ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी वायुसेना में लड़ाकू इकाई की पहली महिला कमांडर बनी है।
ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी ने पश्चिमी क्षेत्र में मिसाइल स्क्वाड्रन की कमान संभागी है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस:- 10 मार्च
नासा ने इसरो को सौंपा निसार उपग्रह
• हाल ही इसरो को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी से नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (निसार) उपग्रह प्राप्त हुआ है।
• निसार को लेकर अमेरिकी वायु सेना का C-17 विमान बेंगलुरु में उतरा है।
• निसार नासा और इसरो द्वारा संयुक्त रूप से विकसित लो अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट है।
• निसार का उपयोग इसरो द्वारा कृषि मानचित्रण और भूस्खलन-प्रवण क्षेत्रों सहित विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
• इस उपग्रह को 2024 में आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय कक्षा में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने है।
विश्व किडनी दिवस: 9 मार्च
मणिपुर का होली उत्सव:- याओशांग
CISF का 54वां स्थापना दिवस:- 10 मार्च
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की स्थापना 10 मार्च 1969 में की गई।
इंडोनेशिया भीड़भाड़, समुद्री जल में डूबने और भूकंप के खतरे जैसे पर्यावरणीय मुद्दों के कारण अपनी राजधानी जकार्ता से बोर्नियो स्थानांतरित कर रहा है।
भारतीय नौसेना को एंटी-सबमरीन वारफेयर रॉकेट का पहला निजी तौर पर निर्मित स्वदेशी फ्यूज़ मिला है।
भारतीय नौसेना को एक निजी भारतीय उद्योग द्वारा पहली बार निर्मित पनडुब्बी-रोधी युद्ध (ASW) पानी के नीचे रॉकेट के लिए पूरी तरह से स्वदेशी फ्यूज मिला है।
यह पहली बार है जब भारतीय नौसेना ने किसी भारतीय निजी निर्माता से पानी के नीचे गोला-बारूद की खरीद की है।
ट्रोपेक्स -23
हाल ही अरब सागर में भारतीय नौसेना का अभ्यास '2023 के लिए थिएटर लेवल ऑपरेशनल रेडीनेस एक्सरसाइज' (ट्रोपेक्स -23) समाप्त हुआ।
सेमीकंडक्टर पर भारत-अमेरिका संधि
हाल ही में भारत और अमेरिका ने भारत-अमेरिका 5वें वाणिज्यिक संवाद 2023 के दौरान सेमीकंडक्टर/अर्द्धचालक आपूर्ति शृंखला की स्थापना हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये, जो भारत को इलेक्ट्रॉनिक सामानों का केंद्र बनने के लंबे समय से पोषित अपने सपने को साकार करने में मदद कर सकता है।
11 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स
अरुण सुब्रमण्यन न्यूयॉर्क कोर्ट में पहले भारतीय-अमेरिकी जज बने है।
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के नेता नेफ्यू रियो पांचवी बार नगालैंड के मुख्यमंत्री बने है।
रिलायंस लाइफ साइंसेज को IIT कानपुर से जीन थेरेपी टेक्नोलॉजी लाइसेंस मिला है।
लद्दाख में, कर्नल गीता राणा सेना की बटालियन की कमान संभालने वाली पहली महिला बनी है।
राम चंद्र पौडेल नेपाल के नए राष्ट्रपति बने है।
विकास की हिंदू दर क्या है?
• हिंदू विकास दर एक शब्द है जिसका उपयोग लंबे समय तक भारत की आर्थिक विकास की कम दर का वर्णन करने के लिए किया जाता है।
• "हिंदू विकास दर" शब्द का अर्थ है, पहले छह पंचवर्षीय योजनाओं में भारतीय अर्थव्यवस्था द्वारा हासिल की गई 3.5% प्रति वर्ष की विकास दर।
विकास की "हिंदू" दर 1950 से 1980 के दशक के बीच 3 दशकों से अधिक समय तक भारतीय अर्थव्यवस्था की निम्न विकास दर को इंगित करने के लिए अपमानजनक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द था।
• इस शब्द का इस्तेमाल पहली बार 1978 में अर्थशास्त्री राज कृष्ण ने किया था।
धीमी विकास दर को विकास की हिंदू दर केवल तभी कहा जाता है जब यह लगातार बनी रहती है और जनसंख्या वृद्धि के साथ कम प्रति व्यक्ति जीडीपी होती है।
उदाहरण:- 1980 के दशक में भारत की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 2% से अधिक थी और प्रति व्यक्ति जीडीपी वृद्धि दर, 3.5% जीडीपी वृद्धि के साथ, केवल 1% थी।
कोलंबिया ने 25 वर्षों में पहली बार महिलाओं के लिए सैन्य सेवा शुरू की है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व सांसद डॉ. कर्ण सिंह की पुस्तक 'मुंडका उपनिषद: द गेटवे टू इटर्निटी' का विमोचन किया।
केएम चंद्रशेखर की पुस्तक:- एज़ गुड एज माय वर्ड
12 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए छह डोर्नियर विमान खरीदने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ एक सौदा किया है।
महाराष्ट्र में चौथी महिला नीति पेश होगी।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के प्रत्येक पुलिस स्टेशन में स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए हिरकानी कक्ष शुरू करने की घोषणा की है।
हाल ही भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय डोडा जिले में 100 फुट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
भारत का भूस्खलन एटलस
• हाल ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तहत हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) ने भारत का लैंडस्लाइड एटलस जारी किया है।
• पहली बार, वैज्ञानिकों ने देश का "लैंडस्लाइड एटलस" बनाने के लिए 17 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 147 जिलों में 1998 और 2022 के बीच रिकॉर्ड किए गए 80,000 भूस्खलन के आधार पर जोखिम का आकलन किया गया है।
• एटलस ने 2013 में केदारनाथ आपदा और 2011 में सिक्किम भूकंप के कारण हुए भूस्खलन जैसे सभी मौसमी और घटना-आधारित भूस्खलनों को मैप करने के लिए इसरो के उपग्रह डेटा का उपयोग किया गया।
• एटलस के अनुसार उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में भूस्खलन का सबसे अधिक खतरा है। (हिमालयी क्षेत्र)
• भारत उन चार देशों में शामिल है जहां भूस्खलन का खतरा सबसे अधिक है। देश के पूरे भू-भाग का लगभग 13% भाग भू-स्खलन की चपेट में है।
माउंट मेरापी ज्वालामुखी:- इंडोनेशिया
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे को देश को समर्पित किया।
पीएम मोदी ने कर्नाटक के हुबली में श्री सिद्धरूदा रेलवे स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म (1.5 किमी) का उद्घाटन किया है।
अंतर्राष्ट्रीय गोल्डन सिटी गेट पर्यटन पुरस्कार 2023 में भारत को गोल्डन एंड सिल्वर स्टार अवार्ड मिला।
ऑस्कर पुरस्कार 2023 (95वें)
• दो भारतीय महिलाओं गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंज़ालविस की 'द एलिफेंट विस्परर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीता है।
इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के रहने वाले एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं।
यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
यह गुनीत की दूसरी फिल्म है, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उनकी फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
• भारत की फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में बेस्ट गाने का अवॉर्ड मिला है।
इस गाने के गीतकार चंद्रबोस और संगीतकार कीरवानी है।
इसे काल भैरव और राहुल सिपलीगंज द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
• भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस अवॉर्ड सेरेमनी में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई।
SAVE WATER
0 Comments