हाल ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने 'स्टेटस रिपोर्ट ऑन ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी इन अरबन टाउन्स ऑफ राजस्थान 2022-23' रिलीज की।
• 2025-26 में प्रदेश के 1 करोड़ 7 लाख घरों में नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध होने लगेगा।
• प्रदेश के 235 शहरी क्षेत्रों का सर्वे इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिये किया गया है। 89 कस्बों में पेयजल आपूर्ति सतही जल स्रोतों से, 70 में सतही एवं भूजल दोनों से तथा 76 कस्बों में सिर्फ भूजल आधारित है।
• रिपोर्ट तैयार करने में यूनिसेफ की ओर से PHED को तकनीकी सहयोग दिया गया।
सुदर्शन शक्ति 2023
• भारतीय सेना के सप्त शक्ति कमान ने राजस्थान और पंजाब में पश्चिमी सीमाओं पर ‘सुदर्शन शक्ति 2023’ अभ्यास किया।
• इसमें आर्मी के अलावा एयरफोर्स के जवानों ने हिस्सा लिया।
मनरेगा में राजस्थान अव्वल
• राजस्थान लगातार चौथे वर्ष, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत व्यक्ति दिवस सृजन के मामले में देश में शीर्ष पर रहा है।
• 2022-23 में, राजस्थान ने योजना के तहत 10,175 करोड़ रुपये की कुल लागत पर 35.61 करोड़ श्रम दिवस सृजित किए।
• मनरेगा MIS रिपोर्ट के अनुसार:-
1. राजस्थान (35.61 करोड़)
2. तमिलनाडु (33.45 करोड़)
3. उत्तर प्रदेश (31.18 करोड़)
4. आंध्र प्रदेश (23.96 करोड़)
5. बिहार (23.69 करोड़)
• 100 दिन का काम पूरा करने वाले परिवारों की संख्या के मामले में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर है।
प्रदेश में पेयजल के 5 मेगा प्रोजेक्ट मंजूर
• हाल ही जल जीवन मिशन की राज्य स्तरीय परियोजना स्वीकृति समिति की 37वीं बैठक में 5 वृहद् पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनसे 11 जिलों के 5739 गांवों के 15.50 लाख घरों में जल कनेक्शन दिए जाएंगे।
• कुल स्वीकृत राशि:- ₹22,854 करोड़
• केंद्र (40) : राज्य (60)
1. सीकर-झुंझुनू परियोजना - ₹7934 करोड़
• इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) आधारित।
• राज्यांश:- ₹5610 करोड़ 41 लाख रूपए (71%)
• केन्द्रांश:- ₹2323 करोड़ 86 लाख (29%)
• लाभान्वित:- सीकर, झुंझुनू
परियोजना के तहत सीकर जिले के 864 गांव एवं 13 कस्बे तथा झुंझुनूं जिले के 269 गांवों एवं 5 कस्बों के 3,44,120 घरों में हर घर जल कनेक्शन दिए जाएंगे।
2. चम्बल-अलवर-भरतपुर परियोजना - ₹5783 करोड़
• सतही जल आधारित।
• राज्यांश:- ₹3531 करोड़ 689 लाख (61%)
• केन्द्रांश:- ₹2251 करोड़ 34 लाख (39%)
• लाभान्वित:- अलवर, भरतपुर
• इस परियोजना से केवलादेव नेशनल पार्क एवं दिल्ली-मुम्बई इण्डस्ट्रीयल कॉरिडोर (DMIC) को भी पानी दिया जाना प्रस्तावित है।
3. चम्बल-करौली-सवाई माधोपुर पेयजल परियोजना - ₹4623 करोड़
• चम्बल नदी के पानी पर आधारित।
• राज्यांश:- ₹3055 करोड़ (66%)
• केन्द्रांश:- ₹1568 करोड़ (44%)
• लाभान्वित:- करौली, सवाईमाधोपुर
इस परियोजना के माध्यम से करौली जिले के टोडाभीम, नादौती, हिण्डौन सिटी, करौली, मासलपुर, मंडरायल एवं सपोटरा ब्लॉक के 847 गांव तथा सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर, गंगापुर, बामनवास, सवाई माधोपुर, खण्डार एवं चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक के 579 गांवों में 4 लाख 37 हजार 279 जल कनेक्शन दिए जाएंगे।
4. जाखम बांध आधारित परियोजना - ₹3693 करोड़
• राज्यांश:- ₹2117.21 करोड़ (57%)
• केन्द्रांश:- ₹1575.96 करोड़ (43%)
• लाभान्वित:- चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़
5. कालीतीर वृहद पेयजल परियोजना - ₹821 करोड़
• राज्य सरकार:- ₹463.01 करोड़ (56%)
• केन्द्र सरकार:- ₹357.84 करोड़ (44%)।
• लाभान्वित:- धौलपुर एवं भरतपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य कार्मिकों को स्पेशल इन्क्रीमेंट वैयक्तिक वेतन के रूप में देने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (उदयपुर) में संत पीपा शोध अध्ययन केन्द्र स्थापित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना (घरेलू अनुदान) का दायरा बढ़ा
• मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना (घरेलू अनुदान) का दायरा बढ़ाने के तहत अब 100 यूनिट्स प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य होने के साथ ही समस्त घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट्स प्रतिमाह से अधिक उपभोग होने पर भी पहले 100 यूनिट्स बिजली नि:शुल्क दी जाएगी।
• इसी प्रकार 200 यूनिट्स प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के पहले 100 यूनिट्स नि:शुल्क बिजली के साथ 200 यूनिट्स तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं अन्य सभी शुल्क भी माफ होंगे।
• इस योजना का लाभ बिलिंग माह जून, 2023 से दिया जाना है।
राजसमंद के गाँव मोलेला में बनेगा शिल्पग्राम
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिट्टी से लोक देवी-देवताओं की मूर्तियाँ बनाने के लिए प्रसिद्ध राजसमंद ज़िले के खमनोर तहसील में स्थित मोलेला गाँव में शिल्पग्राम (शिल्पबाड़ी) की स्थापना की मंजूरी दी है।
• मिट्टी की फड़ व मांदल नामक वाद्य यंत्र का निर्माण भी मोलेला गाँव में होता है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली में सावित्री बाई फुले की पंच धातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया है।
पाली में तिरंगा सर्किल का लोकार्पण भी किया।
जल जीवन मिशन
• राजस्थान में जल जीवन मिशन में अभी तक कुल कनेक्शन का आंकड़ा 42.14 लाख को पार कर गया है। कुल कनेक्शन के आधार पर राजस्थान अभी देश में 12वें स्थान पर है।
• जल जीवन मिशन में अभी तक 16 हजार 36 करोड़ रूपए खर्च कर व्यय के मामले में राजस्थान दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
राज्य चुनाव आयोगों का सम्मेलन
• हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने माउंट आबू स्थित आंतरिक सुरक्षा अकादमी कॉन्फ्रेंस हॉल में राज्य चुनाव आयोगों के सम्मेलन का शुभारम्भ किया।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने माउंट आबू में नक्की झील के पास से स्वच्छता अभियान सप्ताह की शुरुआत की है।
e-RTI Portal
• हाल ही राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने राजस्थान उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका के लिए नव विकसित e-RTI Portal का वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से उद्घाटन किया।
33 नये एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन
• 5 जून, 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने प्रदेश में 33 नये एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन का उद्घाटन तथा जमवारामगढ़ के थोलाई स्थित इंटीग्रेटेड रिसोर्स रिकवरी पार्क का शिलान्यास किया।
• साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन में चेतना लाने के उद्देश्य से Run for Environment जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
• प्रदेश में ईको टयूरिजम को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक ज़िले में 2-2 लव-कुश वाटिकाएँ विकसित की जा रही है।
पर्यावरण संरक्षण में राजस्थान देश में सबसे पीछे
• पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट “स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट इन फिगर्स 2023” प्रकाशित की है।
• 29 राज्यों की इस रैकिंग में तेलंगाना सबसे ऊपर जबकि राजस्थान सबसे नीचे है।
• तेलंगाना का स्कोर:- 7.2 (10 में से)
• राजस्थान का स्कोर:- 2.757 (10)
• राजस्थान 30% से कम स्कोर करने वाला एकमात्र राज्य हैं।
सांवलाराम विश्नोई
• गुड़ामालानी (बाड़मेर)
• कांगो में UN शांति सेना के मिशन में शहीद।
• अमर शहीद सांवलाराम विश्नोई को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में वीरता पुरस्कार 'Dag Hammarskjöld Medal' से सम्मानित किया गया है।
दौसा से सांसद जसकौर मीणा के अनुसार दौसा में लोग ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को 'गोद भराई' समारोह के रूप में मनाते हैं।
हाल ही किरेन रिजिजू ने केंद्रीय कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर) को उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
भारतीय फिल्म ने जीता WHO पुरस्कार
• जिनेवा में WHO के मुख्यालय में आयोजित चौथे वार्षिक हेल्थ फॉर ऑल फिल्म फेस्टिवल में 'When Climate Change Turns Violent' नामक भारतीय डॉक्यूमेंट्री ने ‘Health for All’ श्रेणी में पुरस्कार जीता है।
• इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन राजस्थान की वंदिता सहरिया ने किया है।
राज्य सभा सांसद नीरज डांगी को राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति में सदस्य मनोनित किया गया है।
राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर 108 आपातकालीन सेवा और जननी एक्सप्रेस सेवा 104 को जनहित में आगामी छह माह के लिए अति आवश्यक सेवाएं घोषित किया है।
इंटर आपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस)
• इस पोर्टल पर अपराध और अपराधियों के विषय में एक ही जगह पर सारी जानकारी उपलब्ध हो जाती है।
बाढ़ नियंत्रण के लिये इंसीडेंट कमांडर
• जयपुर में आगामी मानसून सत्र में बाढ़ की संभावना को देखते हुए तथा बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये एवं जल भराव के क्षेत्रों की मॉनिटरिंग करने के लिये ज़िला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने इंसीडेंट कमांडर की नियुक्ति की है।
• शहरी क्षेत्र में 22 इंसीडेंट कमांडर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपखंड अधिकारियों को इंसीडेंट कमांडर की जिम्मेदारी सौंपी है।
राजस्थान मंत्रिमण्डल की बैठक में लिये गए महत्त्वपूर्ण निर्णय
• मंत्रिमंडल ने राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1996 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इससे कार्मिक को 28 वर्ष की अर्हकारी सेवा के स्थान पर 25 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर ही पूर्ण पेंशन का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
• साथ ही, 75 वर्ष के पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर को 10% अतिरिक्त पेंशन भत्ता प्राप्त हो सकेगा। कार्मिक/पेंशनर की मृत्यु की दशा में उसके विवाहित नि:शक्त पुत्र/पुत्री तथा ₹12,500 प्रतिमाह तक की आय वाले पात्र सदस्यों को भी पारिवारिक पेंशन का लाभ प्राप्त हो सकेगा। इस संशोधन की अधिसूचना दिनांक 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी।
• मंत्रिमंडल ने अब किसी भर्ती वर्ष में पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में इनकी रिक्तियाँ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की तरह आगामी तीन वर्षों तक अग्रेषित करने का निर्णय लिया है।
हाल ही आयुर्विज्ञान महाविद्यालय दौसा का नामकरण पं नवल किशोर शर्मा आयुर्विज्ञान महाविद्यालय दौसा कर दिया गया।
कालीतीर लिफ्ट परियोजना
• शिलान्यास:- 7 जून 2023 सीएम अशोक गहलोत द्वारा
• कुल लागत:- ₹643 करोड़
• केंद्र (45) : राज्य (55)
इसमें आमजन द्वारा दी जाने वाली 10% राशि भी राज्य सरकार वहन कर रही है।
• लाभान्वित जिला:- धौलपुर
• चम्बल नदी में वर्षाकाल के दौरान अत्यधिक जल को लगभग 180 मीटर लिफ्ट कर पार्वती बांध और रामसागर बांध को हर वर्ष पूरी क्षमता तक भरा जाएगा। इससे कमांड क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी। इन बांधों के भरने से जिले की जीवनदायनी बामनी, पार्वती और उंटगन नदियों में हमेशा जल उपलब्ध रहेगा। इससे बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र के 3, बाड़ी के 4, धौलपुर के 1 और राजाखेड़ा के 10 एनीकट में जलभराव संभव होगा।
• इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर जिले के सिलावट गांव में उंटगन नदी पर एनीकट बांध का भी लोकार्पण किया।
इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना
• शुरू:- 1 अप्रेल 2023 से।
• खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित।
• इस योजना के माध्यम से राज्य के बीपीएल और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुडे़ सभी पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर मात्र 500 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है।
• सब्सिडी का हस्तांतरण सीधे महिला मुखिया के बैंक खाते में किया जाता है। (महिला सशक्तिकरण)
भारत की पहली हैंडबॉल प्रीमियर लीग
• सीएम गहलोत ने विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया।
• आयोजन:- 8 से 25 जून तक।
सवाई मानसिंह स्टेडियम के इन्डोर स्टेडियम में।
• लीग के मुख्य संरक्षक:- राजीव अरोड़ा।
• इसमें राजस्थान सहित 6 राज्यों की टीम खेलेंगी।
मुख्यमंत्री ने हल्दीराम एजुकेशन सोसायटी, बीकानेर की पुस्तक और स्मारिका बालिका शिक्षा के बढ़ते कदम का विमोचन किया।
भीलवाड़ा मेगा जॉब फेयर:- 7 जून, 2023
यह 9वां मेगा जॉब फेयर है।
कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री:- अशोक चांदना
झालावाड़, बूंदी व बाँसवाड़ा में सिंचाई परियोजनाओं के लिये 156.13 करोड़ रुपए स्वीकृत
• इस राशि से झालावाड़ ज़िले में राजगढ़ मध्यम सिंचाई परियोजना में फव्वारा पद्धति के विकास कार्य, घुघवा लघु सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा गागरीन सिंचाई परियोजना में आवश्यक सिंचाई सुविधा के कार्य कराए जाएंगे।
• इसके साथ ही बूंदी ज़िले में उतराना माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा बाँसवाड़ा ज़िले के कूपड़ा गाँव में अनास नदी पर एनिकट का निर्माण कराया जाएगा।
राजस्थान आवासन मंडल को मिले 4 और प्रतिष्ठित अवार्ड
• दिल्ली स्थित एपी शिंदे सिंपोजियम में आयोजित भव्य समारोह में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को 4 राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड प्राप्त हुए।
• शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार की इकाई आईबीसी (इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस) ने मंडल के 4 प्रोजेक्ट्स को एक्सीलेंस इन बिल्ट एनवायरनमेंट के लिये सम्मानित किया है।
1. सिटी पार्क
2. कोचिंग हब (प्रताप नगर)
3. चौपाटी (प्रताप नगर और मानसरोवर में स्थापित)
4. शिक्षक प्रहरी आवास योजना (शिक्षक और कांस्टेबल के लिये)
• उल्लेखनीय है आईबीसी (इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस) हर साल विभिन्न श्रेणियों के भवनों में ‘निर्मित पर्यावरण में उत्कृष्टता’(एक्सीलेंस इन बिल्ट एनवायरनमेंट) के लिए आईबीसी अवार्ड प्रदान करता है।
7 जिलों में खुलेंगी खेल अकादमियां
• बांसवाड़ा एवं सीकर के कोलिड़ा में फुटबॉल अकादमी।
• बाड़मेर व सीकर में बास्केटबॉल अकादमी।
• बीकानेर में साईक्लिंग अकादमी।
• भीलवाड़ा में कुश्ती अकादमी।
• राजगढ़ (चूरू) में एथलेक्टिस अकादमी।
• डीडवाना (नागौर) में कबड्डी अकादमी।
भरतपुर में यूनानी चिकित्सा के अन्तर्गत रेजिमेंटल हिजामा थेरेपी का उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence in Regimental, Hijama Therapy) खोला जाएगा।
अमरूद उत्कृष्टता प्रशिक्षण केंद्र:- सवाई माधोपुर
अंजीर उत्कृष्टता केंद्र:- सिरोही
पपीता उत्कृष्टता केंद्र (एक्सीलेंस सेंटर):- दौसा
66वें नेशनल स्कूल गेम्स
• भोपाल, ग्वालियर और नई दिल्ली में आयोजित।
• चूरू की रितु कुमारी ने शॉट पुट में काँस्य पदक जीता।
• कविता डूडी (नागौर):- 3000 मीटर रेसवॉक में स्वर्ण पदक।
• नीतू कुमारी (चुरू):- डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक।
• केशव बिस्सा (बीकानेर):- वेटलिफ्टिंग की हैवीवेट कैटेगरी (102 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग) में स्वर्ण पदक जीता।
केशव बिस्सा ने सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी का खिताब भी जीता।
• माया माली (भीलवाड़ा):- कुश्ती में स्वर्ण पदक।
• ताश्री मेनारिया (जयपुर):- बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक।
• वीर प्रताप सिंह (भरतुपर):- ताइक्वांडो (78kg वर्ग) में रजत पदक
• सपना (चुरू):- कुश्ती में रजत पदक।
• महिला लॉन टेनिस टीम:- रजत पदक जीता।
• धर्मा मारू (कोटा):- जूडो (45kg वर्ग) में कांस्य पदक जीता।
• छात्रों की कबड्डी टीम:- कांस्य पदक।
• लावण्या अरोड़ा (श्रीगंगानगर):- जूड़ो में कांस्य पदक।
• राजस्थान ने कुल 6 स्वर्ण, 12 रजत और 15 काँस्य पदक जीते ।
• उदयपुर के प्रणय चोर्डिया एवं बीकानेर की युक्ति हर्ष ने शतरंज में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीते। ये दोनों मेडल प्रदेश को मिले 6 स्वर्ण पदकों के अलावा है।
• नेशनल स्कूल गेम्स में प्रदेश ने पहली बार टीम स्पर्धा में देश में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक जीता।
राज्यपाल कलराज मिश्र नेआबूरोड में नगर सुधार न्यास आबू द्वारा विकसित गोविंद गुरु पुस्तकालय का लोकार्पण किया।
सहकार ग्राम आवास योजना
• प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्रीमती श्रेया गुहा ने कहा कि किसान को खेत पर आवास पर निर्माण के लिए सहकार ग्राम आवास योजना जारी कर दी गई है। इस योजना में केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा किसानों को 50 लाख रूपये तक का ऋण तीन किश्तों में उपलब्ध कराया जाएगा। समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा। इस प्रकार किसान को 6 प्रतिशत ब्याज देना होगा। यह ऋण दीर्घकालीन अवधि (15 वर्ष) का होगा।
हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के बीच एमओयू
• जयपुर में स्थित हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (HJU) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, जेंडर और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की समझ बढ़ाने के लिये एक एमओयू किया।
अपर हाई लेवल केनाल परियोजना
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाँसवाड़ा ज़िले के लंकाई (बागीदौरा) में अनास नदी पर साइफन निर्माण और मगरदा में 2500 करोड़ रुपए की अपर हाई लेवल केनाल परियोजना का शिलान्यास किया।
• अपर हाई लेवल केनाल परियोजना से ज़िले की 6 तहसीलों बाँसवाड़ा, बागीदौरा, गांगड़ तलाई, आनंदपुरी, कुशलगढ़ और सज्जनगढ़ को जोड़ा गया है।
• इससे 338 गाँवों के 42 हज़ार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
नोहर के रामपुरा पट्टी में नंदीशाला का लोकार्पण
• हाल ही खान पेट्रोलियम एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया तथा स्थानीय विधायक अमित चाचाण ने प्रदेश के हनुमानगढ़ ज़िले के नोहर स्थित रामपुरा पट्टी श्री गौशाला में नंदीशाला का लोकार्पण किया।
ब्रज क्षेत्र धार्मिक विकास बोर्ड और थार क्षेत्र विकास बोर्ड
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने और थार क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्रज क्षेत्र धार्मिक विकास बोर्ड और थार क्षेत्र विकास बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
• दोनों बोर्ड का मुख्यालय जयपुर में होगा।
• पर्यटन विभाग इनका प्रशासनिक विभाग होगा।
ब्रज क्षेत्र धार्मिक विकास बोर्ड
• यह बोर्ड ब्रज क्षेत्र को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए राज्य सरकार को कार्य योजना व सुझाव देगा।
धार्मिक यात्रा मार्गों श्री गिर्राजजी 84 कोस परिक्रमा आदि को आवागमन के लिए सुगम बनाने, विश्राम स्थलों के विकास, ब्रज संस्कृति से जुड़े पारम्परिक मेलों, उत्सवों और कलाओं का संरक्षण व संवर्धन के कार्य करेगा।
• इस बोर्ड में अध्यक्ष सहित चार गैर सरकारी सदस्य होंगे।
इनका कार्यकाल पदग्रहण से 3 वर्ष का होगा।
• कार्यक्षेत्र:- भरतपुर और करौली।
थार क्षेत्र विकास बोर्ड
• यह बोर्ड क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर पहचान, पर्यटन को बढ़ावा देने, क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए राज्य सरकार को सुझाव देगा। धोरों पर एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देगा। पर्यटकों के लिए ढाणियों में आवास-प्रवास विकसित करेगा। थार के पारम्परिक हस्तशिल्प, कुटीर उद्योगों, कला शिल्प के संरक्षण-संवर्धन के कार्य भी करेगा।
• इस बोर्ड में अध्यक्ष सहित चार गैर सरकारी सदस्य होंगे।
• कार्यक्षेत्र:- चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बाड़मेर।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
• उद्देश्य:- प्रताप के शौर्य के बारे में युवा पीढ़ी को जागरूक करना।
• बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 7 अन्य सदस्य होंगे।
• महाराणा प्रताप पेनोरमा:- चावण्ड में।
लोक कला विकास बोर्ड
• प्रदेश की लोक कला से जुड़ी विभिन्न जातियों एवं वर्गों के उत्थान के लिए लोक कला विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा।
• इस बोर्ड में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अलावा 7 गैर सरकारी सदस्य होंगे।
• उद्देश्य:- लोक कला एवं कलाकारों को वैश्विक पहचान दिलवाना, रोजगार से जोड़ना, लोक कला संस्थाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना, कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना, कलाओं का प्रचार-प्रसार, संस्थाओं का पर्यवेक्षण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान सुनिश्चित करना, लोक कलाओं के सम्बन्ध में प्रकाशन, समीक्षा करना, लोक कला मेलों, प्रदर्शनी, व्याख्यानमाला, गोष्ठियों, समारोह का आयोजन करना तथा लोक कलाकारों का संरक्षण एवं संवर्द्धन करना।
महारानी अवन्ती बाई लोधी विकास बोर्ड
• गठन की घोषणा:- मुख्यमंत्री द्वारा।
• इससे लोधी, लोधा, निषाद, कश्यप, केवट तथा सिद्ध समाज के लिए प्रभावी रूप से योजनाएं बन सकेंगी तथा विकास होगा।
• वीरांगना अवन्ती बाई लोधी का 1857 की क्रान्ति में विशेष योगदान रहा था।
ज़िला स्तर पर रोड सेफ्टी टास्क फोर्स
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज़िला स्तर पर रोड सेफ्टी टास्क फोर्स के गठन को मंजूरी दी है।
• प्रशासनिक विभाग:- परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ।
• अध्यक्ष:- संबंधित ज़िले का ज़िला कलक्टर।
• उद्देश्य:- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना-2023
• 14 जून 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिक कल्याण कोष के तहत पंजीकृत सक्रिय श्रमिकों एवं चिन्हित स्ट्रीट वैंडर्स को अस्पताल में भर्ती होने के दौरान राहत पहुँचाने हेतु 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना-2023' के प्रारूप को सहमति प्रदान की है।
• इस योजना के तहत अब पंजीकृत श्रमिक व चिन्हित स्ट्रीट वैंडर्स और उनके परिवार के 25 से 60 वर्ष के सदस्य (पंजीकृत सक्रिय श्रमिक) को अस्पताल में भर्ती के दौरान अधिकतम 7 दिन की आर्थिक सहायता मिलेगी।
• योजना के तहत भर्ती के समय दैनिक मज़दूरी समाप्त होने की स्थिति में श्रमिक के खाते में ऑटो डीबीटी से भर्ती की अवधि या 7 दिवस (जो भी कम हो) के लिए प्रतिदिन ₹200 की सहायता पहुँचाई जाएगी।
यह सहायता लाभार्थी के स्वयं या परिवार के सदस्य के अस्पताल में न्यूनतम 24 घंटे भर्ती होने की स्थिति में मिलेगी।
• श्रमिक की अस्पताल में मृत्यु होने की स्थिति में भी योजना के तहत सहायता प्राप्त की जा सकेगी।
नरेगा मेट की मजदूरी में बढ़ोतरी
• वर्ष 2023-24 हेतु नरेगा योजनान्तर्गत नियोजित मेटों की मजदूरी दर 240 रूपए प्रति दिन से बढ़ाकर 255 रूपए प्रति दिन की गई है।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने माउंट आबू स्थित मेजर शैतान सिंह पार्क में मरणोपरांत परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
• चम्पा गुफा:- माउंट आबू (सिरोही)
स्वामी विवेकानंद के आबू पर्वत प्रवास की साक्षी।
• दुदीया तालाब:- सिरोही
• लक्ष्मीनाथ जी मंदिर:- बीकानेर
• काले डूंगर राय मंदिर:- जैसलमेर
राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार की होगी शुरुआत
• पद्य श्रेणी में:- कन्हैया लाल सेठिया साहित्य पुरस्कार,
• लोक साहित्य/कला श्रेणी में:- कोमल कोठारी लोक साहित्य पुरस्कार,
