iNCOVACC वैक्सीन
• हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश में अपनी तरह का पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च की।
• इस वैक्सीन को भारत बायोटेक ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (WUSM) के साथ मिलकर बनाया है।
शहीद दिवस:- 30 जनवरी (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि)
विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस:- 30 जनवरी
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023
• पुरुष एकल विजेता:- नोवाक जोकोविच
• महिला एकल विजेता:- आर्यना सबालेंका
हाल ही नई दिल्ली में पहला भारत स्टैक डेवलपर्स सम्मेलन आयोजित किया गया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 75 साल पूरे होने के अवसर पर 75 रुपये मूल्य का एक स्मारक सिक्का जारी किया।
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन किया। सरकार ने ऐतिहासिक मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान किया है। इससे पहले सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया था।
पहला महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप
• विजेता:- भारत • उपविजेता:- इंग्लैंड
• भारत की कप्तान शेफाली वर्मा।
• प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट:- ग्रेस स्क्रिवेंस (इंग्लैंड)
जर्मनी ने बेल्जियम को हराकर तीसरी बार FIH पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब जीता है।
नाटो के पूर्व जनरल पेट्र पावेल चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति बने है।
इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ के अनुसार सूर्य का अध्ययन करने वाला भारत का पहला मिशन आदित्य-एल1 जून-जुलाई 2023 तक लॉन्च किया जाएगा।
हाल ही केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय लॉजिस्टिक पोर्टल (समुद्री) का उद्घाटन किया।
Woxsen University ने तेलंगाना में लड़कियों के लिए प्रोजेक्ट एस्पिरेशन लॉन्च किया है।
हाल ही खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने मुंबई में खादी उत्सव-23 का उद्घाटन किया।
केंद्र सरकार जल्द ही स्मारक मित्र योजना के एक नए संस्करण की शुरुआत करेगी, जिसके तहत संस्कृति मंत्रालय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के 1,000 स्मारकों के रखरखाव के लिए निजी उद्योगों के साथ साझेदारी करेगा।
हैदराबाद स्थित नवरत्न खनन PSU NMDC ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियन और बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निखत ज़रीन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उद्यम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने समुद्री डीजल इंजन बनाने के लिए जर्मनी की रोल्स रॉयस सॉल्यूशंस के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड उत्कृष्ट महिला क्रिकेटर को वार्षिक डेबी हॉकले मेडल से सम्मानित किया करेगा।
भारत के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
दिल्ली में ‘कर्तव्य पथ’ पर 74वें गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम पुरस्कार जीता है।
एयर मार्शल अमनप्रीत सिंह वायु सेना के नए उप-प्रमुख बने है।
SAVE WATER
0 Comments