27 जून 2023 करेंट अफेयर्स। 26 जून 2023 करेंट अफेयर्स। 25 जून 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


25 जून 2023 करेंट अफेयर्स

INDUS-X
• अमेरिकी रक्षा विभाग और भारतीय रक्षा मंत्रालय ने भारत-यू.एस. रक्षा त्वरण पारिस्थितिकी तंत्र (INDUS-X) लॉन्च किया है। 
उद्देश्य:- दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, नवाचार और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना।

मेधा रेल कोच फैक्ट्री
• तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हाल ही में रंगारेड्डी जिले के शंकरपल्ली मंडल के कोंडाकल में भारत की सबसे बड़ी निजी कोच फैक्ट्री 'मेधा रेल कोच फैक्ट्री' का उद्घाटन किया है।

L&T और DRDO के बीच साझेदारी
• लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और DRDO ने भारतीय नौसेना में पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) सिस्टम बनाने के लिए एक साझेदारी की है।
• इस सहयोग के तहत, कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों के लिए दो एआईपी सिस्टम मॉड्यूल विकसित किए जा रहे हैं। 
ईंधन सेल-आधारित ऊर्जा मॉड्यूल (ईएम) वाले इन मॉड्यूल का उद्देश्य बिजली उत्पन्न करना और आवश्यकतानुसार हाइड्रोजन का उत्पादन करना है।

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2023
• जारीकर्ता:- इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EEU)
• रहने योग्य सबसे उत्तम शहर:-
1.वियना (ऑस्ट्रिया)
2. कोपेनहेगन (डेनमार्क)
3. मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया)
• रहने योग्य सबसे खराब शहर:-
1. दमिश्क (सीरिया) (173वीं अंतिम रैंक)
2. त्रिपोली (लीबिया)

भारत के सबसे बड़े बिजली उत्पादक NTPC लिमिटेड को टीम मार्क्समेन से “Most Preferred Workplace of 2023-24.” पुरस्कार मिला है।

पत्रकार ए.के.भट्टाचार्य ने India’s Finance Ministers नामक एक नई पुस्तक लिखी है।

पेटीएम ने स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने हेतु अरुणाचल प्रदेश के साथ समझौता किया है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

बलिदान स्तंभ
• हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में ‘बलिदान स्तंभ’ के निर्माण का उद्घाटन किया है। 
• यह स्मारक श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना का हिस्सा है।
• साथ ही अमित शाह ने केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) की आधारशिला भी रखी है।

वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक 2023
• जारीकर्ता:- इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) द्वारा
• टॉप तीन अर्थव्यवस्थाएं:- 
1. डेनमार्क
2. आयरलैंड 
3. स्विट्ज़रलैंड
• भारत 64 देशों में 40वें स्थान पर रहा।


26 जून 2023 करेंट अफेयर्स

मिस्र की यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ से सम्मानित किया गया है।

ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट 2023
• स्टार्टअप जीनोम द्वारा जारी‌।
शीर्ष स्टार्टअप पारिस्थितिक तंत्र:-
1 सिलिकॉन वैली
2 न्यूयॉर्क शहर
3 लंदन
बेंगलुरु स्टार्टअप इकोसिस्टम को सूची में 20वां स्थान मिला है। बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है।

विश्व बैंक ने भारत में सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ाने का समर्थन करने के लिए 255.5 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी है।

जेमकोवैक - ओम
• केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट से निपटने के लिए mRNA आधारित बूस्टर वैक्सीन की शुरुआत की।
• GEMCOVAC-OM कोविड-19 के खिलाफ पहला बूस्टर टीका है, जिसे जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा स्वदेशी प्लेटफॉर्म तकनीक का इस्तेमाल करके विकसित किया गया है। 
• GEMCOVAC-OM जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (BIRAC) द्वारा कार्यान्वित मिशन कोविड सुरक्षा के तहत विकसित पांचवां टीका है।
• यह टीका सुई का इस्तेमाल किए बगैर भी लगाया जा सकता है। यह एक ‘इंट्राडर्मल’ वैक्सीन है, जिसे एक सूई रहित उपकरण ‘ट्रॉपिस’ के जरिये दिया जाता है।
• GEMCOVAC-OM एक थर्मोस्टेबल वैक्सीन है, जिसका मतलब है कि इसे अन्य mRNA वैक्सीन की तरह बेहद ठंडे तापमान पर रखने की जरूरत नहीं। यह वैक्सीन 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर स्थिर रहता है।

प्रसिद्ध गायक-संगीतकार शंकर महादेवन को इंग्लैंड में बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। 

