• हाल ही नासा ने स्पेस-X क्रू-6 मिशन को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च कर दिया।
• स्पेस-X का फॉल्कन-9 रॉकेट चार अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) ले जाएगा।
• यह एलन मस्क के स्पेस-X की छठीं ऑपरेशनल क्रू फ्लाइट है।
• इसमें नासा के 2, रूस का 1 और UAE का एक अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।
नासा:- स्टीफन बोवेन और वॉरेन वुडी होबर्ग।
UAE:- सुल्तान अल्नेयादी।
रूस:- एंड्री फेडेएव।
अल्नेयादी UAE के चौथे और लंबे समय के अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाले UAE के पहले अंतरिक्ष यात्री बने है।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस:- 4 मार्च
रश्मी शुक्ला सशस्त्र सीमा बल (SSB) की महानिदेशक बनी है।
जिष्णु बरुआ केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) के अध्यक्ष बने है।
सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के धोखाधड़ी के आरोपों के कारण अडानी समूह के शेयरों में हाल ही में हुई गिरावट पर जनहित याचिकाएं दायर किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एएम सप्रे की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का आदेश दिया है।
गोदरेज एंड बॉयस ने भारतीय रेल के लिए Make-in-India मूल्य श्रृंखला विकसित करने हेतु रेनमैक के साथ सहयोग किया है।
पारंपरिक चिकित्सा पर पहला वैश्विक सम्मेलन
हाल ही केन्द्रीय आयुष और बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के तहत गुवाहाटी में पारंपरिक चिकित्सा पर पहले बी2बी वैश्विक सम्मेलन और एक्सपो का उद्घाटन किया।
• भारत के सहयोग से गुजरात के जामनगर में WHO का ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन स्थापित किया जा रहा है।
HDFC बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन को बिजनेस स्टैंडर्ड बैंकर ऑफ द ईयर 2022 चुना गया है।
हाल ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में गंगा तट पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया।
वो वान थुओंग वियतनाम के नए राष्ट्रपति बने है।
एशियाई शतरंज महासंघ ने डी गुकेश को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है।
5 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही तमिलनाडु के जेसविन एल्ड्रिन ने दूसरी AFI राष्ट्रीय कूद प्रतियोगिता में पुरुषों की लंबी कूद में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
हाल ही बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने अभय कुमार द्वारा संपादित द बुक ऑफ बिहारी लिटरेचर नामक पुस्तक का विमोचन किया।
हाल ही पूर्व भारतीय राजनयिक और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता (2008) चंद्रशेखर दासगुप्ता का निधन हो गया।
अभ्यास शिन्यू मैत्री 23
हाल ही धर्म गार्जियन अभ्यास के तहत कोमात्सु (जापान) में भारतीय वायु सेना (IAF) ने जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) के साथ अभ्यास शिन्यू मैत्री में भाग लिया।
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के भोपाल में 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया।
हाल ही स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में द इंडिया डायलॉग के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को कोविड-19 के प्रबंधन में पोर्टर पुरस्कार 2023 मिला है।
हाल ही भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी का निधन हो गया। अहमदी 1994 से 1997 तक मुख्य न्यायाधीश रहे।
ओडिशा के तीन जिलों में सोने के भंडार
• देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज सहित ओडिशा के तीन जिलों में विभिन्न स्थानों पर सोने के भंडार पाए गए हैं।
• भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के सर्वे में देवगढ़, गोपुर, गाजीपुर, कुसाकला, अदल, सलीकाना, दिमिरिमुंडा और क्योंझर के करडांगा क्षेत्र के अदास क्षेत्र में सोने के भंडार मिले हैं।
• गौरतलब है कि मयूरभंज जिले के जशीपुर, सुरियागुडा, रुआनसी, लाडेलकुचा, मरेदिही, सुलेमान और बादामपहाड़ क्षेत्रों में भी सोने के भंडार पाए जाते हैं।
जल शक्ति अभियान: कैच द रेन -2023
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान पुरस्कार प्रदान किए और जल शक्ति अभियान: कैच द रेन -2023 का शुभारंभ किया।
इस अभियान की विषय-वस्तु 'पीने के पानी के लिए स्रोत की स्थिरता' है।
• राष्ट्रपति ने जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और जल शक्ति अभियान से जुड़ी 18 महिलाओं को सम्मानित किया।
बेंगलुरु में बनेगा आईफोन बनाने का प्लांट
आईफोन को असेंबल करने वाली ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन बेंगलुरु में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी।
हाल ही विश्व बैंक ने महिला, व्यवसाय और कानून रिपोर्ट 2023 जारी की।
6 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही नोबेल शांति पुरस्कार 2022 विजेता एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की को बेलारूस में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
विनोद कुमार शुक्ला ने साहित्य में आजीवन उपलब्धि के लिए 2023 के लिए पेन/नाबोकोव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जीता है।
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में फाइनल में कर्नाटक ने मेघालय को हराकर संतोष ट्रॉफी (फुटबॉल) जीती है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार भारत की प्रति व्यक्ति आय 2014-15 के बाद से दोगुनी होकर ₹1,72,000 हो गई है।
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना
• 29 मई 2021 को शुरू।
• • उद्देश्य:- उन बच्चों का समर्थन करना, जिन्होंने कोविड-19 के कारण माता-पिता, कानूनी अभिभावक/दत्तक माता-पिता या एकल दत्तक माता-पिता दोनों को खो दिया।
• 31 भारतीय राज्यों में लागू।
पृथ्वी की आंतरिक कोर के भीतर पांचवीं परत
• ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के आंतरिक कोर के भीतर पांचवीं परत का पता लगाया है।
वैज्ञानिकों को आंतरिक कोर के भीतर एक ठोस गेंद जैसी संरचना का पता चला है।
• पांचवीं परत लोहे और निकल से बनी है।
• गौरतलब है कि अब तक, पृथ्वी की संरचना की चार परतों की पहचान की गई थी - क्रस्ट, मेंटल, लिक्विड आउटर कोर और सॉलिड इनर कोर।
• इस नई परत में कोर के अन्य भागों की तरह लोहे और निकल का मिश्र धातु मौजूद है लेकिन इसका एक अलग क्रिस्टल स्ट्रक्चर है जो आसपास के कोर की तुलना में अलग-2 गति से परत के माध्यम से, भूकंप से झटके वाली तरंगों, का कारण बनती है।
हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सज्जन सिंह यादव द्वारा लिखित पुस्तक 'इंडियाज वैक्सीन ग्रोथ स्टोरी- फ्रॉम काउपॉक्स टू वैक्सीन मैत्री' का विमोचन किया है।
'बहू बल्ली' बांस दुर्घटना अवरोधक
• महाराष्ट्र के विदर्भ में वाणी-वरोरा राजमार्ग पर "बहू बल्ली" नामक दुनिया का पहला 200 मीटर लंबा बांस क्रैश बैरियर स्थापित किया गया है।
• इसके साथ ही भारत पर्यावरण के अनुकूल क्रैश बैरियर विकसित करने वाला पहला देश बन गया है।
• भारत सरकार “ग्रीन गोल्ड” के नाम से पूर्वोत्तर में बांस की खेती को बढ़ावा दे रही है।
हाल ही बंगाली साहित्यकार सस्थीपद चट्टोपाध्याय का निधन हो गया।
युवा मामलों और खेल मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने स्कूली बच्चों और शिक्षकों के बीच मूल्य-आधारित खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया है।
SAVE WATER
0 Comments