• भाषा/अनुसंधान श्रेणी में:- डॉ. सीताराम लालस भाषा एवं अनुसंधान पुरस्कार,
• गद्य श्रेणी में:- विजयदान देथा साहित्य पुरस्कार दिए जाएंगे।
• नोडल एजेंसी:- राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर
• प्रशासनिक विभाग:- कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग।
• पुरस्कार में 11-11 लाख रुपए नकद राशि, प्रशस्ति–पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
• ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जा सकेंगे।
• ये सम्मान उन व्यक्तियों, संस्था अथवा संगठन में बांटा जा सकेगा, जिन्हें चयन समिति समान रूप से पात्र समझती है।
• पुरस्कार चयन के लिए गठित स्थायी समिति के अध्यक्ष राज्य सरकार द्वारा मनोनीत गैर-राजकीय व्यक्ति होंगे।
• पद्मश्री/साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित राज्य सरकार द्वारा मनोनीत दो साहित्यकार, राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के अध्यक्ष, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के अध्यक्ष एवं कला एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख शासन सचिव इस समिति में सदस्य होंगे।
राजस्थान को पवन ऊर्जा के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार
• 'विश्व पवन दिवस' (15 जून) के अवसर पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राजस्थान को पवन ऊर्जा के क्षेत्र में अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वोत्कृष्ट कार्य किये जाने हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• राजस्थान सौर ऊर्जा में भी प्रथम है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी 15 से 17 जून तक मुम्बई में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में भाग लेंगे।
'लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण' कार्यक्रम
• हाल ही जेईसीसी (सीतापुरा) में 'लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण' कार्यक्रम आयोजित किया गया।
• मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर करीब 41 हजार 900 पशुपालकों के खाते में लम्पी रोग से मृत दूधारू पशुओं के लिए 175 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि हस्तांतरित की।
ऐसा करने वाला राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है।
• राजस्थान में गौशालाओं को 9 माह व नंदीशालाओं को 12 माह का अनुदान दिया जा रहा है।
राजस्थान किसान महोत्सव
• 16-18 जून तक जेईसीसी (सीतापुरा) में आयोजित।
• उद्देश्य:- कृषि उत्पादकता बढ़ाना और किसानों को नवीनतम तकनीकों से अवगत करवाना।
• मुख्यमंत्री ने महोत्सव का समापन किया।
• समापन अवसर पर ‘आत्मा योजना’ के तहत कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार करने वाले प्रगतिशील 10 किसानों एवं पशुपालकों को राज्यस्तरीय कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रत्येक किसान को 50 हज़ार रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।
• इसके अलावा 23-24 जून को उदयपुर एवं 30 जून और 01 जुलाई को जोधपुर में संभाग स्तरीय किसान मेलों का आयोजन किया जाएगा।
विभिन्न ज़िलों के 441 गाँवों में खुलेंगे नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न ज़िलों के 441 गाँवों में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र हेतु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता का एक-एक पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की है।
राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (NVVN) ने IIT जोधपुर में अपनी पहली रूफटॉप सौर फोटोवोल्टिक परियोजना शुरू की है।
जोधपुर में खुलेगा हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय
• यह निदेशालय हस्तशिल्प नीति-2022 के अनुसार विभिन्न कार्यों को संपादित करेगा।
• मुख्य कार्य:- राज्य के हस्तशिल्प एवं हथकरघा क्षेत्र का विकास करना।
• उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त इस हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय के पदेन निदेशक होंगे।
राज्य सरकार ने राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया है। इन खेलों का शुभारम्भ अब 23 जून के स्थान पर 10 जुलाई को होगा।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान
• अगस्त 2022 से अप्रैल 2023 तक चला।
• इसके परिणाम स्वरूप राज्य के 7 जिलों की 29 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है।
कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं के लिए भी 'ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम' लागू
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं को राहत देने के लिये ‘ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम’ के प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की है।
• ‘ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम’ के तहत कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को भी अब घर से कॉलेज आने-जाने का बस किराया मिलेगा।
• राज्य सरकार द्वारा कॉलेज में 10 किमी. से अधिक दूरी से आवागमन पर प्रति दिन 20 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
• माह में न्यूनतम 75% उपस्थिति वाली छात्राएं ही स्कीम में पात्र होंगी।
• उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत छात्राओं के लिए घर से 5 किमी. से अधिक दूरी से विद्यालय में आवागमन पर यह लाभ देय है।
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय
• उत्पत्ति:- अरब सागर से।
• तूफान को 'बिपरजॉय' नाम बांग्लादेश ने दिया।
इसका अर्थ ‘विपत्ति’ या ‘आपदा’ होता है।
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र एवं डिजिटल प्लेनेटोरियम की
• स्थापना:- राजीव गांधी नगर (कोटा)
• इससे विद्यार्थी और आमजन दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका व खगोलीय घटनाओं का रहस्य जान सकेंगें।
वन्य जीवों के संरक्षण हेतु 9 करोड़ रुपए स्वीकृत
• उक्त राशि से तीन स्थानों पर वन्य जीव संरक्षण से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे -
1. पालीघाट - सवाई माधोपुर (राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य) में घड़ियालों का संरक्षण।
2. खींचन - जोधपुर में कुरजां संरक्षण।
3. राष्ट्रीय मरु उद्यान में गोडावन संरक्षण।
दौसा मेगा जॉब फेयर:- 21 जून
9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023:- 21 जून
• थीम:- वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग।
• राज्य स्तरीय आयोजन:- रामबाग, जयपुर
• पहला योग दिवस:- 21 जून 2015
स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड
• हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इसका मुख्यालय जयपुर में होगा।
• बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा 5 गैर सरकारी सदस्य होंगे। इनका कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा।
• प्रशासनिक विभाग:- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग।
प्रमुख कार्य:-
स्वर्ण एवं रजत कला समाज की सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति, समाज की आर्थिक अभिवृद्धि, रोजगार बढ़ाने के उपाय, समाज के विकास एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं के प्रारूप, समाज की कला एवं कारीगरी को बढ़ावा देने के कार्य।
गोडवाड़ देसुरी में लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली ज़िले के गोडवाड़ देसुरी में लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व विकसित करने तथा सिरोही के संरक्षित वन क्षेत्र वाडाखेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
.......................
.......................
.......................
पूरे महीने की PDF टेलीग्राम ग्रुप और मोबाइल ऐप पर डाल दी गई है।
टेलीग्राम ग्रुप:- DevEduNotes2
मोबाइल ऐप:- DevEduNotes
SAVE WATER
0 Comments