हाथी बचाओ दिवस:- 16 अप्रैल
हाल ही मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला ने विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित दो पहलों का शुभारंभ किया है –
1. पशु महामारी की तैयारी पहल (AAPPI)
2. वन हेल्थ के लिए पशु स्वास्थ्य प्रणाली समर्थन (AHSSOH) परियोजना
• यह शुभारंभ भारत के राष्ट्रीय वन हेल्थ मिशन के तहत किया गया।
जी20 कृषि मुख्य वैज्ञानिकों की बैठक
• हाल ही वाराणसी में जी20 कृषि मुख्य वैज्ञानिकों की बैठक (Meeting of Agricultural Chief Scientists: MACS) आयोजित की गई।
थीम:- “Sustainable Agriculture and Food Systems for Healthy People and Planet”
• इस बैठक के दौरान भारत द्वारा महर्षि पहल की शुरुआत की गई है।
महर्षि पहल
• “मिलेट और अन्य प्राचीन अनाज अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान” (Millets And Other Ancient Grains International Research)
• उद्देश्य:- कृषि जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा और पोषण के संबंध में अनुसंधान और जागरूकता को बढ़ावा देना।
डैमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एसोसिएशन (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 28 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में से 29 करोड़पति हैं।
• सबसे अमीर मुख्यमंत्री:- आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी।
• सबसे गरीब मुख्यमंत्री:- पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी।
भारत-स्पेन संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग (JCEC) का 12वां सत्र नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
हाल ही प्रसिद्ध अभिनेत्री और थिएटर कलाकार उत्तरा बाओकर का निधन हो गया।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद में बीआर अंबेडकर की 125 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
हाल ही प्रधानमंत्री मोदी ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर पलासबाड़ी-सुआलकुची पुल की आधारशिला रखी।
• मोदी ने डिब्रूगढ़ के नामरूप में असम पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड द्वारा 500 टन प्रति दिन क्षमता वाले एक मेथनॉल संयंत्र की भी शुरुआत की।
इस संयंत्र में असम सरकार की 51% हिस्सेदारी है और 49% हिस्सेदारी ऑयल इंडिया की है।
दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची
• टाइम मैगजीन द्वारा 2023 के लिए जारी दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली और अभिनेता शाहरुख खान का नाम शामिल किया गया है।
• लेखक सलमान रुश्दी और टीवी होस्ट एवं जज पद्मा लक्ष्मी ने भी इस सूची में जगह बनाई है।
भारत गौरव ट्रेन
• हाल ही समाज सुधारक बी आर अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष पर्यटक ट्रेन नई दिल्ली से शुरू की गई है जो देश भर में उनसे जुड़े कुछ शहरों में यात्रियों को ले जाएगी।
• यह ट्रेन अंबेडकर सर्किट पर टूर करेगी।
• इसे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय समाज कल्याण और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने फ्लैग ऑफ किया।
17 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स
वंदे मेट्रो
• रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार ‘वंदे मेट्रो’ दिसंबर 2023 तक शुरू होगी।
• यह एक छोटी-दूरी के मेट्रो रेल नेटवर्क पर चलेगी, जो 100 किलोमीटर या उससे कम दूरी के भीतर प्रमुख शहरों को जोड़ेगी।
• यह नई पहल क्षेत्रीय रेल वाहनों के दबाव को कम करने में मदद करेगी।
फेमिना मिस इंडिया 2023
• राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीता है। (59वां संस्करण)
विश्व हीमोफीलिया दिवस:- 17 अप्रैल
भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार
• अमेरिका वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना है। दोनों देशों के बीच इस दौरान 128.55 अरब डॉलर का व्यापार हुआ।
वित्त वर्ष 2022-23 में भारत से अमेरिका में निर्यात 2.81% वृद्धि के साथ 78.31 अरब डॉलर हो गया जो 2021-22 में 76.18 अरब डॉलर था।
भारत में अमेरिका से आयात इस दौरान 16% वृद्धि के साथ 50.24 अरब डॉलर हो गया।
• चीन दूसरे स्थान पर रहा।
2022-23 में भारत-चीन में व्यापार 1.5% गिरावट के साथ 113.83 अरब डॉलर का रह गया, जो इससे पिछले वर्ष 115.42 अरब डॉलर था।
भारत से चीन के लिए 2022-23 में निर्यात 28% गिरावट के साथ 15.32 अरब डॉलर रह गया, जबकि आयात 4.16% वृद्धि के साथ 98.51 अरब डॉलर हो गया।
भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 2022-23 में बढ़कर 83.2 अरब डॉलर हो गया, जो इससे पिछले साल 72.91 अरब डॉलर था।
• संयुक्त अरब अमीरात तीसरे स्थान पर रहा।
• सऊदी अरब चौथे स्थान पर रहा।
• सिंगापुर पांचवें स्थान पर रहा।
भारत द्वारा सर्वाधिक निर्यात
• भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक व्यापार के आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात भारत का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण निर्यात गंतव्य है।
1. अमेरिका
2. संयुक्त अरब अमीरात
3. नीदरलैंड
असम के गुवाहाटी में लगभग 11,000 से अधिक नृत्यकार और ढोल वादकों ने पारंपरिक बिहू नृत्य का प्रदर्शन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
मोजाम्बिक में बुजी पुल का उद्घाटन
• हाल ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोजाम्बिक में भारत द्वारा निर्मित बुजी ब्रिज का वर्चुअल उद्घाटन किया, जो 132 किलोमीटर के टिका-बुजी-नोवा-सोफाला रोड प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
IPL 2023
• कागिसो रबाड़ा IPL में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने है। (64वें मैच में)
• सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में खेलने वाले पहले पिता-पुत्र बने है।
सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे और अर्जुन तेंदुलकर ने भी मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया है।
• IPL 2023 में भाई-भाई की दो जोड़ी
1. हार्दिक पांडया (गुजरात टाइटंस)
2. क्रुणाल पांडया (लखनऊ)
3. डुआन यानसेन (मुंबई इंडियंस)
4. मार्को यानसेन (हैदराबाद)
• चेन्नई सुपर किंग्स के तुषार देशपांडे आईपीएल इतिहास के पहले इम्पैक्ट प्लेयर बने।
सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का लॉन्च फेल
• हाल ही एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स द्वारा बनाए गए अब तक के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप अपने पहले लॉन्च में फेल हो गया।
• इस रॉकेट के जरिए इंसानों को चांद और मंगल ग्रह पर ले जाने का लक्ष्य है। यह रॉकेट उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद फट गया।
जूस मिशन
• हाल ही में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति बृहस्पति और उसके बर्फीले चंद्रमाओं अर्थात् गेनीमेड, कैलिस्टो तथा यूरोपा की जानकारी प्राप्त करने के लिये ज्यूपिटर आइसी मून्स एक्सप्लोरर (जूस) मिशन की शुरुआत की है।
• इसे एरियन 5 लॉन्चर के ज़रिये फ्रेंच गुएना से लॉन्च किया गया, यह मिशन वर्ष 2031 में बृहस्पति तक पहुँचेगा।
• अंतरिक्षयान का निर्माण एयरबस समूह के एक प्रभाग एयरबस डिफेंस एंड स्पेस द्वारा किया गया था।
उद्देश्य:-
• चंद्रमाओं की सतहों का विस्तृत मानचित्रण एवं सतह के नीचे जल निकायों का विश्लेषण करके संभावित रहने योग्य वातावरण का पता लगाना।
• बृहस्पति की उत्पत्ति, इतिहास एवं विकास को समझने का प्रयास कर इसकी एक व्यापक तस्वीर बनाना।
• इसका फोकस गैनिमीड पर होगा (सौरमंडल का सबसे बड़ा चंद्रमा, जो अपना चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है)।
• यह माना जाता है कि तीनों चंद्रमा- गैनिमीड, कैलिस्टो और यूरोपा में भारी मात्रा में जल उपलब्ध है, जो संभावित रूप से उन्हें रहने योग्य बनाता है।
18 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स
36वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023
• अस्ताना (कजाकिस्तान) में आयोजित।
• भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
MRF ‘दुनिया का दूसरा सबसे मजबूत टायर ब्रांड’ बना है।
इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस
• नेपाल इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस का संस्थापक सदस्य बना है।
• भारत ने गठबंधन के लिए $100 मिलियन की गारंटीकृत निधि के साथ पांच वर्षों में समर्थन का आश्वासन दिया है।
वित्तीय ढांचे में सुधार पर राष्ट्रमंडल समूह की अध्यक्षता करेगा भारत
• कॉमनवेल्थ कॉल फॉर रिफॉर्म ऑफ द ग्लोबल फाइनेंशियल आर्किटेक्चर के लिए भारत को अध्यक्ष और नाइजीरिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तवांग जिले में अपने गांव ज्यांखार में शार न्यिमा त्शो सुम नमयिग ल्हक्हंग (गोन्पा) का उद्घाटन किया।
WTO पैनल के फैसले को अपीलीय निकाय में चुनौती देगा भारत
• विश्व व्यापार संगठन (WTO) के व्यापार विवाद समाधान पैनल ने हाल ही में निर्णय दिया था कि कुछ सूचना और प्रौद्योगिकी उत्पादों पर भारत के आयात कर के शुल्क वैश्विक व्यापार मानकों के साथ संगत नहीं हैं।
• यूरोपीय संघ, जापान और ताइवान द्वारा दायर विवाद में यह दावा किया गया था कि भारत द्वारा कुछ सूचना और प्रौद्योगिकी उत्पादों पर आयात शुल्क लगाना डब्ल्यूटीओ नियमों का उल्लंघन करता है।
• भारत इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा।
फेडएक्स नामक वैश्विक परिवहन कंपनी के CEO भारतीय-अमेरिकी राज सुब्रमण्यम को हाल ही में प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
हाल ही DRDO के अध्यक्ष डॉ समीर वी कामट ने तेलंगाना के IIT-हैदराबाद में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) इंडस्ट्री एकेडमिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (DIA-CoE) का उद्घाटन किया।
• यह देश की सबसे बड़ी सुविधा है।
हाल ही हाई कमिश्नर प्राण्या वर्मा ने कुश्तिया शहर में 16वां बांग्लादेशी भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) का उद्घाटन किया।
कम लागत वाला कैमरा सेटअप
• हाल ही में आईआईटी इंदौर ने एक कम लागत वाला कैमरा सेटअप तैयार किया है जिसकी वजह से चार कैमरों की जगह एक ही DSLR कैमरे का उपयोग होगा। इसे सीएल फ्रेम नाम दिया गया है।
• इस प्रोजेक्ट को आईआईटी इंदौर ने गोथेनबर्ग यूनिवर्सिटी (स्वीडन) और NASA-Caltech के सहयोग से पूरा किया है।
SAVE WATER
