आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स। 8 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स। 7 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

 

Current Affairs 2023


7 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

5वां जन औषधि दिवस:- 7 मार्च 

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) ने दिल्ली हवाई अड्डे को एशिया-प्रशांत में सबसे स्वच्छ हवाई अड्डों में शामिल किया है।

टोक्यो ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2022 पुरस्कार जीता है।

लाडली बहना योजना:- मध्य प्रदेश 
योग्य महिलाओं को हर महीने ₹1,000 मिलेंगे।

विश्व बैंक, भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली (Public Healthcare System) को सपोर्ट करने के लिए 1 बिलियन डॉलर की मदद करेगा।
• इससे प्रधान मंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत देश भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

INS त्रिकंद खाड़ी क्षेत्र में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास/कटलेस एक्सप्रेस 2023 (IMX/CE-23) में भाग ले रहा है। यह 50 से अधिक देशों का बहुराष्ट्रीय अभ्यास है।
इसमें भारतीय नौसेना पहली बार भाग ले रही है।

संयुक्त राष्ट्र उच्च समुद्र संधि
• हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र (संयुक्त राष्ट्र) के सदस्यों ने राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र से परे क्षेत्रों की समुद्री जैव विविधता के संरक्षण और सतत उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए उच्च समुद्र संधि पर सहमति व्यक्त की है।
• इसे ‘महासागर के लिए पेरिस समझौता’ भी कहा जाता है।
• यह संधि दुनिया के महासागरों के 30% को संरक्षित डोमेन में लाती है।
1958 के जेनेवा कन्वेंशन ऑन द हाई सीज़ के अनुसार समुद्र के वे हिस्से जो प्रादेशिक जल या किसी देश के आंतरिक जल में शामिल नहीं हैं, उच्च समुद्र के रूप में जाने जाते हैं।
उच्च समुद्र किसी देश के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (जो समुद्र तट से 200 समुद्री मील तक फैला हुआ है) से परे का क्षेत्र होता है।

चुनावी लोकतंत्र सूचकांक 2023
• जारीकर्ता:- वी-डेम इंस्टीट्यूट
• भारत 108 वें स्थान पर 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज को मध्य प्रदेश का 53वां जिला घोषित किया है।

हाल ही केंद्रीय युवा मामले, खेल, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब के IIT रोपड़ से युवा उत्सव-इंडिया@2047 लॉन्च किया है।
इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने युवा उत्सव डैशबोर्ड का अनावरण भी किया।
युवा उत्सव इंडिया @2047 का पहला स्तर 150 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। जैसे:- राजस्थान में हनुमानगढ़, झारखंड में सरायकेला, पंजाब में कपूरथला, महाराष्ट्र में जलगांव आदि।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को 'सौर ऊर्जा में सर्वश्रेष्ठ योगदान' के लिए केंद्रीय सिंचाई और बिजली बोर्ड (CBIP) पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।


8 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

RBI ने प्रत्येक नागरिक को डिजिटल भुगतान का उपयोगकर्ता बनाने के लिए हर पेमेंट डिजिटल मिशन शुरू किया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सिक्किम के चार मंत्रियों ने सिक्किम के लिए डाक विभाग का एक अनूठा कवर 'गो ग्रीन, गो ऑर्गेनिक' जारी किया है।
गौरतलब है कि सिक्किम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) द्वारा जैविक राज्य के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला राज्य है।

भारत और मेक्सिको ने अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

हाल ही मुंबई में अखिल भारतीय महिला लोक कला सम्मेलन आयोजित किया गया।

एस.एस. दुबे 28वें लेखा महानियंत्रक बने है।

वित्तीय सुरक्षा के प्रति महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और UN Women India ने FinEMPOWER कार्यक्रम शुरू किया है।

फ्रिंजेक्स-23
• भारत और फ्रांस की सेना के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास।
• केरल के तिरुवनंतपुरम के पैंगोड मिलिट्री स्टेशन में आयोजित।

भारतीय-अमेरिकी महिला न्यायाधीश तेजल मेहता अमेरिकी राज्य मैसाचुसेट्स में एक जिला अदालत की पहली न्यायाधीश बनी है।

HCL टेक्नोलॉजीज ने ग्राहकों के लिए क्वांटम कंप्यूटिंग लाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:- 8 मार्च
अट्टुकल पोंगल:- केरल


9 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

कोनराड संगमा लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री बने है।
माणिक साहा ने लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने है।

हाल ही दिग्गज अभिनेता-लेखक-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया। (जन्म - हरियाणा)

हाल ही कुआलालंपुर (मलेशिया) में 5वां आसियान-भारत व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।

हाल ही गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने 23वें राष्ट्रमंडल कानून सम्मेलन का शुभारंभ किया।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने नई दिल्ली में 8वें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार प्रदान किए।

सैवलॉन ने सचिन तेंदुलकर को अपने स्वस्थ भारत मिशन के लिए दुनिया का पहला हैंड एंबेसडर बनाया है।

सर डेविड एलन चिपरफील्ड को प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2023 मिला है।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत स्वच्छता अभियान 'स्वच्छोत्सव' की शुरुआत की है।

शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी कतर के नए प्रधानमंत्री बने है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments