AFINDEX 2023 (दूसरा संस्करण)
भारत और अफ्रीका के 23 देशों के बीच पुणे में आयोजित सैन्य अभ्यास।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने उत्तराखंड के देवस्थल में एशिया के सबसे बड़े 4-मीटर अंतर्राष्ट्रीय लिक्विड मिरर टेलीस्कोप का उद्घाटन किया है।
पंकज आडवाणी ने दोहा में हमवतन बृजेश दमानी को हराकर एशियाई बिलियर्ड्स खिताब जीता है।
गूगल बार्ड एआई
• Google Bard AI, गूगल की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ऑनलाइन चैटबॉट सर्विस है, जो कि लैंग्वेज मॉडल फॉर डायलॉग एप्लिकेशन (LaMDA) टेक्नोलॉजी पर आधारित है।
• यह अभी ChatGPT की तरह गहन, वार्तालाप और निबंध-शैली के जवाब देगा।
• गूगल बार्ड एआई एक संवादात्मक एआई प्रायोगिक चैटबॉट है, जो अपने काम में बेहतर होने के लिए मनुष्यों के साथ बातचीत के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करता है।
मनमीत के नंदा इन्वेस्ट इंडिया के सीईओ बने है।
नेपाल के विकेटकीपर आसिफ शेख को क्रिस्टोफर मार्टिन-जेंकिंस स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।
ट्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एक्सपोर्ट स्कीम (टाईज)
• टाईज योजना वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा 2017 में शुरू की गई।
• उद्देश्य:- केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों को निर्यात के विकास के लिए उपयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में मदद करना।
दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची
• हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट द्वारा जारी।
• मुकेश अंबानी नौवें स्थान पर रहे।
• सर्वाधिक अरबपति वाले देश:-
1. चीन 2. अमेरिका 3. भारत
23 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स
शहीद दिवस:- 23 मार्च & 30 जनवरी
विश्व मौसम विज्ञान दिवस:- 23 मार्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के नए क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान भारत 6जी विजन डॉक्यूमेंट (दृष्टिपत्र) का अनावरण और 6-जी अनुसंधान और विकास केंद्र का शुभारंभ भी किया।
भुवनेश्वर (ओडिशा) में RBI का ग्रीनफ़ील्ड डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जाएगा।
रानीज गर्ल्स हॉकी टर्फ
रायबरेली के हॉकी स्टेडियम को भारतीय टीम की स्टार हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर रखा गया है।
वह यह उपलब्धि पाने वालीं भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य में 'मिशन लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट' (LiFE) का उद्घाटन किया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेतृत्व किया जाने वाला एक वैश्विक जन आंदोलन है।
आईपीएल बना डेकाकोर्न
• आईपीएल $10.9 बिलियन वैल्यूएशन के साथ डेकाकोर्न बन गया है।
डेकाकोर्न:- ऐसा व्यवसाय जिसका मूल्य 10 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया हो।
• आईपीएल 2008 में लॉन्च किए जाने के समय $1.1 बिलियन मूल्यांकन के साथ भारत का पहला यूनिकॉर्न भी था।
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाई सब्जेक्ट 2023
• क्वाकारेली साइमंड्स (क्यूएस) द्वारा जारी।
• IIT दिल्ली, इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दुनिया के शीर्ष 50 संस्थानों की सूची में शामिल हो गया है।
एडोब ने ग्राहकों के अनुभवों को बदलने के लिए Sensei GenAI लॉन्च किया है।
भारत का लक्ष्य 2030 तक 'ग्लोबल हब फॉर ग्रीन शिप' बनना है।
मेकर्स हाइव और विलय स्पोर्ट्स ने भारतीय पैरालंपिक समिति के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
24 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स
विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस:- 24 मार्च
WHO ने साल 2030 तक दुनिया को पूरी तरह से टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। भारत ने 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।
खालिस्तान आंदोलन
• यह एक सिख अलगाववादी आंदोलन है जो पंजाब क्षेत्र में सिखों के लिए एक अलग राज्य खालिस्तान (खालसा की भूमि) की स्थापना की मांग करता है।
• यह प्रस्तावित राज्य भारत के पंजाब और पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र से बनेगा, जिसकी राजधानी लाहौर होगी।
• आंदोलन ब्रिटिश साम्राज्य के पतन के बाद शुरू हुआ और सिख दियस्पोरा के वित्तीय और राजनीतिक समर्थन की मदद से 1970 और 1980 के दशकों में गति प्राप्त की।
संगीता कलानिधि पुरस्कार 2023
• कर्नाटक संगीत के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार
• पद्मश्री पुरस्कार विजेता बॉम्बे जयश्री को दिया गया है।
मर्लिन ग्रुप ने विश्व व्यापार केंद्र संघ के साथ एक सहयोग किया है जिसके तहत कोलकाता के साल्ट लेक में एक 'वर्ल्ड ट्रेड सेंटर' विकसित किया जाएगा।
माइक्रोसॉफ्ट ने OpenAI के DALL-E द्वारा संचालित Bing Image Creator पेश किया है।
यह उपयोगकर्ताओं के लिखित विवरण के आधार पर एक छवि (Image) उत्पन्न कर सकता है।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का सदस्य बनने का ऐलान किया है।
ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB)
यह बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसे ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा 2014 में ब्राजील के फोर्टलेजा में 6वें ब्रिक्स सम्मेलन में संयुक्त रूप से स्थापित किया गया था।
• बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, और उरुग्वे ने सितंबर 2021 में NDB में शामिल होने का ऐलान किया था।
भारतपे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने क्रिकेट फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप CrickPe लॉन्च किया है।
आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए मोबाइल ऐप AIS लॉन्च किया है।
INS एंड्रोथ
• हाल ही एंटी-सबमरीन वारफेयर क्राफ्ट INS एंड्रोथ को कोलकाता में लॉन्च किया गया।
• INS एंड्रोथ का निर्माण, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) द्वारा किया गया है।
इसका नामकरण लक्षद्वीप में स्थित एंड्रोथ द्वीप के नाम पर किया गया है।
• यह आठ एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) श्रृंखला में दूसरा जहाज है।
• GRSE भारतीय नौसेना के लिए आठ वाटर क्राफ्ट का निर्माण कर रहा है।
• INS अर्नाला आठ स्वदेश निर्मित ASW-SWC में से पहला था।
• ASW-SWC जहाजों को तटीय जल में पनडुब्बी रोधी संचालन, कम तीव्रता वाले समुद्री संचालन, खदान बिछाने और तटीय जल में उपसतह निगरानी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण 2023
• कोंकण तट के अरब सागर में भारतीय नौसेना और यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी के बीच आयोजित।
• इसमें गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिशुल ने भाग लिया।
SAVE WATER
0 Comments