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के मलयाला गांव के धान के खेतों में 1000 साल पुरानी विशालकाय 'द्वारपाल' मूर्ति मिली है।
यह मूर्ति भगवान विष्णु के द्वारपाल 'विजया' की है।

अल-हकीम मस्जिद
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के काहिरा में अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया।
• 11वीं सदी में निर्मित इस मस्जिद की मरम्मत का काम भारत में रहने वाले दाउदी वोहरा समुदाय के लोगों की मदद से पूरा हुआ है।
• इसका नाम अल-हकीम द्वि-अम्र अल्लाह के नाम पर रखा गया है, जो 16वें फातिमिद खलीफा थे जिन्होंने 985 से 1021 तक शासन किया था।

ब्रह्मपुत्र के नीचे असम की पहली अंडरवाटर सुरंग
• असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में नुमालीगढ़ और गोहपुर को जोड़ने वाली असम की पहली पानी के नीचे सुरंग के निर्माण की घोषणा की।
• यह पूर्वोत्तर भारत में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे पहली रेल-सड़क सुरंग होगी। 

हाल ही अडानी ग्रुप ने अपने स्थापना दिवस पर 1983 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को सम्मानित किया और “जीतेंगे हम” अभियान शुरू किया, जिसका लक्ष्य ICC वनडे विश्व कप 2023 से पहले टीम इंडिया के लिए समर्थन जुटाना और मनोबल बढ़ाना है।


27 जून 2023 करेंट अफेयर्स

इंडोनेशिया फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

हाल ही बर्लिन (जर्मनी) में 16वें विशेष ओलंपिक विश्व खेल 2023 का आयोजन किया गया।

अलप्पुझा (केरल) के डॉक्टर के. वेणुगोपाल को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) पुरस्कार मिला है।

विश्व MSME दिवस:- 27 जून
थीम:- Future-ready MSMEs for India@100.
• इस अवसर पर MSME मंत्रालय ने 'उद्यमी भारत-MSME दिवस' मनाया।
• इस कार्यक्रम में MSME के विकास को समर्पित विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया गया। जैसे- 'चैंपियंस 2.0 पोर्टल' एवं 'क्लस्टर परियोजनाओं और प्रौद्योगिकी केंद्रों की जियो-टैगिंग हेतु मोबाइल एप'। महिला उद्यमियों के लिये 'MSME आइडिया हैकथॉन 3.0' लॉन्च किया गया। 
• ग्लोबल काउंसिल फॉर द प्रमोशन ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड ने "एकजुट होकर एक मज़बूत भविष्य का निर्माण" थीम के साथ जश्न मनाया और #Brand10000MSMEs नेटवर्क लॉन्च किया।

MSME का वर्तमान वर्गीकरण:-
सूक्ष्म उद्यम: 1 करोड़ रुपए तक का निवेश और 5 करोड़ रुपए तक का टर्नओवर। 
लघु उद्यम: 1 करोड़ से 10 करोड़ रुपए के बीच निवेश और 5 करोड़ से 50 करोड़ रुपए तक का टर्नओवर।  
मध्यम उद्यम: 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपए के बीच निवेश और 50 करोड़ से 250 करोड़ रुपए तक का टर्नओवर।  

एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023
• टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) द्वारा जारी।
• बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) 48वें स्थान पर रहा।
• भारतीय विश्वविद्यालयों में IISc टॉप पर रहा।
• रैंकिंग में सूचीबद्ध विश्वविद्यालय:-
1. जापान (117)
2. चीन 95
3. भारत (75)

नंदी पोर्टल
• हाल ही केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला नंदी (नई दवाओं और टीकाकरण प्रणाली के लिए एनओसी अनुमोदन) पोर्टल लॉन्च किया।
• उद्देश्य:- पशु स्वास्थ्य क्षेत्र में नियामक अनुमोदन प्रक्रिया को डिजिटल बनाना और सुव्यवस्थित करना।
• NANDI पोर्टल का विकास केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) के सहयोग से किया गया है।
• Nandi:- NOC Approval for New Drug and Inoculation System portal.

ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

हाल ही लिथियम-आयन बैटरी के सह-आविष्कारक और रसायन विज्ञान में 2019 के नोबेल पुरस्कार के सह-विजेता प्रसिद्ध अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन बैनिस्टर गुडइनफ का निधन हो गया।

केन्द्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने CSR के लिए बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा सागर सामाजिक सहयोग नामक नए दिशा-निर्देशों का अनावरण किया है। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments