27 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स। 26 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स। 25 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स

  
Current Affairs 2023


25 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स

विश्व मलेरिया दिवस:- 25 अप्रैल
अंतर्राष्ट्रीय चेरनोबिल आपदा स्मरण दिवस:- 26 अप्रैल

पहली जलशक्ति जनगणना
• जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी।
• भारत में पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा जल संरचनाएं हैं जबकि सिक्किम में सबसे कम हैं। 
पश्चिम बंगाल में 7.47 लाख जल संरचनाएं हैं।
सिक्किम में 134 जल संरचनाएं हैं।
• इस जनगणना को बाग़बानी जनगणना योजना के तहत छोटी बाँध जनगणना के साथ संगति में आयोजित किया गया है।
• देश में कुल 24.24 लाख जल संरचनाएं हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में:- 23.55 लाख (97.1%)
शहरी क्षेत्रों में:- 69,485 (2.9%)
• तालाबों का शेयर 59.5% है।
जिसे टैंक (15.7%), 
जल संरक्षण योजनाएं/चेक डैम (9.3%), 
झीलें (0.9%) और अन्य (2.5%) हैं।
टैंकों की सबसे अधिक संख्या:- आंध्र प्रदेश 
झीलों की सबसे अधिक संख्या:- तमिलनाडु
• महाराष्ट्र जल संरक्षण योजनाओं को लागू करने में अग्रणी राज्य है।

लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स 2023
• विश्व बैंक द्वारा जारी।
• शीर्ष रैंक:- 1. सिंगापुर 2. फिनलैंड
• भारत 139 देशों में से 38वें स्थान पर है।

पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान
• लॉन्च:- अक्टूबर 2021 
• उद्देश्य:- लॉजिस्टिक लागतों को कम करना और बुनियादी ढांचे को सुचारू बनाना।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान को 'इनोवेशन (केंद्रीय)' श्रेणी में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता – 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया। 

केरल सरकार ने 'एक पंचायत, एक खेल का मैदान' परियोजना शुरू की है। 

खोंगजोम दिवस:- मणिपुर में खोंगजोम में वर्ष 1891 में हुए एंग्लो-मणिपुरी युद्ध की याद में मनाया जाता है।

लॉक्ड शील्ड्स साइबर-डिफेंस अभ्यास 2023
• हाल ही दुनिया का सबसे बड़ा साइबर रक्षा अभ्यास "लॉक्ड शील्ड" नाटो सहयोगी साइबर रक्षा केंद्र ऑफ एक्सीलेंस द्वारा तल्लिन (एस्टोनिया) में आयोजित किया गया। 

हाल ही सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा के नाम पर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के गेट का अनावरण किया गया।

हिमाचल प्रदेश अज्ञात शवों के लिए विशेष रूप से एक डीएनए डेटाबेस स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य बना है। 

ऑपरेशन कावेरी
• हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया है। इसके तहत सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। 
• भारतीय वायु सेना के दो C-130 विमानों और भारतीय नौसेना के शिप INS सुमेधा को ऑपरेशन में शामिल किया गया है। 
• सूडान की राजधानी:- खार्तूम


26 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स

उडान 5.0
लॉन्च:– 21 अक्टूबर 2016
• हाल ही केंद्र सरकार ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS)-उड़े देश का आम नागरिक (UDAN) के पाँचवें चरण की शुरुआत की है।
• इस योजना की शुरुआत नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय हवाई अड्डे के विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिये की गई थी।
• यह राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति, 2016 का एक हिस्सा है।
• यह योजना 10 वर्ष की अवधि के लिये लागू है।
लक्ष्य:- 2024 तक 100 हवाई अड्डों को चालू करना।
उद्देश्य:-
• भारत के दूरस्थ और क्षेत्रीय क्षेत्रों के लिये हवाई संपर्क एवं यात्रा में सुधार करना।
• आम लोगों को सस्ती दरों पर हवाई यात्रा करने में सक्षम बनाना।

हाल ही पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारेक फतेह का निधन हो गया। 

व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत-यूक्रेन चैम्बर ऑफ कॉमर्स स्थापित किया जाएगा। 

भारतीय मूल के उदय तम्बर न्यूयॉर्क सिटी के जातिगत न्याय सलाहकार मंडल के सदस्य बने है।

माणा बना भारत का पहला गाँव
• हाल ही उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर बसे सीमांत गांव माणा के प्रवेश द्वार पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 'भारत का पहला गांव' होने का साइन बोर्ड लगा दिया।
• इससे पहले माणा को भारत का अंतिम गाँव के रूप में मान्यता प्राप्त थी।
वाइब्रेंट ग्रामीण कार्यक्रम
जीवंत गांव कार्यक्रम: भारत की उत्तरी सीमा
• वाइब्रेंट ग्रामीण कार्यक्रम का उद्देश्य चयनित सीमा समुदायों में निवासियों के जीवन के मानकों को ऊंचा करना है।
• इस योजना का उद्देश्य 19 जिलों, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 46 सीमावर्ती ब्लॉकों में 2967 गांवों का विकास करना है।
यह कार्यक्रम अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख संगठित क्षेत्र जैसे राज्यों के सीमा समुदायों को कवर करता है।

स्वागत सप्ताह
• हाल ही गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह को "स्वागत सप्ताह" घोषित किया।
• वर्ष 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने “राज्य व्यापक शिकायतों पर तकनीक के उपयोग से ध्यान” (SWAGAT) पहल शुरू की थी।

जीरो शैडो डे
• 25 अप्रैल को बेंगलुरु में “जीरो शैडो डे” नामक खगोलीय घटना घटी।
• जीरो शैडो डे एक दुर्लभ और अनोखी घटना है जो पृथ्वी के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न समयों पर होती है। 
इस दौरान धरती पर किसी भी लंबवत वस्तु की कोई छाया नहीं पड़ती है क्योंकि सूर्य की स्थिति सीधे ऊपर होती है। सामान्य रूप से, सूर्य की स्थिति उत्तर या दक्षिण की ओर थोड़ी झुकी होती है और सीधे ऊपर नहीं होती है। 

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने IIT मद्रास के परिसर में बंदरगाहों, जलमार्गों और तटों के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया।

दिल्ली का वेस्ट-टू-वंडर जी20 पार्क
• भारत ने दिल्ली में जी20 पार्क के निर्माण का प्रस्ताव रखा है जो विकास के मार्ग पर वैश्विक एकता का प्रतिनिधित्व करेगा।
• यह पार्क "One Earth, One Family, One Future" की थीम पर आधारित होगा।
• पार्क में मूर्तियों का निर्माण 'वेस्ट टू वंडर' कॉन्सेप्ट का उपयोग करके किया जाएगा। 

ई-श्रम पोर्टल
• लॉन्च वर्ष:- 26 अगस्त, 2021
• उद्देश्य:- असंगठित क्षेत्र के कामगारों (जैसे कि निर्माण कार्मिक, प्रवासी कार्मिक, गिग और प्लेटफॉर्म कार्यकर्ता, स्ट्रीट वेंडर्स, घरेलू कामकाजी, कृषि कामकाजी आदि) के एक केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना।


27 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स

भारत, आर्मेनिया और ईरान के विदेश मंत्रालयों के बीच पहली त्रिपक्षीय बैठक येरेवन (आर्मेनिया) में आयोजित हुई।
• इस दौरान अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण वाहन मार्ग (INSTC) पर भी चर्चा की गई। 
यह एक फ्रेट कॉरिडोर है जो भारत, ईरान और रूस को जोड़ता है।
उद्देश्य:- मुंबई से मॉस्को तक माल ले जाने के समय और लागत में कमी करना।

महावीर सिंह फोगाट एमएमए-1 फेडरेशन के अध्यक्ष बने है। (एमएमए:- मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स)

कोच्चि वाटर मेट्रो
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में भारत की पहली ‘वॉटर मेट्रो रेल सेवा’ का लोकार्पण किया है। 

SIPRI की रिपोर्ट 
• स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI)
• रिपोर्ट की थीम:- मिलिट्री  स्पेंडिंग  अक्रॉस  द  ग्लोब।
• भारत दुनिया में चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करता है। 
शीर्ष रक्षा बजट वाले देश
1. अमेरिका  2. चीन
3. रूस        4. भारत

बेल्जियम स्थित विटो कंपनी अयोध्या में कचरे से बायोडीजल उत्पादित करने के लिए दो साल की पायलट परियोजना शुरू करेगी।

प्रकाश सिंह बादल
• हाल ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया।
• वे पंजाब के सबसे युवा और उम्रदराज मुख्यमंत्री रहे।
• 2015 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित।

मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति बने है।

जिम्बाब्वे ने लॉन्च किए सोने के सिक्के
• जुलाई 2022 में महंगाई से निपटने के लिए जिम्बाब्वे सरकार ने सोने के सिक्के लॉन्च किए थे।
• हाल ही जिम्बाब्वे मुद्रा की मूल्य गिरावट के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए, जिम्बाब्वे रिजर्व बैंक (RBZ) ने एक सोने से बैकअप डिजिटल मुद्रा लाने की योजना घोषित की है।
• डिजिटल सोने के टोकन इलेक्ट्रॉनिक मनी के रूप में होंगे, जो RBZ में रखे गए सोने से समर्थित होंगे।

IIT मद्रास ज़ांज़ीबार (तंजानिया) में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय परिसर स्थापित करेगा।
यह अफ्रीका में स्थापित पहला IIT होगा।

जापान में गर्भपात की गोली को मंज़ूरी
• हाल ही जापान ने देश की पहली गर्भपात की गोली 'मेफीगो' को मंजूरी दी है।
• इस गोली को भारतीय फार्मास्यूटिकल लाइनफार्मा द्वारा बनाया गया है।

SAVE WATER