21 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स। 20 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स। 19 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


19 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स

सीरिया दुनिया का सबसे बड़ा नार्को-स्टेट बना है।
• नार्को-स्टेट का मतलब उस देश से है जो अपनी अर्थव्यवस्था चलाने के लिए नशे के निर्यात पर निर्भर है।
सीरिया खासतौर पर एम्फैटिन जैसे टैबलेट का एक्सपोर्ट करता है। इसे कैप्टागन या गरीबों का कोक भी कहा जाता है।

केरल गर्मियों में पानी की कमी की समस्या से निपटने के लिए जल बजट लाने वाला देश का पहला राज्य बना है।

भारतीय मूल की शिक्षाविद नीली बेंदापुडी को अमेरिका और भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच अनुसंधान और अकादमिक साझेदारी के विस्तार पर केंद्रित एसोसिएशन ऑफ अमेरिकन यूनिवर्सिटीज (AAU) टास्क फोर्स के पांच सह-अध्यक्षों में से एक के रूप में नियुक्त किया गया है।

विश्व लीवर दिवस: 19 अप्रैल

भारत-रूस व्यापार वार्ता 2023
• हाल ही 'इंडिया-रूस व्यापार संवाद' 2023 का पहला सत्र नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
• भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घोषणा की है कि भारत और रूस ने 2025 के लक्ष्य से पहले ही अपने द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य $30 बिलियन को पार कर लिया है।
• इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर और ईस्टर्न मैरीटाइम कॉरिडोर (चेन्नई-व्लादिवोस्तोक कॉरिडोर) जैसी कनेक्टिविटी पहलों पर चर्चा की गई।
• भुगतान समस्याओं को स्पष्ट रूप से सुलझाने की आवश्यकता है, और विशेष रुप से स्पेशल रुपया वोस्ट्रो खाता प्रणाली के माध्यम से भारतीय रुपये में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के समाधान के तहत नेटवर्क का विस्तार उल्लेखित किया गया।

रुपी वोस्ट्रो अकाउंट सिस्टम क्या है?
• रुपया वोस्ट्रो खाता प्रणाली एक वित्तीय व्यवस्था है जो विदेशी बैंकों को घरेलू बैंकों के साथ भारतीय रुपये में लेनदेन करने में सक्षम बनाती है।
• शब्द “वोस्ट्रो” लैटिन वाक्यांश “इन नोस्ट्रो वोस्ट्रो” से लिया गया है, जिसका अनुवाद “हमारे खाते में, आपके खाते में” होता है। इस संदर्भ में, घरेलू बैंक को “वोस्ट्रो” बैंक कहा जाता है, और विदेशी बैंक को “नोस्ट्रो” बैंक कहा जाता है।
• भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) रुपया वोस्ट्रो खाता प्रणाली को नियंत्रित करता है, जो विदेशी बैंकों को भारत में व्यापार और निवेश गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए घरेलू बैंकों के साथ खाते बनाए रखने की अनुमति देता है।
• यह प्रणाली विदेशी बैंकों को भारत में एक स्थानीय शाखा स्थापित किए बिना भारतीय रुपये में लेनदेन करने के लिए एक सुरक्षित और पारदर्शी तंत्र प्रदान करती है।

विजडन प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड
• भारतीय कप्तान हरमनप्रीत को विजडन ने बेस्ट महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा है।
हरमनप्रीत कौर क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।
• सूर्यकुमार यादव को विजडन टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 चुना गया है। 
• स्टोक्स को विजडन ने दुनिया का बेस्ट लीडिंग क्रिकेटर चुना है। 

हाल ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में युवा पोर्टल का शुभारंभ किया।
मंत्री ने इस दौरान वन वीक-वन लैब कार्यक्रम का भी परिचय दिया।

इंडिया स्टील 2023
• हाल ही केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंबई के गोरेगांव स्थित मुंबई प्रदर्शनी केंद्र में इंडिया स्टील 2023 का उद्घाटन किया। 

पीटीपी-एनईआर योजना
• हाल ही आदिवासी कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने मणिपुर में उत्तर पूर्वी क्षेत्र से आदिवासी उत्पादों के प्रचार और विपणन के लिए मार्केटिंग और लॉजिस्टिक विकास योजना (पीटीपी-एनईआर) योजना का शुभारंभ किया।
उद्देश्य:- उद्देश्य उत्तर पूर्वी राज्यों के जनजातीय शिल्पकारों के जीविका अवसरों को बढ़ना और उनके उत्पादों को बढ़ावा देना।
• इस योजना को आठ राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम) में लागू किया जाएगा।
• इस योजना के तहत 68 आदिवासी कलाकार मेलों का आयोजन किया जाएगा। 


20 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स

मैंग्रोव पिट्टा पक्षियों की पहली जनगणना
• ओडिशा के दो तटीय जिलों केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर में मैंग्रोव पिट्टा पक्षियों की गणना की गई, जिसमें 179 पक्षी पाये गए।
• देश में पहली बार इस तरह की गणना की गई है।
• मैंग्रोव पिट्टा पक्षी एक लगभग लुप्तप्राय प्रजाति है, जो ओडिशा के भितरकनिका और पश्चिम बंगाल के सुंदरवन सहित पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में पाई जाती है।

हाल ही नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत 638 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
हिंडन नदी:- यमुना नदी की एक सहायक नदी। 

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री उत्सा पटनायक को मैल्कम आदिसेशिया पुरस्कार 2023 मिला है।

तमिलनाडु के प्रसिद्ध कुंबुम पनीर थ्रचाई या कुंबुम अंगूर को भौगोलिक संकेत (GI) टैग मिला है।
• तमिलनाडु की कुंबुम घाटी को ‘दक्षिण भारत का अंगूर शहर’ भी कहा जाता है।

हाल ही तेलुगु अभिनेता और कॉमेडियन अल्लू रमेश का निधन हो गया। 

बोरिया मजूमदार की नई पुस्तक:- Sachin@50- सेलेब्रेटिंग ए मैस्ट्रो।

127वीं बोस्टन मैराथन
• पुरुष वर्ग में विजेता:- एवांस चेबेट (केन्या)
• महिला वर्ग में विजेता:- हेलेन ओबिरी

संगठन से समृद्धि योजना 
• ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘संगठन से समृद्धि’ अभियान की शुरुआत की है। 
उद्देश्य:- सभी पात्र ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (SHG) में लाकर सीमांत ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाना। 

जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को जर्मनी के सर्वोच्च मानदंड ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मान किया गया है।

दुनिया के टॉप 10 सबसे धनी शहर
• हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा जारी रिपोर्ट
1. न्यूयॉर्क (अमेरिका) - 3,40,000 करोड़पति
2. टोक्यो (जापान)
3. द बे एरिया (अमेरिका)

नासा के लुसी मिशन ने जुपिटर (बृहस्पति) ट्रोजन उल्काओं की तस्वीरें  कैप्चर की है।
लूसी ने अपनी सबसे उच्च रिज़ॉल्यूशन इमेजर L लोरी का उपयोग करके इन इमेजेज को लिया है।


21 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स

दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश
• संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार
1. भारत (142.86 करोड़ लोग)
2. चीन (142.57 करोड़ लोग)
• भारत की जनसंख्या का 25% लोग 0-14 वर्ष के आयु समूह में हैं।
18% लोग 10-19 वर्ष आयु समूह में।
26% लोग 10-24 वर्ष आयु समूह में।
68% लोग 15-64 वर्ष आयु समूह में।
7% 65 साल से अधिक आयु समूह में‌।
• केरल और पंजाब में उम्रदराज जनसंख्या है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में युवा जनसंख्या है।

राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (NQM)
• 19 अप्रैल 2023 को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी।
• इस तरह भारत क्वांटम तकनीक के विकास का कार्यक्रम घोषित करने वाला सातवां देश बन गया है। अमेरिका, चीन, कनाडा, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड और फ्रांस इस तरह का मिशन पहले शुरू कर चुके हैं।
अवधि:- 2023 से 2031 तक
• 6,003.65 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
कार्यान्वयन:- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अन्य विभागों के साथ साझेदारी करके।
उद्देश्य:- क्वांटम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक गतिशील और अभिनव पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है।
विशेषताएं:-
• यह 5 वर्षों में 50-100 भौतिक क्यूबिट्स और 8 वर्षों में 50-1000 भौतिक क्यूबिट्स के साथ मध्यवर्ती पैमाने के क्वांटम कंप्यूटर विकसित करने का लक्ष्य रखेगा।
'क्यूबिट्स' या 'क्वांटम बिट्स' क्वांटम कंप्यूटरों द्वारा उपयोग की जाने वाली प्रक्रिया की इकाइयाँ हैं, जैसे कि बिट्स (1 और 0) बुनियादी इकाइयाँ हैं जिनके द्वारा कंप्यूटर सूचना को संसाधित करते हैं।
• मिशन सटीक समय (परमाणु घड़ियों), संचार और नेविगेशन हेतु उच्च संवेदनशीलता वाले मैग्नेटोमीटर विकसित करने में मदद करेगा।
• यह क्वांटम उपकरणों के निर्माण हेतु सुपरकंडक्टर्स, नवीन अर्द्धचालक संरचनाओं और टोपोलॉजिकल सामग्रियों जैसे क्वांटम सामग्रियों के डिज़ाइन एवं संश्लेषण का भी समर्थन करेगा।
• क्वांटम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शीर्ष शैक्षणिक और राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों में चार थीमैटिक हब (T-Hubs) स्थापित किये जाएंगे:
क्वांटम गणना
क्वांटम संचार
क्वांटम सेंसिंग और मेट्रोलॉजी 
क्वांटम सामग्री और उपकरण
मिशन निम्नलिखित को विकसित करने में भी मदद करेगा:-
• भारत के भीतर 2000 किमी. की सीमा में ग्राउंड स्टेशनों के बीच उपग्रह आधारित सुरक्षित क्वांटम संचार।
• अन्य देशों के साथ लंबी दूरी की सुरक्षित क्वांटम संचार
• 2000 किमी. से अधिक अंतर-शहर क्वांटम कुंजी वितरण
• क्वांटम मेमोरी के साथ मल्टी-नोड क्वांटम नेटवर्क
राष्ट्रीय क्वांटम मिशन का महत्व:
• यह मिशन भारत को संचार, स्वास्थ्य, वित्त, ऊर्जा, दवा डिजाइन और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों सहित कई क्षेत्रों में विश्व में अग्रणी बना देगा।ौ
• मिशन डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और सतत विकास लक्ष्यों (SDG) जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप है।
• मिशन क्वांटम प्रौद्योगिकी में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देगा।
• मिशन भारत में क्वांटम प्रौद्योगिकी के विकास और विस्तार की सुविधा प्रदान करेगा।
क्वांटम टेक्नोलॉजी क्या है ?
• क्वांटम प्रौद्योगिकी विज्ञान और इंजीनियरिंग का एक क्षेत्र है।
क्वांटम प्रौद्योगिकी क्वांटम यांत्रिकी के सिद्धांतों पर आधारित है, जो परमाणु और उप-परमाणु स्तर पर ऊर्जा और पदार्थ की प्रकृति की व्याख्या करती है। 
• इस तकनीक की सहायता से डेटा और इन्फॉर्मेशन को कम-से-कम समय में प्रोसेस किया जा सकता है। 
• क्वांटम कंप्यूटर की मदद से कंप्यूटिंग से जुड़े टास्क कम से कम समय में किए जा सकते हैं। 
• क्वांटम कंप्यूटर्स क्वांटम टू लेवल सिस्टम (क्वांटम बिट्स या क्यूबिट्स) का उपयोग करके जानकारी संग्रहीत करते हैं। ये क्लासिकल बिट्स के विपरीत सुपर स्पेशल स्टेटस में तैयार किए जा सकते हैं। 

पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023
केंद्र सरकार ने हाल ही पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023 को अधिसूचित किया है। जानवरों पर अत्याचार रोकने के लिए देश में पहली बार 1960 में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम लाया गया था।

प्रख्यात गायिका आशा भोसले को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

तीसरा इंटरकॉन्टिनेंटल फुटबॉल कप
• आयोजन:-  9 से 18 जून 2023 को भुवनेश्वर में।
• चार टीमें शामिल।
1. भारत 2. लेबनान 
3. मंगोलिया 4. वानुआटू

सिटी यूनियन बैंक ने भारत का पहला वॉयस बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण बैंकिंग ऐप लॉन्च किया है।

20 मई से 11 जून 2023 तक अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप इंडोनेशिया के स्थान पर अर्जेंटीना में आयोजित किया जाएगा।

हाल ही कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उत्तम बीज – समृद्ध किसान योजना के तहत बीज उत्पादन, गुणवत्ता पहचान और प्रमाणीकरण के मुद्दों को संबोधित करने के लिए साथी पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
SATHI:- Seed Traceability, Authentication, and Holistic Inventory.

डिजिटल तरीके से लेनदेन करने वाले शीर्ष शहर
• वर्ल्डलाइन इंडिया द्वारा जारी रिपोर्ट
• पहला स्थान:- बेंगलुरु
• पांचवां स्थान:- चेन्नई

थावे महोत्सव:- बिहार

मुंबई में खुला भारत का पहला एप्पल रिटेल स्टोर
• एप्पल के सीईओ टिम कुक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत के पहले एप्पल स्टोर का उद्घाटन किया।

SAVE WATER