स्वच्छोत्सव 2023
अक्टूबर 2024 तक 1000 शहरों को 3-स्टार कचरा मुक्त शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की 52वीं सत्र में, स्विट्जरलैंड के जेनेवा में, डॉ एमए हसन द्वारा लिखित 'वॉर एंड वुमेन' नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।
अमेरिका की रनर लशिंदा डीमस को एक दशक बाद 2012 लंदन ओलंपिक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने रूसी डोपिंग स्कैंडल में शामिल होने के कारण 400 मीटर हरडल में मूल स्वर्ण पदक विजेता नाताल्या अंत्युख से स्वर्ण पदक वापस ले लिया।
अभिनेत्री वाणी त्रिपाठी टिकू ने अपनी पहली बच्चों की किताब 'Why Can’t Elephants be Red??' लिखी है।
ओडिशा/उत्कल दिवस:- 1 अप्रैल 2023
कांगड़ा चाय को यूरोपीय जीआई टैग
यूरोपीय आयोग (EC) ने हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा चाय को प्रोत्साहित भूगोलीय संकेतन (PGI) की स्थिति प्रदान की है।
तुर्की की मंजूरी के बाद फिनलैंड नाटो (NATO) का 31वां सदस्य बना है। फिनलैंड रूस के साथ 1300 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।
श्रीलंका आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए सीधे क्वालीफाई करने में नाकाम रहा है।
भारत की नई विदेश व्यापार नीति-2023
• 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी।
• नई नीति की कोई विशिष्ट अंतिम तिथि नहीं है लेकिन आवश्यकतानुसार इसे अपडेट किया जाएगा।
• मुख्य दृष्टिकोण चार स्तंभों पर आधारित है:-
छूट के लिये प्रोत्साहन।
सहयोग के माध्यम से निर्यात संवर्द्धन - निर्यातक, राज्य, ज़िले, भारतीय मिशन।
व्यापार करने में सुगमता, लेन-देन की लागत में कमी और ई-पहल।
ई-कॉमर्स निर्यात हब के रूप में ज़िलों का विकास करना एवं विशेष रसायन, जीव, सामग्री, उपकरण और प्रौद्योगिकी (SCOMET) नीति को सुव्यवस्थित करना।
लक्ष्य:-
• 2030 तक देश के निर्यात को 2 ट्रिलियन अमरीकी डालर तक बढ़ाना। (2000 अरब डॉलर)
• सीमा पार व्यापार में भारतीय मुद्रा के उपयोग को प्रोत्साहित करना।
• मौजूदा 39 शहरों के अलावा चार नए शहरों, अर्थात् फरीदाबाद, मिर्ज़ापुर, मुरादाबाद और वाराणसी को निर्यात उत्कृष्टता वाले शहर (TEE) के रूप में विकसित किया जाएगा।
इन TEE को मार्केट एक्सेस इनिशिएटिव (MAI) योजना के तहत निर्यात प्रोत्साहन निधि तक प्राथमिकता प्राप्त होगी और निर्यात संवर्द्धन पूंजीगत सामान (EPCG) योजना के तहत निर्यात पूर्ति के लिए कॉमन सर्विस प्रोवाइडर (CSP) लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
• EPCG योजना के तहत सुविधा:-
EPCG योजना जो निर्यात उत्पादन हेतु शून्य सीमा शुल्क पर पूंजीगत वस्तुओं के आयात की अनुमति देती है, को और अधिक युक्तिसंगत बनाया जा रहा है। शामिल कुछ प्रमुख परिवर्तन हैं:
प्रधानमंत्री मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान पार्क (Prime Minister Mega Integrated Textile Region and Apparel Park- PM MITRA) योजना को EPCG की सामान्य सेवा प्रदाता (CSP) योजना के तहत लाभ हेतु पात्र अतिरिक्त योजना के रूप में जोड़ा गया है।
• ज़िलों से निर्यात को बढ़ावा देना:-
ज़िला स्तर पर निर्यात को बढ़ावा देने हेतु ज़िलों को निर्यात हब (DEH) के रूप में विकसित किया जाएगा।
न्यू इंडिया लिट्रेसी प्रोग्राम (NILP)
• केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना।
• 2022-23 से 2026-27 तक पांच वर्षों के लिए क्रियान्वित किया जाएगा।
• इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य वर्तमान में पढ़ या लिखने में असमर्थ होने वाले 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले 5 करोड़ व्यक्तियों को साक्षरता प्रदान करना है।
• बजट:- ₹1037.90 करोड़
केंद्र सरकार ₹700 करोड़ और राज्य सरकारें ₹337.90 करोड़ देंगी।
2 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)
स्थापना:- हिल्टन यंग आयोग की सिफारिश पर भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत 1 अप्रैल 1935 को।
हरियाणा 100% विद्युतीकृत रेलवे नेटवर्क वाला भारत का पहला राज्य बन गया है
स्टार्ट-अप के लिए अंतरिक्ष डिजाइन प्रयोगशाला
इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने अहमदाबाद के बोपल में इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) की स्पेस सिस्टम डिजाइन लैब का उद्घाटन किया।
इन-स्पेस (IN-SPACe) के अध्यक्ष:- पवन गोयनका
आईपीएल 2023
• 31 मार्च 2023 से शुरू।
• 2019 के बाद होम-एंड-अवे फॉरमेट में आयोजन हो रहा है।
• एक टीम दो DRS ले सकती है।
• खिलाड़ी वाइड और नो-बॉल के लिए Review कर सकते हैं।
• टॉस के बाद प्लेइंग 11 के अलावा प्रत्येक टीम 5 प्लेयर्स का नाम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में देगी।
प्रत्येक टीम एक इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग कर सकती है।
हाल ही उपन्यासकार और लघु कथाकार सारा थॉमस का निधन हो गया।
भारतीय मूल के रोबोटिक्स इंजीनियर अमित क्षत्रिया को NASA के हाल ही में स्थापित मून टू मार्स प्रोग्राम के प्रथम प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
रिचर्ड वर्मा, एक भारतीय-अमेरिकी वकील, राजनयिक और कार्यकारी को संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट ने प्रबंधन और संसाधन के लिए उप महासचिव के रूप में नियुक्त किया है।
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस:- 2 अप्रैल
वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह नौसेना के नए उप प्रमुख बने है।
3 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स
भारत और मलेशिया के बीच रुपये में व्यापार को लेकर समझौता हो गया है।
जर्मनी, इजरायल, श्रीलंका समेत 64 देशों ने भारत से रुपये में व्यापार करने की दिलचस्पी दिखाई है।
ब्रेग्जिट के बाद ब्रिटेन का सबसे बड़ा व्यापारिक समझौता
• ब्रिटेन ने सीपीटीपीपी का 12वां सदस्य बनने के लिए एक औपचारिक समझौते के साथ दो साल की बातचीत पूरी की है।
CPTPP:- Comprehensive and Progressive Agreement for Trans-Pacific Partnership.
ट्रांस पैसिफिक पार्टनरशिप (Trans Pacific Partnership)
• यह 12 प्रशांत देशों के बीच एक व्यापार समझौता है जिस पर 4 फरवरी 2016 को ऑकलैंड में हस्ताक्षर किए गए थे।
• उद्देश्य:- आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, नौकरियों का सृजन, जीवन स्तर बढ़ाना, सदस्य देशों में गरीबी कम करना, पारदर्शिता को बढ़ावा देना, नवाचार, उत्पादकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा।
समुद्री अभ्यास SLINEX-2023
• भारत और श्रीलंका के बीच आयोजित।
• संस्करण:- 10वां एसएलआईएनएक्स-2023
• आयोजन:- कोलंबो, श्रीलंका।
• भारतीय नौसेना के INS किल्टन और INS सावित्री।
• श्रीलंका नौसेना के एसएलएनएस विजयबाहु और एसएलएनएस समुदुरा ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया।
हाल ही भारत के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन हो गया। (जन्म:- काबुल, अफगानिस्तान)
नेत्रहीनता रोकथाम सप्ताह:- 1 अप्रैल – 7 अप्रैल
मियामी ओपन 2023 खिताब:- डेनिल मेदवेदेव (रूस)
हाल ही नंदिनी दास की "कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स ऑफ एम्पायर" नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।
MF हाइड्रा
• दुनिया की पहली तरल हाइड्रोजन संचालित नौका।
• लॉन्च:- नॉर्वेजियन कंपनी नॉर्लेड (Norled) द्वारा।
• यह जहाज हाइब्रिड है जो बैटरियों और तरल हाइड्रोजन ईंधन सेल दोनों का उपयोग करती है।
रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ऑटोनोमस लैंडिंग मिशन
हाल ही डीआरडीओ और भारतीय वायु सेना के साथ इसरो ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (ATR) में रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ऑटोनोमस लैंडिंग मिशन (RLV LEX) का सफलतापूर्वक संचालन किया।
केरल के एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान के अंदर एक फर्नारियम स्थापित किया गया है। यह पहली बार है जब हिल स्टेशन में इस तरह का फर्न संग्रह स्थापित किया गया है।
• एराविकुलम नेशनल पार्क नीलगिरी तहर का घर है।
SAVE WATER
