आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स। 30 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

      
Current Affairs 2023


30 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

सऊदी अरब शंघाई सहयोग संगठन का संवाद साझेदार बना है।

सरकार ने पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के लोकपाल के लिए अधिकतम आयु 65 साल से बढ़ाकर 70 साल कर दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अनुसार साल 2026 तक भारत का रक्षा निर्यात 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

अजय सिंह, भारतीय वाणिज्य और उद्योग संघ (एसोचैम) के नए अध्यक्ष बने हैं।

नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट:- नई दिल्ली
• स्थापना:- 29 मार्च 1954 
• 69वीं वर्षगांठ के अवसर पर 2023 में पहली बार 'स्प्रिंग फिएस्ता' आयोजित किया गया।

नवीन जिंदल को टेक्सास विश्वविद्यालय द्वारा 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया है।

IIT मद्रास के शोधकर्ताओं ने एक त्रि-आयामी (3डी) कागज आधारित पोर्टेबल उपकरण विकसित किया है जो 30 सेकंड के भीतर दूध में मिलावट का पता लगा सकता है।

प्रीमियर लीग ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मैनेजर सर एलेक्स फर्ग्युसन और आर्सेनल के पूर्व बॉस आर्सेन वेंगर को अपनी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है।

हाल ही ओडिशा के INS चिल्का में अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई।

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन न्यूजीलैंड के टिम साउदी को पछाड़कर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने है।

बीसीसीआई ने टाटा आईपीएल 2023 के लिए हर्बालाइफ को अपना आधिकारिक भागीदार घोषित किया है।


31 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

विश्व बैंक ने ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रम हेतु कर्नाटक को 36.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने स्विस ओपन 2023 युगल खिताब जीता है। (बैडमिंटन)

दिल्ली में संचार भवन और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र कार्यालय के बीच भारत के पहले क्वांटम कंप्यूटिंग आधारित दूरसंचार नेटवर्क लिंक को चालू किया गया है।

दार्जिलिंग के लेखनाथ छेत्री की पुस्तक:- फूलंगे
विश्व बैकअप दिवस:- 31 मार्च

अभिनेता रणवीर सिंह स्टार स्पोर्ट्स के ब्रांड एंबेसडर बने है।

विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
• वेदांता की हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के साथ जयपुर के चोंप गांव में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
• जयपुर में 75 हजार दर्शक क्षमता वाला यह स्टेडियम मोटेरा और मेलबर्न के बाद दुनिया का तीसरा और भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।
• स्टेडियम के फर्स्ट फेज के निर्माण में 40 हजार और दूसरे चरण में 35 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता विकसित होगी।

देश में पहली बार ChatGPT की मदद से हत्या के मामले में जमानत पर फैसला
हाल ही में पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने एक एआई चैटबॉट ChatGPT की मदद से हत्या के मामले में जमानत पर फैसला सुनाया।

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जयेद अल नह्यान ने अपने भाई शेख मंसूर बिन जयेद अल नह्यान को देश का उपराष्ट्रपति नियुक्त किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments