अर्थ आवर डे (Earth Hour Day)
हर साल मार्च के महीने में आखिरी शनिवार को अर्थ आवर डे का आयोजन किया जाता है। इस दिन रात 8:30 से 9:30 बजे तक दुनिया भर के करोड़ों लोग अपनी स्वेच्छा से एक घंटे के लिए लाइट बंद कर देते हैं।
इस वर्ष 25 मार्च को मनाया गया।
अनुराग बेहर की किताब:- ए मैटर ऑफ द हार्ट: एजुकेशन इन इंडिया।
श्रीमंत कोकाटे की अंग्रेजी में पुस्तक:- छत्रपति शिवाजी महाराज।
कोरोना के नए वेरिएंट XBB1.16 के कारण भारत में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।
हाल ही भारत ने इंडोनेशिया के बाली में इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क के दूसरे दौर की वार्ता में भाग लिया।
हाल ही परिणीता और मरदानी जैसी फिल्मों के निर्देशक प्रदीप सरकार का निधन हो गया।
RBI ने भारत और तंजानिया को व्यापार के लिए राष्ट्रीय मुद्राओं का उपयोग करने की अनुमति दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में वन वर्ल्ड टीबी शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया और भारत की वार्षिक टीबी रिपोर्ट 2023 जारी की।
हाल ही इंटेल के सह-संस्थापक गॉर्डन मूर का निधन हो गया।
इंटेल की स्थापना:- 1968
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र 2023 वाटर कॉन्फ्रेंस में यूनेस्को द्वारा पेश की गई एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की 26% आबादी के पास पीने का सुरक्षित पानी नहीं है।
26 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स
तमिलनाडु सरकार ने थानथाई पेरियार वन्यजीव अभयारण्य को राज्य का 18वां वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया।
यह इरोड जिले में स्थित है।
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी करते हुए इसे 42% कर दिया है।
सागर मंथन
बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) ने वर्चुअल रूप से ‘सागर मंथन’ नामक एक रीयल-टाइम प्रदर्शन निगरानी डैशबोर्ड लॉन्च किया है। केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डैशबोर्ड का उद्घाटन किया।
लुइस कैफरेली ने गणित का नोबेल पुरस्कार कहा जाने वाला एबेल पुरस्कार 2023 जीता है।
एशियाई हॉकी फेडरेशन (AHF) ने राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सलीमा टेटे (झारखंड) को दो वर्ष के लिए भारत से एथलीट एंबेसडर नियुक्त किया है।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर डिजीक्लेम प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
इस प्लेटफार्म का उद्देश्य किसानों को बीमा दावों का त्वरित भुगतान कराना है।
उत्तराखंड सरकार हल्द्वानी शहर के कुमाऊं क्षेत्र में एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित करेगी।
हाल ही नई दिल्ली में पहला शहरी जलवायु फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया।
एनजीटी ने रामसर स्थलों की सुरक्षा में विफल रहने पर केरल सरकार पर ₹10 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023
• फाइनल:- ब्रेबोर्न स्टेडियम (मुंबई)
• विजेता:- मुंबई इंडियंस
• उप विजेता:- दिल्ली कैपिटल्स
• सर्वाधिक रन बनाने के लिए मेग लेनिंग (दिल्ली कैपिटल्स)
को ऑरेंज कैप मिली।
• सर्वाधिक विकेट लेने के लिए हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियंस) को पर्पल कैप मिली।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में वैदिक विरासत (Heritage) पोर्टल का उद्घाटन किया है।
27 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स
विश्व रंगमंच (थिएटर) दिवस:- 27 मार्च
LVM3-M3/Oneweb India-2 मिशन
• 26 मार्च 2023 को इसरो ने श्रीहरिकोटा में LVM3-M3/Oneweb India-2 मिशन लॉन्च किया।
• इस मिशन के तहत वनवेब के 36 उपग्रहों को लॉन्च किया गया है।
• गौरतलब है कि यूनाइटेड किंगडम की वनवेब कंपनी ने इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के साथ दो चरणों में 72 उपग्रहों को लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में लॉन्च करने के लिए एक समझौता किया हुआ हैं।
• 23 अक्टूबर 2022 को पहले चरण में इसरो ने वनवेब के 36 सैटेलाइट LVM3-M2/OneWeb India-1 मिशन के तहत लॉन्च किए थे।
• वनवेब कंस्टेलेशन एक लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) पोलर ऑर्बिट में काम करता है, जहां सैटेलाइट्स 12 रिंगों में व्यवस्थित होते हैं, जिसे ऑर्बिटल प्लेन भी कहा जाता है।
प्रत्येक ऑर्बिटल प्लेन 49 सैटेलाइट्स से बना होता है।
• उपग्रह पृथ्वी के सतह से 1200 किमी की ऊंचाई पर स्थापित होते हैं, और प्रत्येक उपग्रह पृथ्वी के चारों ओर एक पूर्ण चक्कर को 109 मिनट में पूरा करता है।
कॉल बिफोर यू डिग ऐप
• लॉन्च:- प्रधानमंत्री मोदी द्वारा।
• उद्देश्य:- देश के अंडरग्राउंड सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को संरक्षित करना। जैसे - ऑप्टिकल फाइबर केबल।
• यह ऐप भारत के भूमि तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और गुजरात सरकार के तहत कार्यरत भास्कराचार्य अंतरिक्ष एप्लीकेशन और जियोइन्फोर्मेटिक्स संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
अरावली ग्रीन वॉल परियोजना
• टिकली गांव, हरियाणा में मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।
• साथ ही वानिकी हस्तक्षेपों के माध्यम से मरुस्थलीकरण एवं भूमि क्षरण की समस्या का समाधान करने हेतु राष्ट्रीय कार्ययोजना का अनावरण किया।
• शामिल राज्य:- हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली
• उद्देश्य:- अरावली पर्वत शृंखला के चारों ओर 1,400 किमी लंबी और 5 किमी. चौड़ी ग्रीन बेल्ट बफर बनाना।
पहले चरण में 75 जल निकायों का कायाकल्प किया जाएगा।
• यह योजना अफ्रीका की 'ग्रेट ग्रीन वॉल' परियोजना से प्रेरित है, जो सेनेगल (पश्चिम) से लेकर जिबूती (पूर्व) तक विस्तृत है, यह वर्ष 2007 में लागू हुई थी।
• भारत की ग्रीन वॉल परियोजना का व्यापक उद्देश्य भूमि क्षरण की बढ़ती दरों और थार रेगिस्तान के पूर्व की ओर विस्तार को नियंत्रित करना है।
मोरे ईल मछली की नई प्रजाति
• भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की एक वैज्ञानिक टीम ने तमिलनाडु के कुद्दालोर तट से मॉरे ईल मछली की नई प्रजाति की खोज की है।
• नई प्रजाति को 'जिमनो थोरैक्स तमिलनाडूएंसिस' या 'तमिलनाडु ब्राउन मोरे ईल' के नाम से जाना जाएगा। यह बंगाल की खाड़ी में पहली बार मिली है।
आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023
• 13वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित।
• चार भारतीय महिला बॉक्सरों सावित्री बूरा, नीतू घंघास, निखत ज़रीन और लवलीना बोरगोहेन ने अलग-2 वजन श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते।
हाल ही भारतीय सेना और वायु सेना ने पूर्वी क्षेत्र में वायु प्रहार नामक बहु-डोमेन वायु और भूमि अभ्यास किया।
लेखक एमटी वासुदेवन नायर को केरल के सबसे ऊँचे नागरिक सम्मान केरल ज्योति से सम्मानित किया गया है।
YES बैंक ने नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड (NeSL) के साथ पहली इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (e-BG) जारी की है।
गुलाम नबी आजाद की आत्मकथा:- आज़ाद
SAVE WATER
0 Comments