आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 2 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 1 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

Current Affairs 2023


1 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में RPF/RPSF कर्मियों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कारों से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति ने RPF और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) कर्मियों जयपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार और कांस्टेबल बुद्ध सैनी को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया। 

हाल ही राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान रख दिया गया। 31 जनवरी से अमृत उद्यान को आम जनता के लिए खोल दिया गया।

हाल ही भारतीय सेना ने उत्तर बंगाल में सैन्य अभ्यास त्रिशाकरी प्रहार आयोजित किया।
अभ्यास का समापन 31 जनवरी 2023 को तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज में एकीकृत अग्नि शक्ति अभ्यास के साथ हुआ।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय महिला आयोग के 31वें स्थापना दिवस को संबोधित किया।

डच खिलाड़ी अनीश गिरी ने टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट 2023 जीता है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था में 2023-2024 में 6.5% की वृद्धि होगी।

हाल ही भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने भारत के पहले मॉडल जी-20 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

लाडली बहना योजना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी में ‘लाडली बहना’ योजना शुरू करने की घोषणा की। 
इस योजना के तहत सभी वर्गों की गरीब महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 दिए जाएंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स (5वां संस्करण)
• हाल ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में तात्या टोपे स्टेडियम में उद्घाटन किया।
• कुल खेल:- 27
• पहली बार कयाकिंग, कैनोइंग, कैनो स्लैलम और तलवारबाजी जैसे खेलो को शामिल किया गया है।
• खेलों का आयोजन मध्य प्रदेश के आठ शहरों – भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर मंडला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में किया जा रहा है, जबकि साइकिलिंग प्रतियोगिता दिल्ली में होगी।

मेघनाद देसाई की पुस्तक:- द पॉवर्टी ऑफ पॉलिटिकल इकोनॉमी: हाउ इकोनॉमिक्स एबंडन द पुअर

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) का 47वां स्थापना दिवस:- 1 फरवरी 2022 

वरिष्ठ वकील शांति भूषण का निधन
पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ वकील शांति भूषण का निधन हो गया। शांति भूषण ने ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में काफी चर्चित मामले में राजनारायण का प्रतिनिधित्व किया था जिससे 1974 में इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री के पद से हटने का आदेश दिया गया था। 


2 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने विशाखापत्तनम को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी घोषित किया है।
2015 को आंध्र सरकार ने अमरावती को अपनी राजधानी घोषित किया था। 2020 में अमरावती, विशाखापत्तनम और कुरनूल तीन राजधानी शहर बनाने की योजना बनाई।

समग्र शिक्षा अभियान मिशन
• उत्तर प्रदेश सरकार ने वंचित वर्ग की लड़कियों को सशक्त
बनाने के लिए शुरू किया है। 
• यह अभियान उत्तर प्रदेश में 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में लड़कियों की सुरक्षा के लिए आरोहिनी पहल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत काम करेगा।

हाल ही अहमदाबाद में 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया।

केंद्रीय बजट 2023-24 के प्रमुख बिंदु
• बजट 2023-24 की 7 प्राथमिकताएं जो सप्तर्षियों की तरह अमृत काल की ओर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी
1. समावेशी विकास
2. अंतिम मील तक पहुंचना
3. बुनियादी ढांचा और निवेश
4. संभावनाओं को उजागर करना
5. हरित वृद्धि
6. युवा शक्ति
7. वित्तीय क्षेत्र 
अन्न योजना के तहत लगभग 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार
सभी अंत्योदय और प्राथमिकता प्राप्त परिवारों को 1 साल तक मुफ्त खाद्यान्न देने के लिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लगभग दो लाख करोड़ रुपए का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन कर रही है।

• वर्ष 2047 तक देश को एनीमिया मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।

हाल ही चंडीगढ़ में G20 इंटरनेशनल फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर सम्मेलन आयोजित किया गया।

हाल ही रिलायंस रिटेल ने श्रीलंकाई बिस्किट निर्माता मालिबान के साथ समझौता किया है।

विश्व आर्द्रभूमि (Wetlands) दिवस:- 2 फरवरी
थीम:- वेटलैंड रेस्टोरेशन
• पहली बार 1997 में मनाया गया।
• भारत में कुल रामसर स्थल:- 75

स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा इंडिया ने महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

हाल ही भारत और अमेरिका के बीच पहली बार वाशिंगटन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) स्तर की सबसे बड़ी बैठक 'इनीशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी' (ICET) आयोजित की गई।
• अमेरिका आईसीईटी के तहत भारत को महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी प्रदान करेगा।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया है।


3 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स

अडाणी ग्रुप ने इजराइल के हाइफा बंदरगाह का अधिग्रहण किया है।

IIRF रैंकिंग 2023 के अनुसार, भारत के टॉप सरकारी एमबीए इंस्टिट्यूट में IIM अहमदाबाद को जबकि भारत के टॉप प्राइवेट एमबीए इंस्टिट्यूट में XLRI जमशेदपुर को पहला स्थान मिला है।

हाल ही यूक्रेन के ऐतिहासिक बन्दरगाह शहर ओडेसा को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। 

RBI ने वी रामचंद्र को श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड (SIFL) और श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड (SEFL) की सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

मैनुएला रोका बोटे इक्वेटोरियल गिनी की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी है।

भारतीय कुश्ती संघ पर लगे आरोपों की जांच करने वाली समिति में पूर्व पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट को भी शामिल किया गया है। 

ओडिशा के वीके पांडियन को FIH प्रेसिडेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।
FIH के अध्यक्ष:- तैय्यब इकराम

हेरिटेज रूट्स पर दिसंबर 2023 तक भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू हो जाएगी। सबसे पहले यह कालका-शिमला जैसे हेरिटेज सर्किट पर चलेगी।

गोवा सरकार ने द विजन फॉर ऑल स्कूल आई हेल्थ  कार्यक्रम शुरू किया है।

भारत को 2025 के मैड्रिड अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में मुख्य देश के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। 46वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में स्पेन मुख्य (थीम) देश है।

माधवेंद्र सिंह गुजरात मैरीटाइम क्लस्टर के पहले सीईओ बने है।
गुजरात मैरीटाइम क्लस्टर (जीएमसी) देश में अपनी तरह का पहला कमर्शियल मैरीटाइम क्लस्टर है, जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय मानकों की समुद्री सेवाओं के लिए एक केंद्र बनाना है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जय जय महाराष्ट्र माझा को राज्य गीत घोषित किया है।

हाल ही प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक के.वी. तिरुमलेश का हैदराबाद में निधन हो गया।

हाल ही दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध फिल्म निर्माता के विश्वनाथ का निधन हो गया।
• उपनाम:- कला तपस्वी
• पद्मश्री प्राप्त।

हाल ही कांगो गणराज्य अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हुआ है।
भारत के प्रधानमंत्री और फ्राँस के राष्ट्रपति द्वारा 30 नवंबर 2015 को फ्राँस (पेरिस) में COP-21 में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन शुरू किया गया।

हाल ही मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल के इस्लाम नगर गांव का नाम बदलकर जगदीशपुर कर दिया गया।

SAVE WATER 

Post a Comment

0 Comments