आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 जून 2023 करेंट अफेयर्स। 23 जून 2023 करेंट अफेयर्स। 22 जून 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


22 जून 2023 करेंट अफेयर्स

एस्टोनिया समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला मध्य यूरोपीय देश बना है।

आलोक कुमार एशियाई विकास बैंक (ADB) के विकास के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी पर सलाहकार समूह के सदस्य बने है।

BPL कार्डधारकों को 10 किलो चावल की गारंटी देने वाली कर्नाटक में ‘अन्न भाग्य’ योजना चावल की कमी के कारण बाधित हो गई है।

भारत के सहयोग से श्रीलंका के गाले जिले में एक डिजिटल शिक्षा परियोजना का कार्यान्वयन किया जाएगा।

लेखिका और कार्यकर्ता अरुंधति रॉय को उनके नवीनतम निबंध ‘आजादी’ के लिए 45वें यूरोपीय निबंध पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी ने जर्मन शांति पुरस्कार 2023 जीता है।

पेटेरी ओरपो फिनलैंड के प्रधानमंत्री बने है।

हाल ही अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया है। 

चीन ने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और अमेरिका द्वारा रखे गए प्रस्ताव को एक बार फिर रोक दिया है। 

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार
• नर्सिंग कर्मियों को दिया जाता है।
• हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2022 और 2023 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए।
राजस्थान के नीरज तंबोलिया को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार 2022 मिला है।


23 जून 2023 करेंट अफेयर्स

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस:- 23 जून
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस:- 23 जून
थीम:- Lets move.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान में इंटीग्रेटेड सिम्युलेटर कॉम्प्लेक्स (ISC) ‘ध्रुव’ का उद्घाटन किया।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में दुनिया के सबसे बड़े रामायण मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।
बिहार में ‘रामायण मंदिर’ कंबोडिया के वर्तमान सबसे बड़े मंदिर अंगकोरवाट मंदिर से लंबा होगा।  

हसमुख अधिया GIFT सिटी लिमिटेड के अध्यक्ष बने है।
गौरतलब है कि गांधीनगर में भारत की पहली स्मार्ट सिटी गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस-टेक सिटी का विकास किया जा रहा है।

पाकिस्तान ने हाल ही में देश के शैक्षणिक संस्थानों में होली और अन्य हिंदू त्योहारों के उत्सव पर प्रतिबंध लगा दिया।

केंद्र सरकार ने दीमापुर में यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए नागालैंड को ₹145 करोड़ आवंटित किए हैं। यूनिटी मॉल का उद्देश्य राज्य की एक जिला एक उत्पाद (ODOP) पेशकश को बढ़ावा देना है।

हिमाचल प्रदेश ने दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ साझेदारी की है।
• दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के डगवार में स्थापित किया जायेगा।

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2023
• जारीकर्ता:- विश्व आर्थिक मंच (WEF)
• भारत 146 देशों में 127वें स्थान पर है।
• शीर्ष रैंक:- 1. आइसलैंड 2. नॉर्वे 
• अंतिम रैंक:- अफ़ग़ानिस्तान
• यह सूचकांक लैंगिक समानता को मापता है।


24 जून 2023 करेंट अफेयर्स

गुजरात के सूरत में योग दिवस कार्यक्रम में 1.53 लाख लोगों की भागीदारी के साथ नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।

आर्टेमिस समझौता (Accord)
• 13 अक्टूबर, 2020 को 8 देशों द्वारा शुरू।
• हाल ही भारत आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 27वां देश बना है।
• आर्टेमिस समझौता अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के आर्टेमिस कार्यक्रम का एक हिस्सा है।
आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत नासा चंद्रमा पर पहली महिला को उतारेगा। इस इंटरनेशनल सहयोग से नासा चांद पर स्थाई तौर पर मौजूद होगा। यहीं से मंगल ग्रह पर पहले मानव मिशन की तैयारी की जाएगी.
• आर्टेमिस समझौता एक आपसी सहमति है। जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष में आपसी सहयोग से नई खोजों को अंजाम देना है।  यह समझौता 1967 की संयुक्त राष्ट्र बाह्य अंतरिक्ष संधि पर आधारित है। (आउटर स्पेस ट्रीटी 1967)
• साथ ही नासा और इसरो 2024 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए एक संयुक्त मिशन शुरू करेंगे।

रूबी सिन्हा को तीन साल के कार्यकाल के लिए BRICS चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वीमेंस वर्टिकल (ब्रिक्स सीसीआई डब्ल्यूई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी चिप कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी गुजरात में सेमीकंडक्टर परीक्षण एवं असेंबली संयंत्र लगाएगी जिसपर कुल 2.75 अरब डॉलर (2.7 बिलियन डॉलर) का निवेश होगा।

अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने भारत में लड़ाकू जेट विमानों के लिए इंजन बनाने हेतु हिंदुस्तान एयरोनटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ समझौता किया है।

ब्रिटेन के लॉयड्स बैंकिंग ग्रुप ने हैदराबाद में एक टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित किया है।

भारतीय रेल मंत्रालय ने पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा समाधानों की प्रगति में तेजी लाने और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) के साथ एक समझौता किया है।

Apple भारत में अपना क्रेडिट कार्ड 'Apple Card' लॉन्च करेगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ‘नॉलेज शेयरिंग’ प्लेटफॉर्म (KSP) लॉन्च किया है। इस पर आम जनता सड़क निर्माण के लिए अपने सुझाव दे सकती है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments