अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस:- 4 फरवरी
विश्व कैंसर दिवस 2023: 4 फरवरी
थीम:- क्लोज द केयर गैप (Close The Care Gap)
आजाद इंजीनियरिंग जीई स्टीम को परमाणु टर्बाइन भागों की आपूर्ति करेगी। हैदराबाद स्थित आज़ाद इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड परमाणु टर्बाइनों भागों की आपूर्ति करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनेगी।
नागालैंड सरकार और पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल-पाम के अंतर्गत नागालैंड में पाम ऑयल की खेती और प्रसंस्करण के लिए समझौता किया है।
न्यू इंडिया एश्योरेंस (NIA) ने पे एज यू ड्राइव पॉलिसी लॉन्च की है।
Google ने चैटजीपीटी (ChatGPT) की कंपनी OpenAI को टक्कर देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप, एंथ्रोपिक (Anthropic) में करीब 300 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव अल्केश कुमार शर्मा ने भारत की G20 अध्यक्षता के तहत G20 साइबर सुरक्षा अभ्यास और ड्रिल का उद्घाटन किया।
• इस साइबर सुरक्षा अभ्यास और ड्रिल का आयोजन इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) किया है।
सऊदी अरब 2027 के फुटबॉल एशियाई कप की मेजबानी करेगा।
5 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स
कर्ज वसूली के विशेषज्ञ मोबिक्यूल (Mobicule) ने बैंकों और एनबीएफसी के लिए एसेट रिपोजिशन मॉड्यूल लॉन्च किया
हाल ही पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया। (2001 से 18 अगस्त 2008 तक राष्ट्रपति)
हाल ही पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने विजिट इंडिया ईयर- 2023 पहल की शुरुआत की है।
नासा और आईबीएम ने उन्नत जलवायु विज्ञान के लिए एआई फाउंडेशन मॉडल बनाने के लिए साझेदारी की है।
• ChatGPT प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (NLP) का उपयोग करने वाले एआई मॉडल का एक उदाहरण है।
• यह मूलभूत मॉडल प्राकृतिक आपदाओं, फसल की पैदावार, और वन्यजीव आवासों में परिवर्तन की पहचान करेगा ताकि शोधकर्ताओं को पृथ्वी की पर्यावरण प्रणालियों का विश्लेषण करने में मदद मिल सके।
हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के देवघर में एक नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखी।
• इस संयंत्र की स्थापना भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) द्वारा की जाएगी। यह भारत का पांचवां नैनो यूरिया संयंत्र होगा।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल गुजरात में दुनिया के पहले नैनो यूरिया संयंत्र का उद्घाटन किया था।
भारतीय-अमेरिकी अमी बेरा को हाउस इंटेलिजेंस कमेटी में नियुक्त किया गया है।
ग्रैमी अवार्ड 2023
• भारतीय कंपोजर रिकी केज (Ricky Kej) ने अपने एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ बेस्ट इमर्सिव एल्बम का अवॉर्ड जीता। ये केज का लगातार दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड है।
हाल ही तुर्किये और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया।
भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्मकार के डोप टेस्ट में फेल होने पर ITA (इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने उन पर 21 महीने का प्रतिबंध लगा दिया।
6 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही केरल ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित नेशनल बीच सॉकर चैम्पियनशिप जीती।
भारत, फ्रांस, UAE ने त्रिपक्षीय ढांचे के तहत सहयोग के क्षेत्रों की घोषणा की
• तीनों देश ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन की चुनौती और हिंद महासागर क्षेत्र में जैव विविधता के संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग करेंगे।
• तीनों देशों के सतत विकास की परियोजनाओं से संबंधित विकास एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा।
• तीनों देश पेरिस समझौते के अनुरूप आर्थिक, प्रौद्योगिकी और सामाजिक नीतियों के बीच सामंजस्य सुनिश्चित करेंगे।
• इसके तहत जी20 की भारत की अध्यक्षता और 2023 में संयुक्त अरब अमीरात द्वारा सीओपी-28 की मेजबानी के तहत त्रिपक्षीय कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा।
शमिका रवि को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं।
रिलायंस रिटेल डिजिटल रुपये में लेन-देन करेगी
रिलायंस रिटेल ने अपने गोरमेट फूड स्टोर फ्रेशपिक में आरबीआई द्वारा निर्मित और ब्लॉकचैन-आधारित सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) की पहली इन-स्टोर स्वीकृति शुरू की है।
हाल ही पद्म भूषण पुरस्कार 2023 से सम्मानित प्रसिद्ध पार्श्व गायिका वाणी जयराम का निधन हो गया।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ITBP ने लगातार तीसरी बार नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप जीती है।
लेखक डॉ. पैगी मोहन ने मातृभूमि इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ लेटर्स (2023) के चौथे संस्करण में मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता है।
उनकी पुस्तक:- वांडरर्स, किंग्स एंड मर्चेंट्स
हाल ही भारतीय रेलवे ने व्हाट्सएप फूड डिलीवरी सुविधा शुरू की है।
IIT-मद्रास इसरो के लिए संवर्धित,आभासी और मिश्रित वास्तविकता (एआर/वीआर/एमआर) का उपयोग करके भारतीय अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित करेगा।
SAVE WATER
0 Comments