को 12 अक्टूबर 2022 को कैबिनेट द्वारा 2022-23 से 2025-26 (15 वें वित्त आयोग की अवधि के शेष वर्षों) तक 4 साल की अवधि के लिए 6,600 करोड़ रुपये के समग्र परिव्यय के साथ मंजूरी मिली।
• केंद्र सरकार द्वारा 100% वित्त पोषित।
• यह पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है।
उद्देश्य:-
प्रधानमंत्री गति शक्ति की भावना के अनुरूप बुनियादी ढांचे का वित्तपोषण करना।
पूर्वोत्तर क्षेत्र की महसूस की गई आवश्यकताओं के आधार पर सामाजिक विकास परियोजनाओं का समर्थन करना।
युवाओं और महिलाओं के लिए आजीविका गतिविधियों को सक्षम करना।
विभिन्न क्षेत्रों में विकास की कमियों को दूर करना।

हाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वाटर ATM का उद्घाटन किया।

शुभंकर शर्मा ने इंग्लैंड के मर्सीसाइड में रॉयल लिवरपूल गोल्फ क्लब में आयोजित ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में आठवां स्थान प्राप्त किया है।

हाल ही रूस ने लिंग परिवर्तन और ट्रांसजेंडर विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हाल ही पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ‘एज द व्हील टर्न्स’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

भारत की पहली कैनबिस मेडिसिन प्रोजेक्ट
• कैनबिस मेडिसिन की पहली परियोजना जम्मू में स्थापित की गई है।
 अब पहली बार भारत में कैनबिस (भांग) से बनी दवाओं से कैंसर, डायबिटीज, मिर्गी व अन्य तंत्रिका संबंधी विकारों का उपचार होगा।
• इसके लिए CSIR-IIIM जम्मू और कनाडाई फर्म ‘इंडस्कैन’ के बीच समझौता किया गया है।

SAVE WATER