डेटा गोपनीयता दिवस:- 28 जनवरी
भारतीय रेलवे ने आदर्श ट्रेन प्रोफाइल की शुरुआत की है।
सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) की तरफ से विकसित किया गया यह मॉड्यूल वेटिंग लिस्ट (Ticket Waiting List) को 5 से 6% तक कम करने में सक्षम है।
टोयोटा ने Koji Sato को नए सीईओ के रूप में नामित किया है।
हाल ही रोम में आयोजित पशु आनुवंशिक संसाधन (AGR) पर अंतर सरकारी तकनीकी कार्य समूह के 12वें सत्र में भारत को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
• भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के उप महानिदेशक डॉ. बी एन त्रिपाठी ने इस सत्र की अध्यक्षता की।
साबिर अली का निधन
टोक्यो में 1981 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डेकाथलॉन स्वर्ण जीतने वाले भारत के आयरनमैन साबिर अली का हाल ही निधन हो गया।
उन्हें 1981 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रबदेव सिंह जेपी मॉर्गन के सीईओ बने है।
साउथ अफ्रीका ने भारत को 100 से ज्यादा चीते देने का समझौता किया है।
1952 में भारत में चीता को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। गौरतलब है कि सितंबर 2022 में नामीबिया से 8 चीते भारत में लाए गए।
हाल ही वयोवृद्ध तेलुगु अभिनेत्री जे जमुना का निधन हो गया।
कनाडा दुनिया के पहले फोटोनिक-आधारित क्वांटम कंप्यूटर का व्यावसायीकरण करेगा।
भारत 2020 में जैविक खेती के विस्तार में अर्जेंटीना और उरुग्वे के बाद तीसरे स्थान पर रहा।
28 जनवरी 2023 को लाला लाजपत राय की 158वीं जयंती मनाई गयी। उपनाम:- पंजाब केसरी
29 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स
अमेरिका भविष्य के मंगल अभियानों के लिए परमाणु इंजन का परीक्षण करेगा।
नासा 2027 तक परमाणु विखंडन से संचालित एक अंतरिक्ष यान इंजन का परीक्षण करने की योजना बना रहा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रसिद्ध गायिका डॉ. प्रभा अत्रे को पंडित हरिप्रसाद चौरसिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है।
नरेश लालवानी मध्य रेलवे के महाप्रबंधक बने है।
वीर गार्जियन वायु रक्षा अभ्यास (पहला संस्करण)
• भारत और जापान की वायु सेना के बीच।
• जापान में आयोजित।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश भर में ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम शुरू किया है।
पर्यटन मंत्रालय ने लाल किले के लॉन में 'भारत पर्व' का आयोजन किया है।
जल जीवन मिशन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को ‘जल जीवन मिशन’ की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल के पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराना है।
पेप्सिको और CARE ने भारत में शी फीड्स द वर्ल्ड (She Feeds the World) कार्यक्रम शुरू किया है।
• उद्देश्य:- कृषि क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाना।
हाल ही नागालैंड के रसोमा गांव में ऑरेंज फेस्टिवल का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया।
शेयर बाजार में T+1 सेटेलमेंट सिस्टम लागू किया गया है।
इससे शेयर बेचने पर कारोबारी दिन के एक दिन बाद ही पैसा मिल जाएगा जिससे शेयर बाजार में वित्तीय लेन-देन तेजी से होगा।
SAVE WATER
0 Comments