अनंत माहेश्वरी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के राष्ट्रीय संगठन नैसकॉम के चेयरमैन बने है।
NASSCOM:- National Association of Software and Service Companies.
सचिन तेंदुलकर स्टैंड
• सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन के अवसर पर शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम सचिन तेंदुलकर स्टैंड रखा गया है।
• इस मैदान पर 1998 में सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए थे। इससे दर्शकों ने उन्हें डेजर्ट स्टॉर्म का नाम दिया।
GETEX 2023
• हाल ही दुबई में वैश्विक शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदर्शनी (GETEX) में भारत में अध्ययन नामक 'इंडिया पेविलियन' का उद्घाटन किया गया।
दलाई लामा को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
• तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
• उन्हें इस अवॉर्ड के लिए 1959 में चुना गया था, लेकिन तब चीन की वजह से वह तिब्बत से भागकर भारत आ गए थे।
अब 64 साल बाद उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।
• दलाई लामा को दिया जाने वाला यह पहला इंटरनेशनल अवॉर्ड था।
24 मई 2023 को ऑस्ट्रेलिया में तीसरा क्वाड सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
ब्रेस्ट सर्जन डॉ. रघु राम को तेलुगु एसोसिएशन ऑफ लंदन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
ओडिशा एफसी ने बेंगलुरु एफसी को हराकर हीरो सुपर कप 2023 जीता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर 2023 में गोवा में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।
वन अर्थ-वन हेल्थ के छठे संस्करण का उद्घाटन
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में वन अर्थ वन हेल्थ – एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया - 2023 का उद्घाटन किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के अध्यक्ष बने है।
13वीं नवरत्न कंपनी
• हाल ही में रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को नवरत्न का दर्जा दिया गया है।
• यह केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) की 13वीं नवरत्न कंपनी हो गई है।
हाल ही मलयालम अभिनेता मामूकोया का निधन हो गया।
हरि हर मिश्रा एसोसिएशन ऑफ एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनीज (ARC) के सीईओ बने है।
29 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स
अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया ने हिंदू त्योहार दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है।
अमिताव घोष की नई किताब:- स्मोक एंड एशेज।
पाकिस्तान वर्ष 2022 में एडीबी-वित्त पोषित कार्यक्रमों/परियोजनाओं का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बना है।
पाकिस्तान को 5.58 बिलियन डॉलर का ऋण मिला।
राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2023
• हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण (NMD) नीति, 2023 को मंज़ूरी दी है।
• भारत सरकार ने मेडिकल डिवाइस के लिए पीएलआई योजना को लागू करने और हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 4 चिकित्सा उपकरण पार्क स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय मेडिकल डिवाइस नीति के लिए कदम उठाए हैं।
• राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2023 का उद्देश्य चिकित्सा उपकरण क्षेत्र के व्यवस्थित विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए इन उपायों का निर्माण करना है।
• नीति में नीतिगत हस्तक्षेप के छह व्यापक क्षेत्र शामिल हैं - नियामक सुव्यवस्थित करना, बुनियादी ढांचे को सक्षम करना, अनुसंधान एवं विकास और नवाचार को सुविधाजनक बनाना, निवेश आकर्षित करना, मानव संसाधन विकास, और ब्रांड पोजिशनिंग और जागरूकता निर्माण।
महत्वपूर्ण पहलू:-
• अगले 25 वर्षों में हम रोगी-केंद्रित मानसिकता के साथ तेजी से विकास पथ का पीछा करते हुए विस्तारित विश्वव्यापी बाजार में 10-12% बाजार हिस्सेदारी हासिल करेंगे।
• वर्ष 2030 तक चिकित्सा उपकरण उद्योग के 11 अरब डॉलर से बढ़कर 50 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।
ब्राजील के अमेजन की आदिवासी महिला एलेसेंड्रा कोरप को गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।
हाल ही भारत व ब्रिटेन के बीच विज्ञान और नवाचार पर सहयोग के लिए समझौता किया गया है।
वैश्विक शक्ति प्रौद्योगिकी कंपनी, कमिंस इंक और टाटा मोटर्स के बीच भारत में स्वच्छ प्रौद्योगिकी उत्पादों के उत्पादन हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
68वां हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023
• मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशनल सेंटर में आयोजित।
• महाराष्ट्र पर्यटन के सहयोग से प्रस्तुत।
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म:- गंगूबाई काठियावाड़ी
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स):- बधाई दो
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष):- राजकुमार राव (बधाई दो)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला):- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स):- संजय मिश्रा (वध)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स):- भूमि पेडनेकर (बधाई दो) और तब्बू (भूल भुलैया 2 के लिए)
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक:- संजय लीला भंसाली
• लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड:- प्रेम चोपड़ा
उद्योगपति रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है।
हेरिटेज फेस्टिवल 2023:- सालिगांव (गोवा)
साइबर सुरक्षा कौशल कार्यक्रम:- III कानपुर
कालेसर नेशनल पार्क:- हरियाणा
विश्व नृत्य दिवस:- 29 अप्रैल
भारत और ब्रिटेन संयुक्त रूप से 'नेट जीरो' इनोवेशन वर्चुअल सेंटर स्थापित करेंगे।
30 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स
मन की बात के 100वें
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो मन की बात के 100वें एपिसोड के उपलक्ष्य में सरकार ने 30 अप्रैल को 100 रुपये का नया सिक्का जारी किया। यह सिक्का केंद्र सरकार के अधिकार में ढाला गया है।
• 100 रुपये के नए सिक्के का आकार 44 मिमी होगा। यह चार धातुओं- चांदी (50%), तांबा (40%), निकल (0.5%) और जस्ता (0.5%) से बना है।
• सिक्के के अग्र भाग के मध्य में अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा। इसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा। इसके बायीं ओर देवनागरी लिपि में 'भारत' और दायीं ओर अंग्रेजी में 'इंडिया' लिखा होगा।
• सिक्के पर रुपये का प्रतीक "₹" भी होगा और लायन कैपिटल के नीचे अंतरराष्ट्रीय अंकों में मूल्य "100" का उल्लेख किया जाएगा।
• सिक्के के दूसरे पहलू पर 'मन की बात' के 100वें एपिसोड का लोगो होगा। इस लोगो में ध्वनि तरंगों के साथ माइक्रोफोन की छवि होगी और माइक्रोफोन की छवि पर वर्ष 2023 लिखा होगा।
फिट इंडिया चैम्पियन अर्जुन वाजपेयी नेपाल में स्थित दुनिया के 10वें सबसे ऊंचे पर्वत माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ने वाले पहले भारतीय पुरुष बने हैं।
अजेय वारियर- 2023 (7वां संस्करण)
• भारत और ब्रिटेन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास।
• यह द्विवार्षिक अभ्यास है।
• आयोजन:- सैलिसबरी प्लेन्स (यूके) में।
भारत 3-4 जुलाई को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
अर्जेंटीना मोटरस्पोर्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा भारतीय जेडेन पेरियाट ब्रिटिश एफ4 चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने है।
CGTMSE योजना
• हाल ही केंद्रीय MSME मंत्री नारायण राणे ने सूक्ष्म और लघु उद्यमों योजना हेतु संशोधित क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (Credit Guarantee Fund Trust for Micro and Small Enterprises- CGTMSE) लॉन्च किया।
• वित्त वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट में CGTMSE को 9000 करोड़ की अतिरिक्त सुरक्षा निधि सहायता प्रदान की गयी है, ताकि सूक्ष्म और लघु उद्यमों को अतिरिक्त 2 लाख करोड़ रुपए की गारंटी प्रदान की जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में स्थित सिलवासा शहर में 'नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यू' का उद्घाटन किया है।
NPCI भारत बिलपे लिमिटेड (NBBL) ने NOCS प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) ई-रुपया (ई₹) को स्वीकार करने वाली पहली सामान्य बीमा कंपनी बनी है।
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने सीएसआर कार्य के लिए ग्लोबल गोल्ड अवार्ड जीता है।
पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की वर्तमान अध्यक्ष भारतीय-अमेरिकी नीली बेंदापुडी को संयुक्त राज्य अमेरिका में उच्च शिक्षा में योगदान के लिए इमिग्रेंट अचीवमेंट अवार्ड 2023 मिला है।
NASA ने चांद से निकाला ऑक्सीजन
• नासा के वैज्ञानिकों ने सिम्युलेटेड चंद्रमा धूल से वैक्यूम वातावरण में ऑक्सीजन निकालने में सफलता हासिल की है, जो भविष्य में चंद्रमा पर मानव कॉलोनियां बसाने में सहायता करेगा।
PM मोदी ने 'सौराष्ट्र-तमिल संगमप्रशस्ति' पुस्तक का विमोचन किया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिफ्लेक्शंस नामक पुस्तक का विमोचन किया है। (लेखक:- नारायणन वाघुल)
दुबई स्थित एयरलाइन एमिरेट्स ने दुनिया का पहला रोबोटिक चेक-इन सहायक का अनावरण किया है जिसका नाम सारा है।
सिद्धार्थ मोहंती जून 2024 तक एलआईसी के नए चेयरमैन बने है।
पहलवानों के धरना प्रदर्शन के बीच भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का काम देखने के लिए दो सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया है।
सदस्य:- भूपेंद्र सिंह बाजवा और सुमा शिरूर
IIT बॉम्बे की शुन्या टीम ने सोलर डेकाथलॉन बिल्ड चैलेंज में दूसरा स्थान हासिल किया है।
नशा मुक्त भारत अभियान
• लॉन्च वर्ष:- 2020
• सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान की प्रभावशीलता और पहुँच को बढ़ाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।
SAVE WATER
