एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। यह एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री है। यह शुरुआत में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (LUH) का उत्पादन करेगी।
हाल ही में याया त्सो झील को चुमाथांग गाँव की पंचायत जैवविविधता प्रबंधन समिति ने सिक्योर हिमालय परियोजना के साथ मिलकर जैवविविधता अधिनियम 2002 के तहत लद्दाख का पहला जैवविविधता विरासत स्थल घोषित किया है।
Trade and Technology Council
भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (TTC) के अंतर्गत तीन कार्य समूहों का गठन किया है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2022 में यूरोपीय संघ की अध्यक्षा उर्सुला वॉन फॉन डर लेयेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीटीसी की शुरुआत की थी।
• टीटीसी के अंतर्गत दोनों देश व्यापार, टेक्नोलॉजी और सुरक्षा से संबंधित चुनौतियों से निपटने में एक-दूसरे का साथ देंगे।
इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी ने आधिकारिक तौर पर भारत को 'अग्रणी निवेशक' के रूप में नामित किया है।
ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए भारत द्वारा डीप सी मिशन (Deep Sea Mission) चलाया जा रहा है।
हाल ही जी20 के तहत पहली यूथ20 (वाई20) इंसेप्शन मीटिंग 2023 असम के गुवाहाटी में शुरू हुई।
गूगल ने OpenAI के ChatGPT को टक्कर देने के लिए अपना एआई चैटबॉट बार्ड (Bard) पेश किया है।
इस एआई चैटबॉट बार्ड को LaMDA (लैंग्वेज मॉडल और डायलॉग एप्लिकेशन) से संचालित किया गया है।
लैम्डा गूगल का एक एआई चैटबॉट है, जो इंसानों की तरह सोच सकता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने व्हीकल पार्टनर अशोक लेलैंड के साथ बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक के दौरान हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रक पेश किया है। यह देश का पहला Hydrogen Internal Combustion Engine (H2ICE) टेक्नोलॉजी वाला ट्रक है।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2023 में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लॉन्च किया।
• शुरुआती चरण में इसे 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
इंदौर नगर निगम हरित बॉन्ड जारी करने वाला देश का पहला शहरी निकाय बना है।
8 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स
X-57
• यह अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का “ऑल-इलेक्ट्रिक” विमान है। यह पूरी तरह से बिजली से संचालित होता है।
• हाल ही नासा के एक्स-57 मैक्सवेल ने अपने क्रूज मोटर नियंत्रकों का सफल थर्मल परीक्षण किया।
• इस प्रोजेक्ट का मुख्य लक्ष्य तेजी से उभर रहे इलेक्टिक एयरक्राफ्ट बाजारों के मानक तय करना है।
केंद्र सरकार ने पीएम कुसुम योजना की अवधि मार्च 2026 तक बढ़ा दी है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। इसका उद्देश्य साल 2022 तक 30800 मेगावाट की अतिरिक्त सौर क्षमता प्राप्त करना था।
हाल ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा तैयार एक व्हाट्सएप चैटबॉट ‘बाल मित्र’ लॉन्च किया।
भारतीय-अमेरिकी छात्रा अप्सरा अय्यर को प्रतिष्ठित हार्वर्ड लॉ रिव्यू का अध्यक्ष चुना गया है। लॉ रिव्यू के 136 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब किसी भारतीय मूल की महिला ने ये पद संभाला है।
हाल ही सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय ने चीन के 138 बैटिंग (सट्टेबाजी) ऐप और 94 लोन ऐप को बैन कर दिया।
आईटी अधिनियम की धारा 69 के तहत चीनी ऐप को बैन किया गया है
बीबीसी के साल की श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
• भारत की पांच महिला खिलाड़ियों को नामांकित किया गया हैं।
• पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, भारोत्तोलक मीराबाई चानू, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और मुक्केबाज निकहत जरीन।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया डिफेंस कंपनियों के डाटा में सेंध लगा रहा है।
हाल ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के फरीदाबाद में 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया।
आस्ट्रेलिया को 2021 में टी20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
हाल ही केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गोवा में वेटलैंड/आर्द्रभूमि बचाओ अभियान शुरू किया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोंटी देसाई को नेपाल के मुख्य कोच बने है।
9 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स
भारत ने आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत श्रीलंका को 50 बसें प्रदान की हैं।
केरल सरकार ग्रीन हाइड्रोजन हब स्थापित करेगी।
फ्रांस के डिफेंडर राफेल वरेन ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है।
हाल ही लखनऊ में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशंस (SAI) के नेताओं की बैठक आयोजित की गई।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बैठक का उद्घाटन किया।
चुनाव आयोग ने सुभाष घई फाउंडेशन के साथ मिलकर लोगों से वोट डालने की अपील करने के लिए 'मैं भारत हूं, हम भारत के मातदाता हैं' नामक गीत तैयार किया है।
13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस:- 25 जनवरी
गोल्डन बुक अवार्ड्स 2023 के विजेता
जे के राउलिंग:- फैंटास्टिक बीस्ट्स: द सीक्रेट्स ऑफ डंबलडोर
गौर गोपाल दास:- एनर्जाइज़ योर माइंड: ए मोंक्स गाइड टू माइंडफुल लिविंग
दीपक चोपड़ा:- सफलता के सात आध्यात्मिक नियम
कमलेश पटेल:- द विजडम ब्रिज
जेफ किन्नी:- एक कायर बच्चे की डायरी: डाइपर ओवरलोड
अशनीर ग्रोवर:- डॉगलापन: द हार्ड ट्रूथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स
रस्किन बॉन्ड:- हाउ टू लिव योर लाइफ
नमिता थापर:- द डॉल्फिन एंड द शार्क: स्टोरीज ऑन एंटरप्रेन्योरशिप
भूपेंद्र सिंह राठौड़:- द मैजिक ऑफ थिंकिंग रिच
दीपक बजाज:- 60 मिनट में नेटवर्क मार्केटिंग
दीप्ति नवल:- ए कंट्री कॉल्ड चाइल्डहुड: ए मेमॉयर
स्मिता गोस्वामी:- फैमिली रन टू फैमिली लेड
सुभद्रा इलान:- एक आकर्षक करियर
आद्या दुबे:- हमेशा अद्वितीय रहें
हाल ही केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 5 नए न्यायाधीशों की नियुक्तियों को मंजूरी दी हैं।
इनमें राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पंकज मिथल, पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीवी संजय कुमार, पटना हाई के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश मनोज मिश्रा शामिल हैं।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को फॉर्च्यून® पत्रिका की दुनिया की सबसे प्रशंसित कंपनियों की सूची में नामित किया गया है।
बृहस्पति सूर्य के परिवार का सबसे बड़ा ग्रह है।
हाल ही बृहस्पति के 12 चंद्रमा खोजें गए हैं।
अब बृहस्पति के चंद्रमाओं की संख्या सबसे अधिक (92) हो गई है।
दूध उत्पादन के मामले में भारत दुनिया का नंबर-1 देश बना है।
रिलायंस जियो और जीएसएमए ने भारत में डिजिटल कौशल कार्यक्रम का अनावरण किया है।
ब्रिटेन के रॉयल मेल ने किंग चार्ल्स III की तस्वीर वाले नए ब्रिटिश डाक टिकटों का अनावरण किया है।
डिजिटल रुपया
• RBI ने से 1 दिसंबर 2022 को देश में डिजिटल इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर डिजिटल रुपये (Digital Rupee) की शुरूआत की।
• देश में e-RUPI की सुविधा नेशनल पेमेंट कॉर्पोशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से दी जा रही है।
• पायलट प्रोजेक्ट को पांच शहरों मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु, भुवनेश्वर और चंडीगढ़ में शुरू किया गया हैं।
सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) क्या है?
यह कैश यानी नकद का इलेक्ट्रॉनिक रूप है। जैसे आप कैश का लेन-देन करते हैं, वैसे ही आप डिजिटल करेंसी का लेन-देन भी कर सकेंगे। CBDC कुछ हद तक क्रिप्टोकरेंसी (बिटकॉइन या ईथर जैसी) जैसे काम करती है।
• सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) ब्लॉकचेन जैसी तकनीक पर पर आधारित करेंसी है। जहां होलसेल डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल वित्तीय संस्थाएं (जैसे बैंक) करती हैं, वहीं रिटेल करेंसी का उपयोग आम आदमी भी कर सकेगा।
• भारतीय करेंसी का डिजिटल स्वरूप E-Rupee को फिलहाल चार बैंकों के माध्यम से वितरित किया जा रहा है।
SAVE WATER
