आयुष्मान भारत दिवस:- 30 अप्रैल
मजदूर दिवस:- 1 मई
महाराष्ट्र दिवस:- 1 मई
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस:- 3 मई
मिष्टी योजना (MISHTI)
• Mangrove Initiative for Shoreline Habitats & Tangible Incomes.
• केंद्रीय बजट घोषणा:- 2023-24
• इसका उद्देश्य भारत के समुद्र तट के साथ-साथ लवणीय भूमि पर मैंग्रोव वृक्षारोपण की सुविधा प्रदान करना है।
• शुभारंभ:- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।
• केंद्र (80) : राज्य (20)
इन्फोसिस को पीछे छोड़कर आईटीसी भारत की छठी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी है।
संतियागो पेना पैराग्वे के नए राष्ट्रपति बने है।
91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन
• प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया है।
• उद्देश्य:- सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो कनेक्टिविटी में सुधार करना।
बाजरा अनुभव केंद्र
• कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही दिल्ली हाट में मिलेट्स एक्सपीरियंस सेंटर (MEC) का उद्घाटन किया।
हाल ही भारतीय वैज्ञानिक विरासत संस्थान (IISH) के निर्माता और वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के पूर्व वैज्ञानिक एन. गोपालकृष्णन का निधन हो गया।
प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान और लंदन में भारतीय विद्या भवन केंद्र के कार्यकारी निदेशक डॉ. एमएन नंदकुमार को ब्रिटेन में भारतीय शास्त्रीय कलाओं में योगदान के लिए किंग चार्ल्स III द्वारा मानद एमबीई से सम्मानित किया गया है।
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के निदेशक अजीत कुमार मोहंती परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष बने है।
डिंग लिरेन चीन के पहले विश्व शतरंज चैंपियन बने है।
सर्जियो पेरेज़ ने अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स 2023 जीता है।
2 मई 2023 करेंट अफेयर्स
पांच महिला आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल
• भारतीय सेना ने पहली बार पांच महिला अधिकारियों को अपनी आर्टिलरी रेजिमेंट (तोपखाना रेजिमेंट) में शामिल किया है।
1. लेफ्टिनेंट महक सैनी 2. लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे
3. लेफ्टिनेंट अदिति यादव 4. लेफ्टिनेंट पवित्र मुदगिल
RBI के अनुसार, तमिलनाडु लगातार तीसरे वर्ष सबसे अधिक बाजार उधार लेने वाला राज्य बना है।
शशि शेखर वेम्पति की पुस्तक:- कलेक्टिव स्पिरिट, कंक्रीट एक्शन।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनी है।
अंजी खड पुल
• देश का पहला केबल आधारित रेल पुल 'अंजी खड' जम्मू-कश्मीर में बनकर तैयार हो गया है।
• यह चेनाब की सहायक नदी अंजी के ऊपर बनाया गया है।
• जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में पड़ता है।
• यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना में शामिल हैं। यह कटरा और रियासी स्टेशनों को जोड़ता है।
भारत सऊदी अरब को पीछे छोड़कर यूरोप में रिफाइंड ईंधन का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है।
रूसी लेखिका मारिया स्टेपानोवा ने लीपज़िग बुक पुरस्कार 2023 जीता है।
भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर अभिलाष टॉमी ने गोल्डन ग्लोब रेस में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। वह इस रेस को पूरा करने वाले पहले भारतीय बने है।
भारत 2027 से अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड़ान संगठन (ICAO) की कार्बन ऑफसेटिंग एंड रिडक्शन स्कीम फॉर इंटरनेशनल एविएशन (CORSIA) और दीर्घकालिक आकांक्षी लक्ष्यों (LTAG) में भाग लेगा।
जापानी टेबल टेनिस स्टार कसुमी इशिकावा ने संन्यास की घोषणा की है।
परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के संयुक्त विकास के लिए NTPC और NPCIL के बीच समझौता हुआ है।
3 मई 2023 करेंट अफेयर्स
GBMDriver
• हाल ही IIT मद्रास के शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में कैंसर पैदा करने वाले ट्यूमर का पता लगाने में सुधार के लिए GBMDriver नामक एक मशीन लर्निंग-आधारित कम्प्यूटेशनल टूल विकसित किया है।
हाल ही महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया।
आसियान भारत समुद्री अभ्यास AIME-2023
• भारतीय नौसेना के जहाज INS सतपुरा और INS दिल्ली भाग लेने सिंगापुर पहुंचे हैं।
• अभ्यास का हार्बर चरण चांगी नौसेना बेस में और सागर चरण दक्षिण चीन सागर में आयोजित होगा।
• भारत का पहला स्वदेशी निर्मित निर्देशित मिसाइल हमलावर डिस्ट्रोयर:- INS दिल्ली
साइंस 20 एंगेजमेंट ग्रुप की बैठक
• लक्षद्वीप में, भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत यूनिवर्सल होलिस्टिक हेल्थ पर साइंस 20 एंगेजमेंट ग्रुप की बैठक बंगाराम द्वीप में आयोजित हुई।
भारतीय मूल की प्रसिद्ध अभिनेत्री और लेखिका मीरा स्याल को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान बाफ्टा फैलोशिप मिला है।
जस्टिस टी एस शिवगनानम कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने है।
हाल ही महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
राष्ट्रीय एससी-एसटी हब योजना
• मंत्रालय:- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
• लॉन्च वर्ष:- 18 अक्टूबर, 2016
• लाभार्थी:- मौजूदा और इच्छुक एससी/एसटी उद्यमी
• उद्देश्य:- एक अनुकूल वातावरण बनाना जो सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति में निर्दिष्ट केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा अनिवार्य 4% खरीद को पूरा करने में एससी /एसटी उद्यमियों को बढ़ावा दे और उनका समर्थन करे।
एयर मार्शल साजू बालकृष्णन अंडमान और निकोबार कमान के 17वें कमांडर-इन-चीफ बने है, जो भारत की एकमात्र त्रि-सेवा कमान है।
स्मार्ट सिटी मिशन
• लॉन्च:- 25 जून, 2015
• केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन की समय सीमा 1 वर्ष बढ़ाकर जून 2024 तक कर दी है
हाल ही प्रसिद्ध इतिहासकार रणजीत गुहा का निधन हो गया। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'औपनिवेशिक भारत में किसान विद्रोह के प्राथमिक पहलू' है।
SAVE WATER
0 Comments