विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस:- 21 अप्रैल
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस:- 21 अप्रैल (2006 से)
विश्व पृथ्वी दिवस:- 22 अप्रैल
विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस:- 23 अप्रैल
सी-55 मिशन
• हाल ही इसरो ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से PSLV-C55 रॉकेट से सिंगापुर के दो उपग्रहों TeLEOS-2 और LUMILITE-4 को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया।
• इन दोनों सैटेलाइट के साथ POEM भी उड़ान भरेगा। POEM अंतरिक्ष के वैक्यूम (निर्वात) में कुछ टेस्टिंग करेगा।
• यह PSLV की 57वीं उड़ान है और पीएसएलवी कोर अलोन कॉन्फिगरेशन का इस्तेमाल करने वाला 16वां मिशन है
• इस लॉन्चिंग के साथ ही ऑर्बिट में भेजे गए विदेशी सैटेलाइट की कुल संख्या 424 हो गई है।
• यह प्रक्षेपण इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के जरिये किया गया।
क्या है POEM
• POEM का पूरा नाम पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल है। पीएसएलवी चार स्टेज वाला रॉकेट है। इसके तीन स्टेज तो समुद्र में गिर जाते हैं। आखिरी यानी चौथी स्टेज जिसे PS4 भी कहते हैं, सैटेलाइट को अपनी कक्षा में पहुंचाने के बाद अंतरिक्ष का कचरा भर रह जाता है। अब इसी के ऊपर प्रयोग करने के लिए POEM का इस्तेमाल किया जाएगा।
ल्यूमलाइट-4
• इसे सिंगापुर के इन्फोकॉम रिसर्च इंस्टीट्यट और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के सैटेलाइट टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर की साझेदारी में बनाया गया है।
• उद्देश्य:- सिंगापुर की ई-नेविगेशन समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना और ग्लोबल शिपिंग कम्युनिटी को फायदा पहुंचाना है।
• यह 16 किलो का है।
टेलीओएस-2
• यह एक टेली कम्युनिकेशन सैटेलाइट है।
(पृथ्वी अवलोकन उपग्रह)
• यह 741 किलो वजनी है।
• यह आपदा प्रबंधन से जुड़ी सूचना देगा।
चीन ने Fengyun-3 सैटेलाइट किया लॉन्च
• हाल ही चीन ने गांसु प्रांत में जियुक्वान कोस्मोड्रोम से चांग झेंग-4बी वाहक रॉकेट का उपयोग करके फेंगयुन-3 मौसम संबंधी उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
• मुख्य उद्देश्य:- भारी वर्षा जैसी गंभीर मौसमी स्थितियों की मॉनिटरिंग करना और उनसे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना।
• यह चांग झेंग रॉकेट परिवार का 471वां मिशन था।
केन्या का पहला अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट
• हाल ही केन्या ने कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग बेस से एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के एक रॉकेट पर अपना पहला ऑपरेशनल अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट "Taifa-1" लॉन्च किया।
• लॉन्च रॉकेट में स्पेसएक्स के ‘राइडशेयर प्रोग्राम’ के तहत तुर्की समेत विभिन्न देशों से 50 पेलोड थे।
• Taifa-1 को SayariLabs और EnduroSat द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
• मुख्य उद्देश्य:- केन्या को आपदा प्रबंधन और खाद्य असुरक्षा से निपटने में मदद करने के लिए बाढ़, सूखा और जंगल की आग सहित कृषि और पर्यावरणीय डेटा एकत्र करना।
मनरेगा में राजस्थान अव्वल
• राजस्थान लगातार चौथे वर्ष, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत व्यक्ति दिवस सृजन के मामले में देश में शीर्ष पर रहा है।
• 2022-23 में, राजस्थान ने योजना के तहत 10,175 करोड़ रुपये की कुल लागत पर 35.61 करोड़ श्रम दिवस सृजित किए।
• मनरेगा MIS रिपोर्ट के अनुसार:-
1. राजस्थान (35.61 करोड़)
2. तमिलनाडु (33.45 करोड़)
3. उत्तर प्रदेश (31.18 करोड़)
4. आंध्र प्रदेश (23.96 करोड़)
5. बिहार (23.69 करोड़)
• 100 दिन का काम पूरा करने वाले परिवारों की संख्या के मामले में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर है।
गैरी बैलेंस
• हाल ही गैरी बैलेंस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।
• गैरी बैलेंस ने इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला।
• हाल ही में अपने मूल देश जिम्बाब्वे के लिए खेलना शुरू किया था।
• बैलेंस दो अलग-अलग देशों की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए शतक जमाने वाले विश्व क्रिकेट के दूसरे बल्लेबाज हैं।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पहले वैश्विक बौद्ध सम्मेलन का उद्घाटन किया।
कृषि खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की स्थिति
• FAO द्वारा रिपोर्ट जारी।
• कृषि और खाद्य प्रणालियां वैश्विक स्तर पर पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए महत्वपूर्ण रोजगार अवसर प्रदान करती हैं, जहाँ 36% महिला और 38% पुरुष इस क्षेत्र में काम करते हैं।
• महिलाएँ इस क्षेत्र में अधिकतर अस्थायी रूप से या असुरक्षित स्थितियों में काम करती हैं, और महिलाओं द्वारा प्रबंधित जमीनों के बीच फसल की उत्पादकता में 24% का लिंग अंतर होता है।
23 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स
मुलापेटा ग्रीनफील्ड पोर्ट
• आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने श्रीकाकुलम जिले में मुलापेटा ग्रीनफील्ड पोर्ट के निर्माण की शुरुआत की।
• साथ ही मुख्यमंत्री ने बुडगतलापलेम में एक मछुआ बंदरगाह के लिए नींव रखी, गोटा बैराज से हिरा मंडलम जलाशय तक फैले एक जीवन सिंचाई परियोजना के लिए नींव रखी
सोनम वांगचुक को प्रतिष्ठित संतोकबा मानवीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
नागालैंड का पहला मेडिकल कॉलेज
• राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने नागालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च की स्थापना के लिए मंजूरी दी है।
• इसे कोहिमा में स्थापित किया जाएगा।
मेघालय की राजधानी शिलांग में पूर्वोत्तर क्षेत्र का सबसे बड़ा मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है।
भारतीय सेना और तेजपुर विश्वविद्यालय ने भारतीय सेना के कर्मियों के लिए चीनी भाषा के प्रशिक्षण के लिए एक समझौता किया है।
AIIB अबू धाबी में पहला विदेशी कार्यालय खोलेगी
• एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) अबू धाबी में पहला विदेशी कार्यालय खोलेगी।
• AIIB एक बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसे 2016 में एशिया और उससे आगे की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लक्ष्य के साथ स्थापित किया गया था।
• मुख्यालय:- बीजिंग (चीन)
• इसके 100 से अधिक देश सदस्य हैं।
टाटा स्टील का मेथनॉल के लिए पायलट प्लांट
• टाटा स्टील ब्लास्ट फर्नेस फ्ल्यू गैसों से मेथनॉल का उत्पादन करने के लिए ओडिशा में अपने कलिंगनगर संयंत्र में 10 टन प्रतिदिन का पायलट प्लांट लगाएगी।
डेविड वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी कप्तान बने है।
हाल ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) योजना को लागू करने के लिए कर्नाटक को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
संरक्षण पोर्टल:- कर्नाटक
महाराष्ट्र सरकार ने पदोन्नति में दिव्यांग कर्मचारियों के लिए 4% आरक्षण की घोषणा की है।
मिगेल डियास-कानेल एक बार फिर क्यूबा के राष्ट्रपति बने है।
रॉवन विल्सन न्यूयॉर्क के पहले अश्वेत मुख्य न्यायाधीश बने है।
बैंकॉक में भारत-थाईलैंड रक्षा संवाद की 8वीं बैठक आयोजित की गई।
हाल ही भारत-यूके वित्तीय बाजार संवाद की दूसरी बैठक लंदन में आयोजित हुई।
24 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स
अरुण सिन्हा राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष बने है।
हाल ही दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जयदीप मुखर्जी ने अपनी आत्मकथा क्रॉसकोर्ट का विमोचन किया।
• रोहित शर्मा JioCinema के ब्रांड एंबेसडर बने है।
• विराट कोहली HSBC के ब्रांड एंबेसडर बने है।
• ऋषभ पंत स्टार स्पोर्ट्स के ब्रांड एंबेसडर बने है।
असम-अरुणाचल सीमा विवाद समझौता
• हाल ही असम और अरुणाचल प्रदेश की सरकारों ने दोनों राज्यों के बीच अंतर-राज्य सीमा विवाद के निपटारे के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
• दोनों राज्यों के बीच समझौते से सीमा से सटे 123 गांवों का विवाद समाप्त हो जाएगा।
• यह समझौता ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य, जनसांख्यिकीय प्रोफाइल, प्रशासनिक सुविधा, सीमा से निकटता और निवासियों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
• दोनों राज्य सरकारें इस बात पर सहमत हो गई हैं कि इन विवादित गांवों के संबंध में यह समझौता अंतिम होगा और भविष्य में कोई भी राज्य किसी भी क्षेत्र या गांव से संबंधित कोई नया दावा नहीं करेगा।
• समझौते के बाद दोनों राज्यों की सीमाओं का निर्धारण करने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा एक विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा।
• लगभग 800 किमी की असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा का विवाद समाप्त कर दिया है।
क्या है असम और अरुणाचल प्रदेश सीमा विवाद ?
• असम अरुणाचल प्रदेश के साथ 804.10 किलोमीटर की अंतर्राज्यीय सीमा साझा करता है। साल 1987 में बनाए गए अरुणाचल प्रदेश का दावा है कि इसके निवासियों की कुछ भूमि असम को दे दी गई है। अरुणाचल प्रदेश ने समय-समय पर यह चिंता जताई है कि मैदानी इलाकों के कई वन क्षेत्र जो पारंपरिक रूप से पहाड़ी आदिवासी समुदायों के थे, असम में एकतरफा स्थानांतरित कर दिए गए।
• एक त्रिपक्षीय समिति ने सिफारिश की थी कि कुछ क्षेत्रों को असम से अरुणाचल में स्थानांतरित कर दिया जाए। असम ने इसका विरोध किया और मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
रूस भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना है।
उत्तर प्रदेश सरकार का ई-वाहन अभियान
• इस पहल के तहत, सरकार ने सभी सरकारी विभागों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वाहनों को 2030 तक ईवी में बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
• उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण और गतिशीलता नीति 2022 को भी अधिसूचित किया है। नीति में निम्नलिखित प्रोत्साहन शामिल हैं:-
1. ईवी खरीद पर तीन साल तक कर और पंजीकरण शुल्क मुक्ति।
2. राज्य में निर्मित ईवी खरीद पर पांच साल तक कर और पंजीकरण शुल्क मुक्ति।
राजस्थान की दीपिका मिश्रा को वायुसेना पदक
• भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर दीपिका मिश्रा (कोटा, राजस्थान) को वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) अवार्ड मिला है।
• दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बनीं है।
• दीपिका को मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान असाधारण साहस के कार्य के लिए वायुसेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया है।
OFC इंफ्रास्ट्रक्चर
• भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वर्ष 2025 तक भारत में लगभग 10,000 किलोमीटर ऑप्टिक फाइबर केबल (OFC) इंफ्रास्ट्रक्चर के एक एकीकृत नेटवर्क का विकास करने की परियोजना की घोषणा की है।
• इस परियोजना को NHAI की विशेष उद्देश्य वाली वाहन व्यवस्था प्रबंधन लिमिटेड (NHLML) द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा, जो राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ उपयोगी कोरिडोर बनाएगा ताकि OFC इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा सके।
ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने इस्तीफा दिया है।
शांतनु रॉय बीईएमएल लिमिटेड के नए सीएमडी बने है।
केन्याई एथलीट केल्विन किप्टुम ने लंदन मैराथन जीती है।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस:- 24 अप्रैल
• भारत सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से मध्य प्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन किया।
• पंचायती राज संस्था (पीआरआई) भारत की ग्रामीण स्वशासन प्रणाली है जो 1992 के 73 वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा स्थापित की गई है।
पंचायती राज की मुख्य विशेषताएं –
ग्राम सभा:- पंचायत राज संस्थाओं के नागरिकों के पंजीकृत मतदाताओं की गांव स्तर की सभा होती है, राज्य विधानमंडल द्वारा सौंपे गए कार्य कर सकता है।
त्रिस्तरीय प्रणाली (Three-tier system):- ग्राम, तथा मध्यम व संगठित जिला स्तरों पर पंचायत राज संस्थाएँ होती हैं जो समानता के लिए होती हैं (केवल 20 लाख जनसंख्या से कम वाले राज्यों में नहीं होती हैं)।
चुनाव (Election):- सभी स्तरों पर सदस्यों का प्रत्यक्ष चुनाव, एक अध्यक्ष का अप्रत्यक्ष चुनाव, राज्य विधानमंडल निर्वाचन नियम तय करता है।
सीटों का आरक्षण (Reservation of seats):- अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और महिलाओं के लिए सीटों की आरक्षण होता है; कुल सीटों का एक तिहाई हिस्सा सीधे चुनाव से भरा जाता है जो महिलाओं के लिए आरक्षित होता है; राज्य विधानमंडल पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण तय कर सकता है।
पंचायतों की अवधि:- पांच वर्ष की अवधि, पूर्व विघटन की स्थिति में नए चुनाव नियुक्ति जाती है, प्राकृतिक अवधि समाप्त होने से पहले या विघटन के छह महीने के भीतर।
योग्यता और अयोग्यता:- राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कानूनों के तहत अयोग्यता, 21 की न्यूनतम आयु, राज्य विधानसभा अयोग्यता प्राधिकरण निर्धारित करती है।
राज्य चुनाव आयोग:- चुनावी रोल और चुनाव के आचरण का पालन करता है, राज्यपाल आयोग को नियुक्त करता है जो न्यायाधीश को बर्खास्त करने के लिए निर्दिष्ट कारणों के लिए ही बर्खास्त किया जा सकता है।
अधिकार और कार्य:- राज्य विधानसभा पंचायतों को आवश्यक स्वशासनिक अधिकार और अधिकार प्रदान करती है।
स्वामित्व योजना
• मंत्रालय:- पंचायती राज मंत्रालय
• लॉन्च वर्ष: – 9 राज्यों में योजना (2020-2021) के पायलट चरण के सफल समापन के बाद 24 अप्रैल 2021
• कार्यान्वयन निकाय:- पंचायती राज मंत्रालय
• वित्तपोषण: केंद्रीय क्षेत्र योजना
• योजना का लक्ष्य:- सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण और स्वायत्त ग्रामीण भारत को बढ़ावा देना।
उद्देश्य:-
• ग्रामीण योजना के लिए सटीक भूमि रिकॉर्ड बनाना और संपत्ति संबंधित विवादों को कम करना।
• ग्रामीण भारत के नागरिकों में वित्तीय स्थिरता लाना जिसके द्वारा वे अपनी संपत्ति का उपयोग ऋण लेने और अन्य वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए कर सकें।
• संपत्ति कर निर्धारित करना।
• जीआईएस मानचित्रों का उपयोग करके ग्राम पंचायत विकास योजना में सहायता करना।
SAVE WATER
