कर्नाटक में चुनाव दूत
• ट्रांसजेंडर लोक कलाकार मंजम्मा जोगाती
मंजम्मा जोगाती कर्नाटक जनपद अकादमी की पूर्व अध्यक्ष और पद्म श्री पुरस्कार की प्राप्तकर्ता भी हैं।
• क्रिकेटर राहुल द्रविड़
• ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता चंद्रशेखर कंबर
हाल ही मलयालम एक्टर और पूर्व सांसद इनोसेंट का निधन हो गया।
ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक की अध्यक्ष बनी है।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में व्हाइटफील्ड (काडुगोडि) से कृष्णराजपुरम तक मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया।
हाल ही अमित शाह ने बेंगलुरु में भगवान बसवेश्वर और नादप्रभु केम्पेगौड़ा की मूर्तियों का अनावरण किया।
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छह महीने पहले नामीबिया से लाये गए आठ चीतों में से एक मादा चीता साशा की मृत्यु हो गई।
पाकिस्तानी मूल के हमजा यूसुफ स्कॉटलैंड के पहले मुस्लिम और सबसे युवा नेता बने है।
अमेरिकी बैंक सिलिकॉन वैली बैंक का फर्स्ट सिटीजन बैंक ने अधिग्रहण किया है।
आईपीएस अधिकारी कृष्ण प्रकाश (उपनाम - आयरनमैन) मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा गुफाओं तक तैरने वाले पहले व्यक्ति बने है।
विश्व बैंक ने असम की बाढ़ प्रबंधन परियोजना के लिए $ 108 मिलियन के ऋण को मंजूरी दी है।
29 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही पुणे में भारत और अफ्रीकी देशों के सेना प्रमुखों का पहला संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया।
भारत सरकार ने एक समिति गठित की है, जिसका अध्यक्ष वित्त सचिव टीवी सोमनाथन है। इस समिति का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम (NPS) के बारे में उठाए गए समस्याओं को दूर करने के तरीकों का अन्वेषण करना है।
हाल ही नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक आयोजित की गई।
मारबर्ग वायरस रोग
तंजानिया ने मारबर्ग वायरस बीमारी के प्रकोप की घोषणा की है।
मारबर्ग वायरस बीमारी एक अत्यधिक विषाणुजनित रोग है, जिसमें हेमरैजिक बुखार हो जाता है। इस बीमारी की मृत्यू दर 88 फीसदी है। यह बीमारी इबोला वायरस के परिवार से ही आती है।
चमगादड़ इस वायरस के वाहक होते हैं।
फाउंडेशन ऑफ सार्क राइटर्स एंड लिटरेचर (FOSWAL) ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को उनकी ट्रायलोजी- अनफिनिश्ड मेमॉयर्स, द प्रिजन डायरीज और द न्यू चाइना 1952 के लिए एक विशेष साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित किया है।
आलिया मीर को जम्मू और कश्मीर द्वारा वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम (NRCP)
• केंद्र सरकार ने हाल ही में रेबीज की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया है।
• इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुक्त दवा पहल के माध्यम से रेबीज वैक्सीन और रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन का प्रावधान शामिल है।
• रेबीज़ एक वैक्सीन-रोकथाम योग्य ज़ूनोटिक वायरस जनित बीमारी है। यह राइबोन्यूक्लिक एसिड (RNA) वायरस के कारण होता है जो पागल जानवर (कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि) की लार में मौजूद होता है।
• सरकार ने ‘वर्ष 2030 तक भारत में कुत्तों से होने वाले रेबीज़ के उन्मूलन के लिये राष्ट्रीय कार्ययोजना (National Action Plan For Dog Mediated Rabies Elimination- NAPRE)’ शुरू की है।
भारतीय मूल की सिख महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट मनमीत कोलन अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट की पहली एशियाई सहायक पुलिस प्रमुख बनी हैं।
चिल्ड्रन चैंपियन अवार्ड 2023
असम के एक एनजीओ तपोवन को स्वास्थ्य और पोषण श्रेणी में बच्चों के चैंपियन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।
नासा जून 2023 से मंगल ग्रह पर रहने के लिए 4 मनुष्यों को भेजेगा।
'बासु चटर्जी: और मिडिल-ऑफ-द-रोड सिनेमा' नामक किताब के लेखक:- अनिरुद्ध भट्टाचार्य।
SAVE WATER
0 Comments