आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स। 14 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स। 13 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2023


13 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स

नोवार्टिस फार्मा एजी के साथ समझौता
• भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी सिप्ला ने स्विट्जरलैंड स्थित दवा कंपनी नोवार्टिस फार्मा एजी के साथ स्थायी लाइसेंस समझौता किया।
• यह समझौता 1 जनवरी, 2026 से सिप्ला को टाइप 2 डायबिटीज की दवा गैल्वस और इसके संयोजन ब्रांडों का निर्माण और विपणन करने की अनुमति देता है।
• Galvus एक ओरल एंटी-डायबिटिक दवा है जिसमें vildagliptin सक्रिय संघटक के रूप में होता है। इसका उपयोग टाइप 2 मधुमेह के इलाज के लिए किया जाता है।

फूड कॉन्क्लेव-2023
• आयोजन:- 28-29 अप्रैल को हैदराबाद (तेलंगाना)
• इस आयोजन में कृषि (हरा), खाद्य तेल (पीला), डेयरी (सफेद), मांस और पोल्ट्री (गुलाबी), और जलीय कृषि (नीला) मुख्य फोकस क्षेत्र होंगे।

संजीवनी परियोजना
• हिमाचल प्रदेश ने छोटे डेयरी किसानों और पशुपालकों की आजीविका के उत्थान के लिए संजीवनी परियोजना शुरू की है। 
उद्देश्य:- टेलीमेडिसिन और प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए किसानों को उनके घर पर सुविधाजनक और उच्च गुणवत्ता वाली पशुधन देखभाल सेवाएं प्रदान करना।

भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 द्वारा प्रदान की गई शक्तियों के तहत राष्ट्रपति ने जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया है।

हाल ही भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति केशव महिंद्रा का निधन हो गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 28 मई (सावरकर की जयंती) को स्वतंत्र वीर गौरव दिन के रूप में मनाने की घोषणा की है।

इनिओचोस 23
• यूनान और भारतीय वायु सेना के बीच ग्रीस के एंड्राविडा एयर बेस में आयोजित किया जाएगा। 

दत्तात्रेय नारायण धर्माधिकारी
• अन्य नाम:- अप्पासाहेब धर्माधिकारी 
• महाराष्ट्र भूषण 2022 पुरस्कार मिला है।
• 2017 में पद्म श्री मिला।

नेपाल और भारत दोनों देशों के बीच बॉर्डर-क्रॉस ई-वॉलेट के माध्यम से डिजिटल पेमेंट की अनुमति देने के लिए एक समझौता किया जाएगा।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)
• स्थापना:- 12 अप्रैल 1988
• 35वें स्थापना दिवस पर नया प्रतीक चिह्न जारी।


14 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स

बाघों का पहला फोटोग्राफिक प्रमाण
• देश में बाघों की जनगणना पर हाल ही में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य एक नया क्षेत्र है जहां पहली बार बाघों के फोटोग्राफिक साक्ष्य दर्ज किए गए हैं। 
सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य
• उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा जिलों में स्थित इस अभयारण्य को 1988 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था।
• इसका नाम राजा सोहेलदेव के नाम पर रखा गया है।

हाल ही चीन में H3N8 बर्ड फ्लू से दुनिया की पहली मौत हो गई।

फ्रीडम हाउस इंडेक्स 2023
• तिब्बत दुनिया का सबसे कम आजाद देश है।
• रिपोर्ट में तिब्बत को दक्षिण सूडान और सीरिया के साथ "दुनिया का सबसे कम मुक्त देश" के रूप में स्थान दिया गया है।

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को 'मिनीरत्न श्रेणी-1' का दर्जा मिला है।

मध्य प्रदेश की 'गोंड पेंटिंग' को जीआई टैग मिला है।

भारत का पहला 3डी प्रिंटेड डाकघर
• बेंगलुरू में बनाया जा रहा है।
• IIT मद्रास के सहयोग से।
• निर्माण:- लार्सन एंड टुब्रो द्वारा।
यह भारत में 3 डी प्रिंटिंग सक्षम निर्माण करने वाली एकमात्र कंपनी है। 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी भोगापुरम में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे।

रैपिडेक्स
द नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा का नाम ‘रैपिडेक्स’ रखा है।

एआई इंडेक्स रिपोर्ट
• स्टैंफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी।
• भारत 2022 में एआई आधारित उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करने वाली स्टार्टअप्स द्वारा प्राप्त निवेश के मामले में पांचवें स्थान पर है।
• पहला स्थान:- अमेरिका।

दुनिया के सबसे आपराधिक देशों की रैंकिंग
• वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी।
• शीर्ष रैंक:-
1. वेनेजुएला
2. पापुआ न्यू गिनी
3. अफगानिस्तान
• भारत का स्थान:- 77वां।

हाल ही बांग्लादेश के जाने माने मुक्ति संग्राम सेनानी और डॉक्‍टर जफरूल्‍लाह चौधरी का निधन हो गया।

राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का लोकार्पण किया है जो देश में 15वीं ऐसी ट्रेन है।
• वंदे भारत ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल से शुरू होगी, और यह अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच चलेगी जिसमें जयपुर, अलवर, और गुरुग्राम जैसी स्टॉपेज होंगे।
• यह दिल्ली कैंट और अजमेर के बीच का फास्टेस्ट समय दर्शाती है जो 5 घंटे और 15 मिनट है। 
• अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस दुनिया की पहली सेमी-हाई स्पीड पैसेंजर ट्रेन है जो हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) क्षेत्र पर चलेगी।

132वीं अम्बेडकर जयंती:- 14 अप्रैल 2023


15 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स

13वें मैनेजिंग इंडिया अवॉर्ड्स समारोह
• आयोजन:- ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) द्वारा।
• आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला को “बिजनेस लीडर ऑफ द डेकेड अवॉर्ड” प्रदान किया गया।
• टाटा स्टील के चेयरमैन टी वी नरेंद्रन को ‘एआईएमए-जेआरडी टाटा कॉर्पोरेट लीडरशिप’ अवॉर्ड दिया गया।

कोलकाता मेट्रो नदी के नीचे चलने वाली भारत की पहली मेट्रो ट्रेन बनी है। यह हुगली नदी के नीचे एक अंडरवॉटर टनल से गुजरी।

ऑक्सफोर्ड मलेरिया वैक्सीन को मंजूरी
• घाना बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफ़ोर्ड के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित एक उच्च दक्षता वाला मलेरिया टीका मंजूर करने वाला पहला देश बना है। 
• इस टीके का नाम आर 21/मैट्रिक्स-एम है, जो WHO के 75% दक्षता लक्ष्य से भी अधिक है।

न्यूयॉर्क में चूहों के खतरे से निपटने के लिए शहर का पहला रैट जार नियुक्त किया गया है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की एक शाखा NSE इंडिसेज लिमिटेड ने देश का पहला रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (REIT) और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट (InvIT) इंडेक्स लॉन्च किया है।

वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन 2023
भारत नई दिल्ली में पहले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी करेगा।
• उद्देश्य:- अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक एवं राजनयिक संबंधों को बढ़ावा देना।
विषय:- “समकालीन चुनौतियों के प्रति प्रतिक्रिया: दर्शन से अभ्यास तक।”

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार (मार्च 2023)
• पुरुष:- शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
• महिला:- हेनरीट इशिम्वे  (रवांडा)

रत्नाकर पटनायक को LIC का नया मुख्य निवेश अधिकारी नियुक्त किया गया है।

SBI ने अपनी कॉफी टेबल बुक “द बैंकर टू एवरी इंडियन” लॉन्च की है।

पत्ताभि राम और सब्यसाची डैश की नई किताब:- "द ग्रेट बैंक रॉबरी : एनपीएस, स्कैम्स एंड द फ्यूचर ऑफ़ रेगुलेशन।"

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments